Kota Coaching Archives - TIS Media

कोटा कोचिंग: दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा
– एलन के कबीर को परफेक्ट 300 में से 300 स्कोर

– आईआईटी में प्रवेश लेने वाला हर चैथा स्टूडेंट एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से

कोटा। जेईई मेन 2026 के परिणामों में कोटा के कोचिंग संस्थान एलन ने एक बार फिर “गर्दा” उड़ा दिया। कोटा कोचिंग ने दुनिया को दिखा दिया कि उनका दबदबा था, दबदबा है और आगे भी कोटा का दबदबा रहेगा।

देशभर में 12 स्टूडेंट्स को ओवरआल 100 पर्सेन्टाइलर घोषित किया गया है, इसमें से 7 स्टूडेंट्स एलन क्लासरूम से हैं।

एलन कोटा के क्लासरूम स्टूडेंट कबीर छिल्लर ने परफेक्ट स्कोर प्राप्त किया है। 100 पर्सेन्टाइल के साथ कबीर ने 300 में से 300 अंक हासिल किए हैं। कबीर पिछले दो साल से एलन कोटा के रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट है। इसके साथ ही क्लासरूम कोर्स से अर्णव गौतम, शुभम कुमार, भावेश पात्रा, अनय जैन, निमय पुरोहित और चिरंजीब कर ने 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने 99 पर्सेन्टाइल से अधिक स्कोर किया है। रिजल्ट्स की ऑथेंटिसिटी एवं पारदर्शिता को बरकरार रखते हुए एलन ने इस बार भी अपने रिजल्ट्स को देश की बड़ी ऑडिट फर्म ई-वाई इंडिया से वैलिडेट करवाया है।

एलन ने फिर साबित किया दबदबा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई-मेन जनवरी सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि जेईई मेन 2026 के परिणामों में एलन ने एक बार फिर अपनी एकेडमिक एक्सीलेंस साबित की है। रिजल्ट्स में देशभर में 12 स्टूडेंट्स को ओवरआल 100 पर्सेन्टाइलर घोषित किया गया है, इसमें से 7 स्टूडेंट्स एलन क्लासरूम से हैं। वर्ष 2026 के पहले बड़े परिणाम में एलन स्टूडेंट्स ने रिजल्ट्स की अपनी नियमितता को बरकरार रखते हुए परफेक्ट स्कोर व 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किए हैं।

आईआईटी में हर चौथा छात्र एलन का

नितिन कुकरेजा ने बताया कि पिछले दो वर्षों के रिजल्ट्स में आईआईटी में प्रवेश लेने वाला हर चैथा स्टूडेंट एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से है। जेईई मेन व एडवांस्ड में एलन क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। जेईई-एडवांस्ड के रिजल्ट्स में पिछले दो वर्षों से लगातार एलन से आल इंडिया रैंक-1 के साथ टॉप-100 और ओवरआल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स क्वालीफाई कर रहे हैं।

13 लाख से ज्यादा ने दी परीक्षा

जेईई-मेन परीक्षा 2026 यह परीक्षा 21 से 29 जनवरी के मध्य हुई, जिसमें 13 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने 21 से 28 जनवरी के मध्य बीई-बीटेक की परीक्षा दी है। परिणामों में 13 लाख विद्यार्थियों के 7 डेसीमल में एनटीए स्कोर जारी किए गए हैं। टोटल एनटीए स्कोर के साथ-साथ सब्जेक्टवाइज फीजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथ्स के एनटीए स्कोर जारी किए हैं। ये एनटीए स्कोर विद्यार्थियों के अपनी शिफ्ट में बैठने वाले कुल विद्यार्थियों एवं स्वयं के बराबर व स्वयं से कम रॉ स्कोर के आधार पर जारी किए जाते हैं।

The post कोटा कोचिंग: दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा appeared first on TIS Media .

JEE Main January 2023 session: NTA की लापरवाही छात्रों पर पड़ रही भारी
कोटा. देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन जनवरी सेशन में स्टूडेंट्स की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी किए गए शेड्युल के अनुसार अब सिर्फ दो दिन की परीक्षा बाकी है, जबकि अभी भी सैकड़ों स्टूडेंट्स ऐसे हैं जो परीक्षा डेट और परीक्षा शहर की जानकारी के इंतजार में है। ये वे विद्यार्थी हैं, जिन्हें आवेदन प्रक्रिया के दौरान भरे गए चारों विकल्पों में से कोई परीक्षा शहर आवंटित नहीं हुआ। इसके अलावा कुछ विद्यार्थी हैं जिन्हें भरे गए विकल्पों में से परीक्षा शहर तो मिल गया लेकिन एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए। परीक्षा का दिन आने तक ये विद्यार्थी एडमिट कार्ड के इंतजार में है।

यह भी पढ़ेंः कोटा में एक और कोचिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड

सिर्फ चार शिफ्ट बचे

काउंसिलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जेईई मेन जनवरी सेशन की चार दिनों में आठ शिफ्ट में परीक्षा हो चुकी हैं। शेष 4 शिफ्ट की बीई-बीटेक की परीक्षा 31 जनवरी व 1 फरवरी को होनी है। अगले दो दिनों में करीब 2.70 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होने का अनुमान है। ऐसे विद्यार्थी बड़े परेशान हैं, जिन्होंने अपने आवंटित परीक्षा शहरों से संतुष्ट नहीं होने पर एनटीए को उनके चुने हुए परीक्षा शहरों को आवंटित करने के लिए ई-मेल के जरिए आपत्ति दर्ज करवाई थी।

यह भी पढ़ेंः Kota: JEE एग्जाम से पहले कोचिंग स्टूडेंट हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदा

खत्म नहीं हो रहा संशय

इन विद्यार्थियों के अभी तक भी एडमिट कार्ड जारी नहीं होने से विद्यार्थियों में अब संशय की स्थिति है, कि जेईई-मेन के बचे हुए दो दिनों में परीक्षा देने के लिए उनके एडमिट कार्ड जारी भी होंगे या नहीं। कहीं उनका जनवरी जेईई-मेन सेशन परीक्षा छूट नहीं जाए और जारी किए गए एडमिट कार्ड के अनुसार उन्हें परीक्षा शहर दूर मिलता है तो आने जाने की व्यवस्था इतने कम समय में कैसे होगी, इस कारण विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई को समय नही दे पा रहे हैं। जेईई-मेन एनटीए द्वारा इस संबंध में वेबसाइट पर कोई स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है कि विद्यार्थियों की परीक्षा कब है और इसके लिए एडमिट कार्ड कब जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में बिहार बोर्ड के विद्यार्थी भी परेशान हैं कि उनकी पूर्व में जारी की गई 31 जनवरी व 1 फरवरी की परीक्षा तिथियों में बदलाव नहीं किया गया है।

The post JEE Main January 2023 session: NTA की लापरवाही छात्रों पर पड़ रही भारी appeared first on TIS Media .

JEE Main 2023: एनटीए की सख्ती, पहली बार जुड़वां बच्चों के प्रवेश पत्र रोके
New Delhi. इस वर्ष (NTA JEE Main 2023: ) जेईई मेन परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ज्यादा ही सतर्क है। इसके कारण कई ऐसे विद्यार्थियों के प्रवेश-पत्र रोक लिए गए हैं इनमें जुड़वां बच्चे भी शामिल हैं।

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन (JEE Mains 2023) की शुरुआत मंगलवार को हो गई। परीक्षा शुरू होने के बावजूद भी विद्यार्थियों की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस वर्ष जेईई मेन परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ज्यादा ही सतर्क है। इसके कारण कई ऐसे विद्यार्थियों के प्रवेश-पत्र रोक लिए गए हैं इनमें जुड़वां बच्चे भी शामिल हैं। जबकि, कई अन्य विद्यार्थियों को परीक्षा के एक दिन पहले तक एडमिट कार्ड नहीं मिले तो कुछ विद्यार्थियों को अभी तक पता नहीं है कि उनके प्रवेश-पत्र कब जारी होंगे या उनकी परीक्षा कब है?

यह भी पढ़ेंः PM Modi पर बनी BBC की प्रतिबंधित डॉक्युमेंट्री से JNU में बवाल, वामपंथियों ने की स्क्रीनिंग

जुड़वां बच्चों में नाम के अलावा सभी एक जैसा

जुड़वां बच्चों के अभिभावकों से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनके दोनों बच्चे जेईई मेन में भाग ले रहे हैं। उनका परीक्षा केंद्र भी एक ही है। हालांकि, उनके एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए। इसे लेकर एनटीए हेल्पडेस्क पर संपर्क किया था। जहां उन्हें बताया गया कि उनके बच्चे के मल्टीपल आवेदन हैं। इनके नाम के अलावा सभी आवश्यक जानकारियां समान हैं, जैसे माता-पिता का नाम, जन्म दिनांक, कक्षा 12वीं की परीक्षा में पंजीकरण और उत्तीर्ण करने का वर्ष, एक ही स्कूल का नाम आदि। इस कारण एनटीए ने 24 व 25 जनवरी को परीक्षा में शामिल होने वाले ऐसे सभी विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र रोक लिए हैं।

यह भी पढ़ेंः आज नहीं चलेंगी 300 से ज्यादा ट्रेनें, कई रेलगाड़ियों के रूट बदले, यहां देखें लिस्ट

पहली बार हुआ ऐसा

करिअर काउंसलर अमित आहूजा ने बताया कि जेईई मेन में ऐसा पहली बार हुआ है कि जुड़वां बच्चे होने के कारण एडमिट कार्ड रोके गए हैं। इससे पहले जेईई मेन आवेदन के दौरान ही जुड़वां बच्चों के आवेदन की स्थिति में आवेदन करने वाले बच्चे के साथ जुड़वां बच्चे की पहचान ले ली जाती थी। इसके बाद एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाते रहे हैं। इसके अलावा ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने दो आवेदन किए हैं, उनके भी एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं। उन्हें भी एक ही बार परीक्षा देने की बात कहते हुए स्वयं के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ेंः लखनऊ में अपार्टमेंट धराशाई, मलबे में दबे 14 परिवार, लोगों को बचाने में जुटी सेना

NTA ने ई-मेल पर दी सूचना

इन विद्यार्थियों को एनटीए द्वारा ई-मेल के माध्यम से सूचित किया गया है कि इन विद्यार्थियों के मल्टीपल आवेदन हैं और एक ही विद्यार्थी के एकाधिक आवेदन मानते हुए एडमिट कार्ड रोक दिए गए और उन्हें स्वयं की पहचान को लेकर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। इसके उपरांत ही इनकी परीक्षा की नई तिथियां जारी की जाएंगी। इन विद्यार्थियों को 24-25 जनवरी के अतिरिक्त अन्य तिथियां दी जाएंगी। ऐसे विद्यार्थियों को एनटीए को ई-मेल के माध्यम से सूचित करना चाहिए, ताकि वे परीक्षा में शामिल हो सकें।

यह भी पढ़ेंः Earthquake: दिल्ली एनसीआर में भूकंप, दहशत में आए लोग

परीक्षा केंद्र पर आपत्ति वालों के भी रोके गए

इसके अलावा कई विद्यार्थी ऐसे भी सामने आ रहे हैं, जिन्होंने चारों विकल्प भरे थे और उन विकल्पों में से किसी अन्य शहर में परीक्षा केंद्र दे दिया गया। इन विद्यार्थियों ने जब एनटीए को लिखा तो एनटीए ने अभी तक परीक्षा शहर जारी नहीं किए हैं। एनटीए ने जवाब में कहा है कि जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करेंगे। एडमिट कार्ड में शहर बदला जा सकता है। अब इस स्थिति को देखते हुए विद्यार्थी परेशान हैं कि यदि परीक्षा शहर बदला जाता है तो जाने-आने की व्यवस्था कैसे होगी?

The post JEE Main 2023: एनटीए की सख्ती, पहली बार जुड़वां बच्चों के प्रवेश पत्र रोके appeared first on TIS Media .

JEE Main 2023 January: फिजिक्स ने संभाला, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री ने उलझाया, गणित रहा मुश्किल
TISMedia @Kota नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा बी-टेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु जेईई-मेन प्रवेश परीक्षा 24 जनवरी को दो पारियों में आयोजित की गई। बी-टेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित-परीक्षा का यह पहला दिन था। मोशन के सीएमडी नितिन विजय ने बताया कि 24 जनवरी को प्रातः कालीन शिफ्ट का प्रश्न-पत्र पिछले वर्षों की भांति परंपरागत रहा। विद्यार्थियों द्वारा फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा मैथमेटिक्स विषयों के प्रश्नों से संबंधित दी गई जानकारी के अनुसार प्रातः कालीन शिफ्ट के प्रश्न पत्र में ऑर्गेनिक-केमिस्ट्री के प्रश्नों ने विद्यार्थियों को उलझाया जबकि फिजिक्स सामान्य एवं मैथमेटिक्स परंपरागत तौर पर डिफिकल्ट एवं लेंदी रहा।

पेपर-एनालिसिस फिजिक्स : मॉडर्न-फिजिक्स, थर्मोडायनेमिक्स तथा इलेक्ट्रोडायनेमिक्स से पूछें गए प्रश्न

24 जनवरी को आयोजित प्रातः कालीन शिफ्ट में मॉडर्न-फिजिक्स, थर्मोडायनेमिक्स तथा इलेक्ट्रोडायनेमिक्स से काफी प्रश्न पूछे गए। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि मॉडर्न फिजिक्स में एटॉमिक स्ट्रक्चर, रेडियोएक्टिविटी तथा फोटोइलेक्ट्रिक इफेक्ट पर प्रश्न पूछे गए। हीट एवं थर्मोडायनेमिक्स से थर्मल-एक्सपेंशन तथा फर्स्ट-लॉ ऑफ थर्मोडायनेमिक्स पर स्तरीय प्रश्न पूछे गए। इलेक्ट्रो डायनेमिक्स से करंट-इलेक्ट्रिसिटी में कांबीनेशन ऑफ रेजिस्टेंस तथा अल्टरनेटिंग करंट से आरएलसी सर्किट के ‘क्वालिटी-फैक्टर’ पर प्रश्न पूछा गया। यूनिट्स एंड डाइमेंशंस से कालम-मैचिंग का एक स्तरीय प्रश्न भी पूछा गया।

केमिस्ट्रीः केमिकल-काइनेटिक्स, इलेक्ट्रो-केमिस्ट्री तथा सॉल्यूशंस से पूछे गए परंपरागत प्रश्न

देव शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों से चर्चा करने पर ज्ञात हुआ कि फिजिकल केमिस्ट्री में केमिकल-काइनेटिक्स से हाफ-लाइफ पर एक प्रश्न पूछा गया। सोलूशन्स से कोलिगेटिव-प्रॉपर्टी ‘डिप्रैशन इन फ्रीजिंग प्वाइंट’ पर आधारित एक प्रश्न पूछा गया। केमिकल बॉन्डिंग, कोऑर्डिनेशन कंपाउंड तथा बायोमोलीक्यूलस से भी प्रश्न पूछे गए। ऑर्गेनिक-केमिस्ट्री से संबंधित प्रश्नों के बारे में विद्यार्थी विस्तार से नहीं बता पाए।

मैथमेटिक्सः अलजेब्रा,कैलकुलस, कोऑर्डिनेट-ज्योमेट्री तथा वेक्टर-3डी सभी भागों से पूछें गए प्रश्न

विद्यार्थियों के अनुसार गणित का प्रश्नपत्र परंपरागत तौर पर डिफिकल्ट एवं लैंदी रहा। विद्यार्थियों ने यहां समय की कमी महसूस की। मैथमेटिक्स के प्रश्न-पत्र में कांपलेक्स-नंबर, क्वाड्रेटिक-इक्वेशंस से प्रश्न पूछे गए। प्रश्न पत्र में अलजेब्रा, कैलकुलस, कोऑर्डिनेट-ज्योमेट्री तथा वेक्टर-3डी सभी भागों से प्रश्न पूछे गए। देव शर्मा ने बताया कि पूर्व-घोषित पैटर्न के आधार पर जेईई-मेंस के प्रश्न-पत्र में कुल 90 प्रश्न पूछे गए। फिजिक्स,केमिस्ट्री तथा मैथमेटिक्स प्रत्येक विषय से 30 प्रश्न थे। प्रत्येक विषय में 20 प्रश्न वस्तुनिष्ठ तथा 10 प्रश्न न्यूमैरिक रेस्पांस के थे, न्यूमैरिक-रेस्पांस टाइप के 10 प्रश्नों में से कोई 5 प्रश्न हल करने थे। सभी प्रश्नों में नेगेटिव मार्किंग +4/-1 की रही।

The post JEE Main 2023 January: फिजिक्स ने संभाला, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री ने उलझाया, गणित रहा मुश्किल appeared first on TIS Media .

मोशन 50 लाख विद्यार्थियों को कराएगा फ्री में पढ़ाई, 75 करोड़ की स्कॉलरशिप भी देगा
TISMedia@Kota आर्थिक कमजोरी अब किसी भी विद्यार्थी की राह का रोड़ा नहीं बन सकेगी। इसके लिए अपने सामाजिक सरोकार अभियान से जुड़े मिशन अभ्यास के तहत मोशन एजुकेशन ट्यूब पर 50 लाख से अधिक विद्यार्थियों को निशुल्क ऑनलाइन पढ़ाएगा। वहीं प्रतिभावान विद्यार्थियों को 75 करोड़ से अधिक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Allen Coaching: स्टूडेंट्स को देगा 1.25 करोड़ के कैश प्राइज और 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

मोशन एजुकेशन के सीईओ और फाउंडर नितिन विजय ने बताया कि मोशन का मिशन लोगों की जिंदगी में वेल्यू एड करना है। अमीर हो या गरीब, हमारे लिए हर विद्यार्थी खास है। इसलिए हम ऐसे मॉडल पर काम कर रहे हैं जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता बढ़े और क्वालिटी एजुकेशन सबकी पहुंच में रहे। इस मामले में मैं गूगल को आदर्श मानता हूं। वह अपने आम क्लाइंट को निशुल्क जानकारी देकर फायदा पहुंचता है। ऐसा ही कुछ हम शिक्षा के क्षेत्र में करना चाहते हैं। मोशन का मिशन अभ्यास इसी दिशा में बढ़ाया गया कदम है। इसके तहत फ़िलहाल दसवीं सीबीएसई, जेईई, नीट (इंग्लिश माध्यम ) और आरबीएसई सहित हिंदी भाषी राज्यों के शिक्षा बोर्ड से जुड़े 50 लाख से अधिक विद्यार्थियों को यूट्यूब और मोशन लर्निग एप के जरिए निशुल्क ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस के सियासी संकट को भाजपा ने बताया “इस्तीफों का सियासी पाखंड”

गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता

सीईओ नितिन विजय ने स्पष्ट किया कि हम निशुल्क भले ही पढ़ाएंगे लेकिन पढ़ाई की गुणवत्ता और नियमितता लगातार बनाए रखी जाएगी। यहां हमारे अनुभवी शिक्षक शाम 6 से 9 बजे तक पढ़ाएंगे, होमवर्क, नोट्स और सेम्पल पेपर देंगे। बोर्ड परीक्षा से पहले कोर्स पूरा करवा दिया जाएगा। गुरु दक्षिणा के रूप में हम केवल यही उम्मीद करते हैं कि हमारे विद्यार्थी अच्छे से अच्छे अंक लाएं और हमें गर्व करने का मौका दें। ऐसे विद्यार्थियों को नीट या जेईई की तैयारी के लिए स्कॉलरशिप भी हम देंगे।

यह भी पढ़ेंः राजस्थान का सियासी सर्कस: पायलट के बगैर गहलोत सरकार गिरा तो सकते हैं, लेकिन बना नहीं सकते

ऐसे करें एप्लाई

प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने के लिए मोशन टेलेंट सर्च एग्जाम होगा। इसमें कक्षा 5 से 10 तक के सभी और कक्षा 11 और 12 के विज्ञान संकाय के विद्यार्थी ऑनलाइन या ऑफ़ लाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए मोशन एजुकेशन की वेबसाइट www.motion.ac.in/mtse और ऑफ लाइन के लिए मोशन सेंटर और सहयोगी विद्यालयों के जरिए 200 रुपए शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ेंः Rajasthan Politics: गहलोत समर्थक विधायकों का विद्रोह, 90 ने दिया इस्तीफा

देनी होगी परीक्षा

मोशन टेलेंट सर्च एग्जाम 16 अक्टूबर, 13 और 27 नवंबर, 4 दिसम्बर 2022 को होगा। इसके लिए सेम्पल पेपर और सिलेबस मोशन की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। परीक्षा का माध्यम इंग्लिश रहेगा लेकिन कक्षा 11 और 12 के लिए हिंदी माध्यम से एग्जाम देने का विकल्प भी रहेगा। इस एग्जाम के जरिए वे विद्यार्थी जहां अपनी परफॉर्मेंस और रैंक का अंदाजा लगा पाएंगे, वहीं 75 करोड़ से अधिक की स्कॉलरशिप, 500 विद्यार्थियों को कोटा में निशुल्क कोचिंग, स्कूल और सिटी टॉपर छात्र-छात्राओं को ई-सर्टीफिकेट, स्मृति चिन्ह व टेबलेट और 50 लाख के केश प्राइस दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस के सियासी संकट को भाजपा ने बताया “इस्तीफों का सियासी पाखंड”

पोस्टर का विमोचन

मोशन टेलेंट सर्च एग्जाम और अभ्यास के पोस्टर का विमोचन शनिवार शाम राजीव गांधी नगर स्थित मोशन के कॉर्पोरेट ऑफिस में किया गया। इस अवसर पर मोशन एजुकेशन के सीईओ और फाउंडर नितिन विजय, डायरेक्टर स्वाति विजय, ज्वाइंट डायरेक्टर अमित वर्मा, रामरतन द्विवेदी, वाइस प्रेसिडेंट शिवप्रकाश विजय और अंकित लाहोटी भी मौजूद थे।

The post मोशन 50 लाख विद्यार्थियों को कराएगा फ्री में पढ़ाई, 75 करोड़ की स्कॉलरशिप भी देगा appeared first on TIS Media .

JEE Main 2022: स्नेहा पारीक ने हासिल किए 300 में से 300 अंक, नव्य बने राजस्थान टॉपर
TISMedia@Kota प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली कोटा की सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थान एलन करियर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने जेईई मेन परीक्षाओं में सफलता के झंडे गाड़ दिए। जेईई मेन 2022 के जून सेशन में एलन की छात्रा स्नेहा पारीक ने परफेक्ट स्कोर हासिल किया है। स्नेहा ने 100 परसेंटाइल के साथ 300 में से 300 अंक हासिल किए हैं। इतना ही नहीं एलन के ही छात्र नव्य हिसारिया 100 परसेंटाइल के साथ राजस्थान के स्टेट टॉपर बने हैं। अभी परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद मैरिट आना और सफलता के नए सोपान लिखा जाना बाकी है।

प्रेक्टिस टेस्ट से फायदा मिला : स्नेहा पारीक

जेईई मेन : 100 पर्सेंटाइल….300/300

पिता : राजीव पारीक (व्यापारी)

मां : सरिता पारीक, गृहिणी

जन्मतिथि : 8 अक्टूबर 2003

इंस्टीट्यूट : एलन करियर इंस्टीट्यूट

जेईई मेन जून सेशन में 100 परसेंटाइल के साथ 300 में से 300 अंक हासिल करने वाली छात्रा स्नेहा पारीक ने बताया कि वह रोजाना 12 घंटे स्टडी करती थी। यानी सुबह 8 बजे एलन जाती थी और क्लास के बाद भी वहीं रूककर पढ़ाई करती। स्नेहा ने कहा कि इससे यह फायदा होता है कि एलन केरियर इंस्टीट्यूट में पढ़ाई के माहौल में खुद की भी अच्छी पढ़ाई हो जाती है और कोई डाउट सामने आने पर तुरंत फैकल्टी से पूछकर उसे क्लीयर कर लेती हूं। फिर रात्रि में 8 बजे घर लौटती हूं। मेरा विश्वास है कि नींव मजबूत होनी चाहिए।

अब जेईई एडवांस्ड पर फोकस

पिछले दो साल में जो भी पढ़ाया, वही जेईई मेन में काम आया। इसके अलावा प्रेक्टिस टेस्ट से काफी सपोर्ट मिला, क्योंकि इनका पैटर्न और डिफीकल्टी लेवल जेईई मेन जैसा होता है। इससे मेन के पेपर में परेशानी नहीं आई। फैकल्टीज अनुभवी और सपोर्टिव है। अब मेरा फोकस जेईई एडवांस्ड क्रेक करने पर है। मैं आईआईटी मुम्बई से सीएस ब्रांच में बीटेक करना चाहती हूं। एलन की दो साल से क्लासरूम स्टूडेंट स्नेहा ने 10वीं कक्षा 95 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की। स्नेहा केवीपीवाय स्कॉलर भी है। पिता राजीव पारीक व्यवसायी हैं तथा मां सरिता पारीक गृहिणी हैं।

टीचर्स के सपोर्ट की वजह से यहां तक पहुंचाः नव्य हिसारिया

जेईई मेनः 100 पर्सेन्टाइल / राजस्थान टॉपर

इंस्टीट्यूट : एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट

पिताः राकेश चंद्र हिसारिया (व्यापारी)

मांः पूनम हिसारिया (गृहिणी)

जन्मतिथिः 3 नवंबर 2005

नव्य हिसारिया ने जेईई मेन जून सेशन 2022 में 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया हैं। एलन क्लासरूम स्टूडेंट नव्य ने बताया कि मैं रोजाना करीब 12 घंटे स्टडी करता हूं। सुबह 5ः30 बजे से दिन की शुरुआत होती है और रात्रि में 11 बजे तक सोने चला जाता हूं। इस दौरान मै क्लासरूम के अलावा सेल्फ स्टडी करता हूं। शुरु से आदत रही है कि सुबह के समय फिजिक्स, दिन में मैथ एवं शाम को कैमिस्ट्री पढ़ता हूं। इससे फायदा यह होता है कि तीनों सब्जेक्ट को बराबर का समय मिल जाता है और एग्जाम की तैयारी बैलेंस्ड रहती है। एनसीईआरटी बेस्ड सिलेबस व पिछले सालों के प्रश्न पत्रों को सॉल्व करने पर ज्यादा फोकस किया।

फिजिक्स ओलंपियाड भी किया था क्वालिफाई

मूलतः हनुमानगढ निवासी नव्य ने कहा कि एलन के स्टडी मैटेरियल के अलावा अन्य किसी रेफरेंस बुक या ऑनलाइन वीडियो का सहारा नहीं लिया। 10वीं क़क्षा 97.40 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है और केवीपीवाय में ऑल इंडिया 13वीं रैंक हासिल कर चुका हूं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर के फिजिक्स ओलंपियाड को क्वालिफाई कर चुका हूं। एलन के टीचर्स अनुभवी होने के साथ ही स्टूडेंट्स के साथ भावनात्मक रूप जुड़े रहते हैं। हर स्टूडेंट की परफॉर्मेन्स पर उनका फोकस रहता है। अब अगला लक्ष्य जेईई एडवांस्ड क्रेक कर आईआईटी मुम्बई की सीएस ब्रांच से बीटेक करना है।

The post JEE Main 2022: स्नेहा पारीक ने हासिल किए 300 में से 300 अंक, नव्य बने राजस्थान टॉपर appeared first on TIS Media .

कोचिंग “किंग” एलन: क्लासरूम के बाद अब बनेगा डिजिटल एजुकेशन का भी बेताज बादशाह
स्टार न्यूज के प्रमुख जेम्स मर्डोक और डिज्नी इंडिया के पूर्व प्रमुख उदय शंकर ने किया एलन में ऐतिहासिक निवेश

46 शहरों में 138 अध्ययन केंद्रों के साथ एलन करियर इंस्टीट्यूट है देश का सबसे बड़ा शिक्षण संस्थान  at-casinos.com klik her ed-hrvatski.com

TISMedia@Kota प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाला देश का सबसे बड़ा क्लासरूम कोचिंग संस्थान एलन करियर इंस्टीट्यूट अब डिजिटल एजुकेशन का भी बेताज बादशाह बनने जा रहा है। स्टार न्यूज के प्रमुख जेम्स मर्डोक और डिज्नी इंडिया के पूर्व प्रमुख उदय शंकर की इन्वेस्टमेंट कंपनी बोधि ट्री सिस्टम ने एलन करियर इंस्टीट्यूट में 60 करोड़ डॉलर यानि करीब 45.91 अरब रुपए के निवेश का ऐलान किया है। शिक्षा के क्षेत्र में भारत के इस सबसे बड़े समझौते की घोषणा रविवार को की गई। इस समझौते के बाद देश-दुनिया के स्टूडेंट्स को डिजिटल माध्यम से शिक्षा उपलब्ध करवाने के और बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। बोधि ट्री सिस्टम और एलन करियर इंस्टीट्यूट ने इस निवेश को अमली जामा पहनाने के लिए 3 महीने का समय मुकर्रर किया है। ताकि नियामक इकाइयों की मंजूरी आदि की विधिक कार्यवाहियां पूरी की जा सकें।

बोधि ट्री सिस्टम और एलन करियर इंस्टीट्यूट ने रविवार को संयुक्त बयान जारी कर शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले देश के सबसे बड़े समझौते की जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक यह सौदा तीन महीने में संपन्न हो जाने की उम्मीद है। बोधि ट्री सिस्ट्म के मुताबिक “बोधि ट्री और माहेश्वरी परिवार एक समझौते पर पहुंच गए हैं। माहेश्वरी परिवार डिजिटल स्पेस में अपने ब्रांड का विस्तार करना चाहता है और उदय शंकर का विजन इस इंस्टीट्यूट को भविष्य में एक विश्व स्तरीय डिजिटल शिक्षा व्यवसाय के पैमाने पर खड़ा करना है।”

2-टी सिस्टम किया जाएगा डवलप

नवगठित बोर्ड के चेयरमैन ब्रजेश माहेश्वरी ने कहा कि वर्तमान में देश-दुनिया में मौजूद एडटेक प्रोडक्ट्स स्टूडेंट्स की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। स्टूडेंट्स की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में एलन का अनुभव और शिक्षा पद्धति और बोधि ट्री टीचिंग और टेक्नोलॉजी मिलकर स्टूडेंट्स के लिए नया समाधान उपलब्ध करवाएंगे। 2 टी-’टीचिंग’ और ’टेक्नोलॉजी’ न केवल तकनीकी रुप से सक्षम होंगे वरन स्टूडेंट्स के कॅरियर निर्माण में सहभागी बनेंगे। एलन के निदेशक नवीन माहेश्वरी ने कहा “जो स्टूडेंट्स क्लासरूम कोचिंग से जुड़ने में असमर्थ रहते थे अब वे भी डिजिटज व तकनीक के माध्यम से एलन से जुड़कर अपना भविष्य बना सकेंगे।

क्लासरूम सेंटर्स का भी होगा विस्तार

एलन करियर इंस्टीट्यूट ओवरसीज के प्रबंध निदेशक केशव माहेश्वरी ने कहा कि इस निवेश के बड़े हिस्से का इस्तेमाल शिक्षण-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में प्रवेश के लिए किया जाएगा। इसके बाद भारत और विदेशों में ऑफलाइन केंद्रों का विस्तार होगा। बयान के मुताबिक, ‘‘बोधि ट्री की तरफ से 60 करोड़ डॉलर का निवेश परीक्षा तैयारी कराने वाली भारत की सबसे बड़ी और सबसे सफल कंपनी को विस्तार में मदद करेगा।’’ निदेशक गोविंद माहेश्वरी ने कहा, “बोधि ट्री के साथ इस रणनीतिक साझेदारी से जुड़ने का हमारा निर्णय साझा मूल्यों, सिद्धांतों और वैश्विक स्तर पर शिक्षा के माध्यम से सामाजिक प्रभाव पैदा करने के दोनों कंपनियों के विजन पर आधारित है।” निदेशक राजेश माहेश्वरी ने कहा कि बोधि ट्री के साथ साझेदारी से एलन की पहुंच और प्रभाव में विस्तार होगा। हमारे मिशन को आगे बढ़ाने में एक आवश्यक घटक साबित होगा।

आसमान छूएगी डिजिटल एजुकेशन

मर्डोक और शंकर ने एक बयान में कहा, ‘‘एलन की बेजोड़ सफलता और बड़ा फलक भविष्य की डिजिटल शिक्षा कंपनी के निर्माण के लिए सही आधार प्रदान करता है। हम एक परिणाम-केंद्रित डिजिटल शिक्षा कंपनी बनाने के लिए माहेश्वरी परिवार के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। बोधि ट्री सिस्टम्स एलन को भविष्य के विश्व स्तरीय डिजिटल एजुकेशन बिजनस के रुप में तैयार करने में सहयोगी की भूमिका निभाएगा।” मर्डोक और शंकर ने कहा “शिक्षा हर युग की महत्वपूर्ण आवश्यकता रही है, जो युवाओं के कॅरियर निर्माण और जीवन की आजीविका के लिए परिवर्तनकारी साबित होती है। वर्तमान युग में शिक्षा में तकनीक का उपयोग बढ़ रहा है। तकनीक के साथ शिक्षा के जुड़ाव से मौलिक बदलाव भी आ रहे हैं लेकिन शिक्षा कैसे प्रदान की जानी चाहिए, यह कैसे प्रभावी हो सकती है, यह भी ज्ञात होना जरूरी है। एलन की अब तक की बेहतरीन सफलता और अनुभव डिजिटल शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिए मजबूत नींव साबित होगी। हम एक रिजल्ट ओरियन्टेड डिजिटल शिक्षा कंपनी बनाने के लिए एलन परिवार के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं, जो संस्कार से सफलता तक के पथ पर चलते हुए भारत और विदेश के लाखों विद्यार्थियों के विश्वास और माता-पिता की अपेक्षाकाओं पूरा करेगी।”

एलन की सफलता का सुनहरा इतिहास

राजेश माहेश्वरी ने 18 अप्रैल, 1988 को राजस्थान की काशी कहे जाने वाले कोटा में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की स्थापना की थी। देखते ही देखते एलन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाला देश का सबसे विश्वसनीय शिक्षण संस्थान बन गया। अब तक 25 लाख से अधिक युवाओं का मार्गदर्शन कर कॅरियर निर्माण में मदद की है। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा आईआईटी-जेईई और मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ श्रेष्ठ संसाधन उपलब्ध करवाना भी एलन का ध्येय रहा है। बेहतर मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप ही जेईई-एडवांस्ड, जेईई-मेन्स, नीट-यूजी, केवीपीवाई, एनटीएसई और नेशनल-इंटरनेशनल ओलंपियाड में एलन के परिणाम अद्वितीय हैं। बीते 11 सालों में एलन के 17 स्टूडेंट्स ने जेईई व नीट में ऑल इंडिया टॉप किया है। एलन इंस्टीट्यूट माहेश्वरी परिवार के चारों भाइयों गोविंद, राजेश, नवीन और ब्रजेश माहेश्वरी द्वारा चलाया जाता है, और इसका नाम उनके पिता स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण (एलएन) माहेश्वरी की याद में रखा गया है।

बोधि ट्री सिस्टम

बोधि ट्री सिस्टम्स कंज्यूमर टैक्नोलॉजी के क्षेत्र में निवेशक है जो कि भारत को विशेष महत्व देता है। बोधी ट्री सिस्टम्स जेम्स मर्डोक के लुपा सिस्टम्स और उदय शंकर का एक प्लेटफार्म है, जिसे 2021 में स्थापित किया गया। बोधि ट्री मीडिया, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा के क्षेत्र में प्रौद्योगिक में निवेश करने की उम्मीद करता है जो महत्वपूर्ण अवसर साबित होंगे।

ल्यूपा के बारे में

लुपा सिस्टम्स एक निजी होल्डिंग कंपनी है जिसकी स्थापना 2019 में 21वीं सेंचुरी फॉक्स, स्काई पीएलसी और स्टार के पूर्व सीईओ जेम्स मर्डोक ने की। कंपनी की न्यूयॉर्क और मुंबई में मौजूदगी है। लुपा टीम कई उद्योगों का अनुभव रखती है। लुपा प्रौद्योगिकी और मीडिया उद्योगों के भीतर कंपनियों, पर्यावरणीय संरक्षण पर केंद्रित प्रभाव-संचालित कंपनियों और उभरते बाजारों, विशेष रूप से इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में केंद्रित है।

The post कोचिंग “किंग” एलन: क्लासरूम के बाद अब बनेगा डिजिटल एजुकेशन का भी बेताज बादशाह appeared first on TIS Media .

NEET खत्म करने के फैसले पर अड़ा तमिलनाडु, सीएम स्टॉलिन ने उठाई संविधान संशोधन की मांग
TISMedia@NewDelhi तमिलनाडु सरकार मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए देश भर में एक साथ आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा  यानि NEET को खत्म करने के फैसले पर अड़ गई है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस परीक्षा में छूट की मांग करते हुए संविधान संशोधन की मांग कर डाली है। तमिलनाडु विधानसभा के विशेष शेष सत्र में स्टालिन ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि राज्य सरकार के कामकाज में केंद्र सरकार के हस्तक्षेप को रोकने के लिए संविधान में संशोधन किया जाना चाहिए। बीती आठ फरवरी को मुख्यमंत्री ने विधानसभा में नीट विरोधी विधेयक पेश किया गया था। जिसे पास कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः Rajasthan Congress Mission 2023: फिर से सूबे की सत्ता हासिल करने के तलाशे जाएंगे रास्ते

दरअसल, तमिलनाडु विधानसभा ने पिछले राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा विरोधी विधेयक मंगलवार को फिर से पारित कर दिया, जिसे तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने कुछ दिन पहले लौटा दिया था। सत्तारूढ़ द्रमुक और मुख्य विपक्षी दल अन्ना द्रमुक ने द्रविड़ विचारधारा के आधार पर इस परीक्षा के विरोध का संकल्प लिया था। इसी पर बोलते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने अपने भाषण में केंद्र सरकार से संविधान में संशोधन की मांग की है।

यह भी पढ़ेंः  Hijab Controversy: हिजाब विवाद की राजस्थान में एंट्री, बुरका पहनी छात्राओं को रोकने पर मचा बवाल

अपने भाषण में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि नीट शुरू करने की केंद्र सरकार की पहल संघीय ढांचे के विपरीत है और राज्य सरकारों के अधिकारों को कम कर संवैधानिक संतुलन कायम रखने का उल्लंघन है। अपने 24 पन्नों के भाषण में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 254 (1) द्वारा विधानमंडल को दी गई विधायी शक्ति पर सवाल उठाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के बीच प्रोटोकॉल संबंधों को संशोधित किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः लोकसभा अध्यक्ष की बड़ी पहलः राजस्थान के मनरेगा श्रमिकों के भुगतान के लिए 1254 करोड़ स्वीकृत

स्टालिन ने यह भी कहा है कि नीट से छूट वाले विधेयक को राष्ट्रपति की सहमति के बिना 27 महीने के लिए रोक दिया गया था। बाद में राज्यपाल ने बिल वापस कर दिया जो विधानसभा के भावनाओं के खिलाफ है। इस तरह के टकराव न हो इसलिए केंद्र सरकार को इस संबंध में उपाय करना चाहिए। बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा में नीट से छूट को लेकर आठ फरवरी को सर्वसम्मति से विधेयक पारित किया गया था। यह विधेयक दोबारा फिर लाया गया था जब राज्यपाल आर एन रवि ने सितंबर 2021 में पारित इसी तरह के एक बिल को वापस लौटा दिया था।

यह भी पढ़ेंः कोटा पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का खुलासा, देह व्यापार को पश्चिम बंगाल से मंगाते थे लड़कियां

इससे पहले मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने नीट को मारक परीक्षा बताया और कहा कि उन्हें लगता है कि राज्यपाल फिर से पारित किए गए विधेयक को बिना किसी देरी के अब राष्ट्रपति के पास उनकी मंजूरी के लिए भेजेंगे। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति के पास इसे भेजना राज्यपाल का संवैधानिक कर्तव्य है। मुझे उम्मीद है कि राज्यपाल कम से कम अब इस कर्तव्य का पालन करेंगे।

The post NEET खत्म करने के फैसले पर अड़ा तमिलनाडु, सीएम स्टॉलिन ने उठाई संविधान संशोधन की मांग appeared first on TIS Media .

#NEET2021 एलन के निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताई नीट कटऑफ और रैंक, देखिए वीडियो
TISMedia@Kota एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट सदैव विद्यार्थियों को सुविधाएं देने के लिए तत्पर रहता है। क्लासरूम के साथ-साथ डिजिटल व तकनीकी माध्यमों से भी स्टूडेंट्स को सुविधाएं दी जा रही हैं। इसी क्रम में अब डिजिटल व सोशल मीडिया के माध्यम से भी हजारों लाखों विद्यार्थियों का सहयोग किया जा रहा है। इसके तहत एलन निदेशक बृजेश माहेश्वरी सर ने नीट-2021 में संभावित प्राप्तांकों के आधार पर देश के प्रमुख 25 कॉलेजों में प्रवेश की स्थिति, कटऑफ एवं रैंक प्रिडिक्शन को लेकर यू-ट्यूब पर लाइव सेशन लिया।

स्टूडेंट्स और पेरेन्ट्स के लिए यह सेशन बहुत अधिक मददगार साबित हो रहा है। इसके वीडियो को देखकर लगातार स्टूडेंट्स अपने डाउट्स क्लीयर कर रहे हैं। यही कारण है कि यह वीडियो नीट-2021 की सर्च में टॉप ट्रेंडिंग में चल रहा है। वीडियो को 24 घंटे में ही करीब सवा लाख बार देखा जा चुका है। रैंक और कटऑफ को लेकर बृजेश माहेश्वरी सर के दोनों वीडियो #NEET2021 ट्रेंडिंग में टाॅप फर्स्ट और सेकण्ड पोजिशन पर है जो कि ऐसा पहली बार हुआ है। उल्लेखनीय है कि नीट-2021 का रिजल्ट 10 अक्टूबर के बाद कभी भी आ सकता है।

प्रिडिक्ट की कटऑफ और रैंक

बृजेश माहेश्वरी सर ने इस सेशन के माध्यम से स्टूडेंट्स के कई सवालों के जवाब दिए। स्टूडेंट्स द्वारा बताए गए संभावित प्राप्तांकों के आधार पर उनकी रैंक की संभावित स्थिति बताई गई। यह संभावना बृजेश माहेश्वरी द्वारा गत वर्षों के परिणामों की कटऑफ, कॉलेजों की सीटों की संख्या और प्रश्नपत्र के डिफिकल्टी लेवल के आधार पर बताई गई। गत वर्षों के परिणामों का ट्रेंड और देश के प्रमुख 25 मेडिकल कॉलेजों के प्रवेश की कटऑफ का अध्ययन का आधार भी देखा गया।

टॉप ट्रेंडिंग रहा लाइव सेशन

वीडियो में माहेश्वरी सर ने स्टूडेंट्स को मोटिवेट करते हुए कहाकि एमबीबीएस प्रवेश आपकी पोस्ट ग्रेजुएशन की तैयारी है। इन आगामी साढ़े 4 वर्षों को पोस्ट ग्रेजुएशन की तैयारी दिमाग में रखकर पढ़ेंगे तो आगे स्पेशलिटी में जाकर अपने भविष्य को और बेहतर बना सकेंगे। स्टूडेंट्स के सवाल और उनके असमंजस को दूर करते हुए यह वीडियो #नीट-2021 की ट्रेंडिंग में टॉप पोजीशन पर अभी भी बना हुआ है।

स्टूडेंट्स को किया मोटिवेट

बृजेश माहेश्वरी सर पिछले 33 वर्षों से कोटा के ही नहीं अपितु संपूर्ण भारत के विद्यार्थियों के लिए समर्पित भाव के साथ निरंतर मेहनत कर रहे हैं। बृजेश माहेश्वरी सर की स्टूडेंट्स के लिए रात-दिन की मेहनत की खुशबू संपूर्ण कोटा ही नहीं बल्कि पूरे भारत में फैल रही है। किसी ने सच ही कहा है- “आसमान में सुराख करना है तो एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो“ बृजेश माहेश्वरी सर ने इस बात को सार्थक किया है। सभी नीट एवं आईआईटी जेईई विद्यार्थियों के लिए एग्जाम से पहले प्रतिदिन सुबह “होश के साथ“ मोटिवेशन एवं रात्रि में “जोश के साथ“ मोटिवेशन सेशन लिए और विद्यार्थियों को हजारों मूल मंत्र दिए। इन सेशन से लाखों विद्यार्थियों को काफी फायदा पहुंचा और वह इस मुश्किल दौर में भी तनाव, चिंता, एग्जाम फियर इन सब बीमारियों से दूर रहें और लाखों विद्यार्थियों ने ह्रदय से संदेश लिखकर ब्रजेश माहेश्वरी सर को धन्यवाद भी दिया है।

The post #NEET2021 एलन के निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताई नीट कटऑफ और रैंक, देखिए वीडियो appeared first on TIS Media .