DELHI Archives - TIS Media
PM Modi पर बनी BBC की प्रतिबंधित डॉक्युमेंट्री से JNU में बवाल, वामपंथियों ने की स्क्रीनिंग
New Delhi. राजधानी दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU University) में जेएनयू छात्र संघ (JNSU) द्वारा बीबीसी की प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री इंडिया द मोदी क्वेश्चन की स्क्रीनिंग की कोशिश की गई। जिसे लेकर विश्वविद्यालय परिसर में बवाल हो गया। वामपंथी संगठनों की जिद को नाकाम करने के लिए जेएनयू प्रशासन को स्क्रीनिंग रुकवाने के लिए विश्वविद्यालय की लाइट कटवानी पड़ी।
जेएनयू प्रशासन की सख्त चेतावनी के बावजूद भी जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) कार्यालय पर इकट्ठे होकर वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े छात्रों ने 2002 के गुजरात दंगों पर बनी इंडिया: द मोदी क्वेश्चन (India: The Modi Question) नामक बीबीसी की डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग की कोशिश की।
यह भी पढ़ेंः आज नहीं चलेंगी 300 से ज्यादा ट्रेनें, कई रेलगाड़ियों के रूट बदले, यहां देखें लिस्ट
आइशी घोष ने लिया स्क्रीनिंग का फैसला
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष ने एसएफआई की दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष होने के चलते केंद्रीय कार्य समिति के निर्देश पर डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग कराने का निर्णय लिया था और स्क्रीनिंग को लेकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्टर और परिसर में पैम्फलेट भी बांटे गए थे। इस पर संज्ञान लेते हुए जेएनयू प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर कार्यक्रम रद करने की सलाह दी थी और ऐसा न करने पर स्क्रेनिंग में शामिल होने वाले छात्रों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी थी। इस एडवाइजरी का जवाब देते हुए जेएनयू छात्र संघ ने प्रशासन से ही सवाल पूछे थे कि जेएनयू एक्ट में ऐसा कहीं नहीं लिखा हुआ कि यहां किसी फिल्म या डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग नहीं हो सकती।
यह भी पढ़ेंः लखनऊ में अपार्टमेंट धराशाई, मलबे में दबे 14 परिवार, लोगों को बचाने में जुटी सेना
कार्यालय में की डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग
जेएनयू छात्रसंघ की योजना मंगलवार रात नौ बजे इस डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग अपने कार्यालय में करने की थी। सोमवार को जेएनयू प्रशासन ने स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद छात्र डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग पर आड़े रहे। रात नौ बजे स्क्रीनिंग के समय पर छात्र छात्रसंघ कार्यालय पर स्क्रीनिंग के लिए जमा हुए। लेकिन, स्क्रीनिंग दिखाने की योजना पर पानी फिर गया, क्योंकि छात्र संघ कार्यालय के आसपास बिजली काट दी गई थी। छात्रों ने प्रशासन की अस्वीकृति के बावजूद इसे आगे बढ़ाने की योजना बनाई थी। जब बिजली चली गई तो एकत्र हुए छात्रों ने इसे मोबाइल और लैपटॉप पर साथ बैठ कर देखा।
यह भी पढ़ेंः Earthquake: दिल्ली एनसीआर में भूकंप, दहशत में आए लोग
इंटरनेट सेवाएं भी बाधित कराई
छात्र डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग छात्र संघ कार्यालय में लगे प्रोजेक्टर पर ना कर सकें इसके लिए जेएनयू प्रशासन ने कार्यालय के आसपास की बिजली भी कटवा दी थी। इसके साथ ही वहां जैमर लगवा कर इंटरनेट सेवाएं भी बाधित करा दी थी। इसके बावजूद वहां मौजूद वामपंथी छात्रों ने अपने फोन और लैपटॉप में पहले से डाउनलोड की गई डॉक्युमेंट्री को सामूहिक रूप से देखा। वहीं कुछ छात्रों ने जेएनयू परिसर से बाहर निकलकर भी मोबाइल का इंटरनेट चला कर डॉक्युमेंट्री को डाउनलोड किया।
यह भी पढ़ेंः बाबा को जादूगर की चुनौतीः चमत्कार नहीं सब साइंस ट्रिक हैं, गुमराह न करें धीरेंद्र शास्त्री
पुलिसकर्मी भी रहे तैनात
इस दौरान मुख्य गेट के बाहर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। कुछ पुलिसकर्मी सादा वर्दी में भी परिसर के अंदर मौजूद रहे। मीडिया को भी गेट के बाहर ही रोक दिया गया था। उल्लेखनीय है कि वामपंथी छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन आफ इंडिया (SFI) की केंद्रीय कार्य समिति ने अपनी सभी राज्य इकाइयों को इस डोक्यूमंट्री की स्क्रीनिंग कराने का निर्देश दिया था।
यह भी पढ़ेंः बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश
25 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
हालांकि, बाद में छात्रों ने अपने प्रदर्शन को रोक दिया। JNUSU अध्यक्ष आइशी घोष ने कहा कि हमने 25 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे तहकीकात करेंगे। जिन लोगों को चोट लगी है वे भी इलाज के बाद आज पुलिस स्टेशन में अपना बयान देंगे। जेएनयू प्रशासन से भी हम शिकायत करेंगे। हम फिलहाल हमारे प्रदर्शन को अभी रोकते हैं। पुलिस प्रशासन से अपील है कि वे इसकी तहकीकात करें।
यह भी पढ़ेंः बेटी की जिंदगी पर भारी पड़ी संविदा की नौकरी, मां-बाप ने नहर में फेंक मार डाला
पत्थरबाजी का लगाया आरोप
डॉक्युमेंट्री देख रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि उन पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पत्थर फेंके। हालांकि, विद्यार्थी परिषद ने इससे इनकार किया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस भी पत्थरबाजी को लेकर छात्रों से पूछताछ करने में जुटी थी। इस दौरान किसी भी छात्र की डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर गिरफ्तारी नहीं हुई थी और ना ही पत्थर लगने से कोई चोटिल हुआ था। जेएनयू छात्र संघ के नेतृत्व में वामपंथी छात्र पत्थरबाजी की एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन की ओर पैदल मार्च कर रहे थे।
यह भी पढ़ेंः Rajasthan Political Crisis: मुख्यमंत्री का पद नहीं मिला तो क्या करेंगे सचिन पायलट?
क्या है बीबीसी की विवादित डॉक्युमेंट्री विवाद?
बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह कई YouTube वीडियो और डॉक्युमेंट्री के लिंक साझा करने वाले ट्विटर पोस्ट को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। मालूम हो कि दो पार्ट में बनी बीबीसी डॉक्युमेंट्री, जो दावा करती है कि उसने 2002 के गुजरात दंगों से संबंधित कुछ पहलुओं की जांच की थी। हालांकि इसे विदेश मंत्रालय द्वारा प्रोपेगेंडा बताकर खारिज कर दिया गया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इसमें निष्पक्षता की कमी है और औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है। वहीं, केंद्र सरकार के इस कदम को कांग्रेस और टीएमसी जैसे विपक्षी दलों से तीखी आलोचना मिली है।
The post PM Modi पर बनी BBC की प्रतिबंधित डॉक्युमेंट्री से JNU में बवाल, वामपंथियों ने की स्क्रीनिंग appeared first on TIS Media .
राजू श्रीवास्‍तव का निधन, 42 दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे सबके चहेते ‘गजोधर भैया’
10 अगस्त से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे राजू, निधन से देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है
TISMedia@NewDelhi कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका निधन हो गया है। 58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। राजू श्रीवास्तव पहले दिन से ही बेहोश और लगभग कोमा की स्थिति में थे।
यह भी पढ़ेंः Delhi Road Accident: ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे 6 लोगों को रौंदा, 4 की मौत
कोमा जैसी स्थिति में थे राजू
यह भी पढ़ेंः Congress President: राहुल गांधी, अशोक गहलोत या शशि थरुर… किसके हाथ में होगी कांग्रेस की पतवार?
ब्रेन डेड घोषित, दिमाग में नहीं पहुंची ऑक्सीजन
राजू श्रीवास्तव को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया और बताया कि उनका हार्ट भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव के सिर के ऊपरी हिस्से में ऑक्सीजन में भी नहीं पहुंच रही थी। राजू श्रीवास्तव के शरीर का निचला हिस्सा काम कर रहा था और इसलिए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया जा रहा था। लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। डॉक्टरों ने राजू श्रीवास्तव के परिवार को जवाब दे दिया।
यह भी पढ़ेंः टूटी सड़काें पर दौड़ी सियासत, कोटा थर्मल की राख तक पहुंची जुबानी जंग
राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक पड़ने के बाद जब 10 अगस्त को एम्स लाया गया तो उनकी हालत गंभीर थी और वह होश में नहीं थे। बताया जाता है कि सीपीआर की मदद से उन्हें किसी तरह होश में लाया गया। इसके बाद राजू श्रीवास्तव की एंजियोप्लास्टी की गई और उनकी धमनियों (आर्टरीज) में 2 स्टेंट भी डाले गए। हालांकि उसके बाद भी राजू की तबीयत में सुधार नहीं आया और वह बेहोश ही रहे। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर ले लिया गया।
यह भी पढ़ेंः सरकारी पैसे पर फिर मौज काटने की तैयारी में राजस्थान के विधायक
एंजियोप्लास्टी के बाद भी नहीं आया सुधार
इससे पहले राजू की हालत के बारे में उनकी बेटी ने भी बताया था कि उनके पिता की हालत में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। वेंटिलेटर पर रहते हुए राजू का शरीर दवा और इलाज को रिस्पॉन्ड नहीं कर रहा था। इसके बाद राजू के कजिन अशोक श्रीवास्तव ने नवभारत टाइम्स को बताया था कि अभी भी राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा था, ‘डॉक्टर्स ने तो अपना काम कर दिया है। उन्होंने एंजियोप्लास्टी कर दिया है। लगातार उनकी ट्रीटमेंट चालू है।’ वहीं हाल ही राजू श्रीवास्तव के बिजनस मैनेजर ने बताया था कि कॉमेडियन के शरीर में हरकत हो रही है। उनमें सुधार नजर आ रहा है, पर वह अभी भी वेंटिलेटर पर आईसीयू में हैं।
यह भी पढ़ें: लड़कियों की तुलना में लड़कों में गणित में महारथ हासिल करने की सम्भावना 1.3 गुना ज्यादा
फिल्मों में भी किया था काम
राजू श्रीवास्तव के करियर के बात करें तो कानपुर में जन्मे यह कॉमेडियन अपनी कॉमेडी के कारण पूरी दुनिया में मशहूर हैं। फिल्मों में राजू ने सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘बाजीगर’, ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’, ‘वाह तेरा क्या कहना’, ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ और ‘टॉइलेट एक प्रेम कथा’ जैसी फिल्मों में काम किया था।
यह भी पढ़ेंः VMOU पर “भुतहा शिक्षकों” का साया
टीवी ने दिलाई असली पहचान
राजू को असली पहचान कॉमेडी रिएलिटी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से मिली थी। इस शो में राजू ने एक काल्पनिक किरदार गजोधर बनकर खूब दर्शकों का मनोरंजन किया था। इसी टीवी सीरीज के अलावा राजू ने मशहूर टीवी सीरियलों ‘देख भाई देख’, ‘शक्तिमान’ और ‘अदालत’ में भी कुछ महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं।
The post राजू श्रीवास्‍तव का निधन, 42 दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे सबके चहेते ‘गजोधर भैया’ appeared first on TIS Media .
Delhi Road Accident: ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे 6 लोगों को रौंदा, 4 की मौत
TISMedia@NewDelhi दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे 6 लोगों को रौंदा दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ेंः Congress President: राहुल गांधी, अशोक गहलोत या शशि थरुर… किसके हाथ में होगी कांग्रेस की पतवार?
पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में मंगलवार आधी रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद आरोपित ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह से जख्मी हुए लोगों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ेंः टूटी सड़काें पर दौड़ी सियासत, कोटा थर्मल की राख तक पहुंची जुबानी जंग
सभी की हुई पहचान
दिल्ली पुलिस ने मृतकों की पहचान सीमापुरी निवासी करीम (52), छोटे खान (25), शाह आलम (38), शालीमार गार्डन निवासी राहुल (45) के रूप में हुई है। हादसे में घायल तुलसी निकेतन निवासी मनीष (16), ताहिरपुर निवासी प्रदीप (30) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने बताया कि मंगलवार रात 1:51 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि सीमापुरी बस डिपो के पास डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों पर ट्रक चढ़ा दिया है।
यह भी पढ़ेंः सरकारी पैसे पर फिर मौज काटने की तैयारी में राजस्थान के विधायक
ट्रक ड्राइवर हुआ फरार
पुलिस मौके पर पहुंची तो एक ट्रक खड़ा था, जिसका चालक फरार था। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, पुलिस सभी घायलों व मृतकों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अस्पताल में भर्ती के बाद चौथे घायल ने भी दम तोड़ दिया। बाकी दो लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, कई टीमें आरोपित की तलाश में लगाई गई है।
The post Delhi Road Accident: ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे 6 लोगों को रौंदा, 4 की मौत appeared first on TIS Media .
ACB अधिकारियों से मारपीट करने वाले AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के 4 करीबी गिरफ्तार
TISMedia@NewDelhi आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली वक्फ बोर्ड में हुई कथित हेराफेरी के आरोप में अमानतुल्लाह खान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की गिरफ्त में हैं। विधायक के साथ-साथ एसीबी ने उनके दो करीबियों को भी गिरफ्तार किया है। अब आप विधायक के समर्थकों द्वारा एसीबी के अधिकारियों से धक्का-मुक्की का एक वीडियो सामने आया है। जिसके आधार पर एसीबी विधायक के समर्थकों पर नकेल कस रही है।
AAP MLA Amanatullah Khan's supporters scuffle with the Delhi Anti Corruption Bureau (ACB) Team during the raid. pic.twitter.com/IoPTmwZbdK
— TIS Media (@tismedia_in) September 19, 2022
16 सितंबर को जब एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारी आप विधायक के घर पर छापेमारी के लिए पहुंचे तब उनके साथ आप विधायक अमानतुल्लाह खान के समर्थकों ने धक्का-मुक्की की थी। एसीबी अधिकारियों के साथ आप विधायकों के समर्थकों की धक्कामुक्की का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद आप विधायक के चार सर्मथकों को गिरफ्तार किया गया है।
Cash and arms recovered from the residence of Hamid Ali, a close aide of AAP MLA Amanatullah Khan in the Waqf Board scam case. pic.twitter.com/7EHDCWyKnd
— TIS Media (@tismedia_in) September 19, 2022
एसीबी अधिकारी से मारपीट
यह वीडियो एसीबी की ओर से जारी किया गया है। जिसमें दिख रहा है कि 16 सितंबर को जामिया नगर में AAP विधायक के आवास पर छापेमारी के दौरान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक अधिकारी के साथ मारपीट की गई है। मालूम हो कि एसीबी ने 16 सितंबर को आप विधायक अमानतुल्लाह खान के कई ठिकानों पर छापेमारी कर लाखों रुपए कैश, अवैध हथियार और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की थी।
यह भी पढ़ेंः Navratri 2022: इस दिन से शुरू हो रही है नवरात्रि, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
विधायक से हो रही पूछताछ
इसके बाद एसीबी ने आप विधायक को गिरफ्तार किया था। हालांकि आप विधायक के तरह से यह कहा गया था कि उनके घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। एसीबी वाले जबरन उन्हें फंसा रहे है। हालांकि बाद में एसीबी ने एक-एक कई सबूत सामने रखे। आप विधायक के करीबी के घर से एक डायरी भी बरामद की गई थी। जिसके बारे में अब एसीबी की टीम आप विधायक से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ेंः यात्रीगण ध्यान दें: ट्रेन का टिकट कैंसिल कराने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर
वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहते हुए गड़बड़ी का आरोप
मालूम हो कि दिल्ली के ओखला विधानसभा सीट के आप विधायक अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के पद रहते हुए उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए अस्थाई रूप से कई लोगों को गलत तरीके से रखा था। इसके अलावा पैसों की हेड़ाफेड़ी भी की गई। दिल्ली वक्फ बोर्ड का पैसा दूसरे राज्यों में भेजा गया। इसके सबूत एसीबी ने बरामद किए है।
The post ACB अधिकारियों से मारपीट करने वाले AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के 4 करीबी गिरफ्तार appeared first on TIS Media .
Manish Sisodia CBI Raid: ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है?
TISMedia@NewDelhi सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में नामजद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 14 आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) नोटिस जारी किया। जिसके बाद इन सभी के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी से पूछा है कि बताएं कहां आना है?
आबकारी नीति घोटाले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर सीबीआइ का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इस मामले में दो कंपनियों समेत 15 आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के बाद सीबीआइ ने शुक्रवार को दिल्ली में सिसोदिया के सरकारी आवास के साथ ही सात राज्यों दिल्ली, गुरुग्राम (हरियाणा), चंडीगढ़, मुंबई (महाराष्ट्र), हैदराबाद (तेलंगाना), लखनऊ (उत्तर प्रदेश) और बेंगलुरु (कर्नाटक) में 31 स्थानों पर छापा मारा और तलाशी ली। छापे में घोटाले से जुड़े दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है। सीबीआइ ने सिसोदिया के घर की करीब 15 घंटे तलाश ली। सीबीआइ टीम उनके घर सुबह आठ बजे पहुंची और रात करीब 11 बजे वहां से निकली।
यह भी पढ़ेंः Manish Sisodia: आबकारी घोटाले में सीबीआइ की छापेमारी, TIS Media पर पढ़ें घोटाले का पूरा ब्योरा
सीबीआई के बाद ईडी की एंट्री
दिल्ली के मुख्य सचिव ने नई आबकारी नीति में गड़बड़ी उजागर की थी। इसके बाद उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने गृह मंत्रलय से मामले की सीबीआइ जांच की सिफारिश की थी। एजेंसी ने मनीष सिसोदिया, आबकारी विभाग के चार अफसरों व दो कंपनियों समेत कुल 15 आरोपितों के विरुद्ध बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की थी। इनमें दिल्ली में शराब बेचने का लाइसेंस लेने वाले 10 लोग शामिल हैं। गृह मंत्रालय से 22 जुलाई को अनुमति के बाद सीबीआइ ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान सिसोदिया ने कहा कि सीबीआइ ने उनके घर की तलाशी ली। इतना ही नहीं सीबीआई की छापेमारी के बाद इस मामले में ईडी की भी एंट्री हो गई। सीबीआई के साथ अब ईडी भी आरोपियों के लेन देन का ब्यौरा खंगालने में जुटी है।
यह भी पढ़ेंः Rajasthan BJP में हावी हुई गुटबाजी, गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में भी दिखी धड़ेबंदी
बोले सिसोदिया- फेल हो गई रेड
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि आपकी सारी रेड फैल हो गई, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी?, मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?
आपकी सारी रेड फैल हो गयी, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी?
मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूँ, बताइए कहाँ आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?
— Manish Sisodia (@msisodia) August 21, 2022
रविवार को भी किया था ट्वीट
इससे पहले, रविवार को ही मनीष सिसोदिया ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा था कि CBI छापों के बारे में मोदी जी के इस बयान को ज़रूर सुने। अगर नहीं सुना तो आप एक बहुत बड़े सच को जानने से वंचित रह जाएंगे।
CBI छापों के बारे में मोदी जी के इस बयान को ज़रूर सुने. अगर नहीं सुना तो आप एक बहुत बड़े सच को जानने से वंचित रह जाएँगे. https://t.co/6HptTsnVRH
— Manish Sisodia (@msisodia) August 21, 2022
The post Manish Sisodia CBI Raid: ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? appeared first on TIS Media .
Manish Sisodia: आबकारी घोटाले में सीबीआइ की छापेमारी, TIS Media पर पढ़ें घोटाले का पूरा ब्योरा
TISMedia@NewDelhi  आबकारी नीति घोटाले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर सीबीआइ का शिकंजा कस गया है। इस मामले में दो कंपनियों समेत 15 आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के बाद सीबीआइ ने शुक्रवार को दिल्ली में सिसोदिया के सरकारी आवास के साथ ही सात राज्यों दिल्ली, गुरुग्राम (हरियाणा), चंडीगढ़, मुंबई (महाराष्ट्र), हैदराबाद (तेलंगाना), लखनऊ (उत्तर प्रदेश) और बेंगलुरु (कर्नाटक) में 31 स्थानों पर छापा मारा और तलाशी ली। छापे में घोटाले से जुड़े दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है। सीबीआइ ने सिसोदिया के घर की करीब 15 घंटे तलाश ली। सीबीआइ टीम उनके घर सुबह आठ बजे पहुंची और रात करीब 11 बजे वहां से निकली। घोटाले के खेल में अब तक हुई कार्यवाही का पढ़िए विस्तृत ब्यौराः-
यह भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir Vrindavan में बड़ा हादसा, मंगला आरती के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत
दिल्ली के मुख्य सचिव ने नई आबकारी नीति में गड़बड़ी उजागर की थी। इसके बाद उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने गृह मंत्रलय से मामले की सीबीआइ जांच की सिफारिश की थी। एजेंसी ने मनीष सिसोदिया, आबकारी विभाग के चार अफसरों व दो कंपनियों समेत कुल 15 आरोपितों के विरुद्ध बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की थी। इनमें दिल्ली में शराब बेचने का लाइसेंस लेने वाले 10 लोग शामिल हैं। गृह मंत्रालय से 22 जुलाई को अनुमति के बाद सीबीआइ ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान सिसोदिया ने कहा कि सीबीआइ ने उनके घर की तलाशी ली। उन्होंने एजेंसी का पूरा सहयोग किया है।
घोटाले के पूरे खेल का ब्योरा
सीबीआइ ने घोटाले के पूरे खेल की सूचना जुटाई। एफआइआर के अनुसार, आबकारी नीति बनाने और लागू करने में हुई गड़बड़ी में मुंबई स्थित इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर, लखनऊ के गोमती नगर स्थित परनोड रिकार्ड के पूर्व कर्मी मनोज राय, दिल्ली के कालिंदी कुंज स्थित ब्रींडको सेल्स के निदेशक अमनदीप ढल व जोरबाग स्थित इंडोस्पिरीट के एमडी समीर महेंद्रू ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। आरोप है कि मनीष सिसोदिया, दिल्ली के तत्कालीन आबकारी आयुक्त अर्व गोपी कृष्ण, आबकारी उपायुक्त आनंद तिवारी, सहायक आबकारी आयुक्त पंकज भटनागर ने सक्षम प्राधिकार की अनुमति के बगैर 2021-22 की दिल्ली की आबकारी नीति बनाई और लागू किया। उनका उद्देश्य टेंडर के बाद लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ देना था। दो कंपनियों में बड्डी रिटेल प्रा. लिमिटेड व महादेव लिकर्स शामिल हैं।
ये हैं 15 आरोपित
मनीष सिसोदिया- उप मुख्यमंत्री, दिल्ली, अर्व गोपी कृष्ण, तत्कालीन आबकारी आयुक्त, दिल्ली, आनंद तिवारी, तत्कालीन आबकारी उपायुक्त, दिल्ली, पंकज भटनागर, सहायक आबकारी आयुक्त, दिल्ली, विजय नायर, पूर्व सीईओ, ओनली मच लाउडर, मुंबई, मनोज राय, पूर्व कर्मचारी, परनोड रिकार्ड, लखनऊ, अमनदीप ढल, निदेशक, ब्रींडको सेल्स, दिल्ली, समीर महेंद्रू, एमडी, इंटोस्पिरीट, दिल्ली, अमित अरोड़ा, निदेशक, बड्डी रिटेल, गुरुग्राम, हरियाणा सन्नी मारवाह, अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता, महादेव लिकर्स, दिल्ली, दिनेश अरोड़ा, दिल्ली, अरुण रामचंद्र पिल्लई, बेंगलुरु, अजरुन पांडेय, सिसोदिया के करीबी बड्डी रिटेल प्रा. लि.,महादेव लिकर्स।
अवैध कमाई को जमा करते थे पांच लोग
सीबीआइ के अनुसार पांच लोग अवैध कमाई एकत्र कर रहे थे। इनमें गुरुग्राम के बड्डी रिटेल के निदेशक अमित अरोड़ा, गुजरावाला टाउन के दिनेश अरोड़ा, बेंगलुरु का अरुण रामचंद्र पिल्लई, कालकाजी का सन्नी मारवाह और मनीष सिसोदिया का करीबी अजरुन पांडेय शामिल है। सन्नी मारवाह ओखला स्थित महादेव लिकर्स में अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता है। वह पोंटी चड्डा की परिवार से जुड़ी कई कंपनियों में भी अहम भूमिका में है।
यह लगे हैं मुख्य आरोप
सक्षम प्राधिकार की अनुमति के बगैर आबकारी नीति को बनाया और लागू किया गया
इसका उद्देश्य टेंडर प्रक्रिया के बाद लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाना था
एल-वन लाइसेंस लेने वाली कई कंपनियों ने रिटेल वेंडर्स को क्रेडिट नोट जारी किया
बही-खाते को सही दिखाने के लिए उसमें फर्जी इंट्री कर दी गई
बही-खाते में फर्जी इंट्री
एफआइआर में यह भी कहा गया है कि एल-वन लाइसेंस लेने वाली कई कंपनियों ने रिटेल वेंडर्स को क्रेडिट नोट जारी किया। इससे हुई आमदनी को ऊपर तक पहुंचाया गया। बही-खाते को सही दिखाने के लिए उसमें फर्जी इंट्री कर दी गई।
एफआइआर में करोड़ों के लेन-देन का ब्योरा
सीबीआइ ने एफआइआर में करोड़ों रुपये के लेन-देन का ब्योरा भी दिया है। उसके अनुसार आरोपित समीर महेंद्रू ने राधा इंडस्ट्री के राजेंद्र पैलेस स्थित यूको बैंक के खाता संख्या 10220210004647 में एक करोड़ रुपये जमा किया था। राधा इंडस्ट्री का प्रबंधन दिनेश अरोड़ा देखता है। इसी तरह अरुण रामचंद्र पिल्लई भी समीर महेंद्रू से अवैध कमाई इकट्ठा कर विजय नायर के मार्फत आगे पहुंचाता था। सीबीआइ के अनुसार, एक बार अर्जुन पांडेय ने तीन-चार करोड़ रुपये नकद समीर महेंद्रू से लिया था। वहीं सन्नी मारवाह कई लाइसेंस धारकों से फंड इकट्ठा कर आगे पहुंचाने का काम करता था।
The post Manish Sisodia: आबकारी घोटाले में सीबीआइ की छापेमारी, TIS Media पर पढ़ें घोटाले का पूरा ब्योरा appeared first on TIS Media .
Agneepath Scheme Protest: 11 राज्यों में फैली हिंसा की आग, बिहार-यूपी के बाद अब तेलंगाना में भी छात्रों ने फूंकी ट्रेन
TISMedia@NewDelhi अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। बिहार में कई जगह पर युवा सड़क पर उतरकर इस नई योजना का विरोध कर रहे हैं। पटना में अराजकता का माहौल बना हुआ है। सूबे के कई स्टेशनों पर तोड़फोड़ और आगजनी की गई। कई ट्रेनों में आग लगा दी गई। अग्निपथ योजना को लेकर बिहार से उठी विरोध की चिंगारी अब 11 राज्यों में फैल चुकी है। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और राजस्थान के बाद अब तेलंगाना में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। यहां एक ट्रेन को आग लगा दी गई है।
उत्तर प्रदेश में भी दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन जारी है। खबर है कि शुक्रवार सुबह बलिया के रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की गई। शुक्रवार सुबह-सुबह प्रदर्शनकारी बलिया रेलवे स्टेशन पहुंच गए और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। वहीं एक उपद्रवी को हिरासत में लिया गया है। इस बीच युवाओं के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने सेना भर्ती में ऊपरी उम्र सीमा को बढ़ा दिया है। इस साल के लिए 21 की बजाए 23 साल तक युवा अग्निपथ योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे।
यह भी पढ़ेंः अशोक गहलोत के “घर” सीबीआई रेड, छोटे भाई के ठिकानों पर चल रही है कार्यवाही
बिहार की उपमुख्मंत्री के घर पर भीड़ का हमला
अग्निपथ योजना को लेकर विरोध कर रहे छात्रों ने बेतिया में बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के घर पर हमला कर दिया। उनके बेटे ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि बेतिया में उनके आवास पर हमला हुआ है। घर को काफी नुकसान पहुंचा है। रेणु देवी इस समय पटना में हैं।
अग्निपथ योजना से बड़ी संख्या में युवा होंगे लाभान्वित- अमित शाह
अग्निपथ योजना पर बढ़ते बवाल के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, इस योजना से बड़ी संख्या में युवा लाभान्वित होंगे देशसेवा व अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आगे कहा, पिछले दो साल से कोरोना महामारी के कारण सेना में भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई थी, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘अग्निपथ योजना’ में उन युवाओं की चिंता करते हुए पहले वर्ष उम्र सीमा में दो वर्ष की रियायत देकर उसे 21 साल से 23 साल करने का संवेदनशील निर्णय लिया है।
तेलंगाना पहुंचा मामला
बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अग्निपथ योजना पर चला रहा बवाल अब तेलंगाना भी पहुंच गया है। यहां के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन को आग के हवाले कर दिया। आग बुझाने के लिए अधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ रही है।
वाराणसी में भी पथराव
उत्तर प्रदेश के बलिया के अलावा वाराणसी में भी बवाल की सूचना है। यहां रोडवेज की बसों पर छात्रों ने पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।
नारनौल में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
तीसरे दिन हरियाणा में भी प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार सुबह नारनौल में युवाओं ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने दो छात्र नेता सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा हिसार में अग्निपथ योजना के विरोध में सैकड़ों छात्र महावीर स्टेडियम से सचिवालय के लिए निकल गए हैं। रोहतक में अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में सैकड़ों युवा इकट्ठे हो गए हैं। नवीन जयहिंद प्रदर्शनकारी युवाओं का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं मकड़ोली टोल प्लाजा पर किसान भी एकत्रित हो रहे हैं।
जनता क्या चाहती है, प्रधानमंत्री नहीं समझते- राहुल गांधी
अग्निपथ योजना पर तीसरे दिन बवाल के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर सरकार की आलोचना की। उन्होंने लिखा, “अग्निपथ – नौजवानों ने नकारा, कृषि कानून – किसानों ने नकारा, नोटबंदी – अर्थशास्त्रियों ने नकारा, GST – व्यापारियों ने नकारा।” देश की जनता क्या चाहती है, ये बात प्रधानमंत्री नहीं समझते। क्योंकि,उन्हें अपने ‘मित्रों’ की आवाज़ के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता।
तैयारी करें युवा, बहुत जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया- राजनाथ सिंह
कई राज्यों में हो रहे बवाल के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, सभी नौजवानों से अपील करता हूं कि सेना में भर्ती की तैयारी करें। वे शांति बनाए रखें। बहुत जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। दो साल से भर्ती प्रक्रिया बंद थी, इसको ध्यान में रखते हुए आयु सीमा को इस साल के लिए 21 से 23 वर्ष कर दिया गया है। इससे बहुत से युवाओं को योजना का फायदा मिलेगा।
प्रदर्शन के चलते 34 ट्रेनें निरस्त
हिंसक प्रदर्शन के कारण रेलवे ने 34 ट्रेनें निरस्त कर दी हैं, जबकि आठ आंशिक रूप से रद्द की हैं। 72 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ज्यादातर ट्रेनें बिहार से होकर गुजरती हैं।
यह भी पढ़ेंः Agnipath Scheme Protest: बिहार के छात्रों ने ट्रेन में लगाई आग, देश भर में बेरोजगारों का प्रदर्शन
प्रदर्शन में आरजेडी के गुंडे सक्रिय- गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अग्निपथ योजना को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, इस प्रदर्शन के पीछे विपक्षी दल हैं। जहां हिंसा की जा रही है, वहां आरजेडी के गुंडे सक्रिय है। छात्रों को ढाल बनाकर हिंसा की जा रही है। हिंसा करने वालों में गैर छात्रों को चिह्नित करना जरूरी है।
सीपीआई नेता ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
सीपीआई नेता व राज्यसभा सांसद विनय विश्वम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने अग्निपथ योजना पर दोबारा विचार करने की मांग की है।
हरियाणा: बल्लभगढ़ में इंटरनेट सेवाएं अस्थाई रूप से बंद
हरियाणा के बल्लभगढ़ में जिला प्रशासन ने 24 घंटे के लिए अस्थाई रूप से इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है। जिला प्रशासन का कहना है कि प्रतिबंध के दौरान वॉयस काल, बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज जैसी सेवाओं की ही अनुमति होगी। यह प्रतिबंध गुरुवार रात 10 बजे से लागू है।
यह भी पढ़ेंः VMOU: 30 लाख छात्रों का पर्सनल डाटा बेचने की साजिश, फोन, आधार और बैंक डिटेल भी शामिल
जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस में आगजनी
बिहार में युवाओं का हिंसक प्रदर्शन जारी है। इस बीच छात्रों ने जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगा दी है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन की दो बोगियां जलकर खाक हो चुकी हैं।
समस्तीपुर: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर पथराव
बिहार के समस्तीपुर में भी योजना का विरोध जारी है। जानकारी के मुताबिक, युवाओं ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रोक लिया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन पर पथराव भी किया गया है।
आरा में 16 प्रदर्शनकारी हिरासत में
बिहार के आरा जिले में गुरुवार को तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने 16 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। वहीं करीब 650 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बिहिया रेलवे स्टेशन पर भी तोड़फोड़
बिहार के आरा जिले के बिहिया रेलवे स्टेशन पर भी तोड़फोड़ और आगजनी की सूचना है। युवाओं ने यहां पर भी रेलेव ट्रैक को जाम कर दिया। उधर, खबर है कि बिहिया थाना प्रभारी पर भी युवाओं ने हमला किया, जिससे उनके सिर पर चोट आई है।
बक्सर में रेलवे ट्रैक पर बैठे युवा
बिहार में योजना का विरोध करते हुए युवा दूसरे दिन भी सड़क पर उतर गए। कई जगह पर प्रदर्शन जारी है। इस बीच बक्सर में युवा रेलवे ट्रैक पर बैठ गए और योजना का विरोध किया। बताया जा रहा है इस दौरान युवाओं ने टायर भी जलाए। वहीं लखीसराय में युवाओं ने विक्रमशिला एक्सप्रेस को रोक दिया और ट्रेन में तोड़फोड़ की।
The post Agneepath Scheme Protest: 11 राज्यों में फैली हिंसा की आग, बिहार-यूपी के बाद अब तेलंगाना में भी छात्रों ने फूंकी ट्रेन appeared first on TIS Media .
Agnipath Scheme Protest: आप जानते हैं क्या है अग्निपथ योजना, जिसकी वजह से मचा है देश भर में बवाल
TISMedia@Kota. सेना भर्ती के नए प्रारूप अग्निपथ को लेकर देश भर के बेरोजगार आक्रोशित हैं। दिल्ली से लेकर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार तक में केंद्र सरकार की इस नई योजना के खिलाफ उग्र प्रदर्शन हो रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर अग्निपथ योजना है क्या? केंद्र सरकार ने इसमें क्या प्रावधान किए हैं और किस तरह पूरी योजना काम करेगी। यदि नहीं तो TIS Media आपको बता रहा है पूरी योजना की बारीकियांः-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता वाली अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (Cabinet Committee On Security) यानि सीसीएस (CCS) ने हरी झंडी दे दी है। मंगलवार को हुई सीसीएस (CCS) की मीटिंग के फैसले को खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) और रक्षा सचिव (Secretary of Defense) सहित सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों ने मीडिया के सामने पेश किया। इस प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि अगले 90 दिनों में देश के अग्निवीरों की भर्तियां सेना में शुरु हो जाएंगी।
चार साल के लिए होगी सैनिकों की भर्ती
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया को अग्निपथ योजना के बारे में बताते हुए कहा कि भारतीय सेना को विश्व की बेहतरीन सेना बनाने की दिशा में आज सीसीएस ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने ‘अग्निपथ’ योजना को एक ट्रांसफॉर्मेटिव योजना बताया जो सशस्त्र सेनाओं यानि थलसेना, वायुसेना और नौसेना में बड़े बदलाव लेकर आएगी जिसके चलते सेनाएं पूरी तरह आधुनिक और बेहद ही सुसज्जित बन जाएंगी। इस दौरान डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स यानी डीएमए के एडिशनल सेक्रेटरी, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने अग्निपथ योजना का एक प्रेजेंटेशन पेश किया। उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना में चार साल के लिए सैनिकों की भर्ती की जाएगी और उनको ‘अग्निवीर’ नाम दिया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः Agnipath Scheme Protest: बिहार के छात्रों ने ट्रेन में लगाई आग, देश भर में बेरोजगारों का प्रदर्शन
इस साल होगी 46 हजार भर्तियां
‘अग्निपथ भर्ती योजना’ के तहत युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा। साढ़े 17 साल से 21 साल के युवा लड़के और लड़कियां इसके लिए पात्र होंगे। इसके लिए 10वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र आवेदन कर सकेंगे। इसकी शुरुआत 90 दिन के भीतर हो जाएगी। इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। पहली भर्ती प्रक्रिया में युवाओं को छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग का समय भी चार साल में शामिल होगा।
यह भी पढ़ेंः 50 नर्सों ने सरकारी अस्पताल के अधीक्षक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, मचा हड़कंप
सेवानिधि पैकेज क्या है?
हर अग्निवीर को भर्ती के साल 30 हजार महीने तनख्वाह मिलेगी। इसमें से 70 फीसदी यानी 21 हजार रुपये उसे दिए जाएंगे। बाकी 30 फीसदी यानी नौ हजार रुपये अग्निवीर कॉर्प्स फंड में जमा होंगे। इस फंड में इतनी ही राशि सरकार भी डालेगी। दूसरे साल अग्निवीर की तनख्वाह बढ़कर 33 हजार, तीसरे साल 36.5 हजार तो चौथे साल 40 हजार रुपये हो जाएगी। चार साल में उसकी कुल बचत करीब 5.02 लाख रुपये होगी। वहीं सरकार की ओर से भी इतनी ही रकम जमा की जाएगी। नौकरी पूरी होने के बाद उसे ये रकम ब्याज सहित मिलेगी। जो करीब 11.71 लाख रुपये होगी। ये रकम टैक्स फ्री होगी।
यह भी पढ़ेंः VMOU: 30 लाख छात्रों का पर्सनल डाटा बेचने की साजिश, फोन, आधार और बैंक डिटेल भी शामिल
सहूलियतों का वायदा
सेवा के दौरान शहीद होने या दिव्यांग होने पर आर्थिक मदद का प्रावधान भी है। अगर कोई अग्निवीर देश सेवा के दौरान शहीद हो जाता है तो उसे सेवा निधि समेत एक करोड़ से ज्यादा की राशि ब्याज समेत दी जाएगी। इसके अलावा बची हुई नौकरी का वेतन भी दिया जाएगा। अगर कोई जवान ड्यूटी के दौरान डिसेबिल यानी दिव्यांग हो जाता है तो उसे 44 लाख रुपये तक की राशि दी जाएगी और बची हुई नौकरी का भी वेतन दिया जाएगा। चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा। जो 11.71 लाख रुपए होगा।
यह भी पढ़ेंः KEDL: बिजली कर रही है परेशान तो अफसरों से करें सीधी बात, खपत पर भी रख सकेंगे सीधी नजर
अग्निपथ रिक्रूटमेंट योजना की ये हैं 10 बड़ी बातें…
1. सेना में भर्ती मात्र चार साल के लिए होगी. इन चार साल के दौरान उन्हें अग्निवीर के नाम से जाना जाएगा.
2.  चार साल बाद सैनिकों की सेवाओं की समीक्षा की जाएगी. समीक्षा के बाद 25 प्रतिशत अग्नि वीरों की सेवाएं आगे बढ़ाई जाएंगी. बाकी 75 प्रतिशत को रिटायर कर दिया जाएगा.
3. चार साल की नौकरी में छह महीने की ट्रेनिंग भी शामिल होगी. साढ़े 17 साल से लेकर 21 साल तक की उम्र वाले अग्निवीर के लिए योग्य होंगे.
4. थलसेना और नौसेना में महिलाओं को भी अग्निवीर बनने का मौका मिलेगा.
5. अग्निवीरों को 4.76 लाख का सालाना सैलेरी पैकेज मिलेगा यानी हर महीने करीब 30 हजार. चौथे वर्ष तक ये पैकेज 6.92 लाख हो जाएगा. इसके अलावा सियाचिन जैसे इलाकों के लिए रिस्क एंड हार्डशिप अलाउंस भी मिलेगा.
6. रिटायरमेंट के बाद पेंशन नहीं मिलेगी बल्कि एक मुश्त राशि दी जाएगी. इस राशि को सेवा निधि पैकेज नाम दिया गया है. इसके तहत रिटायरमेंट के बाद 11.7 लाख की राशि मिलेगी. ये सेवा निधि पैकेज अग्निवीर की सैलरी का 30 प्रतिशत और इतना ही सरकार का योगदान के साथ मिलकर बनाया गया है. ये सेवा निधि पैकेज पूरी तरह से आयकर मुक्त होगी.
7. सेवा के दौरान अगर कोई अग्निवीर वीरगति को प्राप्त हो जाता है तो उसके परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि मिलेगी. साथ ही अग्निवीर की बची हुई सेवा की सैलरी भी परिवार को मिलेगी.
8. अगर कोई अग्निवीर सेवा के दौरान अपंग हो जाता है तो उसे 44 लाख की राशि दी जाएगी और बाकी बची सेवा की सैलरी भी मिलेगी.
9. खास बात ये होगी कि अब सेना की रेजिमेंट में जाति, धर्म और क्षेत्र के हिसाब से भर्ती नहीं होगी बल्कि देशवासी के तौर पर होगी. यानि कोई भी जाति, धर्म और क्षेत्र का युवा किसी भी रेजीमेंट के लिए आवेदन कर सकेगा. दरअसल, सेना में इन्फेंट्री रेजीमेंट अंग्रेजों के समय से बनी हुई हैं जैसे सिख, जाट, राजपूत, गोरखा, डोगरा, कुमाऊं, गढ़वाल, बिहार, नागा, राजपूताना-राईफल्स (राजरिफ), जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री (जैकलाई), जम्मू-कश्मीर राइफल्स (जैकरिफ) इत्यादि. ये सभी रेजीमेंट जाति, वर्ग, धर्म और क्षेत्र के आधार पर तैयार की जाती हैं.
द गार्ड्स आजादी के बाद मात्र एक ऐसी रेजीमेंट है जो ऑल इंडिया ऑल क्लास के आधार पर खड़ी की गई थी. लेकिन अब अग्निवीर योजना में माना जा रहा है कि सेना की सभी रेजीमेंट ऑल इंडिया ऑल क्लास पर आधारित होंगी. यानि देश का कोई भी नौजवान किसी भी रेजीमेंट  के लिए आवेदन कर सकेगा. आजादी के बाद से रक्षा क्षेत्र में ये एक बड़ा डिफेंस रिफॉर्म माना जा रहा है.
10. अग्निपथ योजना के तहत अगले 90 दिनों के भीतर थल सेना की पहली रिक्रूटमेंट रैली आयोजित कर ली जाएगी. इस योजना के तहत पहले साल में थल सेना के लिए 40 हजार अग्नि वीरों की भर्ती की जाएगी. वायुसेना के लिए 3500 अग्निवीर और नौसेना के लिए 3000 अग्नि वीरों की भर्ती होगी.
The post Agnipath Scheme Protest: आप जानते हैं क्या है अग्निपथ योजना, जिसकी वजह से मचा है देश भर में बवाल appeared first on TIS Media .
Agnipath Scheme Protest: बिहार के छात्रों ने ट्रेन में लगाई आग, देश भर में बेरोजगारों का प्रदर्शन
आक्रोशित छात्रों ने बिहार में रेलवे स्टेशनों पर की तोड़फोड़, ट्रेनों में आगजनी
यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान सहित देश भर में बेरोजगारों का उग्र प्रदर्शन
TISMedia@NewDelhi सेना भर्ती को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध तेज हो गया है। विरोध का सबसे ज्यादा असर बिहार में देखा जा रहा है। वहीं युवाओं ने हरियाणा में भी गुरुग्राम-जयपुर हाईवे को जाम कर दिया है। कई जगह युवा रेलवे ट्रैक पर भी उतरे हैं और ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया है। बिहार के कई स्टेशनों पर ट्रेन पर पथराव किया गया है।
बिहार में अग्निपथ योजना को लेकर आक्रोश इतना भड़क गया कि युवाओं ने कैमूर में एक ट्रेन में आग लगा दी है। हालांकि इस दौरान पुलिस सतर्क दिखी और आनन-फानन में आग को बुझाया गया नहीं तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी। इसके साथ ही आरा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ मचाई है। यहां मौजूद रेलवे ऑफिस में तोड़फोड़ की गई है।
यह भी पढ़ेंः KEDL: बिजली कर रही है परेशान तो अफसरों से करें सीधी बात, खपत पर भी रख सकेंगे सीधी नजर
बिहार के जहानाबाद में एनएच 83 पर आगजनी
छात्रों ने जहानाबाद में एनएच 83 पर आगजनी करते हुए विराध जताया। इस कारण यहां थोड़ी देर के लिए यातायात व्यवस्था बाधित रही। छात्रों के विरोध के चलते गया-पटना मुख्य मार्ग पर आवागमन थोड़ी देर के लिए प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भर्ती पहले की तरह की जाए, टूर ऑफ ड्यूटी (टीओडी) को वापस लिया जाए और परीक्षा पहले की तरह आयोजित की जाए। कोई भी सेना में सिर्फ 4 साल के लिए नहीं जाएगा। वहीं जहानाबाद में प्रदर्शन कर रहे एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि केवल 4 साल काम करने के बाद हम कहां जाएंगे? 4 साल की सेवा के बाद हम बेघर हो जाएंगे। इसलिए हमने सड़कों को जाम कर दिया है, देश के नेताओं को अब पता चल जाएगा कि लोग जागरूक हैं। वहीं एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। महीनों के प्रशिक्षण और छुट्टी के साथ 4 साल की सेवा कैसी होगी? सिर्फ 3 साल के प्रशिक्षण के बाद हम देश की रक्षा कैसे करेंगे? सरकार को वापस लेनी होगी यह योजना।
यह भी पढ़ेंः 50 नर्सों ने सरकारी अस्पताल के अधीक्षक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, मचा हड़कंप
मुंगेर और सहरसा में भी भारी विरोध
अग्निपथ योजना के विरोध में मुंगेर में भी प्रदर्शन देखने को मिला। यहां छात्रों ने साफियासराय चौक को जाम कर दिया। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने आगजनी भी की। इससे एनएच और जमालपुर मुंगेर रोड पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सहरसा जिला में तो प्रदर्शनकारी इस योजना को रद्द करने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। इससे दो एक्सप्रेस ट्रेनें स्टेशन पर ही खड़ी रहीं। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गुरुग्राम-दिल्ली में हाईवे जाम
अग्निपथ योजना का विरोध हरियाणा के गुरुग्राम में भी हो रहा है। गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाइवे को जाम किया गया है। वहीं युवाओं ने बिलासपुर थाना क्षेत्र से लगते एनएच 48 को भी जाम कर दिया है। युवाओं का कहना है कि पिछले तीन साल से फौज में भर्ती नहीं की गई है और अब सिर्फ 4 साल की भर्ती की जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए हाल ही में पेश की गई अग्निपथ योजना का दिल्ली-एनसीआर में भारी विरोध हो रहा है। जहां गुरुवार को छात्रों ने सड़कों पर जाम लगा दिया वहीं दिल्ली के नागलोई इलाके में छात्रों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया।
यह भी पढ़ेंः VMOU: 30 लाख छात्रों का पर्सनल डाटा बेचने की साजिश, फोन, आधार और बैंक डिटेल भी शामिल
गोरखपुर के सहजनवां में लगाया जाम
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में विरोध हो रहा है। विरोध का असर अब गोरखपुर में देखने को मिल रहा है। आक्रोशित युवाओं ने सहजनवां में जाम लगाया है। उन्होंने चार साल की नियुक्ति पर सवाल खड़े किए और इस व्यवस्था को बदलने की मांग की। युवाओं ने खजनी थाना क्षेत्र से पैदल विरोध करते हुए सहजनवां पहुंचे हैं। गोरखपुर में सड़कों पर जमा छात्रों का कहना है कि पहले तो तीन साल से सेना में भर्ती नहीं हो रही थी। अब सिर्फ चार साल की नौकरी वाली योजना पेश कर दी। ये हमारे साथ धोखा है।
उत्तराखंड में सड़क पर उतरे छात्र
सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ योजना लागू करने के विरोध में बेरोजगार संगठनों के पदाधिकारियों, युवाओं ने राजधानी सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जमकर हंगामा किया। युवाओं ने भाजपा की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में लगाए गए पोस्टरों, बैनरों को फाड़ डाला और केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामा कर रहे युवाओं ने अग्निपथ योजना को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की। कहा यह युवाओं के साथ धोखा है।
यह भी पढ़ेंः हार्दिक पंड्या बने भारत के कप्तान, India Vs Ireland दौरे के लिए टीम का ऐलान
मथुरा में भी विरोध प्रदर्शन
मथुरा जिले के युवाओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे युवाओं ने तीन साल पुरानी भर्ती को निरस्त करने का विरोध किया। प्रदर्शनकारी युवाओं ने सरकार से पुरानी सेना भर्ती को पुरानी प्रक्रिया के तहत ही पूरा करने की मांग की।विरोध प्रदर्शन में शामिल युवा कन्हैया ने बताया कि दिसंबर 2019 में आगरा मंडल के करीब एक लाख से अधिक युवाओं ने सेना भर्ती के लिए आवेदन किया था। सेना भर्ती रैली फरवरी 2021 में आगरा आयोजित की गई। इसमें दौड़ और मेडिकल में सफलता प्राप्त करने वाले 3300 से अधिक युवाओं को 25 अप्रैल 2021 में परीक्षा में शामिल होने की सूचना जारी की गई, लेकिन परीक्षा से पहले ही इसे निरस्त कर दिया गया।
जयपुर में भी हुआ प्रदर्शन
अग्निपथ और अग्निवीर योजना के विरोध में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने राजस्थान के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। RLP ने आरोप लगाया है कि सेना में संविदा जैसी भर्ती के फैसले के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। RLP संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के आह्वान पर जयपुर में भी जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार का पुतला जलाया जाएगा। हनुमान बेनीवाल ने कहा हजारों-लाखों बेरोजगार युवाओं को साथ लेकर RLP आंदोलन कर रही है। योजना बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक है। इसे रोकने के लिए यदि संसद भवन को भी घेरना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। अग्निपथ योजना के खिलाफ जयपुर से लेकर कोटा तक राजस्थान के कई जिलों में बेरोजगारों ने जमकर प्रदर्शन किया।
The post Agnipath Scheme Protest: बिहार के छात्रों ने ट्रेन में लगाई आग, देश भर में बेरोजगारों का प्रदर्शन appeared first on TIS Media .