आपातकाल Archives - TIS Media

आपातकाल, यातनाएं और अटल: पुलिस ने प्लास से खींच लिए थे सारे नाखून, हिल गई थी पूरी दुनिया
TISMedia@विनीत सिंह

23 जून 2003…‘अटल जी’ से मेरी पहली मुलाकात की यही तारीख थी… आपातकाल पर कुछ खास लिखने की ललक मुझे उन तक खींच ले गई… सोचा तो था कि आधे घंटे में निपटा कर लौट आऊंगा… लेकिन जब एक कमरे के घर में कदम रखा तो जाना कि यहां तो बलिदानों की पूरी दुनिया बसी पड़ी थी…असल में इस शख्स का नाम था वीरेंद्र कुमार…लेकिन हौसले इतने अटल थे कि… इस जन नायक के नाम के साथ ही जुड़ गया अटल…

Read More: आपातकालः कोटा के किशोरों पर हुई जुल्म की इंतहा, ऐसी सजा जो मौत से जरा भी कमतर न थी

जेपी मूवमेंट का युवा तुर्क

इस किस्से की शुरुआत हुई जेपी मूवमेंट से… बात 1975 की शुरुआत की है.. जब यूपी के सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा एक सभा को संबोधित करने बरेली आए…एबीवीपी के इस तेजतर्रार नेता ने बहुगुणा को मंच से नीचे उतारकर उनके मुंह पर काला रूमाल फेंक दिया…हड़बड़ाए बहुगुणा जमीन पर गिर गए और भगदड़ मच गई… जैसे-तैसे पुलिस की कड़ी सुरक्षा में उन्हें पहले कोतवाली ले जाया गया… जहां से कपड़े बदलकर वह जीआईसी के मैदान में सभा को संबोधित करने पहुंच गए… लेकिन यह युवा तुर्क कहां मानने वाला था… पुलिस ने जब इन्हें जीआईसी में नहीं घुसने दिया तो साथियों की मदद से कॉलेज की चार दीवारी ही गिरा दी…और मंच पर चढ़कर बहुगुणा से माइक छीन लिया…यह मामला अभी निपटा भी नहीं था कि 24 जून 1975 की रात प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगा दी… वीरेंद्र को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंदोलन फैलाने की जिम्मेदारी मिली थी… विपक्ष के संदेश एक शहर से दूसरे शहर पहुंचाना और विरोध प्रदर्शन के ठिकाने तय करने का काम दिया गया…।

Read More: Twitter ने आईटी मिनिस्टर को सुंघाई जमीन, एक घंटे के लिए सस्पेंड कर दिया अकाउंट

मुखबिरी-गिरफ्तारी

इस दौरान जनसंघ समेत विपक्षी दलों के बड़े-बड़े नेता गिरफ्तार हो चुके थे, लेकिन वीरेंद्र अभी भी पुलिस की पकड़ से कोसों दूर थे…जो भाजपा आपात काल के विरोध का श्रेय लेते नहीं थकती… उसी के बरेली महानगर अध्यक्ष रमेश आनंद ने वीरेंद्र की मुखबिरी कर दी… 28 अक्टूबर 1975 की शाम को अपनी क्रूरता के लिए कुख्यात रहे बरेली के कोतवाल हाकिम राय ने वीरेंद्र को उनके घर से धर दबोचा… तलाशी के दौरान अलमारी से पोस्टरों का बंडल मिला…तो वह भड़क गया। वीरेंद्र को बड़ी खामोशी से पेट्रोल जीप नंबर एक से कोतवाली तक लाना, लेकिन वह पूरे रास्ते सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते आए। जिससे हाकिम राय खौल गया। कोतवाल हाकिम राय ने वीरेंद्र के साथियों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंदोलन की रणनीति उगलवानी चाही, लेकिन वह कामियाब नहीं हो सका।

READ MORE: #TISExclusive जेके और आईएल की तरह मिटने लगा कोटा थर्मल वजूद, हमेशा के लिए बंद हुईं दो यूनिटें

यातनाओं का दौर

बड़े-बड़े अपराधियों का मुंह खुलवाने का दम भरने वाले हाकिम राय एक लड़के के सामने खुद को कमजोर पड़ता देख आग-बबूला हो गया। उसने रमेश आनंद को भी गिरफ्तार करवा लिया और उनके सामने ही वीरेंद्र अटल को बेइंतहा पीटने लगा। खुद थक गया तो छह सिपाहियों को बारी-बारी यह काम दिया, लेकिन वीरेंद्र फिर भी नहीं टूटे। हाकिम राय इतने पर भी नहीं रुका उसने मातहतों को एक प्लास खरीदने के लिए बाजार में भेज दिया। 29 अक्टूबर 2017 की सुबह वीरेंद्र की जिंदगी की सबसे खौफनाक सुबह थी। कोतवाल हाकिम राय उन्हें लेकर सीओ एके सिंह के कमरे में दाखिल हुआ और मातहतों को प्लास (प्लायर) लाने का हुक्म दिया। इसके बाद हाकिम राय ने सरकार को गिराने की साजिश रचने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गिरोह के सरगना वीरेंद्र का दायां हाथ पकड़ा और एक झटके में अंगूठे का नाखून खींचकर बाहर निकाल लिया। वीरेंद्र की तो छोड़ो उनकी मुखबिरी करने वाले रमेश आनंद तक चीख पड़े। यातनाओं का यह दौर तो अभी शुरु हुआ था। इसके बाद हाकिम राय ने एक-एक कर वीरेंद्र की सभी उंगलियों के नाखून खींच डाले, लेकिन यह युवा तुर्क इतने पर भी नहीं टूटा। हालांकि यातनाओं को देख रमेश टूट गए और संघ के प्रचारकों के ठिकाने बताने को राजी हो गए। दर्द से छटपटाते वीरेंद्र ने यहां भी हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने रमेश को गलत पते बताने के लिए राजी कर लिया।

Read More: मैं कुवांरा हूं, मुझे शादी करनी है… सुनते ही दोस्त ने अपनी पत्नी से डलवाए फेरे और फिर… मचा बवाल

पूरी दुनिया में मचा हड़कंप

प्रचारकों की तलाश में हाकिम राय वीरेंद्र को लेकर पूरे शहर में घूमा, लेकिन उसे कोई सफलता हाथ नहीं लगी। हाकिम राय ने खून से लथपथ वीरेंद्र को जेल भेज दिया, लेकिन जेल में जब यह खबर फैली तो सारे कैदी वीरेंद्र का इलाज ना होने तक हड़ताल पर चले गए। आखिरकार रात को नौ बजे उनकी घायल उंगलियों पर पट्टियां बांधी गईं। इसी बीच अशोक सिंघल बरेली आए तो उन्हें लोगों ने पूरा घटनाक्रम बताया। सिंघल ने सुब्रह्मण्यम स्वामी से बात की तो उन्होंने यातनाओं भरी इस खबर को बीबीसी लंदन से ब्रॉडकास्ट करवाया। जिसके बाद तो पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया।

Read More: 25 जून: भारत के इतिहास में काला दिन, जब आपातकाल की घोषणा की

वीरेंद्र हो गया अटल

बीबीसी के न्यूज ब्रेक करने के बाद मामला अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक जा पहुंचा। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर घिरता देख सरकार ने पूरे घटनाक्रम की जांच शाह आयोग को सौंप दी, लेकिन वहां इंसाफ नही मिल सका, लेकिन इस बीच वीरेंद्र जनता के नायक बन चुके थे और लोगों ने उनके हौसले को देखते हुए नया नाम दे डाला अटल जी। वीरेंद्र अटल जेल से तो छूट गए, लेकिन उन पर जघन्य अपराधों के 15 मामले लाद दिए गए। मीसा में भगोड़ा घोषित कर दिया गया। 1977 में जब चौधरी चरण सिंह ने बरेली में जनसभा की तो उन्होंने ही अटल जी को सभा में हाजिर करावाया। गजब का दिन था वो जब चौधरी चरण सिंह ने अपनी जगह वीरेंद्र अटल को भाषण देने के लिए खड़ा कर दिया। 50-60 हजार लोगों की भीड़ और 40 मिनट से ज्यादा का भाषण… चारों तरफ सन्नाटा पसरा था… बस कुछ सुनाई दे रहा था तो सुबकने की आवाजें… आखिर में चौधरी चरण सिंह उठे और उन्होंने ऐलान किया कि … यूपी में सरकार बदलते ही कोतवाल हाकिम राय, सीओ एके सिंह और जिला कलक्टर माता प्रसाद को सस्पेंड करवा कर जेल भिजवाएंगे… इसके बाद तो पूरा मैदान जयकारों से गूंज उठा। हुआ भी ऐसा ही जब राम नरेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री बने तो सबसे पहला आदेश उन्होंने इन तीनों लोगों को सस्पेंड कर जेल भेजने का ही दिया। आज इमरजेंसी की 42वीं साल है और अटल जी को याद किए बिना यह दिन अधूरा ही रहेगा। नमन उनकी बहादुरी को उनके बलिदान को….।

The post आपातकाल, यातनाएं और अटल: पुलिस ने प्लास से खींच लिए थे सारे नाखून, हिल गई थी पूरी दुनिया appeared first on TIS Media .

आपातकालः कोटा के किशोरों पर हुई जुल्म की इंतहा, ऐसी सजा जो मौत से जरा भी कमतर न थी
TISMedia@विनीत सिंह

आपातकाल का जिक्र छिड़ते ही मेरे जेहन में अभी तक सिर्फ एक ही शख्स का अक्स उभरकर सामने आता था… वीरेंद्र अटल… पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लोकतंत्र का इनसे बड़ा झंडाबरदार शायद ही कोई हो… अत्याचार की पराकाष्ठा ये थी कि पुलिस ने साथियों के नाम उगलवाने के लिए प्लायर से हाथ और पैर के नाखून तक खिंचवा लिए थे…। सालों बाद कोटा में ऐसे ही दूसरे लोकतंत्र सेनानी से मिलना हुआ… गिरिराज यादव… उन्हें जो सजा दी गई थी जो मौत से जरा भी कमतर नहीं थी… आज लोकतंत्र सेनानियों के साथ हुई जुल्म की इंतहा में पढ़िए उन्हीं की आपबीती…।

कोटा 25 नवंबर 1975….

सूजा जी हॉस्टल कैथूनी पोल… मेज पर जलती मोमबत्ती… मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रांण न्यौछावर करने की शपथ लेते 11 हाथ… मुट्ठियां बन जब एक साथ तने तो सख्त पहरे में बैठे मंत्री भी दहल उठे…खाकी के खौफ को परे धकेल ये नौजवान धड़ल्ले से कलक्ट्रेट में जा घुसे… जमकर पर्चे फैंके…लोकतंत्र को बचाने के लिए खूब नारेबाजी की… खिसियाई पुलिस ने सरकार का खौफ तारी करने को पांच दिन तक थाने में उल्टा लटका कर रखा… पहले कंबल और फिर ठंडा पानी डालकर बेइंतहा पीटा… जुल्म की इंतहा तो तब हो गई जब हाकिमों ने नाक, मुंह, कान और आंख ही नहीं गुप्तांगों तक में लाल मिर्च भर दी… लोकतंत्र के मतवाले फिर भी नहीं टूटे तो हार कर उन्हें जेल भेजना पड़ा।

Read More: RAJASTHAN POLITICS : दुविधा में पायलट! 10 बड़े फैक्ट्स से समझें उनकी सियासी उड़ान की उलझन

स्वामी माधवदास ने दिखाई राह

हाड़ौती के इतिहास में आपातकाल के सबसे खौफनाक मंजर को याद कर गिरिराज यादव अब भी पसीने से तरबतर हो जाते हैं। वो बताते हैं कि ‘लोकतंत्र का दमन अपने चरम पर था। बीकॉम प्रथम वर्ष के बद्री लाल शर्मा, कृष्ण मुरारी, राधेश्याम नागर, ओम त्रिपाठी और संजय गोयल समेत पूरे हॉस्टल के छात्र सरकार का घमंड तोडऩे के लिए आकुल थे। गोवा मुक्ति आंदोलन के प्रभारी रहे स्वामी माधव दास ने इस तड़प को आवाज दी और भगत सिंह की राह पर चलने का सुझाव दिया।

Read More: मैं कुवांरा हूं, मुझे शादी करनी है… सुनते ही दोस्त ने अपनी पत्नी से डलवाए फेरे और फिर… मचा बवाल

भगत सिंह की तरह फेंके पर्चे

‘आंदोलन को अंजाम देने के लिए ऐसे ११ साथियों का चुनाव किया गया जो पुलिसिया बर्बरता के आगे टूटें नहीं। सूचना मिली कि राजस्थान सरकार के मंत्री हीरा लाल देवपुरा आपातकाल की समीक्षा करने के लिए टैगोर हॉल में बैठक करने वाले थे। अपनी आवाज उठाने को इससे बेहतर मौका नहीं मिलने वाला था। तड़के हॉस्टल में शपथ ली और फिर राजकीय महाविद्यालय जाकर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद सर्किट हाउस होते हुए हम कलेक्ट्रेट तक जा पहुंचे। जहां इतनी कड़ी सुरक्षा थी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता, लेकिन हम पुलिस को चकमा देकर अंदरह जा घुसे और अपने साथ लाए पर्चे निकालकर फैंकने लगे। कुछ साथियों ने अदालत में घुसकर पर्चे फेंकने शुरू कर दिए। मंत्री की मौजूदगी में अचानक नारे बाजी होते देख पुलिसिया अमला हक्का बक्का रह गया।

Read More: #TISExclusive जेके और आईएल की तरह मिटने लगा कोटा थर्मल वजूद, हमेशा के लिए बंद हुईं दो यूनिटें

खाकी ने भरना चाहा खौफ

इसके बाद पुलिस हम सभी को गिरफ्तार करके नयापुरा थाने ले आई। जहां सीआई एसके जौहरी, डिप्टी एसपी भोपाल सिंह और एसपी फूल सिंह यादव ने हम सभी से पूछताछ की, लेकिन किसी के कुछ नहीं उगलवा सके। शुरुआती पूछताछ में डिप्टी को इतना जरूर समझ में आ गया कि मैं इस दल का नेतृत्व कर रहा हूं। इसके बाद तो जैसे ही रात हुई मेरे कपड़े उतार लिए गए और थाने के पिछले हिस्से में ले जाकर उल्टा लटका दिया गया। करीब तीन घंटे बाद जल्लादनुमा सिपाही आए और उन्होंने पहले मेरे ऊपर कंबल डाला फिर बर्फ जैसा ठंडा पानी… मैं कुछ समझ पाता इससे पहले उन्होंने मुझे बेइंतहा पीटना शुरू कर दिया। पिटते-पिटते मैं बेहोश होजाता तो मुझे फिर से होश में लाया जाता और फिर बेहोश होने तक पीटा जाता।

Read More: कोरोना का कहरः बिरला ने घर घर जाकर पोंछे आंसू, बेसहारा हुए लोगों का बांटा दर्द

रूह तक कांप उठी

नयापुरा पुलिस ने मेरी 5 दिन की रिमांड ली थी… चार दिन की पिटाई के बाद भी मैं नहीं टूटा तो पांचवे रोज अत्याचार की इंतहा ही हो गई। पहले मेरे मुंह में जबरन लाल मिर्च ठूसी गई… फिर नाक… आंख और कान में… मैने इतने पर भी अपने साथियों और आंदोलन से जुड़े लोगों के नाम नहीं बताए तो जल्लादों ने मेरे गुप्तांगों में भी मिर्च भर दी… दो दिन तक बेहोश रहने के बाद आंख खुली तो खुद को सेंट्रल जेल में पाया। जहा मेरी हालत देख कैद किए गए हर लोकतंत्र सेनानी की रूह कांप उठी। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रचारक और आयुर्वेद के अच्छे जानकार ठाकुरदास टंडन ने कई महीने तक मेरा इलाज किया तब जाकर उठ-बैठने लायक हो सका।

Read More: मस्त रहिए, गहलोत सरकार को नहीं है कोई खतरा…

नहीं ली कोई इमदाद

गिरिराज यादव बताते हैं कि 4 महीने 10 दिन तक सेंट्रल जेल में रहने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। जब इमरजेंसी खत्म हुई तो वह पीटीआई हो गए। सरकार ने घर और पैसों का लालच दिया, लेकिन ठुकरा दिया। अब जाकर कुछ साथियों ने जबरन पेंशन लगवा दी है। वो आखिर में कहते हैं कि… ये लोकतंत्र खून से सींचकर खड़ा किया गया है। इसे मजहबी और गैर वाजिब मसलों पर फिर से लुटाया नहीं जा सकता। यह बात आज की पीढ़ी को समझनी ही होगी।

The post आपातकालः कोटा के किशोरों पर हुई जुल्म की इंतहा, ऐसी सजा जो मौत से जरा भी कमतर न थी appeared first on TIS Media .