ममता बनर्जी Archives - TIS Media

गलतफहमी में जी रहे राहुल गांधी, नहीं समझ रहे मोदी की ताकत: प्रशांत किशोर
बोले प्रशांतः हो सकता है लोग मोदी को हटा दें, मगर भाजपा फिर भी कहीं नहीं जा रही

फिलहाल ममता बनर्जी के लिए पर्दे के पीछे रहकर गोवा में काम कर रहे हैं प्रशांत किशोर

TISMedia@Panaji पर्दे के पीछे रहकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए गोवा जीतने की रणनीति बना रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की समझ पर ही सवाल उठा दिया है। गोवा दौरे पर गए प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “भारतीय राजनीति में अगले कई दशकों तक बीजेपी का दबदबा रहने वाला है और मोदी युग के अंत का इंतजार करना कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गलती है। उनका मानना कि अगले कई दशकों तक भाजपा से लड़ना होगा।

यह भी पढ़ेंः CORONA: 24 घंटों में 733 ने तोड़ा दम “मौत” ने फिर बढ़ाई चिंता

कई दशकों तक करना पड़ेगा भाजपा का सामना

हिंदुस्तान की सियासत पर दशकों तक भाजपा के दबदबे की भविष्यवाणी करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी संभवतः किसी वहम में हैं कि भाजपा केवल मोदी लहर तक ही सत्ता मे रहने वाली है। उन्होंने कहा, “भाजपा चाहे जीते या हारे, मगर वह भारतीय राजनीति के केंद्र में रहेगी। ठीक वैसे ही जैसे कांग्रेस के 40 साल थे। भाजपा कहीं नहीं जा रही। एक बार आप भारत में 30 प्रतिशत वोट पा लेते हैं, तो आप इतनी जल्दी कहीं नहीं जा रहे। इसलिए इस चक्रव्यूह में कभी न फंसे कि लोग गुस्सा हो रहे हैं और वे मोदी को उखाड़ फेकेंगे। हो सकता है लोग मोदी को हटा दें, मगर भाजपा फिर भी कहीं नहीं जा रही। आपके अगले कई दशकों तक भाजपा का सामना करना पड़ेगा।”

यह भी पढ़ेंः यूपी में फिर Encounter: मुख्तार अंसारी के दो शूटर STF ने किए ढ़ेर

मोदी की ताकत समझें राहुल

प्रशांत किशोर इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि “राहुल गांधी के साथ यही दिक्कत है। संभवतः, वह सोचते हैं कि यह कुछ वक्त की बात है, जब तक लोग मोदी को सत्ता से बेदखल न कर दें। यह नहीं होने वाला। जब तक आप नरेंद्र मोदी की ताकत समझ नहीं लेते और उनकी मजबूती को मान नहीं लेते, तब तक आप उनका सामना नहीं कर पाएंगे। मुझे जो परेशानी दिखती है वह यह है कि लोग पीएम मोदी की ताकतों को समझने में अधिक समय नहीं दे रहे, वे ये नहीं समझ रहे कि मोदी इतने लोकप्रिय कैसे हो रहे हैं। यदि आपको यह पता होगा, तब ही आप उनका सामना कर सकेंगे।”

यह भी पढ़ेंः Uttar Pradesh: कोरोना काल में दर्ज 3 लाख मुकदमे लिए वापस

तलाशना होगा मोदी के सम्मोहन का तोड़

प्रशांत किशोर ने कहा, ‘आप कांग्रेस के किसी भी नेता के पास चले जाइए, वे कहेंगे कि यह कुछ वक्त की बात है, लोग तंग आ रहे हैं, सत्ता विरोधी लहर आएगी और लोग पीएम मोदी को हटा देंगे। मुझे इसपर संदेह है, यह नहीं होने जा रहा है।’ प्रशांत किशोर ने यह उदाहरण भी दिया कि कैसे मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में इतना इजाफा कर दिया और उनके विरुद्ध जनता में कोई बड़ा आक्रोश तक नहीं दिखा।

यह भी पढ़ेंः Congress: पार्टी ज्वाइन करनी है तो देना होगा “मुंह बंद” रखने का हलफनामा

दोनों के बीच बड़ा फर्क

प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच का फर्क बताते हुए कहा कि “पीएम मोदी जांबाज और जोखिम उठाने वालों में से हैं, जबकि राहुल स्टेटस क्वॉइस्ट (यथास्थिति बनाए रखने में यकीन रखने वाले) हैं।”  कांग्रेस को न सिर्फ यह अंतर खत्म करना होगा, बल्कि घर की लड़ाई को भी खत्म करना पड़ेगा।

The post गलतफहमी में जी रहे राहुल गांधी, नहीं समझ रहे मोदी की ताकत: प्रशांत किशोर appeared first on TIS Media .

अब “BSF” पर राज्यों ने जताया एतराज, सीमा सुरक्षा पर मचाई रार
बोली बनर्जीः बंगाल में चलेगा बंगाल का कानून

TISMedia@NationalDesk केंद्र सरकार ने पांच राज्यों में सीमा सुरक्षा बल का दायरा बढ़ाकर 50 किलोमीटर तक कर दिया है। इस फैसले का पंजाब सबसे ज्यादा विरोध कर रहा है। अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी खुलकर केंद्र सरकार के फैसले का विरोध करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में बंगाल का कानून ही चलेगा। केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ टीएमसी पहले केंद्र सरकार को पत्र लिखकर आपत्ति जता चुकी हैं।

यह भी पढ़ेंः Congress: पार्टी ज्वाइन करनी है तो देना होगा “मुंह बंद” रखने का हलफनामा

सीएम ममता ने कहा कि बीएसएफ का दायरा बढ़ाया जाना संघीय ढांचे में दखल देने का प्रयास है। साथ ही उन्होंने कहा कि अनावश्यक भ्रम पैदा करने की जरूरत नहीं है, कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है। सिलीगुड़ी में प्रशासनिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “पंजाब की तरह हम भी सीमा सुरक्षा बल का दायरा बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे हैं। हमारा सीमावर्ती इलाका पूरी तरह से शांतिपूर्ण है. लॉड एंड ऑर्डर पुलिस का विषय है, ऐसे में बीएसएफ का दायरा बढ़ाए जाने से बाधा उत्पन्न होगी। राज्य सरकार, राज्य के कानून के साथ जाएगी।”

यह भी पढ़ेंः खुलासाः facebook बना फेकबुक, भारत में फैला रहा झूठ और नफरत

ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीमा पर कोई समस्या नहीं है. यहां विभाजन की राजनीति नहीं चलेगी। पहाड़ से लेकर जंगल तक सभी एक हैं। किसी को यहां दंगा लगाने नहीं देंगे। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर पूर्वी राज्यों से बंगाल आने वाले लोगों पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया। टीएमसी ने कहा है कि गृह मंत्रालय की अधिसूचना बीएसएफ को 50 किलोमीटर के दायरे में बंगाल में छापेमारी, गिरफ्तारी और जब्ती करने का बहाना देती है और यह पुलिस और कानून व्यवस्था के मामले में राज्य के अधिकारों के विपरीत है।

यह भी पढ़ेंः सोशल मीडिया की जवाबदेही हो सुनिश्चित: लोक सभा अध्यक्ष

केंद्र ने पांच राज्यों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को अंतरराष्ट्रीय सीमा से मौजूदा 15 किलोमीटर के बजाए 50 किलोमीटर तक के क्षेत्र में तलाशी लेने, जब्ती करने और गिरफ्तार करने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही उत्तर पूर्व के पांच राज्यों समेत केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर और लेह लद्दाख के पूरे क्षेत्र में अब बीएसएफ इस अधिकार का इस्तेमाल कर सकेगी। दरअसल, बंगाल की बांग्लादेश के साथ 2,216 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है। सीमा पर घुसपैठ और तस्करी एक बड़ी समस्या है। बीएसएफ का मानना है कि बीएसएफ का दायरा बढ़ने पर बांग्लादेश से होने वाली तस्करी और घुसपैठ पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

The post अब “BSF” पर राज्यों ने जताया एतराज, सीमा सुरक्षा पर मचाई रार appeared first on TIS Media .

West Bengal Election Campaign Review: “जंग—ए—बर्रे” बंगाल !
के. विक्रम राव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट

चोटिल ममता बनर्जी बोलीं : ”घायल शेरनी ज्यादा घातक होती है।” अर्थात वे भाजपा को धमका रहीं हैं कि राज्य विधानसभा चुनाव में खराब नतीजों के लिये वे लोग तैयार रहें। मार्च 15 को वे झाल्दा (पुरुलिया) रैली में बोली: ”अगले कुछ दिनों में मेरे पैर के घाव तो ठीक हो ही जायेंगे। पर अब आप सोचिये कि बंगाल में आप लोग अपनी टांगों पर चल पायेंगे?”। उनके चुनावी उदगार थे : ”नरेन्द्र मोदी निकम्मे हैं। देश नहीं चला सकतें” अमित शाह पर वे बोलीं : ”यदि गृहमंत्री प्रार्थना करते तो मैं अपने पार्टीजन को उनकी सभा में भेज देती। वह फीकी न रहती।” ममता बनर्जी बोलीं कि विरोधियों को विश्वास था कि घायल होकर वे चुनाव अभियान से दूर हो जायेंगी। ”मगर वे अब समझ लें कि आखिरी सांस तक, लहू के अंतिम कतरे तक मैं लडूंगी। कदापि नहीं झुकूंगी। भले ही टूट जाऊं।” तो यह हुयी गर्जना !

पर ममता दीदी द्वारा दर्द से कराहने पर अमित शाह बोले : ”आपको उन 130 भाजपायी कार्यकर्ताओं की माताओं के दिली दर्द पर कष्ट नहीं हुआ जिन्हें तृणमूल—कांग्रेस के गुण्डों ने मार डाला था?” ममता बनर्जी पर हमले को वरिष्ठ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट नेता तथा पोलित ब्यूरो सदस्य मोहम्मद सलीम ने कहा : ”ऐसे फर्जी किस्से ममता बनर्जी कई दफा—गढ़ चुकीं हैं।” लोकसभा में सोनिया—कांग्रेस विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा: ”ममता की यह सियासी नौटंकी है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है।” हालांकि आंचलिक नेता अरविन्द केजरीवाल तथा यूपी के अखिलेश यादव ने इस हमले पर आक्रोश जताया है।

मगर पहेली यही रही कि उच्चतम सुरक्षा ममता को दी गयी है। यह जेड—प्लस स्तर की है। इसमें सौ सिपाही सदैव उनके समीप ही रहते हैं। वे सब क्या कर रहे थे? मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य शासन में स्वयं गृह विभाग संभालतीं हैं। पुलिस की वे सर्वेसर्वा हैं। निर्वाचन आयोग ने जांच के बाद अपनी रपट में बताया कि यह सारा हादसा एक महज दुर्घटना थी, कोई योजनाबद्ध प्रयास नहीं था। प्रश्न भी उठा कि ममता बनर्जी द्वारा नामांकन दाखिल करने के पश्चात ही यह हमला क्यों हुआ ? इरादतन होता तो पहले ही हो सकता था, ताकि वे चुनाव ही न लड़ पातीं।

इस पूरे प्रकरण में एक खास पहलू और उभरा है। हमला होने के कुछ समय पूर्व नन्दीग्राम में एक शिवालय में ममता बनर्जी जलार्पण करने गयीं थीं। वे ब्राह्मणपुत्री होने का दावा करतीं हैं। मांसाहारी हैं। चण्डीपाठ करतीं हैं। इसके जवाब में भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय का दावा है कि वे श्लोकों के उच्चारण में कई त्रुटियां करतीं हैं। हिन्दू कार्ड खेलने वालों पर ममता बनर्जी का तंज है कि वे उनसे बेहतर हिन्दू हैं। प्रत्युत्तर में भाजपाईयों की टिप्पणी थी कि जिस कदर ममता ने पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों को पनपाया है और मुसलमान वोट बैंक रचा है, उन्हें चण्डीपाठ नहीं, बल्कि कलमा पढ़ना चाहियें।

ममता बनर्जी से उनके पुराने काबीना साथी और आज नंदीग्राम से उनके सीधे चुनावी प्रतिद्वंदी शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि : ”वीरभूम क्षेत्र में जन्मी ममता नंदीग्राम के लिये बाहरी हैं।” हालांकि वीरभूम केवल तीन सौ किलोमीटर दूर है। इससे बढ़िया चपत लगी ममता को जो सदा ही वे पड़ोस के बिहारी तथा अन्य हिन्दी—भाषियों को बाहरी कहती रहतीं हैं। उनकी नजर में ये भाजपा वाले, जो लोकसभा चुनाव में 40 फीसदी वोट पाकर और 42 में से 18 सीटें जीते, एक बाहरी हिन्दीभाषियों की जमात है।

ममता तुनुकमिजाजी हैं जो पश्चिम बंगाल की दस वर्ष से सीएम रहीं। जब वे अटल काबीना में रेलमंत्री बनी तो सांसद भवन में पूर्व रेल मंत्री नीतीश कुमार के कमरे को चाहतीं थीं। दूसरा कक्ष नामांजूर कर दिया। सिर्फ एक कमरे के खातिर ममता ने समूची राजग सरकार की खाट खड़ी कर दी। भला हो रक्षामंत्री जार्ज फर्नाण्डिस का जिन्होंने अपने पार्टी—साथी नीतीश कुमार को समझा—बुझा कर उनका कमरा खाली करवाया। नरसिम्हा राव काबीना में ममता मंत्री थीं। अकस्मात एक दिन इस्तीफा देकर वे चल दीं, मानों रेल का डिब्बा बदल रहीं हों। उनकी हरकतों से लगता है कि राजनीति परिपक्वता अभी भी आनी बाकी है। इसी कारण से आज पश्चिम बंगाल में सारे राजनीतिक दल उनके विरुद्ध अलग—अलग मोर्चा खोलें हैं। किसी का भी साथ नहीं मिला।

ममता पर हुये कथित हमले पर एक किस्सा याद आया। रोम के वेटिकन नगर में पोप जॉन पाल द्वितीय की हत्या का प्रयास (1981) मोहम्मद अली आगा नाम व्यक्ति ने किया था, पर विफल रहा। अमेरिकीयों ने तब आरोप लगाया था कि सोवियत रुस के पड़ोसी बलगेरिया (तब कम्युनिस्ट राष्ट्र) के नागरिक ने यह जघन्य प्रयास किया था। राजधानी सोर्फिया के प्रेस क्लब में मेरी जिज्ञासा को शांत करते वहां की श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष ने कहा : ”हत्यारा बलगेरियन कभी भी नहीं हो सकता है।” मेरे कारण पूछने पर वे बोले : ”यदि बलगेरियन होता तो कभी भी निशाने से नहीं चूकता।” यही तर्क उन संदिग्ध आक्रमणकारियों पर भी लागू होता है। यदि वे वस्तुत: हत्या का इरादा रखते तो बस ढाई फिट की दूसरी से हुये हमलें में असफल न होते।

तो यह घटना निखालिस नकली ही है, काल्पनिक भी। फिर आजकल ममता की राजनीतिक विश्वसनीयता शून्य स्तर पर है। तो भला कौन यकीन करे? चाहकर भी जनसंवेदना वे बटोर नहीं पायीं। घटना के दूसरे दिन ही एक काबीना मंत्री और पांच विधायक उनकी पार्टी को अलविदा कह गयें। खबर थी कि ममता की एक पेन्टिंग दो करोड़ रुपये में बिकी थी। ये सियासतदां अब ​चित्रकार भी हो गयीं। इस पर उनके शत्रुओं ने आयकर विभाग का ध्यान आकर्षित कर दिया। इस राशि पर ममता ने टैक्स दिया? सबूत क्या हैं? उनके जख्म पर भी सवालों की ऐसी ही झड़ी लगी हुयी है। श्रद्धा चिट फण्ड घोटाला अब नासूर बना है। जवाब उन्हें देना होगा, वोटरों को। जय श्री राम से सख्त परहेज करनेवाली ममता को याद दिला दें कि उनके चुनाव क्षेत्र नन्दीग्राम में भी ”राम” हैं !!

लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं एवं यह उनके निजी विचार हैं।

The post West Bengal Election Campaign Review: “जंग—ए—बर्रे” बंगाल ! appeared first on TIS Media .