02 नवंबर का इतिहास Archives - TIS Media

History Of The Day 02 November: 33 साल का हुआ कंप्यूटर वायरस
TISMedia@Kota अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के एक स्टूडेंट थे रॉबर्ट मॉरिस। मॉरिस कॉर्नेल आने से पहले हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हुए थे और पूरी यूनिवर्सिटी में उनकी पहचान टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट के तौर पर थी। उन्हें कम्प्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम यूनिक्स में महारत हासिल थी। कॉर्नेल आने के बाद मॉरिस एक ऐसे प्रोग्राम पर काम करने लगे जो एक कम्प्यूटर Worm की तरह इंटरनेट पर फैल सके। मॉरिस इसे एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर करना चाह रहे थे। उन्होंने अपना प्रोग्राम बनाया और पकड़ में न आने के लिए MIT के एक कम्प्यूटर को हैक किया। इस कम्प्यूटर के जरिए 2 नवंबर 1988 को मॉरिस ने अपना ये प्रोग्राम रिलीज कर दिया।

ये एक कम्प्यूटर Worm था, जो बिना किसी सॉफ्टवेयर के खुद से ही अपनी फोटोकॉपी कर कम्प्यूटर में फैल सकता था। जैसे ही ये प्रोग्राम रिलीज हुआ इंटरनेट से जुड़े हुए कम्प्यूटर धीरे-धीरे काम करना बंद करने लगे। अमेरिकी एजेंसी FBI के पास एक के बाद एक लगातार कॉल्स आने लगे। अगले 24 घंटे में 6 हजार लोगों ने FBI के पास शिकायत की। NASA, हार्वर्ड, प्रिंसटन, जॉन हॉपकिन्स से लेकर अमेरिकी मिलिट्री के कम्प्यूटर्स ने भी काम करना बंद कर दिया।

जब मॉरिस ने देखा कि उनका प्रोग्राम तबाही मचा रहा है, तो उन्होंने अपने एक दोस्त को कॉल कर बताया कि ये प्रोग्राम उन्होंने ही बनाया है। मॉरिस के दोस्त ने अनजान बन न्यूयॉर्क टाइम्स के एक रिपोर्टर को कॉल कर बताया कि इस प्रोग्राम के पीछे RTM नाम का एक शख्स जिम्मेदार है। RTM यानी रॉबर्ट टप्पन मॉरिस, मॉरिज का पूरा नाम। साथ ही ये भी बताया कि पूरा प्रोग्राम एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर लॉन्च किया गया था और इसका मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था। FBI ने मॉरिस को गिरफ्तार कर लिया और ट्रायल में वे दोषी पाए गए। हालांकि, उन्हें जेल नहीं भेजा गया, लेकिन उनपर फाइन लगाई गई और कहा गया कि वे 400 घंटे समाज सेवा करें।

1936: BBC ने लॉन्च किया पहला TV चैनल

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन यानी BBC ने 2 नवंबर 1936 को औपचारिक रूप से पहला TV चैनल लॉन्च किया था और वह दुनिया की पहली रेगुलर TV सर्विस थी। BBC की सर्विसेस इतनी लोकप्रिय हुई कि कई देशों ने इसे फॉलो किया। वैसे BBC की शुरुआत 1925 में एक प्राइवेट कंपनी के तौर पर हुई थी, लेकिन दो साल में ही यह एक पब्लिक कंपनी बन चुकी थी। ब्रिटिश शाही परिवार BBC ट्रस्ट के 12 सदस्यों को नियुक्त करता है और यह ट्रस्ट ही BBC के रोजमर्रा के कामकाज की निगरानी करता है।

1834: भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरीशस पहुंचा था ‘एटलस’ जहाज

आज से 187 साल पहले एटलस नाम का जहाज 2 नवंबर 1834 को भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरीशस पहुंचा था। इसकी याद में वहां 2 नवंबर अप्रवासी दिवस मनाया जाता है। मॉरीशस आज जो है, उसका बड़ा श्रेय वहां गए भारतीय मजदूरों को जाता है। उन्होंने अपनी मेहनत से इस देश को नई पहचान दी है। एटलस से जो मजदूर मॉरीशस पहुंचे थे, उनमें 80 प्रतिशत तक बिहार से थे। उन्हें गिरमिटिया मजदूर कहा जाता था यानी समझौते के आधार पर लाए गए मजदूर।

इन्हें लाने का उद्देश्य था मॉरीशस को एक कृषि प्रधान देश के रूप में विकसित करना। अंग्रेज 1834 से 1924 के बीच भारत के कई मजदूरों को मॉरीशस ले गए। मॉरीशस जाने वालों में सिर्फ मजदूर नहीं थे। ब्रिटिश कब्जे के बाद मॉरीशस में भारतीय हिंदू और मुस्लिम दोनों व्यापारियों का छोटा, लेकिन समृद्ध समुदाय भी था। यहां आने वाले अधिकांश व्यापारी गुजराती थे। 1803 से 1815 के दौरान हुए युद्धों में ब्रिटिश इस द्वीप पर कब्जा पाने में कामयाब हुए। भारतीय मूल के सर शिवसागर रामगुलाम की अगुआई में ही मॉरीशस को 1968 में आजादी मिली थी। राष्ट्रमंडल के तहत 1992 में यह गणतंत्र बना।

1712 सूरीनाम सरकार फ्रेंच अपहरणकर्ता जैक्स कसरर्ड, को 682,800 दिए।

1721 महान पीटर वास्तुकार रूस के पहले सम्राट की घोषणा की है।

1749 अंग्रेजी ओहियो की व्यापार कंपनी को पहली व्यापारिक पोस्ट बनाया गया।

1772 बोस्टनः अंग्रेजी-विरोधी समिति ऑफ कॉरस्पोन्डैंस का गठन किया गया।

1795 कुराकाओ सरकार ने रविवार को दासता का काम मना कर दिया।

1835 अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों के बीच फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमीनोले युद्ध शुरू हुआ। यह लड़ाई फ्लोरिडा युद्ध के नाम से भी मशहूर है।

1835 द्वितीय सेमिनोल युद्ध ओसियोला में शुरू हुआ।

1852 फ्रैंकलिन पियर्स अमेरिका के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

1884 तिमिसोरा बिजली की रोशनी द्वारा प्रकाशित सड़कों के साथ यूरोप का पहला शहर बना।

1892 फ्रांसीसी कवि पॉल वरलेइन ने नीदरलैंड की यात्रा किया।

1898 थियोडोर हर्जल यरूशलेम की यात्रा की।

1914 ब्रिटेन ने साइप्रस को अपने साम्राज्य में शामिल किया।

1931 डूपोंट कपंनी ने कृत्रिम रबर बनाने की घोषणा की।

1936 दुनिया के पहले हाईडेफिनेशन टेलीविजन कार्यक्रम का प्रसारण बीबीसी ने किया।

1942 बीबीसी ने कनाडा में फ्रेंच भाषा के प्रसारण का शुभारंभ किया।

1949 नीदरलैंड ने इंडोनेशिया को स्वायत्त राज्य के रूप में मान्यता दी।

1950 जार्ज बर्नार्ड शा का 97 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1951 मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब 6 हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे। ब्रिटेन ने दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में ब्रिटिश फौज को किसी और देश भेजा था।

1953 पाकिस्तान आधिकारिक रूप से इस्लामिक गणराज्य बना।

1965 रिपब्लिकन जॉन लिंडसे न्यूयॉर्क शहर के महापौर चुने गए।

1979 पेरिस में फ्रांसीसी पुलिस ने गैंगस्टर जैकस मेसरेन को गोली मारी।

1984 अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फांसी की सजा दी गयी।

1989 नॉर्थ डकोटा और साउथ डकोटा ने अपने 100 वें जन्मदिन मनाया।

2000: मणिपुर में आयरन लेडी का अनशन शुरू

2 नवंबर 2000 को इरोम चानु शर्मिला ने पैरामिलिट्री सैनिकों के हाथों मणिपुर के 10 लोगों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पॉवर एक्ट (AFSPA) को रद्द करने की मांग के साथ शर्मिला ने 26 जुलाई 2016 को अपना अनशन खत्म किया। तब तक उनके नाम दो रिकॉर्ड दर्ज हो चुके थे। पहला, सबसे लंबी भूख हड़ताल का और दूसरा, सबसे ज्यादा बार जेल से रिहा होने का। 16 साल के अनशन के बाद जब शर्मिला ने 2017 में मणिपुर में विधानसभा के लिए चुनाव लड़ा, तो उन्हें नोटा से भी कम वोट मिले।

2008 केन्द्र सरकार ने रिटायरमेंट के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।

2014 पाकिस्तान के लाहौर में एक आत्मघाती बम विस्फोट 60 लोग मारे गए 110 लोग घायल हुए।

02 नवम्बर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

1917 ऐन रदरफ़ोर्ड, अभिनेत्री- भारत

1929 अमर गोपाल बोस, अभियंता, संयुक्त राज्य अमेरिका

1944 कीथ एमर्सन, गायक, ग्रेट ब्रिटेन

1985 डायना पेंटी, अभिनेत्री, भारत

1981 ईशा देओल, अभिनेत्री, भारत

1941 अरुण शौरी, पत्रकार, भारत

The post History Of The Day 02 November: 33 साल का हुआ कंप्यूटर वायरस appeared first on TIS Media .