Agra News Archives - TIS Media

जयपुर में जी क्लब फायरिंग मामला: विश्नोई के गैंग के चार शूटर आगरा से गिरफ्तार
जयपुर। राजस्थान के जयपुर में जी क्लब पर हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। आगरा पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। फायरिंग मे तीनों घायल हो गए है। जिन्हें जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया है।

राजस्थान के जयपुर में जी क्लब पर हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। आगार पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटर गिरफ्तार किए है। पकड़े गए शूटरों ने जयपुर के व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी ने देने पर व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद राजस्थान पुलिस से बचने के लिए वे आगरा में छिपे थे।

यह भी पढ़ेंः शांति धारीवाल ने रची थी Sachin Pilot के खिलाफ साजिश?

रंगदारी के लिए की थी फायरिंग

पकड़े गए आरोपियों में जयप्रकाश उर्फ जेपी, प्रदीप शुक्ला उर्फ बाबा शुक्ला, ऋषभ उर्फ यशचंद्र और एक अन्य शामिल है। विश्नोई के गैंग के चार शूटर गिरफ्तार किए हैं। शूटर ने 28 जनवरी की रात जयपुर के ‘जी क्लब होटल’ में अंधाधुंध फायरिंग की थी। शूटर्स ने व्हाट्सएप कॉल करके पहले ‘जी क्लब’ के मालिक से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर फायरिंग की थी। लॉरेंस विश्नोई गैंग के तीन शूटर्स की आगरा में छिपे होने की सूचना आगरा कमिश्नरेट पुलिस को जयपुर की जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने दी थी।

यह भी पढ़ेंः कोटा में एक और कोचिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड

भागने पर पुलिस ने मारी गोली

आगरा कमिश्नरेट और स्वाट टीम ने लॉरेंस विश्नोई गैंग के शूटर बीकानेर निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी, बीकानेर निवासी ऋषभ उर्फ यशचंद्र रजवार, आगरा निवासी प्रदीप शुक्ला उर्फ बाबा शुक्ला और बाह निवासी भूपेंद्र गुर्जर उर्फ थापा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आगरा से जयपुर लाते समय बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान फायरिंग हुई और बदमाशों के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद तीनों को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ट्रॉमा सेंटर में तीनों का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ेंः अदाणी: 39 फीसदी तक टूटे कंपनियों के शेयर, 5.57 लाख करोड़ डूबे

जयपुर के पाॅश इलाके में की थी फायरिंग

जयपुर के पाॅश इलाके जी क्लब पर फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर रितिक बॉक्सर ने ली थी। उसने सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए कहा कि सबका नंबर आएगा। मामला जवाहर थाना के जी क्लब का है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 12 बजे बाइक पर आए तीन बदमाशों ने क्लब में बाहर से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज आते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने करीब 17 राउंड फायरिंग की है। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शहर में नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए थे।

यह भी पढ़ेंः History Of The Day 31 January : अंतरिक्ष की अथाह ऊंचाइयों को नापा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी घटना की जिम्मेदारी

आरोपियों ने पहले क्लब की रेकी की थी। इसके कुछ देर बाद वे फायरिंग करने के लिए बाइक पर आए थे। करीब चार-पांच मिनट तक वे गोली चलाते रहे। यह पूरी घटना क्लब के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जी क्लब पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी रितिक बॉक्सर ने ली है। रविवार सुबह बॉक्सर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा है कि राम-राम जयपुर। यह जी क्लब जयपुर पर जो फायरिंग हुई है यह मैंने ऋतिक बॉक्सर, अनमोल विश्नोई ( लॉरेंस बिश्नोई गैंग) ने करवाई है। याद रहे सबका नंबर आएगा।

The post जयपुर में जी क्लब फायरिंग मामला: विश्नोई के गैंग के चार शूटर आगरा से गिरफ्तार appeared first on TIS Media .

UP: पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा
TISMedia@Lucknow भारत पाकिस्तान मैच ( India Pakistan T20 World Cup) कप के दौरान पाकिस्तानी टीम की जीत का जश्न मनाना यूपी वालों को खासी भारी पड़ेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः गलतफहमी में जी रहे राहुल गांधी, नहीं समझ रहे मोदी की ताकत: प्रशांत किशोर

दुबई में 24 अक्टूबर, 2021 को भारत और पाकिस्तान का मैच हुआ था। टी-20 विश्व कप के इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस T-20 World Cup में भारत के पाकिस्तान से हारने के बाद सूबे के चार जिलों में कथित तौर पर देश विरोधी नारेबाजी हुई थी। जिसे योगी सरकार ने खासी गंभीरता से लिया है।

यह भी पढ़ेंः CORONA: 24 घंटों में 733 ने तोड़ा दम “मौत” ने फिर बढ़ाई चिंता

मुख्यमंत्री ने जारी किए निर्देश

मुख्यमंत्री कार्यालाय (CMO UP) की ओर से जारी बयान के मुताबिक “24 अक्टूबर को भारत-पाक मैच में पाकिस्तान की जीत के जश्न में पड़ोसी मुल्क समर्थित नारेबाजी के मामले में यूपी पुलिस ने पांच जिलों के सात लोगों पर आरोप लगाया है, जबकि चार को हिरासत में लिया गया है।” जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने और उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ेंः यूपी में फिर Encounter: मुख्तार अंसारी के दो शूटर STF ने किए ढ़ेर

आगरा में तीन J&K स्टूडेंट्स पर केस

आगरा में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने के आरोपी तीन कश्मीरी छात्रों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज हुआ था। आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस में कश्मीर के तीन छात्रों ने कथित तौर पर पाक की जीत पर खुशी जाहिर की थी। आरोप है कि छात्रों ने व्हाट्सएप पर स्टेट्स लगाकर पाकिस्तान की जीत का समर्थन करते हुए देश विरोधी नारेबाजी भी की। जिसके बाद कालेज प्रबंधन ने इन्हें निलंबित भी कर दिया था।

यह भी पढ़ेंः Uttar Pradesh: कोरोना काल में दर्ज 3 लाख मुकदमे लिए वापस

बरेली, बदायूं और सीतापुर में भी दर्ज हुए थे मुकदमे

इस दिन आगरा में दूसरा मामला जगदीशपुर थाने में दर्ज किया गया। आरोप है कि भारत की हार पर पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की गई और देश विरोधी नारे लगाए गए। आगरा ही नहीं बरेली, बदायूं और सीतापुर में भी पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के आरोप में सात मुकदमे दर्ज हुए थे। बदायूं में गिरफ्तार किए गए युवक ने 24 अक्तूबर को अपने फेसबुक पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट कर और पाकिस्तान के झंडे की फोटो लगाकर जश्न मनाया था। वहीं बरेली के दो लोगों पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान के समर्थन में अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस डाला और शिकायतकर्ता के साथ गाली गलौज की। सीतापुर में भी पाकिस्तान के समर्थन में व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाने पर एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ेंः Congress: पार्टी ज्वाइन करनी है तो देना होगा “मुंह बंद” रखने का हलफनामा

शिक्षिका को धोना पड़ा था नौकरी से हाथ, गिरफ्तारी भी हुई

सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं राजस्थान के उदयपुर में रविवार को पाक की जीत पर खुशी जताते हुए व्हाट्सऐप संदेश पोस्ट करने वाली एक अध्यापिका को स्कूल से उसके निष्कासन के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। नीरजा मोदी स्कूल की टीचर नफीसा अटारी ने पाक खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ “जीत गए …हम जीत गए” कहते हुए स्टेटस अपडेट किया था।

यह भी पढ़ेंः यात्रीगण कृपया ध्यान दें: दिवाली से लेकर छठ तक चलेंगी 110 Special Trains

J&K में भी हुए दो गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के सांबा में भी दो और लोगों को मैच के बाद पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। पुलिस ने इससे पहले श्रीनगर के करण नगर के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और एसकेआईएमएस के छात्रावास में रह रहे कुछ मेडिकल छात्रों के खिलाफ सख्त गैर कानूनी (निषेध) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया था। यह ऐक्शन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद किया, जिसमें स्टूडेंट और अन्य पाक की जीत का जश्न मनाने के साथ आपत्तिजनक नारेबाजी करते दिखे थे।

The post UP: पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा appeared first on TIS Media .

आगरा में सामूहिक हत्याकांड: तीन मासूम बच्चों के साथ मां का बेरहमी से गला रेत उतारा मौत के घाट
दो साल से बच्चों के साथ घर में रह रही थी महिला, पति से हो गया था तलाक

हत्या के दो दिन बाद पड़ोसियों को चला पता, पुलिस जांच में जुटी

TISMedia@Agra आगरा के बेहद घनी आबादी वाले कोतवाली इलाके में खून से सनी चार लाशें एक साथ मिलने से हड़कंप मच गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के कूचा साधुराम में महिला और उसके तीन मासूम बच्चों की उनके घर में ही बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी गई। दो दिन तक घर में किसी तरह की कोई हलचल न होते देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद लोगों को हत्याकांड की जानकारी हुई।

कूचा साधूराम के इसी घर में हुई चार लोगों की सामूहिक हत्या। फोटोः TISMedia

आगरा के पुराने और घनी आबादी वाले इलाकों में शुमार कोतवाली थाना क्षेत्र के कूचा साधूराम में रेखा राठौर नाम की महिला अपने तीन बच्चों के साथ पांच साल से रह रही थी। दो साल पहले उसका पति सुनील राठौर से तलाक हो गया। इसके बाद 12 साल का बेटा टुकटुक, आठ साल की बेटी माही और दस साल का बेटा पारस उसके साथ इसी घर में रह रहे थे।

Read More: खबरों का खौफ: तो! भास्कर की तीखी पत्रकारिता से डरी सरकार, आप भी देखिए कौन सी हैं वह खबरें

पड़ोसियों को हत्या की भनक तक नहीं लगी

पड़ोसियों के मुताबिक रेखा और उसके बच्चों किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखते थे। दो दिन से घर का दरवाजा खुला हुआ था, लेकिन कोई आते जाते दिखाई नहीं दिया। वहीं गुरुवार सुबह जब जब पड़ोसियों को रेखा राठौर के घर में कुछ हल चल नजर आई तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। जब लोग रेखा के घर में घुसे तो जमीन पर पड़े खून से लथपथ तीन बच्चों और रेखा के शव को देखकर भौंचक्के रह गए। खौफनाक मंजर को देख पड़ोसियों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी।

Read More: सांसों पर सियासतः सरकारों ने उड़ाया मौत का मजाक, ऑक्सीजन थी तो फिर क्यों मरे हजारों लोग

पहली मंजिल पर मिले शव

घटना की जानकारी मिलते ही आगरा पुलिस के आला अफसरों में हड़कंप मच गया। एडीजी जोन राजीव कृष्ण से लेकर एसपी सिटी बोत्रे प्रमोद रोहन के साथ पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंच गया। एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि घर की पहली मंजिल पर चारों के शव एक साथ जमीन पर पड़े थे। सभी की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। अलमारियां खुली हुई थीं और घर का सारा सामान भी बिखरा पड़ा था। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस को लूटपाट की आशंका लग रही है, लेकिन पड़ोसियों ने बताया कि नीचे के कमरे में चार नीबू, हल्दी, दिया आदि सामान मिला है। जो तंत्र-मंत्र की ओर इशारा कर रहा है। फिलहाल पुलिस की टीम ने फोरेंसिक विभाग की मदद से साक्ष्य एकत्रित किए है। खोजी श्वान दस्ता ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। पुलिस महिला के रिश्तेदारों और पड़ोसियों से भी पूछताछ करने में जुटी है। एडीजी जोन राजीव कृष्णा ने कहा जल्दी ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा । प्रथम दृष्टया वारदात में किसी परिचित के शामिल होने का अंदेशा लग रहा है।

The post आगरा में सामूहिक हत्याकांड: तीन मासूम बच्चों के साथ मां का बेरहमी से गला रेत उतारा मौत के घाट appeared first on TIS Media .

कोरोनाः सेना ने संभाला मोर्चा, सालों से बंद पड़े प्लांट को चालू कर हवा से ही बना डाली ऑक्सीजन
आगरा. ताजनगरी को बचाने के लिए आखिरकार भारतीय सेना को मैदान में उतरना ही पड़ा। ऑक्सीजन की कमी के चलते आगरा में मचे हाहाकार को खत्म करने के लिए वायु और थल सेना ने रातों रात सालों से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को चालू कर डाला। बड़ी बात यह है कि इस प्लांट को चलाने के लिए अतरिक्त खर्च भी नहीं आएगा क्योंकि इस अत्याधुनिक प्लांट में हवा से ही ऑक्सीजन बनााई जाती है। प्लांट ठीक होने के बाद अब हर रोज 1600 सिलिंडर ऑक्सीजन रिफिल ताजनगरी की उखड़ती सांसों को बचाने का काम करेगी।

दिनों से बंद पड़ा था प्लांट

ऑक्सीजन की कमी के चलते आगरा में हाहाकार मचा हुआ था। हालत यह थे कि ऑक्सीजन प्लांट के बाहर सिलिंडरों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और अस्पतालों में लोग बिना ऑक्सीजन के दम तोड़ रहे हैं। हाल यह है कि श्मशान घाटों के बाहर तक शवों की कतारें लगी हुई हैं। हालात बद से बदत्तर होते देख जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ऑक्सीजन के इंतजाम में जुटे थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि जलेसर रोड स्थित अग्रवाल गैस प्लांट ट्रायल के बाद से ही बंद पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही वह तुरंत इसका निरीक्षण करने जा पहुंचे। उसे ठीक करने की बारी आई तो आगरा ही नहीं आसपास के नामचीन अभियंताओं ने भी हाथ खड़े कर दिए। आखिर में आगरा के डीएम ने आर्मी और एयरफोर्स से मदद मांगी। डीएम की सूचना मिलते ही आर्मी के टू पैरा और 50 पैरा के इंजीनियर काम में जुट गए। प्लांट का निरीक्षण करने के बाद पता चला कि कंप्रेशर सहित कुछ बेहद जरूरी उपकरण भी खराब हैं और फिलहाल सिर्फ अहमदाबाद में ही मिल सकते हैं। यह खबर लगते ही एयरफोर्स ने एक विशेष विमान अहमदाबाद भेजा और चंद घंटों में ही बुधवार रात 11 बजे तक सारा जरूरी सामान आगरा पहुंच गया।

रातों रात कर डाला चालू

कंप्रेशर और बाकी का सामान आगरा पहुंचता इससे पहले ही आर्मी के इंजीनियर्स ने प्लांट को पूरी तरह संचालन के लिए तैयार कर लिया। कंप्रेशर आते ही उसे तुरंत फिट कर दिया गया और कुछ ही घंटे में सालों से बंद पड़े प्लांट को चालू कर ऑक्सीजन बनाने का ट्रायल शुरू कर दिया गया। रातों रात करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद सेना ने आखिर आगरा की टूटती सांसों को फिर से संजीवनी दे डाली। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि इस ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने से आगरा में ऑक्सीजन से राहत मिल सकती है। सालों से बंद पड़े अग्रवाल गैस प्लांट को शुरुआत करने के लिए आर्मी और एयर फोर्स ने मोर्चा संभाल कर प्लांट को सुबह तक चालू कर दिया है। यह जिले का दूसरा प्लांट है जो कि एयर से ऑक्सीजन तैयार करेगा। और हर रोज 1600 सिलिंडर ऑक्सीजन रिफिल हो सकेगी। जो आगरा के लिए संजीवनी से कम नहीं है।

हवा से ही बन जाएगी ऑक्सीजन

सेना के इंजीनियर्स ने बताया कि इस में  ऑक्सीजन बनाने के लिए किसी भी तरह के लिक्विड या अन्य कैमिकल की जरूरत नहीं है। इस प्लांट में हवा से ऑक्सीजन तैयार होगी और हाथों हाथ सिलिंडर में भर कर अस्पतालों को सप्लाई की जा सकेगी। हालांकि इस प्लांट की स्थापना आगरा के इंडस्ट्रीयल एरिया को गैस सप्लाई करने के लिए की गई थी, लेकिन अब कोरोना के कहर से जूझते शहर की सांसें बचाने के काम आएगा।

The post कोरोनाः सेना ने संभाला मोर्चा, सालों से बंद पड़े प्लांट को चालू कर हवा से ही बना डाली ऑक्सीजन appeared first on TIS Media .