agricultural bill Archives - TIS Media

समर्थन मूल्य पर गेंहू की अधिकतम खरीद की पुख्ता व्यवस्था करे एफसीआईः बिरला
नई दिल्ली/कोटा.  गेहूं खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ होने से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को बड़ी पहल की। उन्होंने लोकसभा चैंबर में केंद्रीय खाद्य मंत्रालय के सचिव और एफसीआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि सम्पूर्ण राजस्थान में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अधिकतम गेहूं की खरीद की पुख्ता व्यवस्था की जाए। खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए पर्याप्त सुविधाएं भी हों।

राजस्थान के सभी सांसदों ने पिछले दिनों लोकसभा अध्यक्ष बिरला से एफसीआई की खरीद प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए अधिकतम गेंहू खरीदने निर्देश देने का आग्रह किया था। इसके बाद बिरला ने शुक्रवार को लोकसभा चैंबर में बैठक आयोजित की जिसमें खाद्य मंत्रालय के सचिव हिमांशु पांडे, एफसीआई के चेयरमैन संजीव कुमार तथा एफसीआई के निदेशक संजीव भास्कर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बिरला ने अधिकारियों को कहा कि राजस्थान भर में पर्याप्त संख्या में खरीद केंद्रों की स्थापना की जाए ताकि किसानों को अपनी उपज लेकर ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ा। खरीद केंद्रों पर तुलाई के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं होनी चाहिएं।

शत-प्रतिशत हो खरीद

बिरला ने कहा कि पूर्व में देखने में आया है कि खरीद केंद्रों पर बारदाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होता इस कारण माल तुलाई में देरी होती है। एफसीआई समय रहते पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करे। इसके लिए यदि अन्य एजेसियों से भी तालमेल करना हो तो वह समय रहते कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि खरीद केंद्रों पर आने वाले किसानों के लिए छाया-पानी के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिएं। अधिकारियों का किसानों के प्रति व्यवहार सहज हो तथा वहां किसानों को सटीक सूचना समय पर देने के सभी उचित इंजताम खरीद प्रक्रिया प्रारंभ करने से पहले हो जाने चाहिएं।

त्वरित गति से हो गेहूं का उठाव

बिरला ने अधिकारियों से कहा कि गेहूं के उठाव में देरी होने के कारण किसानों की फसल की तुलाई में देरी नहीं होनी चाहिए। पहले कई बार ऐसा हुआ है कि पिछले दिन तुले गेहूं का उठाव अगले दिन तक नहीं हुआ। इस कारण गंेहूं की तुलाई रूक गई। इसके अलावा एफसीआई गेंहू के संग्रहण के भी उचित इंतजाम करे। पर्याप्त संग्रहण व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में भी तुलाई प्रभावित होती है।

पहले से तैयार हो सटीक मूवमेंट प्लान

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने अधिकारियों को गेंहूं के मूवमेंट प्लान को लेकर भी सजगता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में अनेक ऐसे उदाहरण हैं जब नजदीकी वेयरहाउस को छोड़ दूर के वेयरहाउस पर संग्रहण प्रारंभ कर दिया गया। इससे गेहूं के उठाव में अनावश्यक देरी होती है। इसके अलावा वेयरहाउस में भी भंडारण की क्षमता सीमिति होती है, ऐसे में एफसीआई पहले से ही रेल मंत्रालय से सम्पर्क कर रैक की उपलब्धता सुनिश्चित कर ले ताकि समय-समय पर गोदाम खाली होते रहे और उसमें नया गेंहू भरा जा सके।

राज्य सरकार समय पर करवाए गिरदावरी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राज्य सरकार से भी आग्रह किया कि गेहूं की खरीद प्रक्रिया प्रांरभ होने से पहले सम्पूर्ण राजस्थान में गिरादावरी की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए। इसके लिए वे अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित करें। किसानों को समय पर टोकन उपलब्ध होने से उनके मन में भी विश्वास कायम रहेगा।

The post समर्थन मूल्य पर गेंहू की अधिकतम खरीद की पुख्ता व्यवस्था करे एफसीआईः बिरला appeared first on TIS Media .

राजस्थान विधान सभाः केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ संशोधन विधेयक लाएगी सरकार
– अनिश्चित काल के लिए स्थगित सत्र की बैठक 31 अक्टूबर से फिर होगी शुरू

– मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया ट्वीट, पंजाब की तरह लाएंगे कृषि प्रस्ताव

कोटा. केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए कृषि संबंधी कानूनों के खिलाफ राजस्थान सरकार संशोधन विधेयक लाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बाबत ट्वीट किया था कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने जिस तरह इन कानूनों के खिलाफ बिल पारित किए हैं, उसी तरह राजस्थान भी करेगा। राजस्थान विधान सभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित हुए सत्र की बैठक 31 अक्टूबर से फिर शुरू होगी। जिसमें इस प्रस्ताव के आने की पूरी उम्मीद है।

Read More: चुनाव आयोग ने थमाया मंत्री को नोटिस, धारीवाल बोले-मेरा क्या कसूर

राजस्थान विधानसभा के पांचवें सत्र की बैठक 24 अगस्त को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई थी। राजस्थान विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक शेष सत्र की बैठक 31 अक्टूबर से फिर शुरू होगी। अधिसूचना के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने अति आवश्यक शासकीय विधाई कार्य संपादित करने के लिए यह बैठक बुलाने की अनुशंसा की है।

Read More: कोटा उत्तर नगर निगम चुनावः हर मिनट बरस रहे 198 से ज्यादा वोट

संशोधन विधेयक पर जोर

पार्टी सूत्रों के मुतिबक कांग्रेस सरकार इस दौरान केंद्र सरकार पारित किए गए कृषि संबंधी विधेयकों को राजस्थान में निष्प्रभावी करने के लिए कृषि संशोधन विधेयक ला सकती है। इस बाबत राज्य मंत्री परिषद बैठक में इसी सप्ताह फैसला किया गया था। इसके साथ ही राज्य सरकार छोटे किसानों को कर्ज से राहत देने के लिए भी कई नए विधेयक लाने की तैयारी में जुटी है। जिसमें उनकी जमीनें जब्त करने से रोकने का प्रस्ताव भी एक है।

The post राजस्थान विधान सभाः केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ संशोधन विधेयक लाएगी सरकार appeared first on TIS Media .