Almonds Archives - TIS Media
OMG! बादाम और पिस्ता भी नकली, ड्राई फ्रूट मार्केट में सीआईडी का छापा, 150 किलो माल जब्त
जयपुर के नाहरगढ़ रोड स्थित दीनानाथ जी की गली में हुई छापेमारी
करीब डेढ़ सौ किलो नकली मेवा जब्त, कई दुकानदारों को भी लिया हिरासत में
TISMedia@Jaipur अभी तक तो खाने पीने की चीजों में मिलावट और नकली दूध या मावे की ही खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन राजस्थान पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने नकली मेवा (ड्राई फ्रूट) बेचने का खुलासा किया है। सीआईडी और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जब जयपुर स्थित राजस्थान के सबसे बड़े मेवा मार्केट में छापा मार कर करोड़ों का नकली बादाम और पिस्ता पकड़ा है। अचानक हुई इस छापेमारी से बाजार में हड़कंप मच गया और दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए।
जयपुर में पहली बार ड्राई फ्रूटस में मिलावट का मामला सामने आया है। प्रदेश के सबसे बड़े ड्राई फ्रूटस के मार्केट में सीआईडी और मेडिकल डिपार्टमेंट की टीम ने रेड की है। वहां से नकली बादाम और पिस्ता जब्त किया है। अचानक हुई इस रेड के बाद कई व्यापारी अपनी दुकान बंद करके भाग गए। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई। रेड के बाद बाजार में हड़कंप मचा हुआ है। यह रेड जयपुर के नाहरगढ़ रोड स्थित दीनानाथ जी की गली में की गई है।
पूरे राजस्थान में होता है सप्लाई
राजस्थान पुलिस में एडीजी क्राइम डॉ. रवि प्रकाश ने बताया, जब नकली ड्राई फ्रूट होने के बारे में लोकल पुलिस से सूचना मिली तो एक बार तो यकीन भी नहीं हुआ कि ड्राई फ्रूट भी नकली आ सकते हैं। लेकिन जब मुखबिर की सूचना का सत्यापन कराया गया तो पता चला कि यह ड्राई फ्रूट नकली हैं। एडीजी क्राइम ने बताया, जिस बाजार में रेड की गई है वह बाजार नाहरगढ़ थाना अंतर्गत आता है। बाजार में पूरे प्रदेश भर के लोग बड़ी मात्रा में ड्राई फ्रूट लेने आते हैं। सैकड़ों किलो ड्राई फ्रूट हर रोज एक्सपोर्ट किए जाते हैं।
150 किलो माल जब्त
स्थानीय पुलिस के साथ सीआईडी की टीम जब सिविल ड्रेस में वहां पहुंची और उसी दुकान से माल लिया, जिस दुकान के बारे में मुखबिर ने बताया था तो माल नकली पाया गया। पता चला की 800 से लेकर 1000 रुपये किलो तक मिलने वाली बदाम की टुकड़ी में मिलावट पाई गई। वहीं करीब 15 सौ रुपये किलो मिलने वाले पिस्ता में भी मिलावट सामने आई। कई दुकानों से करीब डेढ़ सौ किलो माल जब्त किया गया है। सीआईडी और स्थानीय पुलिस की टीम के साथ जयपुर शहर की सीएमएचओ टीम भी मौजूद थी। इस कार्रवाई के दौरान बाजार में अचानक भगदड़ का माहौल हो गया था। बाजार से निकलने के चार रास्ते हैं। चारों पर पहले ही पुलिस तैनात कर दी गई थी। इस रेड के बाद अब कई दुकानों से और सैंपल उठाए गए हैं। बाजार में छोटी-बड़ी मिलाकर करीब डेढ़ सौ दुकाने हैं। इन दुकानों पर थोक का माल बिकता है। दुकानों से हर रोज काजू, पिस्ता, बादाम, किशमिश, अंजीर, केसर और अन्य महंगे खाद्य उत्पाद बेचे जाते हैं।
80 रुपये किलो की मूंगफली 12 सौ रुपये किलो पिस्ता बनाकर बेच दी
रेड की पूरी कार्रवाई को लीड कर रहे सीआईडी क्राइम ब्रांच के अफसर ने बताया, बाजार में पिस्ता करीब 15 सौ रुपये किलो है। लेकिन जहां से फेक पिस्ता बरामद किया गया, वह दुकानदार 80 रुपये किलो की मूंगफली को हरे रंग की डाई में रंग कर करीब 12 साल से पंद्रह रुपये किलो में बेच रहा था। दुकान पर आने वाले को ओरिजिनल सैंपल दिखाया जाता, लेकिन माल पैक करने के दौरान फेक माल पैक किया जाता था। बादाम की कतरन में भी मूंगफली के टुकड़े 90 फीसदी से ज्यादा तक मिलाए गए थे। यह माल करीब 600 रुपये किलो में बेचा जा रहा था। पिस्ता में जो डाई मिलाई गई थी, वह कपड़ों को रंगने के काम में आती है और सेहत के लिए बेहद हानिकारक है।
The post OMG! बादाम और पिस्ता भी नकली, ड्राई फ्रूट मार्केट में सीआईडी का छापा, 150 किलो माल जब्त appeared first on TIS Media .
#Health_Tip: दूध को करते है नापसंद, तो कैल्शियम की कमी को दूर करेंगे ये नॉन-डेयरी फूड
TISMedia@Health. कोटा. कैल्शियम हमारे शरीर के लिए एक बहुत जरूरी रासायनिक तत्व है। कैल्शियम के बगैर हड्डियों और शरीर का विकास नहीं हो सकता। इसकी शरीर को सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है। हड्डियों, कोशिकाओं, नसों, रक्त, मांसपेशियों और ह्रदय के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। हमारे शरीर में कैल्शियम सबसे ज्यादा होता है। लगभग 99 प्रतिशत कैल्शियम हड्डियों और दांतों में मौजूद होता है और एक प्रतिशत मांसपेशियों में होता है। सभी को कैल्शियम की जरूरत होती है, लेकिन महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले इसकी ज्यादा जरूरत होती है।
कैल्शियम सबसे ज्यादा दूध और दूध के उत्पाद में मिलता है। लेकिन कई लोग दूध पीना पसंद नहीं करते है। ऐसे में कैल्शियम की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है। जिन लोगों को दूध नहीं पसंद उन्हें अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो कैल्शियम की कमी को दूर करे और कैल्शियम की दैनिक जरूरत को पूरा करे। चलिए जानते है ऐसी ही चीजों के बारे में जो कैल्शियम की कमी को दूर कर सकती है।
READ MORE: #Health_Tip: कच्चे लहसुन और शहद को ऐसे करें अपनी डाइट में शामिल, मिलेंगे अद्भुत फायदे
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, चौली, मैथी और बथुआ जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों में कैल्शियम, आयरन और फोलेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे हमारे शरीर में दिनभर की कैल्शियम की जरूरत पूरी हो सकती है। लंच या डिनर में आप इनका सेवन कर सकते है।
अंजीर और बादाम
अंजीर में कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। आप सूथी अंजीर और बादाम का सेवन सुबह नाश्ते में कर सकते है। बादाम भी कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन से भरपूर होता है। दूध की जगह आप स्नैक के रूप में मुट्टीभर बादाम खा सकते है। मुट्टीभर बादाम में लगभग 72 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।
सोया और टोफू
कैल्शीयम और प्रोटीन के लिए सोया और सोया से बने उत्पाद जैसे टोफू बहुत अच्छे गैर-डेयरी विकल्प है। आप दूध की जगह इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। आधा कप सोयाबीन में लगभग 230 मिलीग्राम कैल्शियम होता है और रोजाना आधा कप टोफू खाने से आपको 253 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। जो शरीर की दैनिक जरूरत के लिए पर्याप्त होता है।
भुने हुए तिल
भुने हुए तिल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। 28 ग्राम भुने हुए तिल के सेवन से आपको 277 मिलीग्राम कैल्शियम मिल सकता है। जो लोग दूध पीना पसंद नहीं करते वो भुने हुए तिल को अपनी डाइट में शामिल करें।
READ MORE: #Health_Tip: वजन और पेट की चर्बी को कम करने के लिए रामबाण है ये ड्रिंक्स, आज से ही करें अपनी डाइट में शामिल
मछली
रावस (सामन) और पेड़वे (सार्डिन) जैसी कुछ तैलीय मछलियां कैल्शियम का बहुत अच्छा सोर्स होती है। इनमें प्रोटीन और एसेंशियल ओमेगा 3 फैटी एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक सप्ताह में तैलीय मछली के दो टुकड़ों का सेवन दैनिक कैल्शियम की कमी को दूर कर सकते है।
अनाज और दालें
बाजरा, कुलथी, रागी, सोयाबीन, चना, गेहूं जैसे अनाज कैल्शियम के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते है। ये शरीर में कैल्शियम की आपूर्ती करने का काम करते है। मूंग दाल, राजमा, सोयाबीन, चना, मोठ आदि दालों का सेवन भी कैल्शियम की कमी को दूर करता है।
The post #Health_Tip: दूध को करते है नापसंद, तो कैल्शियम की कमी को दूर करेंगे ये नॉन-डेयरी फूड appeared first on TIS Media .