Anantpura Police Station Archives - TIS Media

“जेम्स बॉड” बनने के चक्कर में तीन दोस्तों ने कर डाली युवक की हत्या, बदलते रहे लाश का ठिकाना
कोटा के थाना अनन्तपुरा की घटना, हत्या के तीनों आरोपी हुए फरार

मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा शव

TISMedia@Kota कोटा के तीन दोस्तों को “जेम्स बॉड” बनने के चक्कर में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद जब इनके हाथ पैर फूले तो बचने की कोशिश में चौथे दोस्त के सामने पूरा राज उगल दिया, लेकिन यह दोस्त भी इस राज को ज्यादा देर तक न पचा पाया और उसने पुलिस को हत्याकांड की खबर दे डाली। पुलिस ने हत्यारों के राजदार की निशानदेही पर अनन्तपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया से लाश बरामद कर ली है, लेकिन मृतक की शिनाख्त न होने के कारण शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं तीनों हत्यारोपियों की भी तलाश शुरू कर दी गई है।

Read More: Kota Police: एसपी सिटी विकास पाठक ने फेंटे सीआई, 11 पुलिस निरीक्षकों के बदले थाने

पुलिस अधीक्षक कोटा शहर डॉ. विकास पाठक ने बताया कि 22 जुलाई को राहुल चौधरी नाम का एक युवक अनन्तपुरा थाने पहुंचा। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को उसने एक हत्याकांड की खबर देनी चाही तो थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों की मामले की भनक लगी तो उन्होंने राहुल से पूरे मामले की जानकारी ली।

Read More: भास्कर पर दबिश के विरोध में संसद ठप, विपक्ष ने बोला सरकार पर तीखा हमला

बदहवासी में खोला राज

राहुल ने पुलिस को बताया कि बरड़ा बस्ती में रहने वाला देवेन्द्र मेघवाल उसका दोस्त है। ऑटो चालक देवेंद्र 21 जुलाई की रात हड़बड़ाता हुआ उसके पास आया। बदहवास देवेंद्र से जब राहुल ने परेशानी की वजह पूछी तो उसने बताया कि उसने चोर पकड़ने के चक्कर में एक युवक की हत्या कर डाली है। देवेंद्र ने बताया कि अनन्तपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया के रोड नंबर 5 पर वह अपने दो दोस्तों से मिलने जाता रहता है। इनमें से एक राधेश्याम पत्थर स्टॉक पर काम करता है और दूसरा शंभू सिंह उसी के पास वाले प्लाट नंबर 205 पर चौकीदारी का काम करता है।

Read More: आगरा में सामूहिक हत्याकांड: तीन मासूम बच्चों के साथ मां का बेरहमी से गला रेत उतारा मौत के घाट

“जेम्स बॉड” बनने के चक्कर में कर डाली हत्या

देवेंद्र ने बताया कि 19 जुलाई को जब वह दोनों दोस्तों से मिलने गया तो उन्होंने बताया कि रवि नाम के एक युवक ने उन्हें खासा परेशान कर रखा है। रवि आए दिन उनके यहां से चोरी कर लेता है, लेकिन पकड़ में नहीं आता। जिसके चलते उनकी नौकरी खतरे में पड़ गई है। इतना सुनते ही देवेंद्र के अंदर का जेम्स बॉड जाग गया और उसने रवि को रंगे हाथ पकड़ कर सबक सिखाने की बात कही। जिसके लिए तीनों दोस्त तैयार हो गए। यह तीनों अभी बात कर रही रहे थे कि उसी समय रवि को दीवार कूंद कर अंदर घुसते हुए देखा। बस फिर क्या था उसे सबक सिखाने के लिए तीनों उसके पीछे दौड़े और पकड़ कर प्लांट नंबर 205 में ले आए। जहां रवि के होश ठिकाने लगाने के लिए तीनों ने उसे लाठी, डंडो, पाइप और सरिया जो उस वक्त उनके हाथ लगा उससे जमकर पीटा। तीनों दोस्त इतने आवेश में आ गए कि उन्हें होश ही नहीं रहा कि पीट-पीट कर उन्होंने रवि की हत्या कर डाली है।

Read More: खबरों का खौफ: तो! भास्कर की तीखी पत्रकारिता से डरी सरकार, आप भी देखिए कौन सी हैं वह खबरें

पानी के टैंक में छिपाई लाश

रवि को मरा हुआ देख जेम्स बॉड बने तीनों दोस्तों के होश फाख्ता हो गए। इतने के बाद भी इन तीनों के खुराफाती दिमाग ने काम करना बंद नहीं किया। तीनों ने खुद को बचाने के लिए मारपीट की घटना को दुर्घटना में बदलने के इरादे से रवि की लाश को पानी के टैंक में फेंक दिया। कुछ देर तक बदहवाश घूमने के बाद तीनों हत्यारोपियों को लगा कि कहीं मामला और ज्यादा न बिगड़ जाए इसलिए वापस प्लाटं नंबर 205 पर आए और रवि की लाश को पानी के टैंक से निकाल कर प्लॉट की दीवार के सहारे डाल दिया।

Read More: कुंद्रा “कांड” का सीक्रेट “ब्लू” हाउस: 20,000 रोज का किराया, छापा पड़ा तो शूटिंग करते मिले 2 नंगे

पुलिस ने बरामद किया शव

रवि की हत्या करने के बाद देवेंद्र, राधेश्याम और शंभू वहां से भाग निकले। इसी दौरान राहुल के पास पहुंचे देवेंद्र ने पूरा कांड उसके आगे उगल दिया। राहुल की बातें सुनने के बाद मामले की गंभीरता को देख अनन्तपुरा पुलिस आनन-फानन में रोड नंबर 5 स्थित प्लाट नंबर 205 पर पहुंच गई। जहां बताई हुई जगह पर ही उन्हें रवि की लाश पड़ी मिल गई। पानी में भीगने और गर्मी के कारण लाश सड़ने लगी थी और चमड़ी का पूरा रंग काला पड़ गया। चेहरा और शरीर के तमाम अंग फूलकर गलने लगे थे। जिसकी वजह से ठीक से पहचान न हो सकी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के लिए लाश को मोर्चरी में रखवा दिया है। शिनाख्त होने के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं हत्या के तीनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिशें देने में जुट गई है।

The post “जेम्स बॉड” बनने के चक्कर में तीन दोस्तों ने कर डाली युवक की हत्या, बदलते रहे लाश का ठिकाना appeared first on TIS Media .

कोटाः घर में घुसे, गले लगे और सीने में गोली मार कर डाली प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
उद्योग नगर थाना क्षेत्र की जमीन को लेकर चल रहा था मृतक का विवाद

डिप्टी एसपी का रिश्तेदार बताया जा रहा है मृतक, पैर में गोली लगने से बेटा भी घायल

कोटा. उद्योग नगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर इलाके में सरेशाम हत्या से एक बार फिर कोटा थर्रा गया। हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर बलराज सिंह जादौन के घर में घुसकर ताबतोड़ गोलियां बरसाई। जादौन के सीने  में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रॉपर्टी डीलर को बचाने आया उसका बेटा भी गोली लगने से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में झालावाड़ रोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घर में घुसकर मारी गोली

कोटा पुलिस के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर बलराज सिंह जादौन उद्योग नगर थाना क्षेत्र में जमीनों की खरीद फरोख्त का काम करता था। कुछ जमीनों पर कब्जे को लेकर उसका लोगों से विवाद चल रहा था। बलराज के परिजनों ने बताया कि शाम को वह अपने घर में ही बैठे थे। तभी करीब साढ़े छह बजे शिफ्ट कार से 4-5 लोग उनसे मिलने आए। सभी लोग परिचित लग रहे थे। घर में आते ही वह बलराज के गले भी लगे, लेकिन अगले ही पल उन्होंने सीधे  बलराज के सीने में गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बेटे को भी मारी गोली

बलराज के परिजनों ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनते ही पूरे घर में हड़कंप मच गया। बलराज का बेटा दिव्यांश जैसे ही उन्हें बचाने के लिए नीचे आया। बदमाशों ने उसके हिप्स पर गोली मार दी। गोली लगते वह भी जमीन पर गिर पड़ा। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले।

तीन को पहचाना

बलराज के परिजनों ने बताया कि हमलावर चार से पांच थे। जिनमें से तीन नंदू शूटर, बंटी बंदर और मीणा को घर वालों ने पहचान लिया है। बाकी दो लोग कौन थे इसकी जानकारी नहीं हो पाई। गौरतलब है कि बलराज सिंह जादौन राजस्थान पुलिस के एक डिप्टी एसपी के रिश्तेदार बताए जाते हैं और लंबे समय से कोटा में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया है।

The post कोटाः घर में घुसे, गले लगे और सीने में गोली मार कर डाली प्रॉपर्टी डीलर की हत्या appeared first on TIS Media .