Assembly Election 2022 Archives - TIS Media

Mission UP: कांग्रेस की प्रतिज्ञाः वचन निभाएंगे हम… सियासी जमीन तलाश रहीं प्रियंका का बड़ा दांव
प्रियंका गांधी करेंगी 12 हजार किमी की यात्रा, बीजेपी का विकल्प साबित करने की कोशिश

उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम सभाओं में कांग्रेस खड़ा कर रही पदाधिकारियों का संगठन

TISMedia@Lucknow उत्तर प्रदेश में सियासी जमीन तलाश रही कांग्रेस ने इस बार बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस की कमान खुद संभाल रही प्रियंका गांधी ने दशकों बाद यूपी में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए न सिर्फ संगठनात्मक ढ़ांचे को मजबूत बनाने पर जोर दिया है, बल्कि भाजपा और सपा की तरह चुनावी यात्रा का भी ऐलान कर डाला है। मतदाताओं का भरोसा जीतने के लिए प्रियंका गांधी ने इस यात्रा को प्रतिज्ञा यात्रा नाम दिया है। 12 हजार किमी की इस प्रतिज्ञा यात्रा का स्लोगन भी बेहद लुभावना रखा गया है “वचन निभाएंगे हम”। हालांकि प्रतिज्ञा और वचन क्या होंगे यह तो कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र जारी होने के बाद ही पता चल सकेगा। जिसमें काफी लंबा वक्त बताया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस योगी सरकार पर अर्कमण्यता, जनता से वादाखिलाफी और प्रदेश में व्याप्त भ्रटाचार, मंहगाई, बढ़ते अपराध, महिला हिंसा, बेतहाशा बेरोजगारी और लचर स्वास्थ्य सेवा जैसे आरोप लगा कर उन्हें जनमुद्दों में तब्दील करने की कोशिश करने में जुटी है। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रदेश भर में ‘‘प्रतिज्ञा यात्रा‘‘ निकालने जा रही है। कांग्रेस यूपी को चार हिस्सों में बांटकर कुल 12000 किलोमीटर की यात्रा करेगी। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस यूपी में भाजपा, सपा और बसपा का असल विकल्प बनने की कोशिश करेगी।

Read More: जावेद अख्तर! हाजिर हों… लखनऊ में दर्ज हुआ मुकदमा, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

प्रियंका ने संभाली कमान

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया कि विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर पार्टी अपने चुनावी अभियान के तहत ‘‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा: हम वचन निभायेंगें’’ नाम से 12 हजार किलोमीटर की यात्रा निकालेगी। यह यात्रा प्रदेश के तमाम बड़े शहरों, कस्बों और गांवो से होकर गुजरेगी। इस यात्रा कमान खुद उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ही संभालेंगी। पार्टी की सलाहाकार और रणनीति कमेटी की बैठक में आगामी विधान सभा से जुड़े चुनाव अभियानों और कार्यक्रमों पर गहन मंथन किया गया। यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और रूट निर्धारण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सलाहकार एवं रणनीति कमेटी के सदस्यों के साथ प्रियंका ने व्यापक विचार विमर्श किया।

Read More: योगी ने तोड़ी आजम खान की “रीढ़” जौहर यूनिवर्सिटी की 70 एकड़ जमीन पर यूपी सरकार का कब्जा

85 हजार ग्राम सभाओं तक पहुंचेगी कांग्रेस

रावत ने बताया कि बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस चुनाव समन्वय समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवार चुनावी रणनीति को लेकर तमाम बिंदुओं पर चर्चा की। प्रियंका गांधी ने इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों, चुनाव प्रबंधन, प्रचार अभियान कार्यक्रमों इत्यादि को लेकर सदस्यों से राय मांगी। क्षेत्रवार समीक्षा के दौरान पूर्वांचल, बुन्देलखण्ड, मध्य उत्तर प्रदेश और आगरा क्षेत्र से सम्बन्धित प्रभारियों, प्रदेश उपाध्यक्षों, प्रदेश महासचिवों, प्रदेश सचिवों, जिला और शहर अध्यक्षों से संगठन सृजन पर लिखित रिपोर्ट मांगी गयी। गांधी ने उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम सभाओं में इस माह के अंत तक कांग्रेस के ग्राम सभा अध्यक्ष और उनकी कमेटियों के गठन के अनिवार्यता को लेकर सख्त निर्देश दिया है।

Read More: Mission UP: योगी का रास्ता रोकने में जुटे 85 किसान संगठन, 27 सितंबर को “बंद” से शक्ति प्रदर्शन

2.50 पदाधिकारी होंगे तैयार

रावत ने बताया कि प्रियंका गांधी के चुनाव कमान संभालने के बाद प्रदेश में 831 ब्लाक कमेटियों का गठन किया जा चुका है। इनके पदाधिकारियों की संख्या लगभग 20,775 है। इसके अलावा 8,134 न्याय पंचायत कमेटियाँ गठित की गयीं हैं जिनके अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों की कुल संख्या 1 लाख 70 हजार 814 है। इनके सत्यापन के साथ शहर कमेटियों के अर्न्तगत आने वाले 2614 वार्ड कमेटियों के गठन की प्रक्रिया भी जारी है। प्रियंका गांधी ने इन तमाम सांगठनिक प्रक्रियाओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधानमण्डल दल नेता अराधना मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी धीरज गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े, सचिन नाईक, रोहित चौधरी, राजेश तिवारी, तौक़ीर आलम के अलावा प्रमोद तिवारी, पी.एल.पुनिया, बेग़म नूर बानो, मोहसिना क़िदवई, ज़फ़र अली नक़वी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, इमरान मसूद, राजाराम पाल, राजेश मिश्र सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

The post Mission UP: कांग्रेस की प्रतिज्ञाः वचन निभाएंगे हम… सियासी जमीन तलाश रहीं प्रियंका का बड़ा दांव appeared first on TIS Media .