Benefits Of Apple Cider Vinegar Archives - TIS Media

बढ़ते वजन से हो रहे है परेशान, तो आज से ही शुरू कर दे इसका सेवन…
TISMedia@Health. कोटा. यह तो आपने सुनी ही होगा की हर रोज एक सेब खाने से डॉक्टर को दूर रख सकते है, यानि सेहत के लिए सेब कितना फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते है कि सेब का सिरका पीने के भी आपको गजब के फायदे मिल सकते है। न्यूट्रीनिस्ट बताते है कि सेब का सिरका वजन कम करने में भी बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसका अंग्रेजी नाम एप्पल साइडर विनेगर है।

एप्पल साइडर विनेगर का एक स्वास्थ्य टॉनिक के रूप में वैसे तो कई सालों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। साथ ही अब एक्सपर्ट और शोधकर्ताओं ने भी इसके कई स्वास्थ्य लाभ का पता लगाया है। एप्पल साइडर विनेगर सेब से तैयार किया जाने वाला एक तरह का मिश्रण होता है। यह कई दिनों तक खराब नहीं होता है। इसका स्वाद अम्लीय होता है इसलिए इसे सीधे तौर पर खाने से मना किया जाता है। चलिए जानते है क्या होता है एप्पल साइडर विनेगर और कैसे यह आपको वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

READ MORE: खाएं कटहल, बढ़ाएं इम्यूनिटी और रखे दिल का ख्याल

यह होता है मौजूद

एप्पल साइडर विनेगर में मुख्य रूप से एसिटिक एसिड मौजूद होता है। यह एथेनोइक एसिड के नाम से भी जाना जाता है। यह स्वाद में खट्टा और मजबूत गंध वाला एक कार्बनिक यौगिक होता है। एप्पल साइडर विनेगर में करीब 5 से 6 प्रतिशत एसिटिक एसिज मौजूद होता है। साथ ही इसमे मैलिक एसिड भी पाया जाता है। एप्पल साइडर विनेगर के एक चम्मच (15 एमएल) में लगभग 3 कैलोरी होती है। इसमें कोई कार्ब नहीं होता है।

ऐसे बनता है

सेब का सिरका फर्मेंटेड सेब के रस से बनाया जाता है। यह सेब को निचोड़ने से मिले रस से बनाया जाता है। इसमें साइडर मुख्य हिस्सा होता है।

यह है फायदे

सेब का सिरका हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके कई फायदे है, आपको अपनी जरुरत और बीमारी के हिसाब से इसका सेवन करना चाहिए। आप इसे कई तरीकों से ले सकते है। इसका सेवन सलाद के रूप में किया जा सकता है या कुछ पेय पदार्थों में इसे थोड़ी मात्रा में मिलाकर पी सकते है। चलिए जानते है इसके कुछ प्रमुख फायदों के बारे में।

READ MORE: Benefits Of Tomato Juice: कैंसर और डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान है ये जूस

वजन कम करने में मददगार

वजन कम करने के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। सेब का सिरका मोटापे की समस्या को दूर करने में काफी मदद करता है। यह शरीर मे मौजूद अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने का काम करता है। सेब के सिरके से पेट की चर्बी कम करने मे मदद मिलती है और बेली फेट कम होता है। मोटापा कम करने के लिए रोजाना रात में गुनगुने पानी में सिरका मिलाकर पिएं। सेब का सिरका ब्लड़ शुगर को भी कंट्रोल करता है, जो वजन कम करने में मदद करता है।

इसमें मौजूद एसिटिक एसिड भूख को कम करने और मेटाबोलिज्म को बढ़ाने का काम करता है। साथ ही यह पानी के प्रतिधारण को भी कम करता है। यह ही वजह है कि वजन कम करने के लिए यह एक अच्छा उपाय हो सकता है।

The post बढ़ते वजन से हो रहे है परेशान, तो आज से ही शुरू कर दे इसका सेवन… appeared first on TIS Media .