Bihar Crime News Archives - TIS Media

Bihar रास्ते में जो मिला गोलियों से भून डाला, बेगुसराय में 30 किमी तक बाइक पर दौड़ी मौत
बिहार के बेगुसराय में हाई-वे पर 30 किमी तक फायरिंग

बाइक सवारों ने 11 लोगों को गोली मारी, एक की मौत, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

TISMedia@Begusarai बिहार के बेगूसराय में मंगलवार शाम 6 बजे NH-28 पर 2 बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। 30 किलोमीटर के दायरे में दोनों बदमाश गोलियां चलाते रहे। रास्ते में जो आया उसे शूट कर दिया। इसमें 11 लोगों को गोली लगी। गोली लगने से पंचायत समिति सदस्य अमित कुमार की मौत हो गई, वहीं एक प्राइवेट फाइनेंस कर्मचारी सहित 10 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। अमेरिका की तरह ऐसी मास फायरिंग की गई है। संभवत: यह भारत का पहला ऐसा मामला है।

वीडियो देखेंः बेगुसराय फायरिंग का पूरा वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

पुलिस ने समस्तीपुर से 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। भाजपा ने आज बेगूसराय बंद बुलाया है। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा है। एसपी ने इस मामले में पुलिस की लापरवाही मानी है। और 7 पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया है। मृतक चंदन कुमार (पिपरा गांव), घायलों में विशाल सोलंकी (पटना), रंजीत यादव (मोकामा), नितेश कुमार (बेगूसराय), गौतम कुमार (तेयाय), अमरजीत कुमार (बरौनी), नीतीश कुमार (मंसूरचक), मोहन राजा (मरांची), प्रशांत कुमार रजक और भरत यादव की पहचान कर ली गई है।

यह भी पढ़ेंः Gujarat: अहमदाबाद में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरी, 7 मजदूरों की मौत

दो को हिरासत में लिया

NH-28 पर काले रंग का हेलमेट और सफेद शर्ट पहनकर एक बदमाश बाइक चला रहा था, पीछे बैठा युवक ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा था। दोनों बदमाशों ने 40 मिनट में 30 किलोमीटर की दूरी तक फायरिंग करते रहे। इस दौरान उन्होंने 11 लोगों को गोली मारी। समस्तीपुर की उजियारपुर पुलिस ने मंगलवार देर रात NH-28 पर बहिरा चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को हिरासत में लिया है। दोनों के पास से पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस मिले है। दोनों की उम्र करीब 25-26 साल है। पुलिस को शक है कि बेगूसराय में इन्हीं दोनों ने फायरिंग की थी। पूछताछ में दोनों ने फायरिंग की घटना से अपने को अलग बताया है। दोनों बेगूसराय के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उधर मामले की जानकारी के बाद बेगूसराय की पुलिस ने उजियारपुर पहुंचने वाली है।

यह भी पढ़ेंः आयकर छापे: गृह राज्यमंत्री के रिश्तेदार ने सरेंडर किए 18 करोड़

7 जिलों में अलर्ट

बेगूसराय में फायरिंग के बाद 7 जिलों में अलर्ट जारी किया है। बेगूसराय और पटना के अलावा समस्तीपुर, खगड़िया, नालंदा, लखीसराय और मुंगेर जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी की गई है। इन जिलों की पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर बाइक सवार अपराधियों की तलाश में जुटी है। बेगूसराय की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः OMG! बादाम और पिस्ता भी नकली, ड्राई फ्रूट मार्केट में सीआईडी का छापा, 150 किलो माल जब्त

संभलने का भी नहीं मिला मौका

घायल गौतम कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम मैं गैस की गाड़ी लगाकर NH-28 के किनारे खड़ा था। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो लोग आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। मैं जब तक संभल पाता, तब मेरे हाथ में गोली लग गई। इसके बाद अपराधी फायरिंग करते हुए आगे बढ़ गए। बता दें कि गौतम कुमार गैस वेंडर है। वह इस वक्त सदर अस्पताल में भर्ती है। घायल जीतू पासवान ने बताया कि अपने ठेले पर बर्फ बेच रहा था। तभी पीछे से अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। मैंने सोचा कि ठेले के नीचे छिप जाऊं। जैसे ही नीचे झुका मेरे पैर में एक गोली लगी। मैं जमीन पर गिर गया। अपराधी आगे बढ़े और दूसरे युवक को गोली मार दी। लोग चीखते-चिल्लाते रहे लेकिन अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मुझे अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में कांग्रेस टूटने से नहीं बचा पा रहे भारत जोड़ने निकले राहुल गांधी

भाजपा ने खोला मोर्चा

राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि बिहार और हिन्दुस्तान के इतिहास में यह ऐसी पहली घटना है। यह बहुत दुर्भाग्य है कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है, तब अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। बिहार के लोग दहशत में जी रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मामले में फौरन हस्तक्षेप करना चाहिए। पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आज हर जगह गोली चल रही है। ऐसा लग रहा है जैसे की गोली की बरसात हो रही है। हमारे बिहार में बाहर से आने वाले लोग क्या सोचेंगे। ADG मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि जिले की पुलिस टीम लगातार काम कर रही है। अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए CCTV फुटेज की मदद ली जा रही है। अपराधियों के पटना की तरफ भागने की सूचना मिली, वैसे ही पटना पुलिस को अलर्ट किया गया है।

The post Bihar रास्ते में जो मिला गोलियों से भून डाला, बेगुसराय में 30 किमी तक बाइक पर दौड़ी मौत appeared first on TIS Media .