Corona vaccination camps in local area Archives - TIS Media

कोटा में अब रात 9 से सुबह 6 बजे तक रहेगा कर्फ्यू, धार्मिक स्थान भी रहेंगे बंद
कोटा. शहर में कोरोना कहर बरपा रहा है। अप्रेल के शुरुआती 7 दिनों में ही करोना ने पिछले तीन माह के सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले। हर दिन संक्रमण की बढ़ती रफ्तार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाले हुए है। वहीं, जिला प्रशासन की भी नींद उड़ी हुई है। कोरोना के बेकाबू होने में शहरवासियों की लापरवाही है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद बाजारों में न तो गाइड लाइन की पालना हो रही है और न ही ग्राहव व दुकानदार सामजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। वहीं, लोग समूहों में बिना मास्क पहने बतियाते नजर आ रहे हैं। जबकि, पुलिस मास्क नहीं पहनने पर चालान भी कर रही है। इसके बावजूद लोग कोरोना के प्रति लापरवाह बने हुए हैं। इन्हीं हालातों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती करतते हुए नाइट कफ्र्यू का समय घटा दिया है। अब शहर में रात 9 से सुबह 6 बजे तक कफ्र्यू रहेगा। बुधवार को टैगोर हॉल में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक व व्यापारिक संगठनों की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

Read More : कोरोना : राजस्थान के 8 जिलों में हालात खौफनाक, 24 घंटे में 12 मौत, कोटा में 210 पॉजिटिव

बिना मास्क बाजारों में न मिले प्रवेश

जिला कलक्टर उज्जवल राठौड़ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संक्रमण की रोकथाम के लिए गाइड लाइन की पालना जरूरी है। शत-प्रतिशत पालना से ही हम कारोना की कमर तोड़ सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि शहर के सभी बाजारों में बिना मास्क के लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाए।

…नहीं तो लग सकता है लॉकडाउन

कलक्टर राठौड़ ने कहा कि संक्रमण रोकने के लिए सभी संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं को आगे बढ़कर गाइडलाइन की सख्ती से पालना कराने में सहयोग करना होगा। यदि, कोरोना संक्रमण की रफ्तार ऐसी ही बढ़ती रही तो लॉकडाउन की स्थितियां बन सकती है। इससे बचने के लिए सभी व्यापारिक संस्थानों पर गाइडलाइन की शत-प्रतिशत पालना की जाए। साथ ही सम्पूर्ण बाजारों में एकरूपता के साथ निर्धारित समय पर व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करने तथा अनावश्यक भ्रमण करने वाले लोगों को पाबंद किया जाए।

Read More : शिक्षक को पानी मांगना पड़ा भारी, नौकरी ही नहीं इज्जत भी लग गई दांव पर

रात 9 बजे से लगेगा कर्फ्यू

बैठक में सभी व्यापारिक संगठनों की सहमति से तय किया गया कि शहर में रात 9 से सुबह 6 बजे तक कफ्र्यू रहेगा। इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान, फुटकर विक्रेता, मॉल्स, बीयर बार बंद रहेंगे। धार्मिक स्थलों पर भी 9 बजे बाद से प्रवेश वर्जित रहेगा। रेस्टोरेंट एवं भोजनालयों में पैक्ड भोजन डिलीवरी की व्यवस्था रहेगी।

शहरी सीमाएं सील

अतिरिक्त कलक्टर शहर आरडी मीणा ने गाइडलाइन के अनुसार विवाह समारोह में 100 लोगों की अनुमति तथा वीडियोग्राफी अनिवार्य करवाने के निर्देश दिए। एएसपी शहर प्रवीण जैन ने बताया कि व्यापारिक प्रतिष्ठान मुख्य मार्गों पर निर्धारित सीमा रेखा से आगे नहीं आए। जिससे यातायात प्रभावित नहीं हो। सभी प्रतिष्ठानों पर सामाजिक दूरी के लिए गोले अनिवार्य रूप से बनाए जाए। धार्मिक स्थल, सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान व बीयर बार रात 9 बजे से बंद रहेंगे। जिले की सीमा क्षेत्रों पर 24 घंटे चेकपोस्ट गठित कर दी गई है। कोरोना जांच रिपोर्ट चेक करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के डॉ. निलेश जैन ने प्रत्येक नागरिक को मास्क नियमित रूप से लगाने एवं ऐसे व्यवसाय जिनमें बार-बार हाथ छूना पड़ता है, वहां सैनेटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य करने का सुझाव दिया है। उन्होंने अस्पताल में इलाज एवं उपलब्ध संसाधनों की भी जानकारी दी।

Read More : फिर फरिश्ता बनी कोटा पुलिस, चंबल में कूदे युवक की ऐसे बचाई जान

ये रहे उपस्थित

बैठक में आयुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण कीर्ति राठौड़, अतिरिक्त आयुक्त उत्तर राजपाल सिंह, एडीएम सीलिंग एसएन अमेठा, आरसीएचओ डॉ. देवेन्द्र झालानी, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष कांति जैन, जीएमए के अध्यक्ष राकेश जैन, हॉटल एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर सिंह, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सत्यभान सिंह, शापिंग सेन्टर के हरीश टेकवानी, व्यापार महासंघ के सचिव अशोक महेश्वरी, सचिव यश मालवीय सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों, हॉस्टल एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

गुमानपुरा क्षेत्र में लगाया कर्फ्यू

कोरोना रोकथाम के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट उज्जवल राठौड़ ने आदेश जारी कर गुमानपुरा थाना क्षेत्र में जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर धारा 144 के अंतर्गत कफ्र्यू की निषेधाज्ञा जारी की है।

Read More : मुख्तार अंसारी का नया पता, बैरक नंबर 15, बांदा जेल, जेल उत्तर प्रदेश

यहां लगाया कर्फ्यू

गुमानपुरा में वानी विलास, इंडियन बैंक के सामने, झालावाड़ रोड पर कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के मिलने से गुमानपुरा थाना क्षेत्र में पॉजिटिव व्यक्ति के निवास स्थान को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर के क्षेत्र में आगामी 14 दिन तक 100 मीटर के क्षेत्र में जीरो मोबलिटी कफ्र्यू की निषेधाज्ञा जारी की है।

आयुर्वेद अस्पताल में 340 लोगों को पिलाया काढ़ा

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में कोरोना से बचाव के लिए 340 लोगों को काढ़ा पिलाया गया।

अस्पताल प्रभारी डॉ. अंजना शर्मा ने बताया की आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. दिनेश शर्मा के निर्देश पर सूखा हर्बल काड़े का भी वितरण किया है। विभागीय अतिरिक्त निदेशक डॉ. राजेंद्र भारद्वाज ने स्वस्थ जीवन शैली, स्वस्थ दिनचर्या तथा आहार-विहार से संबंधित जानकारी दी। वैद्य अंजना शर्मा ने बताया कि कोरोना बचाव के उपायों का पोस्टर एवं पम्पलेट्स का भी वितरण किया। उन्होंने बताया कि डॉ. मांडवी गौतम, डॉ सुरेंद्र भार्गव, डॉ अरविंद शर्मा, डॉ मनोज विजय, डॉ वेणु शर्मा एवं नर्सिंग स्टाफ के सहयोग से काढ़ा तैयार किया गया।

The post कोटा में अब रात 9 से सुबह 6 बजे तक रहेगा कर्फ्यू, धार्मिक स्थान भी रहेंगे बंद appeared first on TIS Media .

कलक्टर लगवाएंगे मोहल्लों में कोरोना का टीका, लापरवाहों के ठिकाने सीज कर रहा निगम
कोटा. कोटा मॉडल के तहत जिला प्रशासन घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहा है। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की अहमियत से लोगों को रूबरू करवाया जा रहा है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रशासन ने शहरवासियों को अपने मोहल्लों में ही टीका लगवाने की सुविधा उपलब्ध करवा दी है। अब आपके घरों के आसपास ही विशेष टीकाकरण शिविर लगा सकते हैं। इसके लिए प्रशासन विशेष टीम भी भेजेगा।

100 या अधिक लोग होने पर आएगी टीम

जिले में 45 से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को कोविड वैक्सीनेशन की प्रथम डोज लगवाने के लिए नागरिक संगठन एवं आवासीय सोसायटी के पदाधिकारी 100 या इससे अधिक नागरिक होने पर जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग को सूचना देकर विशेष शिविर आयोजित करा सकते हैं। जिला कलक्टर उज्ज्वल राठौड़ ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन कारगर है। उन्होंने हाउसिंग सोसायटियों, कॉलोनियों, संस्थानों एवं एनजीओ अध्यक्ष एवं सचिव से आह्वान किया है कि अपने स्तर पर 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर उनकी सूची तैयार करें। साथ ही हाउसिंग सोसायटी, कॉलोनी, संस्थान में न्यूनतम 100 लोगों के टीकाकरण केम्प के लिए स्थान एवं समय निर्धारित कर स्थानीय पार्षद, जनप्रतिनिधि, संस्थान एवं एनजीओ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं आरसीएचओ से सम्पर्क करें। इसके बाद निर्धारित स्थान पर विशेष टीम भेजी जाएगी, जो शत-प्रतिशत टीकाकरण करवाए जाना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के कार्य में किसी प्रकार की जानकारी लेनी हो या समस्या हो तो कार्यालयों के नियंत्रण कक्ष में सम्पर्क कर सकते हैं।

Read More : राजस्थान : मौत बनकर टूटा कोरोना, 6 दिन में 36 और 24 घंटे में 13 की मौत, कोटा में 161 पॉजिटिव

यह है नियंत्रण कक्ष के नम्बर

कलक्टर राठौड़ ने बताया कि जिला स्तर पर 5 कोरोना नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। जिनमें कोरोना नियंत्रण कक्ष कलक्ट्रेट के फोन नम्बर 0744-2323557, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नम्बर 0744-2329259, नगर निगम कोटा उत्तर के नम्बर 0744-2502293, नगर निगम दक्षिण के नम्बर 0744-2502142 एवं नगर विकास न्यास के दूरभाष नम्बर 0744-2500879 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कोरोना संक्रमण को मध्यनजर रखते हुए 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि टीकाकरण केन्द्र पर जाकर टीके जरूर लगवाएं।

Read More : घूसखोर कांस्टेबल : 3 हजार के चक्कर में 3 साल के लिए गया जेल, 50 हजार का जुर्माना भी ठुका

नगर निगम ने गुमानपुरा में सीज किया कैंटाबिल का शोरूम

शहर में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके बावजूद लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे। जिला प्रशासन भी कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ एक्शन मोड में आ गया है। नगर निगम उत्तर ने मंगलवार को गुमानपुरा स्थित कपड़े की नामचीन कम्पनी के एक शोरूम को 72 घंटे के लिए सीज कर दिया है। नगर निगम के आरओ नरेश राठौड़ ने बताया कि गुमानपुरा स्थित कपड़े की मल्टीनेशनल कम्पनी कैंटाबिल के शोरुम में लोगों की भीड़ लगी हुई है। सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना की जा रही है। इस पर निगम टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची तो वहां के हालात देख चौंक गई। यहां बड़ी संख्या में लोग मास्क लगाए बिना व सोशल डिस्टेंसिंग के बगैर खरीदारी कर रहे थे। इस पर निगम ने कार्रवाई कर शोरूम को सीज कर दिया।

Read More : कलक्टर के पीठ पीछे घूस लेते कानूनगो और चपरासी को एसीबी ने दबोचा

पुलिस ने बाजारों में लोगों को खदेड़ा

कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। देर शाम को पुलिस ने जवाहर नगर व दादाबाड़ी बाजार में बिना मास्क के घूम रहे लोगों को खदेड़ा। साथ ही दुकानदारों को बिना मास्क के ग्राहकों को सामान नहीं देने व दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाने की सख्त हिदायत दी।

दो जगह शिविर, 408 लोगों ने लगवाए टीके

भामाशाहमंडी एवं गायत्री शक्ति पीठ परिसर में आयोजित कोविड टीकाकरण विशेष में 231 लोगों के टीका लगाए गए। इस दौरान मंडी सचिव एमएल जाटव, व्यापार संघ के अध्यक्ष अविनाश राठी सहित व्यापारिक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, गायत्री शक्तिपीठ परिसर में शिविर का शुभारम्भ करते हुए अंसारी समाज के लियाकत अंसारी ने परिवार सहित टीका लगवाया। इस दौरान 177 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीके लगवाए। इस मौके पर शक्तिपीठ के जीडी पटेल ने कहा कि शक्तिपीठ परिसर को टीकाकरण के लिए निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम भी चलाएं जाएंगे। शिविर में महापौर कोटा दक्षिण राजीव अग्रवाल, उप महापौर पवन मीणा, सीएमएचओ डॉ. भूपेन्द्र तंवर, व्यापार महासंघ सचिव अशोक माहेश्वरी, लघु उद्योग संगठन के गोविंदराम मित्तल मौजूद रहे।

The post कलक्टर लगवाएंगे मोहल्लों में कोरोना का टीका, लापरवाहों के ठिकाने सीज कर रहा निगम appeared first on TIS Media .