corruption Archives - TIS Media

जन-तंत्र का खून चूस रहे भ्रष्टाचार के पिस्सू !
शौर्य और वीरों की भूमि राजस्थान को रिश्वतखोरों के चंगुल से कब पूरी तरह से मुक्ति मिलेगी ? इस यक्ष प्रश्न को बुझने वाला आजादी के बाद से नहीं मिल पाया है। कई सरकारें आईं-कई गईं, लेकिन भ्रष्टाचार के ‘राक्षस’ से कोई भी जीत नहीं दिला पाया। उलटे सबने भ्रष्टाचार को सिंचित व पोषित करने का काम किया। सिक्कों और नोटों की खनक के बोझ तले तंत्र की ढिलाई और नाकामी दबती चली गई। इसका खमियाजा आम जनता को उठाना पड़ा। आजादी के बाद से भ्रष्टाचार का दानव सुरसा की तरह मुंह खोले खड़ा है और उसका पेट भरने का नाम नहीं ले रहा है। रिश्वतखोरी के पोषक रक्तबीज की मानिद इस तरह फैले हैं कि जहां लालच की बूंद गिरी, ये पनप कर और कई गुना ताकतवर हो जाते हैं।

हाल में रेवेन्यू बोर्ड में पकड़े गए रिश्वतखोरों के पास से मिली अकूत संपत्ति और लाखों की नकदी ने फिर साबित कर दिया कि भ्रष्टाचारियों में किसी तरह का कोई खौफ नहीं है। इसकी गवाही खुद सरकार के आंकड़े बताते हैं। बीते तीन महीने में राजस्व विभाग में ही रिश्वतखोरी के 15 प्रकरण सामने आए। इससे साफ है कि राजस्व विभाग में किस तरह से भ्रष्टाचार की बेल फल-फूल रही है। इसके दीगर पुलिस की बात करें तो वह राजस्थान का सबसे भ्रष्टतम विभाग है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के आंकड़ों की बात करें तो बीते तीन महीनों में प्रदेश में रिश्वतखोरों के खिलाफ हुई धरपकड़ की कार्रवाई में 22 घूसखोर पुलिस विभाग से पकड़े गए हैं। भ्रष्ट कार्मिकों की सूची में दूसरे स्थान पर पंचायतीराज विभाग के रहे हैं, जहां ट्रैप की 17 कार्रवाई हुई है। राजस्थान में एसीबी ने इस वर्ष जनवरी से मार्च तक 109 घूसखोर ट्रैप किए, जो महाराष्ट्र के बाद सर्वाधिक हैं। एनसीआरबी के अनुसार महाराष्ट्र एसीबी सर्वाधिक घूसखोर अफसरों को पकड़ती है। इस दौरान उन्होंने 210 कार्मिकों को घूस लेते पकड़ा। इसी एसीबी ने 2019 में 74 रिश्वतखोरों को पकड़ा था।

READ MORE: कोविड को लेकर इतने खौफजदा क्यों हैं हम, सच्चाई के इस पहलू को भी जानना चाहिए

ऐसा कतई नहीं है कि भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए राज्य सरकार ने कमतर प्रयास किए हों। एसीबी ने 1064 नंबर की हेल्पलाइन डेस्क बना रखी है, लेकिन शिकायतें उम्मीद के अनुरूप नहीं आतीं। लोग डरते हैं कि कहीं उनका नाम या पहचान सामने आ गई तो लेने के देने पड़ जाएंगे। शिकायत पर एक्शन हो चाहे न हो, पर वे संबंधित विभाग या कार्मिक के रडार पर आ जाएंगे। यह डर एसीबी के पास आने वाली शिकायतों में भी साफ तौर पर दिखाई देता है। एसीबी के टोल फ्री नंबर पर इस साल 900 शिकायतें दर्ज हुईं, पर ट्रैप की कार्रवाई सिर्फ 10 में हो पाई। इसी तरह से वाट्सएप नंबर पर मिली 6 हजार 124 सूचनाओं में से 28 पर एक्शन हो पाया। ये संख्या साफतौर पर बताती है कि सैकड़ों-हजारों लोग प्रतिदिन घूसखोरों से रूबरू होते हैं और चाह कर भी कुछ नहीं कर पाते। फिर भी कुछ लोगों ने मौजूदा तंत्र के ऊपर विश्वास जताया और भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े हुए। इसका असर यह आया कि आईएएस, आईपीएस, आरपीएस, आरएएस समेत कई ऊंचे रैंक के अधिकारी व कर्मचारी घूस लेते पकड़े गए।

इन अधिकारियों में न तो कानून का डर है, न इज्जत जाने का खौफ। पैसों के आगे इन्हें कुछ दिखाई नहीं देता। हाल ही 10 अप्रैल को रेवेन्यू बोर्ड के दो सदस्य घूस लेकर पैसा देने वालों के पक्ष में फैसला दे रहे थे। इनमें से एक आरएएस के घर से 40 लाख रुपए नकद मिले। 18 मार्च को बिल भुगतान की एवज में सवाईमाधोपुर में 3 लाख की घूस लेते डीएफओ फुरकान अली ट्रैप हुआ था। 14 मार्चको दुष्कर्म केस में कार्रवाई के बदले अस्मत मांगने के आरोप में एसीपी कैलाश बोहरा गिरफ्तार हुआ था। 2 फरवरी को दौसा में आईपीएस मनीष अग्रवाल पकड़ा गया था। जनवरी में 10 और 5 लाख रुपए की घूस लेते एसडीएम पिंकी मीणा और पुष्कर मित्तल ट्रैप हुए थे। वहीं, पेट्रोल पंप की एनओसी देने को लेकर पांच लाख की घूस लेते बारां के जिला कलेक्टर व आइएएस अधिकारी इंद्रसिंह राव को पकड़ा गया था। ये तो कुछ बड़े मामले हैं जो चर्चाओं में आ गए। इससे अलग न जाने कितने और बड़े रिश्वतखोर ऐसे हैं जो बिना किसी भय के वसूली में लगे हैं। इनको न गरीब के आसुंओं से सरोकार है, न ही मजलूमों की आह से खौफ। बस, खुद की जेबों को भरना इनकी पहली और अंतिम सोच है।

READ MORE: माफ कीजिए सीएम साहब! आपके कंट्रोल रूम किसी काम के नहीं हैं…

भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए सिर्फ मजबूत इच्छाशक्ति काफी नहीं है। इस कुप्रथा को जड़ से नेस्तनाबूद करना होगा। तभी “जनता का, जनता के द्वारा और जनता के लिए” का नारा बुलंद हो पाएगा।

जीरो टॉलरेन्स की नीति अमल में लानी होगी

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेन्स की नीति तभी कारगर साबित होगी, जब पूरी ताकत के साथ इसके खिलाफ मुहिम छेड़ी जाएगी। वरना बिना नख-दंत के तो तंत्र पंगु ही बना रहेगा। हमारे राज्य में लोकायुक्त सचिवालय इसकी बड़ी बानगी है। बीते दो वर्ष से खाली पड़े लोकायुक्त के पद को बीते माह भरा गया।  सरकार ने पीके लोहरा को लोकायुक्त तो नियुक्त कर दिया लेकिन लोकायुक्त कार्यालय में पर्याप्त स्टाफ नहीं है। लोकायुक्त के पास प्रदेशभर के भ्रष्टाचार के करीब 8000 से ज्यादा मामले लंबित पड़े हैं। जबकि, लोकायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों का टोटा है। लोकायुक्त सचिवालय में राज्य के अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ आई शिकायतें फाइल बना कर अलमारियों में रखी हैं। लोकायुक्त सचिवालय में दूसरे विभागों से लगाए कर्मचारियों का डेपुटेशन भी खत्म कर मूल विभाग में भिजवा दिया गया है। लोकायुक्त सचिवालय के हाल इतने बदहाल हैं कि यहां उप लोकायुक्त का पद खाली है। सचिव, अनुभाग अधिकारी, 3 सहायक अनुभाग अधिकारी, यूडीसी, 7 स्टेनोग्राफर, कनिष्ठ लेखाकार और जनसंपर्क अधिकारी के पद रिक्त पड़े हैं। पिछले दिनों प्रमुख एक सचिव, चार-चार निजी सचिव व संयुक्त सचिव, दो उप सचिव, तीन सहायक सचिव और 15 पुलिस प्रकोष्ठ के पद समाप्त कर दिए गए। इन दुर्गम हालात में लोकायुक्त कैसे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ पाएंगे। सख्त संदेश दे पाएंगे।

(लेखकःराजेश कसेरा राजस्थान के जाने-माने पत्रकार हैं। राजेश कसेरा, राजस्थान पत्रिका सहित कई प्रमुख हिंदी समाचार संस्थानों में पत्रकार से लेकर संपादक के तौर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।)

The post जन-तंत्र का खून चूस रहे भ्रष्टाचार के पिस्सू ! appeared first on TIS Media .

एसीबी ने उपभोक्ता दवा भंडार पर मारा छापा, फार्मासिस्ट को 25000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
बूंदी. एसीबी ने शनिवार को बूंदी में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी टीम ने बूंदी-नैनवां रोड पर स्थित पेंशन उपभोक्ता होलसेल दवा भंडार पर संविदा पर कार्यरत फार्मासिस्ट को 25 हजार की घूस लेेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इंद्रराज बैरवा निजी दवा कंपनी के एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) से उसकी दवा आवंटन जारी करने की एवज में घूस मांग रहा था।

Read More : हत्या या आत्महत्या : 4 दिन से लापता युवक की नाले के ऊपर फंदे से लटकी मिली लाश

बूंदी एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानचंद मीणा ने बताया कि 5 अप्रेल को एमआर शिव बाहेती ने बूंदी चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि वह निजी दवाई कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के पद पर कार्यरत है और बूंदी में दवाइयों की सप्लाई करता है। पेंशन उपभोक्ता होलसेल दवा भंडार में संविदा पर कार्यरत फार्मासिस्ट इंद्रराज उसकी कंपनी की दवा के आर्डर का आवंटन जारी करने के नाम पर 30 प्रतिशत कमीशन मांग रहा है। इस पर बूंदी एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन करवाया। जिसमें शिकायत सही मिलने पर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

Read More : कोरोना का कहर, 10 लाख के पार पहुंचे एक्टिव केस

एसीबी ने परिवादी को रिश्वत राशि लेकर परिवादी के पास भेजा। परिवादी ने आरोपी संविदाकर्मी को रिश्वत राशि 25 हजार रुपए देकर इशारा किया। इशारा पाते ही एसीबी ने तुरंत दबिश देकर संविदाकर्मी इंद्रराज को रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर बूंदी चौकी लाया गया। पुलिस उपाधीक्षक मीणा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में अन्य लोगों के जुड़े होने पर उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। यदि उनकी संलिप्ता पाई जाती है तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंन बताया कि आरोपी को रविवार को कोटा एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

The post एसीबी ने उपभोक्ता दवा भंडार पर मारा छापा, फार्मासिस्ट को 25000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा appeared first on TIS Media .

खाकी पर दाग : सवालों से घिरे राजस्थान पुलिस के डीजीपी
TISMedia@Kota. राजस्थान पुलिस के महानिदेशक मोहनलाल लाठर शनिवार को कोटा जिले के दौरे पर आए। इस दौरान उन्होंने कोटा रेंज के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बारां-झालावाड़ जिले में नारकोटिक्स,अवैध हथियार,नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर नाराजगी जताई। लाठर ने सभी अधिकारियों को अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। साथ ही चेताया कि भ्रष्टाचारी व दूराचारी पुलिसकर्मी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि पत्रकार वार्ता में लाठर दागी अफसरों की पदोन्नति व पोस्टिंग के सवाल टाल गए।

Read More : बीटी गैंग के सरगना अंकित बच्चा की हत्या करना चाहते थे बदमाश, पुलिस ने दबोचा

दागी अफसर कैसे बना आईजी

भ्रष्ट अधिकारियों को पोस्टिंग देने को लेकर कांग्रेस विधायक भरत सिंह कई बार सरकार को पत्र लिख चुके हैं। खासकर उदयपुर रेंज आईजी व तकालीन कोटा एसपी सत्यवीर सिंह को पोस्टिंग देने को लेकर सवाल खड़े किए थे। पत्रकारों ने जब डीजीपी से भ्रष्ट अधिकारियों को पदोन्नति देने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी देने से इनकार कर दिया।

Read More : ओलावृष्टि : खराबे की खबर लेने खेतों की ओर दौड़ा सरकारी अमला

चुनौती बना साइबर क्राइम

उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम चुनौती बनता जा रहा है। आज हर व्यक्ति के हाथ में मोबाइल है और उसमें इंटरनेट भी है। ऐसे में साइबर क्राइम बढ़ रहे हैं। इस बढ़ते हुए अपराध के बारे में हमारी क्षमता और जानकारी उतनी पर्याप्त नहीं है, जितनी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए साइबर फोरेंसिक लैब स्थापित की गई हैं। जिसमें अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।

Read More : ट्रोला-मिनीबस भिडंत : दिल्ली से राजस्थान घूमने आए 4 दोस्तों का उजड़ा परिवार, 5 की मौत, 12 गंभीर

बेहतर को बनाए और बेहतर

डीजीपी ने कहा कि बेहतर को और कैसे बेहतर बनाया जाएं, इस पर फोकस किया जाना चाहिए। 10 साल से पुराने केसों को भी निस्तारित करने का अभियान चल रहा है। साथ ही 1 साल के ऊपर के केसों की भी समीक्षा की गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी को साप्ताहिक अवकाश दिया जाना चाहिए। स्थानीय स्तर पर अधिकारी जरूरत के हिसाब से पुलिसकर्मी को साप्ताहिक अवकाश देते भी हैं।

The post खाकी पर दाग : सवालों से घिरे राजस्थान पुलिस के डीजीपी appeared first on TIS Media .

कोटा मेडिकल कॉलेज में दवा घोटाला: एसीबी ने तत्कालीन इंचार्ज, दो फार्मासिस्ट सहित सप्लायर्स पर दर्ज किया मुकदमा
कोटा. कोटा मेडिकल कॉलेज के ड्रग वेयर हाउस में 4 साल पहले हुए दवा घोटाले के मामले में कोटा एसीबी ने शुक्रवार को तत्कालीन ड्रग वेयरहाउस इंचार्ज डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, फार्मसिस्ट राकेश मेघवाल, मुकेश मीणा व ड्रग सप्लायर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डॉ. महेंद्र त्रिपाठी वर्तमान में बूंदी में एडिशनल सीएमएचओ पद पर कार्यरत हैं। जबकि, फार्मासिस्ट राकेश झालावाड़ जिले के असनावर सीएचसी में तैनात है। वहीं, दूसरा फार्मासिस्ट मुकेश सवाईमाधोपुर जिले की पीएचसी में कार्यरत है।

VIDEO : बदले की आग: दुश्मनों को ठिकाने लगाने हथियारों का जखीरा लेकर पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने दबोचा

एसीबी के एडिशनल एसपी ठाकुर चंद्रशील ने बताया कि वर्ष 2016 में प्रिगाबालिन दवा घोटाले की शिकायत एसीबी मुख्यालय को की गई थी। जिस पर 26 दिसम्बर 2018 को प्राथमिक जांच दर्ज की गई थी। औषधि नियंत्रण संगठन की जांच में यह दवा अमानक पाई गई थी। जिस पर मुख्यालय ने प्राथमिक जांच दर्ज की थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में कोटा मेडिकल कॉलेज के ड्रग वेयर हाउस को हिमाचल की कंपनी मेडिपोल ने 16 हजार प्रीगाबालिन कैप्सूल सप्लाई किए थे। आरएमएससीएल ने अनुबंधित लैब से इसकी जांच कराई तो प्रीगाबालिन की जगह गामापेंटिन के कंटेंट मिले और सैंपल को लैब ने पूरी तरह स्पूरियस करार दिया। इस पर आरएमएससीएल ने लीगल कार्रवाई के लिए राज्य के ड्रग कंट्रोलर को दवा सैंपल कलेक्ट करने को कहा। डीसी के निर्देश पर कोटा के ड्रग इंस्पेक्टर ने कोटा मेडिकल कॉलेज ड्रग वेयर पहुंचकर दवा के सैंपल लिए। कुछ दिनों बाद रिपोर्ट मिली कि सैंपल मानकों पर 100 फीसदी खरा है। एक ही बैच और एक ही जगह से लिए गए दवा के सैंपल की रिपोर्ट विरोधाभासी आने पर संदेह हुआ कि या तो ड्रग वेयर हाउस पर दवा बदल दी गई या फिर जांच सही तरह से नहीं हुई।

VIDEO : मुसीबत में गहलोत सरकार: कांग्रेस के एक और विधायक ने दिखाए बागी तेवर, खुलेआम कह डाली ये बात

साथ ही प्रिगाबलिन और गाबापेंटिन दवा की दर में 100 रुपए प्रति स्ट्रिप का अंतर पाया गया। जांच में संबंधित दवा फर्म, डॉ. महेंद्र त्रिपाटी व दोनों फार्मासिस्ट द्वारा भ्रष्ट तरीके से पैसे कमाना प्रमाणित पाया गया। इससे राजकोष को काफी नुकसान पहुचा। जनता के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ किया गया। इस मामले में घटिया क्वालिटी की दवा को साजिश के तहत बदल दिया गया। मुख्यालय के निर्देश के बाद हिमाचल प्रदेश की दवा सप्लायर्स कम्पनी के साथ ही मेडिकल कॉलेज ड्रग वेयरहाउस के तत्कालीन इंचार्ज डॉ.महेंद्र त्रिपाठी, फार्मसिस्ट राकेश मेघवाल व मुकेश मीणा के मुकदमा दर्ज किया है।

Read More: कोटा रेंज के 38 दागी पुलिस अफसर व जवानों का जिला बदला

The post कोटा मेडिकल कॉलेज में दवा घोटाला: एसीबी ने तत्कालीन इंचार्ज, दो फार्मासिस्ट सहित सप्लायर्स पर दर्ज किया मुकदमा appeared first on TIS Media .