Covid-19 Vaccination In India Archives - TIS Media

पीएम मोदी की चेतावनीः कोरोना का अभी खतरा टला नहीं है, रहें सावधान… देश को किया संबोधित
TISMedia@NewDelhi कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत लगातार ताकतवर होता जा रहा है। महज 9 महीने में ही देश में 1 अरब से ज्यादा कोरोना टीकों का लक्ष्य हासिल हुआ है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित किया। देश को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 100 करोड़ टीके लगना हमारे लिए आंकड़ा नहीं है बल्कि सामर्थ्य का प्रतीक है। देश बड़े लक्ष्य तय करना और उसे हासिल करना बखूबी जानता है लेकिन इसके लिए हमें सतत सावधान रहने की जरूरत है। हमें अपने त्योहारों को पूरी सतर्कता के साथ ही मनाना है।

यह भी पढ़ेंः लखीमपुर हिंसा: योगेंद्र यादव को भाजपा कार्यकर्ता का घर जाना पड़ा भारी, एसकेएम ने किया निलंबित

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश ने एक तरफ कर्तव्य का पालन किया तो दूसरी तरफ उसे बड़ी सफलता भी मिली। भारत ने कल 100 करोड़ वैक्सीन डोज का कठिन लेकिन असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया। इस उपलब्धि के पीछे 130 करोड़ देशवासियों की कर्तव्यशक्ति लगी है इसलिए ये सफलता हर देशवासी की सफलता है। उन्होंने कहा कि क्या भारत इतने लोगों को टीका लगा पाएगा कि महामारी को फैलने से रोक सके? भांति-भांति के सवाल थे, लेकिन आज ये 100 करोड़ वैक्सीन डोज, हर सवाल का जवाब दे रही है।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस काे समझना होगा कि उसके बुरे दिन चल रहे हैं: मायावती

रिकॉर्ड वैक्सीनेशन ने दिया जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब 100 साल की सबसे बड़ी महामारी आई, तो भारत पर सवाल उठने लगे। क्या भारत इस वैश्विक महामारी से लड़ पाएगा? भारत दूसरे देशों से इतनी वैक्सीन खरीदने का पैसा कहां से लाएगा? भारत को वैक्सीन कब मिलेगी? सबको साथ लेकर देश ने ‘सबको वैक्सीन-मुफ़्त वैक्सीन’ का अभियान शुरू किया। गरीब-अमीर, गांव-शहर, दूर-सुदूर, देश का एक ही मंत्र रहा कि अगर बीमारी भेदभाव नहीं नहीं करती तो वैक्सीन में भी भेदभाव नहीं हो सकता! इसलिए ये सुनिश्चित किया गया कि वैक्सीनेशन अभियान पर वीआईपी कल्चर हावी न हो। उन्होंने कहा कि 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का एक प्रभाव ये भी होगा कि अब दुनिया भारत को कोरोना से ज़्यादा सुरक्षित मानेगी। एक फॉर्मा हब के रूप में भारत को जो स्वीकृति मिली है उसे और मज़बूती मिलेगी। पूरा विश्व आज भारत की इस ताकत को देख रहा है और महसूस कर रहा है। पीएम ने कहा कि भारत का पूरा वैक्सीनेशन प्रोग्राम विज्ञान की कोख में जन्मा है, वैज्ञानिक आधारों पर पनपा है और वैज्ञानिक तरीकों से चारों दिशाओं में पहुंचा है।

यह भी पढ़ेंः UP Assembly Election 2022: भतीजे के आगे नहीं झुकेंगे चाचा…

देश के सामर्थ्य का प्रतिबिंब

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आज कई लोग भारत के वैक्सीनेशन प्रोग्राम की तुलना दुनिया के दूसरे देशों से कर रहे हैं। भारत ने जिस तेजी से 100 करोड़ का, 1 बिलियन का आंकड़ा पार किया, उसकी सराहना भी हो रही है। लेकिन, इस विश्लेषण में एक बात अक्सर छूट जाती है कि हमने ये शुरुआत कहां से की। दुनिया के दूसरे बड़े देशों के लिए वैक्सीन पर रिसर्च करना, वैक्सीन खोजना, इसमें दशकों से उनकी एक्सपर्टाइज थी। भारत, अधिकतर इन देशों की बनाई वैक्सीन्स पर ही निर्भर रहता था। उन्होंने कहा कि हमारे देश ने एक तरफ कर्तव्य का पालन किया, तो दूसरी तरफ उसे सफलता भी मिली. कल भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज का कठिन लेकिन असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया है। 100 करोड़ वैक्सीन डोज केवल एक आंकड़ा ही नहीं, ये देश के सामर्थ्य का प्रतिबिंब भी है। इतिहास के नए अध्याय की रचना है। ये उस नए भारत की तस्वीर है, जो कठिन लक्ष्य निर्धारित कर, उन्हें हासिल करना जानता है।

यह भी पढ़ेंः जानिए कैसे हुए ईजाद: मोदी युग, गोदी मीडिया, मार्गदर्शक मंडल, जीरो फिगर और 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड

स्वदेशी अपनाओ, देश बढ़ाओ

उन्होंने कहा कि देश में वैक्सीनेशन के 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना एक असाधारण लक्ष्य है। इसके लिए पूरे देश की सराहना हो रही है। भारत के वैक्सीन अभियान की तुलना दुनिया के किसी भी देश से नहीं हो सकती। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर मेरे देश की वैक्सीन मुझे सुरक्षा दे सकती है तो मेरे देश का उत्पादक, मेरे देश में बने सामान, मेरी दिवाली और भी भव्य बना सकते हैं। हमें हर छोटी से छोटी चीज जो मेड इन इंडिया हो, जिसे बनाने में किसी भारतवासी का पसीना बहा हो, उसे खरीदने पर जोर देना चाहिए और ये सबके प्रयास से ही संभव होगा। इससे पहले देश के नाम अपने संबोधन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने ट्विटर अकाउंट की डीपी बदल दी। नई डीपी इमेज में पीएम मोदी ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन के रिकॉर्ड को दर्शाया है। डीपी में 100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा छूने को लेकर देशवासियों को बधाई दी है।

The post पीएम मोदी की चेतावनीः कोरोना का अभी खतरा टला नहीं है, रहें सावधान… देश को किया संबोधित appeared first on TIS Media .

कोरोना को लेकर SC में सुनवाई: केंद्र ने किया 2021 के अंत तक 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के वैक्सीनेशन का दावा !
TISMedia@नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण को लेकर कई याचिकायों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। वहीं सुनवाई के दौरान केंद्र ने कोर्ट में दावा किया है कि, 2021 के अंत तक 18 साल से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण हो जाएगा।

अब तक 5 फीसदी लोगों को मिली वैक्सीन की दोनों डोज- केंद्र

सरकार ने कोर्ट को ये भी बताया कि, जनवरी से अब तक 5 फीसदी लोगों को ही वैक्सीन की दोनों डोज मिल सकी है। हालांकि, कई एक्सपर्ट का दावा है कि, अब तक की जो रफ्तार है उसके हिसाब से इस साल के आखिर तक 35 से 40 फीसदी आबादी को ही वैक्सीन दी जा सकेगी।

READ MORE: #IndiaFightCovid: 2.38 लाख मरीज हुए ठीक, अब तक कुल 2.56 करोड़ मरीजों ने दी कोरोना को मात

संपूर्ण आबादी का 2021 के अंत तक टीकाकरण किया जाएगा- केंद्र

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा कि, विदेशों से कोविड रोधी टीकों की खरीद के लिए कई राज्य ग्लोबल टेंडर जारी कर रहे हैं, क्या यह सरकार की नीति है? केंद्र ने बताया कि, टीकों के लिहाज से पात्र संपूर्ण आबादी का 2021 के अंत तक टीकाकरण किया जाएगा। केंद्र की फाइजर जैसी कंपनियों से बात चल रही है। अगर यह बातचीत सफल रहती है तो साल के अंत तक टीकाकरण पूरा करने की समय-सीमा भी बदल जाएगी।

कोर्ट ने कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन करवाने पर केंद्र से सवाल किया

कोर्ट ने टीकाकरण के लिए कोविन ऐप पर अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन करवाने पर केंद्र से सवाल किया। कहा कि ग्रामीण इलाकों के लोगों को इसमें परेशानी आ सकती है। नीति निर्माता जमीनी हालात से अवगत रहें, एक डिजिटल विभाजन नजर आ रहा है। केंद्र ने कोविन ऐप पर अनिवार्य रजिस्ट्रेशन पर कहा कि, केंद्र को देखना चाहिए कि, देशभर में क्या कुछ हो रहा है और उसी के मुताबिक नीति में बदलाव करने चाहिए।

मई महीने में वैक्सीनेशन की रफ्तार कमजोर रही

गौर करने वाली बात ये है कि, बीते मई महीने में अप्रैल के मुकाबले वैक्सीनेशन की रफ्तार कमजोर रही है। अप्रैल में जहां रोजाना 25 लाख वैक्सीन की डोज दी जा रही थी वहीं मई महीने में ये घटकर 15 लाख के रोजाना पर आ गई।

READ MORE: एयरपोर्ट के सामने फ्रूट की दुकान में लगी आग, बस भी आई चपेट में, आधे घंटे में तीन दमकलों ने पाया काबू

पिछली सुनवाई में क्या हुआ था ?

पिछली सुनवाई में इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा था। बता दें, इस याचिका की शुरुआत ऑक्सीजन सप्लाय के मुद्दे से हुई थी। सरकार के प्रयासों के बाद देश में ऑक्सीजन की अब किल्लत नहीं है।

सर्वोच्च अदालत के समक्ष एक अन्य मुद्दा दिल्ली से सटी सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को लेकर है। एक याचिका में मांग की गई है कि इस भीड़ के कारण कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है।

The post कोरोना को लेकर SC में सुनवाई: केंद्र ने किया 2021 के अंत तक 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के वैक्सीनेशन का दावा ! appeared first on TIS Media .

#Vaccination: जून के दूसरे हफ्ते से शुरू होगा अपोलो अस्पताल में Sputnik-V का टीकाकरण
TISMedia@नई दिल्ली. देश में कोरोना पर काबू पाने का एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन अभियान को तेज करना है। इसलिए देश में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है।

जून के दूसरे सप्ताह से अपोलो अस्पताल लगाएगा स्पूतनिक-वी

देश के जाने-माने अस्पताल समूह अपोलो ने घोषणा की है कि, जून के दूसरे सप्ताह से वह अपने अस्पतालों में आम लोगों के लिए रूसी वैक्सीन स्पूतनिक की खुराक लगाना शुरू कर देगा।

READ MORE: Corona Virus: 1.86 लाख नए पॉजिटिव मिले, 2.59 लाख मरीजों ने दी कोरोना को मात

अस्पताल में अब तक 10 लाख से ज्यादा डोज लगाई

कंपनी की एक्जिक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन शोभना कमिनेनी ने कहा है कि, हमारे अस्पतालों में अब तक वैक्सीन की 10 लाख से ज्यादा डोज लगाई गई हैं। इनमें फ्रंटलाइन वर्कर्स, हाई रिस्क ग्रुप और कॉरपोरेट कर्मचारियों को प्राथमिकता दी गई है। अब हम सभी को वैक्सीन लगाएंगे।

सितंबर 2021 तक 2 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाने की योजना

कंपनी की एक्जिक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन ने बताया कि, हम जून से 10 लाख वैक्सीन की डोज हर सप्ताह देंगे। इसके बाद जुलाई से डोज की संख्या दोगुनी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि, इस साल सितंबर तक हम 2 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाने की योजना बना रहे हैं।

भारत में ही होगा स्पूतनिक का उत्पादन

प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े वैक्सीनेटर अपोलो ग्रुप का कहना है कि, वो वैक्सीनेशन कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार का सहयोग करता रहेगा। शोभना कमिनेनी ने केंद्र और राज्य सरकारों के अलावा कोवैक्सीन और कोविशील्ड के उत्पादकों को भी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।

वैक्सीन का भारत में बड़े स्तर पर उत्पादन होगा

भारत में स्पूतनिक-V वैक्सीन का ट्रायल फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डी ने किया है। 1 मई से इस वैक्सीन को वैक्सीनेशन कार्यक्रम में शामिल किया गया है। इस वैक्सीन का भारत में बड़े स्तर पर उत्पादन किया जाना है।

READ MORE: सरपंच को देख वैक्सीन लगवाने आगे आए ग्रामीण, 1000 फीट ऊंचा पहाड़ पार कर पहुंची मेडिकल टीम

पैनेसिया बायोटेक ने भी शुरू किया उत्पादन

हाल में जानकारी आई थी कि, एक और कंपनी पैनेसिया बायोटेक ने भी इसका उत्पादन शुरू कर दिया है। 24 मई को आए एक संयुक्त बयान में रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड और भारतीय दवा उत्पादक कंपनी पैनेसिया बायोटेक ने इसकी जानकारी दी थी।

बयान में यह भी कहा गया था कि, इन गर्मियों में ही इस वैक्सीन का फुल स्केल प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। पैनेसिया बायोटेक की उत्पादन इकाईयां जीएमपी मानकों का पालन करती है और उसको डब्ल्यूएचओ की पूर्व मंजूरी प्राप्त है।

The post #Vaccination: जून के दूसरे हफ्ते से शुरू होगा अपोलो अस्पताल में Sputnik-V का टीकाकरण appeared first on TIS Media .