Covid pandemic Archives - TIS Media

महामारी का मुकाबला करने के लिए वैश्विक स्तर पर बने एसओपी: लोक सभा अध्यक्ष
TISMedia@NewDelhi लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वैश्विक राष्ट्रों को कोरोना जैसी महामारियों का मुकाबला करने और अपने-अपने राष्ट्रों में किए गए कामों और अनुभवों को साझा करने के लिए एसओपी बनाने के लिए प्रेरित किया। ओम बिरला शुक्रवार को विश्व कोविड एवं क्रिटिकल केयर सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में पूरे विश्व से डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया तथा कोरोना से संबंधित विषयों पर व्यापक चर्चा की।

यह भी पढ़ेंः फैसलाः 7 साल की भांजी के साथ रेप करने वाले मामा को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

‘कोविड महामारी तथा इसमें क्रिटिकल केयर की भूमिका’ विषय पर आयोजित वैश्विक चर्चा को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि यह क्षण भारत के लिए बहुत गौरवशाली है क्योंकि भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाया और 100 करोड से अधिक वैक्सीन डोज़ लगाकर पूरे विश्व में अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने आगे कहा कि पूरे विश्व में कोरोना के खिलाफ यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि वैक्सीन के माध्यम से देश की जनता को कोरोना के विरुद्ध कवच दिया गया है। कोविड 19 की चुनौती के विषय में बिरला ने कहा कि इस महामारी ने यह दिखाया है कि कोई भी राष्ट्र कितना भी संपन्न या शक्तिशाली क्यों न हो लेकिन ऐसी वैश्विक महामारी का मुकाबला अकेले नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा विश्व एक है और मानवता के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी की चेतावनीः कोरोना का अभी खतरा टला नहीं है, रहें सावधान… देश को किया संबोधित

भारत के लोगों द्वारा कोरोना के विरुद्ध किए गए संघर्ष का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि कोरोना की पहली लहर में देश के पास न तो आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर था, न दवाइयां थी, न पी पी ई किट थे, लेकिन उसके बाद भी देश ने इतने कम समय में सभी के प्रयासों से इन संसाधनों को जुटाया। उन्होंने आगे कहा कि भारत के डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स ने कोरोना के योद्धा के रूप में काम किया तथा संसाधन कम होने के बाद भी अपनी जान की बाजी लगाकर पहली वेव का मुकाबला किया। कोरोना की दूसरी लहर के विषय में बिरला ने कहा कि दूसरी लहर भारत के लिए बहुत बड़ा आक्रमण था; बढ़ते मरीज, ऑक्सीजन की कमी; स्वास्थ्य ढांचे पर अत्यधिक दबाव आदि ने देश के मनोबल की परीक्षा ली । लेकिन उसके बाद भी दूसरी वेव का हमने डटकर मुकाबला किया। उन्होंने दूसरी लहर में बिछड़े लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जिस प्रकार से कोरोना योद्धाओं ने सामर्थ्य के साथ काम किया और मानव सेवा की उत्कृष्ट संस्कृति का परिचय दिया, वह प्रशंसनीय है।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस काे समझना होगा कि उसके बुरे दिन चल रहे हैं: मायावती

बिरला ने आगे कहा कि भारत में मानव संसाधन की ताकत से और संस्कार और समर्पण के भाव के बल से दूसरी लहर से मुकाबला किया गया और विशेष रूप से डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने सामूहिक रूप से शोध और अनुसंधान के बल पर इस वैश्विक महामारी के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। दूसरी लहर से मिली सीख के बारे में बात करते हुए बिरला ने कहा कि देश में वैक्सीनेशन के साथ-साथ ऑक्सीजन आपूर्ति पर भी पूरा जोर दिया गया है। देश की सरकार और राज्य सरकारों ने मिलकर प्रयास किया है कि चिकित्सा इंफ्रास्ट्रक्चर को सदृढ़ किया जाए।

यह भी पढ़ेंः अरुण वाल्मीकी के रिश्तेदारों ने गहलोत से मांगी सुरक्षा, आगरा पुलिस पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

बिरला ने ज़ोर देकर कहा कि वैश्विक स्तर पर सभी को अपने अनुभवों और विचारों को साझा करने की आवश्यकता है, ताकि हम एसओपी बना सकें और भविष्य में आने वाली किसी भी महामारी का मुकाबला कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए ग्लोबल सप्लाई चैन और नेशनल सप्लाई चैन दोनों को मजबूत करने की आवश्यकता है तथा नई टेक्नोलॉजी और क्रिटिकल केयर इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए महामारी का मुकाबला किया जा सकता है। बिरला ने आगे कहा कि विश्व के साथ भारत इन प्रयासों में, विशेष रूप से कोरोना रिसर्च, कैपेसिटी बिल्डिंग और सिस्टम डेवलपमेंट की अग्रिम पंक्ति पर खड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत देश ने उत्पादन बढ़ाने, एक लाख से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर्स को तैयार करने और ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने का कार्य किया है।

The post महामारी का मुकाबला करने के लिए वैश्विक स्तर पर बने एसओपी: लोक सभा अध्यक्ष appeared first on TIS Media .

हर देश की अपनी संप्रभुता है जिसका अन्य देशों को सम्मान करना चाहिए: लोक सभा अध्यक्ष
TISMedia@NewDelhi हर देश की अपनी संप्रभुता है जिसका अन्य देशों को सम्मान करना चाहिए। किसी भी देश को अपनी संसद में अन्य देशों के आंतरिक मामलों को उठाने की इजाजत तब तक नहीं देनी चाहिए, जब तक कि वह मामले उस देश के हितों को प्रभावित नहीं करते हों। जी 20 देशों की संसदों के अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन (पी 20) में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यह बात गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष सर लिंडसे होयले के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान कही। इस अवसर पर  दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि दोनों संसदों के सदस्य संसदीय राजनय के माध्यम से विचारों का आदान प्रदान करें और यह जानने का प्रयास करें कि जनता के हित में लोकतान्त्रिक संस्थाओं को कैसे मजबूत किया जा सकता है।

इससे पहले बिरला ने गुरुवार को जी 20 देशों की संसदों के अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन पी 20 के पहले सत्र में “महामारी से उत्पन्न सामाजिक और रोज़गार संकट का सामना करने हेतु कार्यवाही” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बोलते हुए, बिरला ने कहा कि वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए हमें पूरी दुनिया को एक कुटुंब मानते हुए एक समन्वित रणनीति तैयार करनी होगी और इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सभी संसदों को एक साथ मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमें ऐसी विकास नीतियाँ तैयार करनी चाहिए जिससे समाज के सभी वर्गों का कल्याण हो । उन्होंने यह भी कहा कि इन विकास नीतियों के बारे में बहुपक्षीय मंचों पर व्यापक रूप से विचार विमर्श और चर्चा होनी चाहिए ताकि सामाजिक और आर्थिक न्याय के सिद्धांतों पर आधारित उपयुक्त और साझा वैश्विक रोडमैप तैयार किया जा सके ।

Read More: जानिए कैसे हुए ईजाद: मोदी युग, गोदी मीडिया, मार्गदर्शक मंडल, जीरो फिगर और 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड

कोरोना से ऐसे लड़ा भारत

महामारी के प्रभाव के बारे में बताते हुए बिरला ने कहा कि कोविड-19 से भारत की अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस महामारी का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए, भारत में जीवन और आजीविका – दोनों को बचाने के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। बिरला ने बताया कि जब महामारी चरम पर थी, ऐसे समय में भी भारत की संसद ने अपने लोकतांत्रिक दायित्वों का निर्वहन किया और रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ ही देशवासियों के लिए मजदूरी सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चार ऐतिहासिक श्रम कानूनों सहित कई कानून पारित किए। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने पर विशेष जोर दिया और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए 420 बिलियन डॉलर का विशेष पैकेज जारी किया गया है।

Read More: #NEET2021 एलन के निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताई नीट कटऑफ और रैंक, देखिए वीडियो

प्रशासनिक-आर्थिक सुधारों की दी जानकारी

हमारा उद्देश्य एक ऐसे आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है जो न केवल अपनी जरूरतों को पूरा करेगा बल्कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी बनेगा। बिरला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का और विस्तार किया गया है और हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में 15 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। इसके अलावा, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को सशक्त करने के लिए, चालू वर्ष के दौरान इस क्षेत्र के लिए 15,700 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। उन्होंने भारत में सुशासन और पारदर्शिता की नीति के बारे में बात करते हुए यह जानकारी दी कि भारत अब ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में शीर्ष 100 देशों में आ गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही भारत ऐसा प्रमुख देश बन जाएगा जहां अधिकाधिक निवेश होगा।

Read More: BJP: नड्डा ने नई टीम का किया ऐलान, बागी वरुण-मेनका का पत्ता साफ, वसुंधरा बनीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

द्विपक्षीय चर्चा में सफलताओं का उल्लेख

बिरला ने यह भी कहा कि देश की आर्थिक बुनियाद को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की गई हैं जिससे न केवल आर्थिक विकास बदेगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे। बिरला ने प्रतिनिधियों को यह भी बताया कि भारत में पहली बार 43 करोड़ लोगों को सीधे बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा गया है। उन्होंने इस बात का उल्लेख भी किया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 165 मिलियन नागरिकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इसके अतिरिक्त लोक सभा अध्यक्ष ने नीदरलैंड्स और जर्मनी की सांसदों के पीठासीन अधिकारियों से भी द्विपक्षीय चर्चा की।

The post हर देश की अपनी संप्रभुता है जिसका अन्य देशों को सम्मान करना चाहिए: लोक सभा अध्यक्ष appeared first on TIS Media .