Covid Vaccine Archives - TIS Media

पूनावाला का झूठः सीरम को 11 करोड़ डोज के लिए सरकार ने एडवांस दिए थे 1732 करोड़ रुपए
कोरोना वैक्सीन का नया ऑर्डर ना देने की खबर को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया गलत

कहा- सीरम को दिए 1732 करोड़ रुपये दिए थे एडवांस, राज्यों ने भी दी एडवांस रकम

नई दिल्ली. कोरोना वैक्सीन के लिए कोई नया ऑर्डर न दिए जाने की खबर झूठी निकली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक आदार पूनावाला के हवाले से चलाई गई इन खबरों को पूरी तरह निराधार बताते हुए बकायदा ऑर्डर के आंकड़े जारी किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को मई, जून और जुलाई में कोविशील्ड वैक्सीन की 11 करोड़ डोज की डिलीवरी के लिए पूरे 1732.50 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। वह भी एडवांस में। इसके बाद भी पूनावाला देश छोड़कर क्यों भागा और लंदन जाने के बाद उसने झूठे बयान क्यों दिए इसे लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ पूनावाला ने कहा था कि वैक्सीन की कमी के लिए सरकार जिम्मेदार है, न कि कंपनियां। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी किए गए अपने बयान में कहा था कि ‘हमने प्रोडक्शन इसलिए नहीं बढ़ाई क्योंकि हमें उस हिसाब से ऑर्डर नहीं मिले थे। हमने यह नहीं सोचा था कि हमें एक साल में 100 करोड़ डोज तैयार करनी होगी।’

READ MORE: खुशनुमा और सकारात्मक माहौल से जीतेंगे जंग

केंद्र ने दावे की निकाली हवा

पूनावाला का बयान सामने आते ही भारतीय मीडिया संस्थानों ने खबरें चलाना शुरू कर दिया। जिसके बाद केंद्र सरकार को खुलकर सामने आना पड़ा। केंद्र सरकार ने इन खबरों का खंडन करते हुए बयान जारी किया है कि केंद्र सरकार ने मार्च के बाद दोनों वैक्सीन निर्माता कंपनियों को कोई नया ऑर्डर नहीं दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये खबरें बेबुनियाद और गलत हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मार्च 2021 में केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट को 100 मिलियन डोज और भारत बायोटेक को 20 मिलियन डोज का ऑर्डर दिया था, जिसके बाद कोई और नया ऑर्डर नहीं दिया गया।

सरकार ने अपने बयान में कहा है कि सीरम इंस्टीट्यूट को 11 करोड़ डोज के लिए 1732.50 करोड़ रूपये का एडवांस पेमेंट कर दिया गया है। जिसकी डिलीवरी उन्हें मई, जून और जुलाई के महीने में करनी है। सीरम ने पिछले 10 करोड़ डोज में से 8.74 करोड़ डोज सरकार को सौंप दिए हैं। इसी तरह से भारत बायोटेक को 5 करोड़ वैक्सीन के डोज के लिए 787 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया है, जिसकी डोज मई, जून और जुलाई के महीने में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविशील्ड वैक्सीन की 10 करोड़ डोज के पिछले ऑर्डर के बदले 3 मई तक केवल 8.74 करोड़ डोज ही उपलब्ध कराई गई है। मंत्रालय ने बताया कि सीरम के अलावा अलावा भारत बायोटेक को मई, जून और जुलाई में कोवैक्सीन की 5 करोड़ डोज की डिलीवरी के लिए 787.50 करोड़ रुपये का 100% एडवांस दिया जा चुका है।

READ MORE: अच्छी खबर: कोरोना से जीत चुके हैं 1 करोड़ 62 लाख 93 हजार हिंदुस्तानी, 24 घंटे में 3 लाख मरीज हुए ठीक

वैक्सीन की कमी के लिए जिम्मेदार कौन?

केंद्र की ओर से जारी बयान में यह भी बताया गया है कि सरकार ने 2 मई तक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को 16.54 करोड़ वैक्सीन के डोज दिए हैं। आधिकारिक बयान के मुताबिक राज्यों के पास अभी भी 78 लाख डोज बचे हुए हैं। अगले 3 दिन में केंद्रशासित प्रदेशों और राज्य सरकारों को 56 लाख और खुराक उपलब्ध कराई जाएगी। भारत सरकार आगे भी वैक्सीन निर्माता कंपनियों से उत्पादन का 50 प्रतिशत खरीदकर राज्य सरकारों को मुफ्त उपलब्ध कराएगी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वैक्सीन की कमी के लिए कौन जिम्मेदार है? कहीं यह कमी महज दिखाने भर की तो नहीं? वहीं केंद्र के दावों के बाद अब वैक्सीन को लेकर सियासत और भी ज्यादा गर्मा चुकी है। लेकिन, पूनावाला के बयान के बाद छिड़ी जुबानी जंग और आरोप प्रत्यारोप का दौर तीखा होता नजर आ रहा है।

The post पूनावाला का झूठः सीरम को 11 करोड़ डोज के लिए सरकार ने एडवांस दिए थे 1732 करोड़ रुपए appeared first on TIS Media .

सेहत का खजानाः कोरोना से बचने के बस तीन आयाम, मास्क वैक्सीन और व्यायाम…
21 किलोमीटर की दौड़ तय थी… तड़के छह बजे तक टास्क पूरा करना था, लेकिन सुबह चार बजे जब मैदान पर पहुंचा तो सिर्फ 11 किलोमीटर ही दौड़ सका। ऐसी थकान बीते सात सालों में कभी महसूस नहीं की थी… जबकि कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब दौड़ और जिम पूरी न की हो…। थकान भी ऐसी कि घर लौटने के मजबूर हो गया।

यह भी पढ़ेंः नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बना रही फैक्ट्री दबोची, 25 हजार में बेचते थे एक इंजेक्शन

घर लौटते ही महसूस किया कि थकान के साथ गले में खराश भी होने लगी। कोरोना दिमाग में कौंधा जरूर, लेकिन वैक्सीन की दोनों डोज उस पर भारी पड़ गईं। यह सोचकर कि दोनों डोज लगवा चुका हूं इसीलिए कोरोना होने का तो सवाल ही नहीं उठता। फिर एक एंटीबायोटिक ली और 1 दिन का इंतजार किया, लेकिन खराश ठीक नहीं हुई। नतीजन, अब कोविड टेस्ट कराना जरूरी हो गया। जिसकी आशंका थी वहीं हुआ… टेस्ट कराया तो वह कोविड positive आया। रिपोर्ट आते ही होम आइसुलेट हुआ और कोरोना प्रोटोकॉल के मुताबिक इलाज शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ेंः नकली इंजेक्शन के बाद अब फर्जी कोरोना रिपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

नहीं जकड़ सका संक्रमण

देखिए, सालों से दौड़ रहा हूँ… लोगों को दौड़ के फायदे बताता आ रहा हूं… लोगों को डाइट और फिटनेस फ्रीक बनाने की कोशिश मे जुटा हूं…। इसका असर यह हुआ कि जब कोरोना ने हमला किया तो न फेंफड़े फूले और नाही दम उखड़ा। मतलब साफ है कि साइकलिंग और जिमिंग आपकी एरोबिक कैपेसिटी इतनी अच्छी बना देते हैं कि कोविड डैसे हालातों में न सिर्फ आपका शरीर पूरी तल्लीनता से आपका साथ देता है, बल्कि वह इस लड़ाई में आपको हारने ही नहीं देती। आपकी हेल्थी लाइफस्टाइल इस बुरे वक्त में बीमारी और आपके बीच अटूट ढाल बनकर खड़े हो जाते हैं। ऊपर से वैक्सीनेशन का कवच भी चढ़ा हो तो क्या कहने। इसी कवच और ढ़ाल ने कोरोना की चपेट में आने के बाद भी मुझे पूरी तरह सुरक्षित रखा।

यह भी पढ़ेंः कोरोना का कहरः दोषी तो मैं ही हूं…

बिना तकलीफ के गुजरा आइसोलेशन पीरियड

कोविड की फर्स्ट वेब आने के बाद से ही मैं लोगों को पर्सनली और पब्लिकली रनिंग, साइकलिंग और जिमिंग के लिए प्रेरित कर रह था। लोगों के फैंफड़ों में दम भरने के लिए उन्हें घर से जगाकर अपने साथ दौड़ने के लिए मना रहा था…। कई लोग इसके लिए राजी हुए, क्योंकि उन्हें समझ आ गया कि आखिर फैंफड़ों को मजबूत बनाए बिना इस लड़ाई में जीत हासिल नहीं की जा सकती। यही काम हम लोगों ने वैक्सीनेशन के कुप्रचार को खत्म करने के लिए किया। जो साथी, सहयोगी, परिचित और रिश्तेदार कोविड वैक्सीन लगवाने से हिचक रहे थे उनके मन का डर दूर करने में जान लगा दी। थोड़ी मुश्किलें हुईं लोगों की समझाइश करने में लेकिन, नतीजे बेहद चौंकाने वाले रहे। आपको जानकर हैरत होगी कि हमारी टीम के सिर्फ एक फीसदी लोग कोरोना की चपेट में आए और जो आए वह भी 100 फीसदी ठीक हो गए। बिना किसी परेशानी के। इसीलिए एक बार फिर कोटा वासियों से मेरी गुहार है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं। इसके बाद आप कोरोना पॉजिटिव तो हो सकते हैं, लेकिन आपकी जान का जोखिम टल जाएगा। साथ ही नियमित व्यायाम करने की आदत डालें, ताकि आपका शरीर पूरी तरह तंदरुस्त रहे और संक्रमण के हमले से लड़ सके। हां एक चीज और ध्यान रखिएगा… इस दौरान कोई आपसे मदद मांगने आए तो इनकार मत कीजिएगा। कोशिश की जिएगा कि उसकी जितनी हो सके मदद की जाए। क्योंकि कोरोना का संक्रमण सिर्फ लोगों पर ही नहीं इंसानियत और रिश्तों पर भी भारी पड़ रहा है। इस सामाजिक टूटन को हम एक दूसरे के साथ खड़े होकर भर सकते हैं।

(लेखकः डॉ. संजीव सक्सेना, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, एमबीएस हॉस्पिटल कोटा।)

The post सेहत का खजानाः कोरोना से बचने के बस तीन आयाम, मास्क वैक्सीन और व्यायाम… appeared first on TIS Media .

कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली इन महिलाओं की उम्र जानकर रह जायेंगे दंग
TISMedia@National_Desk. कोरोना वैक्सीन को लेकर सियासी पैंतरेबाजी तो आप कई महीनों से देख ही रहे होंगे। वैक्सीन लगवाए बिना वीडियो वायरल करने वाले ड्रामेबाज एमपी की सफाई भी सुन ली होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि साइड इफेक्ट के खौफ को परे धकेल वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आने वाले बुजुर्गों की उम्र क्या है? बड़ी बात यह कि इस मामले में रिकॉर्ड बनाने वाली वह महिलाएं हैं कोन?

मिलिए, दादी राम दुलैया से… उत्तर प्रदेश के उरई जिले में जालौन ब्लॉक के वीरपुरा गांव के नत्थू निरंजन की पत्नी… यूं तो इनकी उम्र रिकॉर्ड में 109 साल ही दर्ज है, लेकिन इनके बेटे मुलायम सिंह दावा करते हैं कि दादी राम दुलैया पूरे 115 साल की हैं। खैर अब दादी 109 साल की हों या 115 साल की…दादी ने इस उम्र में जो कर दिखाया है वह कोरोना के बाद अब वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स से खौफजदा लोगों के लिए जिंदा मिसाल है। राम दुलैया ने इस उम्र में वैक्सीन लगवाकर न सिर्फ दुनिया भर में एक कीर्तिमान स्थापित किया है, बल्कि लोगों को वैक्सीन लगवाकर कोरोना महामारी से लड़ने की प्रेरणा भी दी है।

READ MORE: विधानसभा : भाजपा विधायक का सवाल- भ्रष्टाचार का आरोपी Doctor कैसे बना बूंदी CMHO

वैक्सीन लगवाने सीएचसी पहुंचीं

जालौन के अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार ने बताया कि दादी राम दुलैया को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम 18 मार्च को उनके घर से सीएचसी पर लाई थी। दादी को वैक्सीन लगाने के बाद करीब एक घंटे तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। इस दौरान जब वह पहले जैसी ही स्वस्थ दिखीं तब जाकर उन्हें घर भेजा गया। जिस वक्त दादी वैक्सीन लगवा रहीं थी सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, सीएमओ ऊषा सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता पूरे समय वहीं मौजूद रहे। वैक्सीन लगने के बाद सभी ने दादी को मालाओं से लाद दिया।

कामेश्वरी ने भी किया प्रेरित

दादी राम दुलैया से पहले मंगलवार को बेंगलुरु में 103 साल की बुजुर्ग महिला जे. कामेश्वरी ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई। जिसके बाद देश भर में उनकी तस्वीरें वायरल होने लगी थी। जे कामेश्वरी ने बताया था कि उनके इलाके के लोग कोरोना वैक्सीन को लेकर असमंजस में थे। इसी संशय को दूर करने के लिए उन्होंने वैक्सीन लगवाने का फैसला किया था। जे. कामेश्वरी के वैक्सीन लगवाने के बाद बेंगलूरू में वैक्सीनेशन का ग्राफ अचानक बढ़ गया।

READ MORE: राजस्थान में महिलाएं ही नहीं मासूम बच्चियां भी महफूज नहीं, इस्तीफा दें गहलोत

दुल्फी अम्मा का भी जवाब नहीं

मार्च का महीना सच कहें तो आधी आबादी के नाम रहा। 11 मार्च को उत्तराखंड के रामनगर में 105 साल की दादी दुल्फी देवी ने भी कोरोना वैक्सीन लगवा कर सभी को चौंका दिया। पीरुमदारा गांव की रहने वाली दादी दुल्फी देवी ठीक से सुन तक नहीं पाती, लेकिन जैसे ही उन्हें कोरोना वैक्सीन लगा वह खुशी से झूम उठीं। इतना ही नहीं उन्होंने वैक्सीन लगाने वाली डॉक्टर अर्चना कौशिक के साथ सेल्फी भी खींची। दादी दुल्फी वैक्सीन लगवाने के बाद एकदम तंदरुस्त हैं और अब पूरे गांव को वैक्सीन लगवाने के लिए घर के बाहर बैठ गई हैं। वह कहती हैं कि जब तक सभी को वैक्सीन नहीं लग जाएगी वह उन्हें प्रेरित करती रहेंगी।

The post कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली इन महिलाओं की उम्र जानकर रह जायेंगे दंग appeared first on TIS Media .

जिला कलक्टर की हिदायदः कोई छूटने न पाए, सभी को टीका लग जाए
TISMedia@Kota. जिला कलक्टर उज्ज्वल राठौड़ ने कहा कि सभी अधिकारी कोरोना टीकाकरण अभियान में जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्थाऐं समयबद्ध करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी अब समाप्ति की ओर है, टीकाकरण के प्रति किसी तरह की भ्रांति नहीं फैले तथा चरणबद्ध रूप से सभी चिकित्सा केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाऐं समय पर की जाये।

जिला कलक्टर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित कोविड टीकाकरण की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक ले रहे थे।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण कक्ष की तैयारी से लेकर टीका लगवाने वाले चिन्हित चिकित्साधिकारियों को आवश्यक सुविधाएं व प्रोटोकॉल के अनुसार सत्यापन व आब्जर्वेशन कक्ष की व्यवस्थाऐं गुणवत्तापूर्ण की जाये। उन्होंने कहा कि पंजीयन करा चुके सभी कार्मिक टीकाकरण के समय निर्धारित समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करे।

हर सेंटर पर 100 लोगों को लगेगी वैक्सीन

सीएमएचओ डॉ. भूपेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि जिले में 6 स्थानों पर शनिवार को कोविड-19 टीकाकरण का शुभारम्भ किया जायेगा। प्रत्येक सेंटर पर 100 व्यक्तियों को टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया है। आरसीएचओ डॉ. देवेन्द्र झालानी ने बताया कि कोटा शहरी क्षेत्र में न्यू मेडिकल कॉलेज, विज्ञान नगर एवं कुन्हाड़ी चिकित्सा संस्थान में कोविड टीकाकरण किया जायेगा। बैठक में सत्यनारायण अमेठा, दीप्ति मीणा, राजपाल सिंह, प्रतिभा देवठिया, भगवत सिंह हिंगड़, डॉ. देवेन्द्र विजयवर्गीय, नरेन्द्र वर्मा, आकांक्षा शर्मा, डॉ. अभिमन्यु शर्मा व सौरभ शर्मा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

The post जिला कलक्टर की हिदायदः कोई छूटने न पाए, सभी को टीका लग जाए appeared first on TIS Media .

राजस्थान: पहले चरण में 1 करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी कोविड वेक्सीन
चार चरणों में होगा कोविड वैक्सीनेशन, तीसरे चरण में आएगी आम लोगों की बारी

पहले और दूसरे चरण में कोरोना वॉरियर्स को लगेगा कोविड वैक्सीन, तीसरे में बुजुर्गों की बारी

TISMedia@जयपुर. कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए राजस्थान में ड्राय रन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि 8 जनवरी को प्रदेश के 33 जिलों में 102 सेंटर्स पर ड्राय रन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे संबंधित प्रशिक्षण, वितरण, भंडारण संबंधी सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं।

केंद्र के साथ की समीक्षा

डॉ. शर्मा गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए तैयारियों के बारे में जानकारी दे रहे थे। सीफू में आयोजित इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 2 जनवरी को होने वाले ड्राय रन के लिए 3 जिलों का चयन करने के निर्देश थे, जबकि राज्य सरकार ने 7 जिलों के 18 केंद्रों पर ड्राय रन किया। उन्होंने बताया कि वैक्सीन के बारे में केंद्र से आने वाली सभी दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी।

रिकवरी की रेट 96.6 पहुंचा

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की सजगता और सतर्कता के चलते प्रदेश में कोरोना के केसेज में लगातार गिरावट आ रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में रिकवरी की रेट 96.6 पहुंच चुकी है और मृत्युदर में अन्य राज्यों के मुकाबले काफी कम है। उन्होंने कहा कि चार चरणों में वैक्सीनेशन का काम होगा। पहले चरण की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि 3000 केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। गाइडलाइन के अनुसार सभी तरह वेटिंग रूम, वैक्सीनेशन रूम और मॉनिटरिंग रूम जैसी सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

तैयारियां पूरी

डॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्य सचिव के स्तर कमेेटियों का गठन हो चुका है। सभी प्रकार के प्रशिक्षण दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड वैक्सीन स्टोर के 3 राज्य स्तरीय, 7 संभाग स्तरीय, 34 जिला स्तरीय वैक्सीन स्टोर है एवं सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर 2,444 कोल्ड पैन पॉइन्टस कार्यशील हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक 4,24,192 लाभार्थियों का डेटा कोविड साफ्टवेयर में अपलोड कर दिया गया है और वैक्सीनेशन के लिए 53,659 स्थल व 18,634 वैक्सीनेटर्स चिन्हित कर लिए गए हैं।

चार चरणों में होगा टीकाकरण

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों और चिकित्सा सचिवों और विभाग से संबंधित उच्चाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में प्रत्येक राज्य ने कोरोना से लड़ाई में बेहतरीन काम किया है। उन्होंने बताया कि देश भर में कोरोना संक्रमण में गिरावट आ रही है और रिकवरी भी तेजी से हो रही है। उन्होंने वैक्सीनेशन के मामले में भी राज्यों से ऐसे ही सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले 1 करोड़ हैल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों को, दूसरे चरण में लगभग 2 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स, तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को और चौथे चरण में किसी भी उम्र के ऐसे व्यक्ति जो गम्भीर बीमारियों से ग्रसित हैं, उन्हें टीका लगाया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने 17 जनवरी को वर्ल्ड इम्यूनाइजेशन डे पर पोलियो की खुराक पिलाने की तैयारी करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में यह रहे मौजूद

इस अवसर पर चिकित्सा सचिव श्री सिद्धार्थ महाजन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक श्री नरेश कुमार ठकराल, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिवांगी स्वर्णकार, आरएमएससीएल के निदेशक श्री आलोक रंजन, जन स्वास्थ्य निदेशक श्री केके शर्मा, आरसीएच निदेशक श्री लक्षमण सिंह ओला, सीफू के निदेशक श्री ओपी डोरिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

The post राजस्थान: पहले चरण में 1 करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी कोविड वेक्सीन appeared first on TIS Media .