Crime in Nagaur Archives - TIS Media

Rajasthan: गैंगस्टर संदीप विश्नोई को कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत
TISMedia@Jaipur नागौर कोर्ट परिसर सोमवार को दिनदहाड़े हुई गैंगवार से दहल उठा। कोर्ट परिसर के बाहर पुलिस के सामने ही शूटर्स ने गैंगस्टर संदीप विश्नोई को गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। संदीप नागौर जेल में ही बंद था।

यह भी पढ़ेंः सियासतः गाय लेकर विधानसभा पहुंचे विधायक, रस्सी छुड़ाकर भागी

नागौर पुलिस दोपहर में गैंगस्टर संदीप को पेश करने के लिए ले गई थी। इसी दौरान कार में आए शूटर ने गैंगस्टर संदीप को गोलियों से भून दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शूटर हरियाणा के थे। बदमाशों ने करीब 9 फायर किए। सभी शूटर काली कलर की स्कॉर्पियो में आए थे। बदमाशों को ढूंढने के लिए पुलिस ने नागौर के आसपास नाकाबंदी कर दी है। सभी गाड़ियों को चेक किया जा रहा है। घटना के बाद कोर्ट के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई है। संदीप के शव को अस्पताल में रखवाया गया है। संदीप हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर और सुपारी किलर था। वह सेठी गिरोह से जुड़ा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शराब तस्करी के साथ वह सुपारी किलिंग भी करता था। उसने नागौर में भी एक व्यापारी का मर्डर किया था। पुलिस इसे गैंगवार मान रही है।

यह भी पढ़ेंः अव्यवस्थाओं से जूझता वर्धमान महावीर खुला विवि, छात्रों ने किया प्रदर्शन

कुख्यात गैंगस्टर राजू फौजी का खास दोस्त

भीलवाड़ा में दो कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाला तस्कर राजू फौजी और गैंगस्टर संदीप विश्नोई खास दोस्त थे। पुलिसकर्मियों की हत्या के लिए संदीप ने ही राजू फौजी को हथियार दिए थे। संदीप ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि अपनी गैंग को ऑपरेट करने के लिए उत्तर प्रदेश के एक सप्लायर से हथियार खरीदे थे। साल 2016 में विश्नोई ने फौजी के पास बाड़मेर में फरारी काटी थी। इसी के बाद फौजी और संदीप के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि गैंगस्टर संदीप ने राजू फौजी को रिवाल्वर, पिस्टल सहित कई हथियार दिए थे। संदीप ने बताया था कि इसके लिए उसने फौजी से कोई रुपए नहीं लिए। कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद फौजी उसके पास हरियाणा में रुका था।

यह भी पढ़ेंः Navratri 2022: इस दिन से शुरू हो रही है नवरात्रि, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

3 साल पहले ली थी 30 लाख रुपए की सुपारी

3 साल पहले नागौर में 29 नवंबर 2019 को हुए हत्याकांड में पहली बार संदीप विश्नोई का नाम सामने आया था। पूछताछ में सामने आया था कि एक महिला ने पति की हत्या का बदला लेने के लिए मर्डर की साजिश रची थी। हत्या के लिए महिला ने हरियाणा के गैंगस्टर संदीप विश्नोई को 30 लाख की सुपारी दी थी। इसी मामले में गैंगस्टर संदीप नागौर जेल में बंद था।

The post Rajasthan: गैंगस्टर संदीप विश्नोई को कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत appeared first on TIS Media .