Deendayal Upadhyay Railway Station Archives - TIS Media

कौन थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय और क्या था राजस्थान से उनका कनेक्शन
जयपुर के धानक्या रेलवे क्वार्टर्स में बीता बचपन, सीकर-झुंझुनू में रहकर पूरी की प्रारम्भिक शिक्षा

TISMedia@Kota भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज देशभर में भाजपा कार्यकर्ता उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद कर रहे हैं। इस बीच उनके जीवन में राजस्थान से रहे ख़ास जुड़ाव की यादें भी ताज़ा हो आई हैं। दरअसल, पंडित दीनदयाल के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कालखंड राजस्थान में ही बीता। यहीं वह पले बढ़े और शिक्षा हासिल की। एक तरह से करें तो पंडित दीन दयाल उपाध्याय को मरुधरा ने ही गढ़ा था।

Read More: दीनदयाल उपाध्याय की हत्या ऐसे बनी Indian Politics की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री

25 सितम्बर 1916 को जन्में पंडित दीनदयाल के पिता भगवती प्रसाद उपाध्याय रेलवे में सहायक स्टेशन मास्टर थे। रेलवे की नौकरी होने के कारण पिता का अधिक समय बाहर ही बीतता था। सिर्फ छुट्टी मिलने पर ही वे घर आते थे। लिहाजा दीनदयाल के जन्म के दो वर्ष बाद जब छोटे भाई शिवदयाल ने जन्म लिया, तब पिता ने दोनों बच्चों को उनकी पत्नी रामप्यारी के साथ ननिहाल धानक्या भेज दिया। नाना चुन्नीलाल शुक्ल भी धानक्या में स्टेशन मास्टर थे। ऐसे में दीनदयाल का बचपन रेलवे क्वार्टर्स पर अपने ममेरे भाइयों के साथ ही बीता। उन्होंने चलना-फिरना, बोलना सब यहीं पर सीखा।

Read More: मर्डर मिस्ट्रीः दीनदयाल उपाध्याय के सीने में दफन था भारतीय राजनीति का बड़ा राज!

सवाई माधोपुर-कोटा-अलवर भी रहे

पंडित दीनदयाल का अक्षरज्ञान और प्रारम्भिक शिक्षा भी नाना चुन्नीलाल के धानक्या रेलवे क्वार्टर्स पर रहते हुए पूरी हुई। हालांकि जब वे मात्र तीन वर्ष के थे तब उनके पिता का देहावसान हो गया। वहीं मां भी क्षय रोग से पीड़ित रहने के कारण 8 अगस्त 1924 को इस दुनिया से रुखसत हो गईं। ऐसे में दीनदयाल अपने नाना की सेवानिवृति तक धानक्या में ही रहे। इसके बाद वे अपने मामा राधारमण के साथ रहने लगे। उनके मामा ने ही उन्हें सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी के रेलवे विद्यालय में भर्ती करवाया था। कुछ दिन में ही मामा राधारमण का स्थानान्तरण हो गया और पंडित दीनदयाल भी उनके साथ कोटा चले गए। इसके बाद वे अपने चचेरे मामा नारायणलाल जी के साथ अलवर के राजगढ़ चले गए।

https://youtu oficjalne oświadczenie.be/jhZtH3ozhmI

सीकर से किया हाई स्कूल, जीत ‘स्वर्ण पदक’

पंडित दीनदयाल राजगढ़ में शिक्षा प्राप्त कर ही रहे थे कि मामा का स्थानान्तरण सीकर हो गया। इसके चलते उन्होंने सीकर में 1934 में दसवीं की परीक्षा कल्याण हाई स्कूल में अजमेर बोर्ड से पूरी की। इस परीक्षा में वे अजमेर बोर्ड में सर्वोच्च स्थान पर रहे और स्वर्ण पदक प्राप्त किया। तब सीकर के महाराजा कल्याण सिंह ने उन्हें स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया।

Read More: जानें कौन हैं स्नेहा दुबे, जिसने संयुक्त राष्ट्र में बंद कर दी इमरान खान की बोलती

इंटर में भी रहे अव्वल, 20 साल गुजारे मरुधरा में

फिर इंटरमीडिएट की पढाई उन्होंने झुंझुनू के पिलानी से की। इस परीक्षा में भी वे अव्वल रहे और प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर एक बार फिर स्वर्ण पदक हासिल किया। इस बार सेठ घनश्याम दास बिरला ने उन्हें स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। ऐसे में पंडित दीनदयाल का 1916 से लेकर 1936 तक का लगभग 20 वर्ष की आयु तक का जीवन राजस्थान में रहकर ही गुजरा। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए कानपुर चले गए। जिसके बाद वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक से प्रचारक के तौर पर जुड़े और आगे चलकर भारतीय जन संघ के सह-संस्थापक तक बने। उनके कई परिजन अब भी कोटा में रहते हैं।

The post कौन थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय और क्या था राजस्थान से उनका कनेक्शन appeared first on TIS Media .

मर्डर मिस्ट्रीः दीनदयाल उपाध्याय के सीने में दफन था भारतीय राजनीति का बड़ा राज!
TISMedia@Kota पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हत्या बेवजह नहीं हुई थी। उनके सीने में भारतीय राजनीति का ऐसा राज छिपा था, जिससे सियासी दुनिया में भारी उथल-पुथल मच सकती थी। यही वजह थी कि दीनदयाल उपाध्याय की हत्या के बाद उनके राजस्थान के गंगापुर में रह रहे भाई प्रभुदयाल उपाध्याय से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तक को इस हत्याकांड में खामोश रहने की धमकियां दी गईं।

Read More: दीनदयाल उपाध्याय की हत्या ऐसे बनी Indian Politics की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री

राज खुलता तो मच जाती खलबली

दीनदयाल उपाध्याय की भतीजी और भाजपा नेत्री मधु शर्मा ने कई मौकों पर दावा किया कि दीनदयाल जी कोई ऐसा राज जरूर जानते थे जिसका खुलासा होता तो भारतीय राजनीति की चूलें हिल जातीं। उनकी हत्या की साजिश रचने वाले लोग नहीं चाहते थे कि यह राज खुले। यही वजह थी कि मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर हत्या करने के बाद जब दीनदयाल उपाध्याय के भाई प्रभुदयाल उपाध्याय ने उस मामले में जांच की मांग की तो उन्हें मुंह बंद रखने की धमिकयां दी जाने लगीं।

Read More: जानें कौन हैं स्नेहा दुबे, जिसने संयुक्त राष्ट्र में बंद कर दी इमरान खान की बोलती

अटल बिहारी वाजपेयी को भी मिली थी धमकियां

मधु शर्मा दावा करती हैं कि इस मामले में पैरवी करने के लिए जब उनका परिवार अटल बिहारी वाजपेयी से मिला तो उन्हें भी पैरवी ना करने की धमकियां दी जाने लगी। मधु कहती हैं कि उनके पिता और अटल जी ही नहीं दीनदयाल उपाध्याय का जो भी रिश्तेदार था सभी को अलग-अलग माध्यमों से उस वक्त धमकियां मिली।

Read More: Narendra Giri Death Case: सीबीआई ने फिलहाल नहीं मानी हत्या, IPC-306 में दर्ज की एफआइआर

रेलवे के पास कोई रिकॉर्ड ही नहीं है

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हत्या का सबसे संदेहास्पद पहलू यह है कि मुगलसराय रेलवे पुलिस के पास इस मामले का कोई रिकॉर्ड ही उपलब्ध नहीं है। मधु शर्मा कहती हैं कि इससे साबित होता है कि दीनदयाल जी की हत्या को लेकर बड़े स्तर पर साजिश रची गई थी। नहीं तो मुगलसराय रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर ने जिस शव की शिनाख्त की हो और मुगलसराय रेलवे स्टेशन की जिस पुलिस ने हत्यारों को चोर बताकर जेल भेजा हो क्या उसके पास इस मामले का कोई रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए? मधु कहती हैं कि जब कहीं से कोई मदद मिलती दिखाई नहीं दी तो हत्या के मामले की जांच करने की मांग कर रहे सभी परिजनों और रिश्तेदारों ने ही नहीं उस दौर के वरिष्ठ नेताओं ने भी चुप्पी साध ली, लेकिन अब वह इस मामले की जांच के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं।

The post मर्डर मिस्ट्रीः दीनदयाल उपाध्याय के सीने में दफन था भारतीय राजनीति का बड़ा राज! appeared first on TIS Media .