Deendayal Upadhyay Archives - TIS Media

कौन थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय और क्या था राजस्थान से उनका कनेक्शन
जयपुर के धानक्या रेलवे क्वार्टर्स में बीता बचपन, सीकर-झुंझुनू में रहकर पूरी की प्रारम्भिक शिक्षा

TISMedia@Kota भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज देशभर में भाजपा कार्यकर्ता उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद कर रहे हैं। इस बीच उनके जीवन में राजस्थान से रहे ख़ास जुड़ाव की यादें भी ताज़ा हो आई हैं। दरअसल, पंडित दीनदयाल के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कालखंड राजस्थान में ही बीता। यहीं वह पले बढ़े और शिक्षा हासिल की। एक तरह से करें तो पंडित दीन दयाल उपाध्याय को मरुधरा ने ही गढ़ा था।

Read More: दीनदयाल उपाध्याय की हत्या ऐसे बनी Indian Politics की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री

25 सितम्बर 1916 को जन्में पंडित दीनदयाल के पिता भगवती प्रसाद उपाध्याय रेलवे में सहायक स्टेशन मास्टर थे। रेलवे की नौकरी होने के कारण पिता का अधिक समय बाहर ही बीतता था। सिर्फ छुट्टी मिलने पर ही वे घर आते थे। लिहाजा दीनदयाल के जन्म के दो वर्ष बाद जब छोटे भाई शिवदयाल ने जन्म लिया, तब पिता ने दोनों बच्चों को उनकी पत्नी रामप्यारी के साथ ननिहाल धानक्या भेज दिया। नाना चुन्नीलाल शुक्ल भी धानक्या में स्टेशन मास्टर थे। ऐसे में दीनदयाल का बचपन रेलवे क्वार्टर्स पर अपने ममेरे भाइयों के साथ ही बीता। उन्होंने चलना-फिरना, बोलना सब यहीं पर सीखा।

Read More: मर्डर मिस्ट्रीः दीनदयाल उपाध्याय के सीने में दफन था भारतीय राजनीति का बड़ा राज!

सवाई माधोपुर-कोटा-अलवर भी रहे

पंडित दीनदयाल का अक्षरज्ञान और प्रारम्भिक शिक्षा भी नाना चुन्नीलाल के धानक्या रेलवे क्वार्टर्स पर रहते हुए पूरी हुई। हालांकि जब वे मात्र तीन वर्ष के थे तब उनके पिता का देहावसान हो गया। वहीं मां भी क्षय रोग से पीड़ित रहने के कारण 8 अगस्त 1924 को इस दुनिया से रुखसत हो गईं। ऐसे में दीनदयाल अपने नाना की सेवानिवृति तक धानक्या में ही रहे। इसके बाद वे अपने मामा राधारमण के साथ रहने लगे। उनके मामा ने ही उन्हें सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी के रेलवे विद्यालय में भर्ती करवाया था। कुछ दिन में ही मामा राधारमण का स्थानान्तरण हो गया और पंडित दीनदयाल भी उनके साथ कोटा चले गए। इसके बाद वे अपने चचेरे मामा नारायणलाल जी के साथ अलवर के राजगढ़ चले गए।

https://youtu oficjalne oświadczenie.be/jhZtH3ozhmI

सीकर से किया हाई स्कूल, जीत ‘स्वर्ण पदक’

पंडित दीनदयाल राजगढ़ में शिक्षा प्राप्त कर ही रहे थे कि मामा का स्थानान्तरण सीकर हो गया। इसके चलते उन्होंने सीकर में 1934 में दसवीं की परीक्षा कल्याण हाई स्कूल में अजमेर बोर्ड से पूरी की। इस परीक्षा में वे अजमेर बोर्ड में सर्वोच्च स्थान पर रहे और स्वर्ण पदक प्राप्त किया। तब सीकर के महाराजा कल्याण सिंह ने उन्हें स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया।

Read More: जानें कौन हैं स्नेहा दुबे, जिसने संयुक्त राष्ट्र में बंद कर दी इमरान खान की बोलती

इंटर में भी रहे अव्वल, 20 साल गुजारे मरुधरा में

फिर इंटरमीडिएट की पढाई उन्होंने झुंझुनू के पिलानी से की। इस परीक्षा में भी वे अव्वल रहे और प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर एक बार फिर स्वर्ण पदक हासिल किया। इस बार सेठ घनश्याम दास बिरला ने उन्हें स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। ऐसे में पंडित दीनदयाल का 1916 से लेकर 1936 तक का लगभग 20 वर्ष की आयु तक का जीवन राजस्थान में रहकर ही गुजरा। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए कानपुर चले गए। जिसके बाद वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक से प्रचारक के तौर पर जुड़े और आगे चलकर भारतीय जन संघ के सह-संस्थापक तक बने। उनके कई परिजन अब भी कोटा में रहते हैं।

The post कौन थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय और क्या था राजस्थान से उनका कनेक्शन appeared first on TIS Media .

दीनदयाल उपाध्याय की हत्या ऐसे बनी Indian Politics की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री
TISMedia@Kota पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हत्या को लेकर मुगलसराय रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर से लेकर रेलवे पुलिस, सीबीआई की विशेष जांच टीम और चंद्रचूड़ जांच आयोग ने इतनी विरोधाभाषी रिपोर्ट दीं कि यह हत्याकांड Indian Politics की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री बन गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के परिजन अब तक की जांच रिपोर्ट पर तमाम सवाल उठा रहे हैं, लेकिन इन सवालों का जवाब देना तो दूर लाख कोशिशों के बावजूद सरकार ने अब तक उन्हें किसी भी एजेंसी की जांच रिपोर्ट तक नहीं सौंपी है।

बड़ा सवाल उठाती स्टेशन मास्टर की हड़बड़ी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय 10 फरवरी 1968 के दिन पटना जाने के लिए लखनऊ से सियालदाह एक्सप्रेस में सवार हुए थे, लेकिन पटना पहुंचने के बजाय कुछ घंटे बाद ही उनका पार्थिव शरीर मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला। रात में करीब 3.45 बजे मुगलसराय स्टेशन का लीवरमैन दौड़ते हुए सहायक स्टेशन मास्टर के पास आया और रेलवे ट्रैक के दक्षिण में स्टेशन से लगभग 150 यार्ड की दूरी पर इलेक्ट्रिक पोल संख्या 1276 के पास एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना दी। सहायक स्टेशन मास्टर ने जब इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी तो उसने ट्रैक पर पड़े व्यक्ति की शिनाख्त करने या उसकी स्वास्थ्य पड़ताल किए बगैर तत्काल रेलवे पुलिस को एक मैमो जारी कर दिया… जिस पर लिखा था लगभग मृत। वहीं मुगलसराय रेलवे पुलिस के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मृत्यु से जुड़ा कोई रिकॉर्ड मौजूद ना होना बड़े षणयंत्र की ओर इशारा करता है।

Read More: जानें कौन हैं स्नेहा दुबे, जिसने संयुक्त राष्ट्र में बंद कर दी इमरान खान की बोलती

दावा चोरी के लिए हत्या का, लेकिन सारा सामान साथ मिला

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हत्या यूं ही Indian Politics की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री नहीं बनी। हत्या की वजह का दावा इसके लिए खास तौर पर जिम्मेदार माना जाता है। दीनदयाल उपाध्याय की हत्या के बाद सीबीआई ने मामले की जांच के लिए एक स्पेशल टीम गठित की थी। जिसने पांच दिन बाद ही दावा कर दिया कि उपाध्याय की हत्या चोरी के लिए की गई है। सीबीआई ने घटना के दो सप्ताह बाद राम अवध और भारत लाल नाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर दावा किया था कि दोनों लोग दीनदयाल उपाध्याय के कोच में चोरी करने की नीयत से घुसे थे, लेकिन जब उन्होंने उपाध्याय का बैग चुराया तो वह जाग गए और पुलिस के हवाले करने की धमकी देने लगे। इसलिए उन्हें चलती ट्रेन से नीचे फैंक दिया, लेकिन सीबीआई की विशेष अदालत ने भारत लाल को सिर्फ चोरी का दोषी पाया और उसे चार साल की सजा सुनाई। वहीं वाराणसी सेशन कोर्ट ने तो सीबीआई की पूरी थ्योरी को ही खारिज कर दिया, क्योंकि दीनदयाल उपाध्याय का कोई भी सामान चोरी ही नहीं हुआ था।

Read More: Rajasthan Congress एक्टिव हुआ आलाकमान, प्रियंका-राहुल ने फिर की पायलट के साथ बैठक

5 रुपए के नोट ने उठाए सवाल

दीनदयाल उपाध्याय जब रेलवे ट्रैक से उठाकर मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर लाया गया तो उनके हाथ में पांच का नोट लगा हुआ था। उपाध्याय के परिजनों ने सवाल उठाया था कि चोरों से लड़ रहा शख्स हाथ में रुपए क्यों लेगा? उससे भी बड़ी बात यह है कि पुलिस और रेल कर्मचारियों से लेकर डॉक्टरों तक ने दीनदयाल उपाध्याय को पहचाना ही नहीं, जबकि मृत्यु के बाद जब शव मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर लाया गया तो भीड़ने उन्हें पहचान लिया?

Read More: Narendra Giri Death Case: सीबीआई ने फिलहाल नहीं मानी हत्या, IPC-306 में दर्ज की एफआइआर

सीआईडी और सीबीआई की रिपोर्ट में बदल गया मौत का समय

केंद्र सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हत्या की जांच करने के लिए जस्टिस वाईवी चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में पंडित दीनदयाल की हत्या के पीछे किसी भी राजनीतिक साजिश से साफ इन्कार कर दिया था, लेकिन चंद्रचूड़ कमेटी यह नहीं बता सकी कि दीनदयाल उपाध्याय के हाथ में 5 रुपए का नोट क्यों था और वह अपने कोच के गेट पर खड़े होकर क्या कर रहे थे? अगर चोरों ने उनकी हत्या की तो हाथ में पहनी हुई घड़ी और उनका बैग क्यों नहीं चुराया? इतना ही नहीं सीआईडी और सीबीआई रिपोर्ट में दीनदयाल उपाध्याय की मौत का समय अलग-अलग क्यों था? उपाध्याय के परिजन दावा करते हैं कि जब आयोग की रिपोर्ट पर सवाल उठे तो जस्टिस चंद्रचूड़ ने सार्वजनिक तौर पर खुद स्वीकारा कि जिस स्थित में दीनदयाल उपाध्याय का शव पुलिस को मिला था, उस स्थिति में बिल्कुल भी संभव नहीं है कि उनकी मौत इलेक्ट्रिक पोल से टकराकर हुई है।

The post दीनदयाल उपाध्याय की हत्या ऐसे बनी Indian Politics की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री appeared first on TIS Media .