Farmer Protest Archives - TIS Media

पंजाब के गांवों में कोरोना का कहर, जान पर भारी पड़ रही मुआवजे की रकम
– किसान आंदोलन में शामिल हुए किसान दिल्ली बॉर्डर से लौटने के बाद बन रहे सुपर स्प्रेडर

– पंजाब ने आंदोलनकारियों की मौत पर की है 5 लाख के मुआवजे की घोषणा, असल बीमारी छिपा रहे लोग

TISMedia.in@जालंधर. पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी और मृत्यु दर 58 फीसद हो गई है। यहां संक्रमण का बड़ा कारण दिल्ली के बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन से संक्रमित होकर लौटे किसान भी हैं। जो कि सुपर स्प्रेडर साबित हो रहे हैं।

बीमार होने पर नहीं करवा रहे जांच

बता दें कि, धरनों में न तो शारीरिक दूरी रखी जा रही है न ही मास्क आदि का इस्तेमाल किया जा रहा है। यही नहीं, बीमार होने पर किसान टेस्ट भी नहीं करवा रहे। लौट कर उनके संपर्क में आने वाले लोग भी संक्रमित हो रहे हैं। नतीजन, पंजाब में हुई किसान महापंचायतों और धरने-प्रदर्शनों में शामिल किसानों की वजह से भी संक्रमण गांवों तक पहुंचा है। राज्य के सात जिलों तरनतारन, मुक्तसर साहिब, बरनाला, संगरूर, बठिंडा, मानसा व मोगा के करीब 19 गांवों में पड़ताल की जहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। यह पाया गया कि, इन गांवों से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली आंदोलन व अन्य धरने-प्रदर्शनों में शामिल रहे हैं और इनके वापस लौटने के बाद कोरोना संक्रमण ने न सिर्फ गांवों में पैर पसारे, बल्कि तकरीबन इन गांवों के बाशिंदों को बुरी तरह जकड़ ही लिया है।

READ MORE: ‘कोविड:19 अकाल’ का खतरा: तो, पांचवें जन्मदिन से पहले काल के गाल में समा जाएंगे इन तबकों के 12 लाख बच्चे!

तरनतारन: 900 किसान दिल्ली से लौटे

गांव के लोग यह खुलकर नहीं बताते कि, जो कोरोना से मरे हैं या जो संक्रमित हैं उनमें कितने ऐसे किसान हैं, जो धरनों में शामिल हुए हैं। फिर भी कुछ गांवों में पड़ताल करने पर स्थिति स्पष्ट होती है कि, किसान संक्रमित होकर लौट रहे हैं। तरनतारन में 900 किसान दिल्ली धरने से लौटे हैं। इनमें से अब तक सात की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें भिखीविंड, माणकपुरा व नारला में दो-दो, जबकि नौशहरा पन्नूआ में एक किसान शामिल हैं।

माणकपुर: 20 से अधिक लोग पॉजिटिव

तरनतारन में माणकपुर गांव में बीस से अधिक लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें सात टीकरी बार्डर पर धरना देकर लौटे हैं, जो अन्य पॉजिटिव हैं। उनमें भी ज्यादातर उन लोगों के संपर्क में रहे हैं, जो दिल्ली से लौटे हैं। इसी तरह श्री मुक्तसर साहिब के गांव आलमवाला में 40 कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें दस ऐसे हैं, जो दिल्ली मोर्चे में शामिल हुए थे। अन्य तीस लोग गांव के ही हैं जो इनके जान-पहचान के हैं। यह संभव है कि, इनके संपर्क में ही आने से उन्हें भी कोरोना हुआ हो। गांव में जब इस बारे में लोगों को कुरेदा जाता है तो वे कन्नी काटते हैं। कुछ गांव ऐसे भी हैं जहां के काफी संख्या में किसान दिल्ली से लौटे हैं और वहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या काफी है। जो पॉजिटिव आए हैं वे इन किसानों के संपर्क में रहे हैं।

READ MORE: कोरोना युद्ध में रामबाण साबित होगी यह देशी दवा, DRDO जल्द लाँच करने वाला है 10 हजार डोज

बाहर से आने वालों से फैल रहा संक्रमण

तरनतारन के भिखीविंड में करीब 150 किसान दिल्ली से लौटे हैं, यहां 22 पॉजिटिव केस हैं। कुल्ला गांव के 165 किसान दिल्ली से आए हैं, यहां 14 केस हैं। दो अन्य गांवों नारला व नारली से 50, एकलगड्ढा से 140 और नौशहरा पन्नूआ से 80 किसान दिल्ली आंदोलन में शामिल हो चुके हैं। यहां के आठ गांवों में 117 लोग संक्रमित हैं। सहायक सिविल सर्जन डा. कंवलजीत सिंह ने बताया कि, इन गांवों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यही लगता है कि बाहर से आने वालों से ही संक्रमण फैला है।

धनौला: अब तक 31 लोगों की मौत

बरनाला के धनौला गांव में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 104 एक्टिव केस हैं, लेकिन लोग बताने से इन्कार करते हैं कि, इनमें से कितने दिल्ली धरने से लौटे हैं। वैसे गांव से कुल 1100 लोग धरने में गए थे। संगरूर के लोंगोवाल, मूनक व मोगा के महेश्वरी, दौलतपुरा व डरौली में भी ऐसी ही स्थिति है। बरनाला के सिविल सर्जन डाक्टर हरिंदरजीत सिंह गर्ग का कहना है कि, धरने-प्रदर्शनों में शारीरिक दूरी इत्यादि न रखने जैसी लापरवाही ही संक्रमण फैलने का कारण बन रही है।

READ MORE: #IndiaFightCovid: 3.53 लाख मरीजों ने दी कोरोना को मात, 3.23 लाख मिले नए पॉजिटिव

कोरोना टेस्ट नहीं करवा रहे ग्रामीण

उन्होंने माना कि, गांवों कई ऐसे लोगों की मौत हुई है, जिनमें लक्षण तो कोरोना जैसे थे, लेकिन ग्रामीण टेस्ट करवाने के लिए राजी नहीं हुए। यहां के तपा व महलकलां से 250 किसान दिल्ली व स्थानीय धरनों में शामिल हो चुके हैं। दोनों गांवों में 156 एक्टिव केस हैं और 35 की जान जा चुकी है। मानसा के नंगलकलां गांव में 50 मामले आ चुके हैं। इसे भी सील कर दिया गया है।

मुआवजे की रकम ने बढ़ाई मुश्किलें

किसान आंदोलन में मरने वाले लोगों के लिए पंजाब सरकार ने पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। बीमार होने पर लोग प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हो जाते हैं। मौत होने पर पता चलता है कि, कोरोना जैसे लक्षण थे। परिवार यह जानकारी छिपाता है, क्योंकि यदि मौत का कारण कोरोना हुआ तो मुआवजे की राशि नहीं मिलेगी। यही कारण है कि ग्रामीण इलाकों में टेस्टिंग की दर 40 फीसद ही है।

READ MORE: उपखंड स्तर पर भी कोरोना मरीजों को मिलेंगी सुविधाएं, चिकित्सक निलम्बित

किसान नेता मानते हैं संक्रमण का खतरा

किसान नेता यह मानते हैं धरनास्थल पर संक्रमण का खतरा है, लेकिन वे वहां से हटने को तैयार नहीं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि, अगर सरकार को हमारी चिंता थी तो क्यों नहीं धरनास्थल पर ही सभी को वैक्सीन लगाने का प्रबंध किया गया। कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से इस बारे में बात भी हुई थी। राजेवाल का कहना है कि, हम घरों में मरने के बजाय आंदोलन में मरना बेहतर समझेंगे।

The post पंजाब के गांवों में कोरोना का कहर, जान पर भारी पड़ रही मुआवजे की रकम appeared first on TIS Media .

170 बीघा जमीन और खाते में 20 करोड़, फिर भी 17 साल से बंद पड़ी शुगर मिल
TISMedia@Bundi.  जिले के केशवरायपाटन में 17 साल से बंद पड़ी शुगर मिल को फिर से चालू करवाने की मांग जोर पकडऩे लगी है। पिछले 12 दिन से केशवरायपाटन के किसान आंदोलन कर रहे है, जो सोमवार को 13वें दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में किसान बूंदी के केशवरायपाटन से कोटा पहुंचे और सम्भागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। केपाटन से भाजपा विधायक चंद्रकांता मेघवाल भी प्रदर्शन में शामिल हुई। बाद किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम सम्भागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

Read More :  अंधविश्वास : कोटा के मुक्तिधाम में तांत्रिक क्रिया, महिला की अस्थियां चोरी

सरकार को किसानों की चिंता नहीं

विधायक चन्द्रकांता मेघवाल ने कहा कि शूगर मिल चालू नहीं करके केशवरायपाटन की जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। एक तरफ तो सरकार नए नए कार्यक्रम चलाकर रोजगार देने की बात कह रही है। वहीं दूसरी और शुगर मिल चालू कराने को लेकर सरकार गम्भीर नहीं है। जबकि शुगर मिल चालू होने से हाड़ौती सम्भाग के युवाओं को रोजगार मिलेगा। लेकिन, राजस्थान सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। विधायक चंद्रकांता ने चेतावनी दी है कि सरकार ने किसानों की मांग पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Read More : कोटा में चाइल्ड लाइन ने रुकवाया बाल-विवाह, पुलिस देख बरातियों में मचा हड़कम्प

17 साल से शुगर मिल

किसान नेता दशरथ सिंह ने बताया कि बूंदी जिले के केशवरायपाटन में साल 2003 से शुगर मिल बंद पड़ी है। शुगर मिल की अपनी करीब 150 से 170 बीघा जमीन है। वहीं खाते में 15 से 20 करोड़ रुपये पड़े है। उसके बाद भी सरकार इसे चालू नहीं करने का कारण नहीं बता पा रही। इसे दुबारा शुरू कराने के लिए किसान लम्बे समय से संघर्ष कर रहे हैं।

The post 170 बीघा जमीन और खाते में 20 करोड़, फिर भी 17 साल से बंद पड़ी शुगर मिल appeared first on TIS Media .

चक्काजामः किसान ‘गुल’, ट्रेक्टरों से ग्राउंड किया ‘फुल’
पशु मेला मैदान को भी न भर सके कांग्रेसी, कार्यकर्ताओं से ज्यादा पहुंचे ट्रैक्टर

धारीवाल ने ‘मोदी सरकार’ को बताया सात साल का बच्चा, भरत सिंह कसते रहे तंज

TISMedia@Kota. कृषि कानूनों के विरोध और आंदोलनरत किसानों के समर्थन में कांग्रेस का चक्काजाम और ट्रैक्टर रैली कोटा में फीकी रहे। कांग्रेस करीब 16 बीघा के पशु मेला ग्राउंड को भी भर सकी। आलम यह था कि किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ज्यादा तो मैदान में ट्रैक्टर ही जुट गए। इतना ही नहीं दूर-दूर से आए किसानों-कार्यकर्ताओं को दिग्गज नेताओं का चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन वह भी 45 मिनट तक ही मंच पर टिक सके।

नहीं जुटी भीड़

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की कॉल पर शुक्रवार को देशव्यापी चक्काजाम, ट्रैक्टर रैलियों और जनसभाओं का आयोजन किया गया। राजस्थान में सत्ताधारी दल ने बकायदा कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने और इसे सफल बनाने के निर्देश जारी किए थे। बावजूद इसके पार्टी चुनावी सभाओं जितनी भीड़ भी न जुटा सकी।

गुहार लगाते नजर आए कांग्रेसी

किसान समर्थन रैली में शामिल होने के लिए कोटा शहर के आसपास के इलाके से ही नहीं, रावतभाटा, मंडाना, सांगोद, कैथून और केशवराय पाटन तक से किसान-कांग्रेस कार्यकर्ता 10.30 बजे से ही पशु मेला ग्राउंड पहुंचने लगे थे, लेकिन सभा का समय बार-बार बढ़ता देख जब वह जाने लगे तो भीड़ को संभाले रखने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को उनसे मनुहार तक करनी पड़ी। वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान संघर्ष समिति ने किसान नेता दुलीचंद बोरदा के नेतृत्व में दोपहर में करीब एक बजे केपाटन चौराहे पर जाम लगा दिया। हालांकि कुछ देर बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने रोड खाली कर दिया।

सात साल के बच्चों से लड़ेंगे

यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश का 94 फीसदी किसान लघु व सीमांत किसान है। इन्हें कानून की नही वैज्ञानिको और उनके शोध की जरूरत है। सरकार का ध्यान उपज पर नहीं, बल्कि इस बात पर है कि अडानी-अंबानी की तिजोरियां कैसे भरें। धारीवाल ने कांग्रेस एक सदी पुरानी पार्टी है। आजादी से लेकर देश को खड़ा करने तक के लिए पार्टी लड़ी है। मोदी सरकार की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि यह तो महज 7 साल के बच्चे हैं। इन्हें देश की नब्ज तक नहीं पता। उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों की इस लड़ाई को आखिर तक लड़ेंगे।

तंज तक सिमटे पूर्व मंत्री

पूर्व मंत्री एवं सांगोद विधायक भरत सिंह मोदी सरकार से लेकर कोटा के भाजपाइयों पर तंज ही कसते रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा काले कारनामें वालों और काले खेत वालों को भगवान सद्द्बुद्धि दे। वह यहीं तक न रुके बल्कि यहां तक कह डाला कि काले खेत वाले बाहरी टोपी लगाना छोड़ अपना फाग बांधना शुरू करें।

इन्होंने किया संबोधित

सभा को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज मेहता, पीसीसी सचिव राखी गौतम, कोटा शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी, कोटा देहात जिलाध्यक्ष सरोज मीणा, पीसीसी सदस्य डॉ. जफर मोहम्मद, अमित धारीवाल, नईमुद्दीन गुड्डू, डिप्टी मेयर पवन मीणा, शिवकांत नंदवाना, राजीवा आचार्य, देवा भड़क और आबिद कागजी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

The post चक्काजामः किसान ‘गुल’, ट्रेक्टरों से ग्राउंड किया ‘फुल’ appeared first on TIS Media .