FCI Archives - TIS Media

बंद हुई एफसीआई की मशीनें तो बिरला ने अफसरों को फटकारा
कोटा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देशों के बाद कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में एफसीआई, राजफेड और तिलम संघ की ओर से गेहूं खरीद की प्रक्रिया में सुधार आया है। यह एजेसियां कोटा-बूंदी क्षेत्र में अब तक 21 हजार मैट्रिक टन से अधिक की खरीद कर चुकी हैं। आने वाले दिनों में कई नए केंद्र प्रारंभ होने से खरीद क्षमता में भी इजाफा होगा।

Read More : कोटा में अब रात 9 से सुबह 6 बजे तक रहेगा कर्फ्यू, धार्मिक स्थान भी रहेंगे बंद

कोटा-बूंदी क्षेत्र में गेहूं खरीद में अव्यवस्थाओं की जानकारी मिलने के बाद लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने गत मंगलवार को कोटा व बूंदी के जिला कलक्टर तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली थी। बिरला ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने गेहूं खरीद की 120 क्विंटल की सीलिंग को समाप्त करने के निर्देश देते हुए कहा था कि किसान जितना गेहूं लाए उतना ही खरीदा जाए। बिरला के निर्देश का असर बुधवार से ही नजर आने लगा और गेहंू खरीद की प्रक्रिया तेज हो गई। जानकारी के अनुसार कोटा में एफसीआई के 11 में से 9 केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया चल रही है। अमृतकुआं और मंडावरा केंद्र पर भी जल्द खरीद केंद्र शुरू होंगे। इसी तरह कोटा में राजफेड के 34 कांटों में से 27 पर तुलाई प्रारंभ हो चुकी है। 5 कांटों पर दर या तकनीकी वजहों से खरीद प्रारंभ नहीं हुई है, अधिकारी उसे दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा किसानों की मांग पर 5 नए केंद्र खोलने के लिए भी लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने निर्देश दिए हैं।

Read More : कोरोना : राजस्थान के 8 जिलों में हालात खौफनाक, 24 घंटे में 12 मौत, कोटा में 210 पॉजिटिव

बूंदी में राजफेड के केद्रों पर खरीद आज से

बूंदी में एफसीआई के सभी 10 केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया चल रही है। राजफेड के 17 केंद्रों गुरुवार से तुलाई प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। दो अन्य केंद्रों की स्वीकृति भी जल्द आने की संभावना है। इसी प्रकार लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने बूंदी में 20 नए केंद्र खोलने के भी निर्देश दिए थे, जिनमें से 14 की स्वीकृति आ गई है। इनकी निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही गेहूं खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

Read More : शिक्षक को पानी मांगना पड़ा भारी, नौकरी ही नहीं इज्जत भी लग गई दांव पर

वेबसाइट सिस्टम में दिक्कत, आज से मिलेंगी टोकन

गेहूं खरीद के लिए एफसीआई की ओर से 30 जून तक के टोकन जारी करने की जानकारी मिलने पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने खरीद क्षमता बढ़ाते हुए नए टोकन जारी करने के निर्देष दिए थे। इसके बाद एफसीआई को बुधवार को नए टोकन जारी करने थे। लेकिन वेबसाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण यह संभव नहीं हो सका। एफसीआई के अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खामी गुरूवार षाम तक दूर होने की संभावना है, जिसके बाद टोकन जारी कर दिए जाएंगे।

भामाशाह मंडी में खरीद क्षमता बढ़ी

लोकसभा अध्यक्ष बिरला के निर्देश पर एफसीआई ने भामाशाह मंडी स्थित केंद्र पर खरीद क्षमता को 30 हजार बोरी कर दिया है। केंद्र पर बुधवार को 26 हजार बोरी गेहूं की खरीद की गई। अधिकारियों ने कहा कि बिरला के निर्देशों पर क्षमता को आने वाले दिनों में और बढ़ाकर 50 हजार बोरी करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

The post बंद हुई एफसीआई की मशीनें तो बिरला ने अफसरों को फटकारा appeared first on TIS Media .

समर्थन मूल्य पर गेंहू की अधिकतम खरीद की पुख्ता व्यवस्था करे एफसीआईः बिरला
नई दिल्ली/कोटा.  गेहूं खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ होने से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को बड़ी पहल की। उन्होंने लोकसभा चैंबर में केंद्रीय खाद्य मंत्रालय के सचिव और एफसीआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि सम्पूर्ण राजस्थान में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अधिकतम गेहूं की खरीद की पुख्ता व्यवस्था की जाए। खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए पर्याप्त सुविधाएं भी हों।

राजस्थान के सभी सांसदों ने पिछले दिनों लोकसभा अध्यक्ष बिरला से एफसीआई की खरीद प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए अधिकतम गेंहू खरीदने निर्देश देने का आग्रह किया था। इसके बाद बिरला ने शुक्रवार को लोकसभा चैंबर में बैठक आयोजित की जिसमें खाद्य मंत्रालय के सचिव हिमांशु पांडे, एफसीआई के चेयरमैन संजीव कुमार तथा एफसीआई के निदेशक संजीव भास्कर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बिरला ने अधिकारियों को कहा कि राजस्थान भर में पर्याप्त संख्या में खरीद केंद्रों की स्थापना की जाए ताकि किसानों को अपनी उपज लेकर ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ा। खरीद केंद्रों पर तुलाई के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं होनी चाहिएं।

शत-प्रतिशत हो खरीद

बिरला ने कहा कि पूर्व में देखने में आया है कि खरीद केंद्रों पर बारदाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होता इस कारण माल तुलाई में देरी होती है। एफसीआई समय रहते पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करे। इसके लिए यदि अन्य एजेसियों से भी तालमेल करना हो तो वह समय रहते कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि खरीद केंद्रों पर आने वाले किसानों के लिए छाया-पानी के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिएं। अधिकारियों का किसानों के प्रति व्यवहार सहज हो तथा वहां किसानों को सटीक सूचना समय पर देने के सभी उचित इंजताम खरीद प्रक्रिया प्रारंभ करने से पहले हो जाने चाहिएं।

त्वरित गति से हो गेहूं का उठाव

बिरला ने अधिकारियों से कहा कि गेहूं के उठाव में देरी होने के कारण किसानों की फसल की तुलाई में देरी नहीं होनी चाहिए। पहले कई बार ऐसा हुआ है कि पिछले दिन तुले गेहूं का उठाव अगले दिन तक नहीं हुआ। इस कारण गंेहूं की तुलाई रूक गई। इसके अलावा एफसीआई गेंहू के संग्रहण के भी उचित इंतजाम करे। पर्याप्त संग्रहण व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में भी तुलाई प्रभावित होती है।

पहले से तैयार हो सटीक मूवमेंट प्लान

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने अधिकारियों को गेंहूं के मूवमेंट प्लान को लेकर भी सजगता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में अनेक ऐसे उदाहरण हैं जब नजदीकी वेयरहाउस को छोड़ दूर के वेयरहाउस पर संग्रहण प्रारंभ कर दिया गया। इससे गेहूं के उठाव में अनावश्यक देरी होती है। इसके अलावा वेयरहाउस में भी भंडारण की क्षमता सीमिति होती है, ऐसे में एफसीआई पहले से ही रेल मंत्रालय से सम्पर्क कर रैक की उपलब्धता सुनिश्चित कर ले ताकि समय-समय पर गोदाम खाली होते रहे और उसमें नया गेंहू भरा जा सके।

राज्य सरकार समय पर करवाए गिरदावरी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राज्य सरकार से भी आग्रह किया कि गेहूं की खरीद प्रक्रिया प्रांरभ होने से पहले सम्पूर्ण राजस्थान में गिरादावरी की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए। इसके लिए वे अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित करें। किसानों को समय पर टोकन उपलब्ध होने से उनके मन में भी विश्वास कायम रहेगा।

The post समर्थन मूल्य पर गेंहू की अधिकतम खरीद की पुख्ता व्यवस्था करे एफसीआईः बिरला appeared first on TIS Media .