Fraud Archives - TIS Media

सरकार को लाखों का चूना लगाने वाले नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त को मिली 7 साल की सजा
कोटा. फर्जी दस्तावेजों से नगर निगम की संपत्ति बेचकर निर्माण विक्रय स्वीकृति जारी कर राज्य सरकार को नुकसान पहुंचाने के मामले में एसीबी कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाया है। न्यायाधीश प्रमोद कुमार मलिक ने कोटा नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त व आरएएस अधिकारी कन्हैयालाल मीणा सहित 4 जनों को 7-7 साल का कठोर कारावास व 21 लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। वर्ष 2002 में आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मिली-भगत निगम सम्पति विक्रय कर सरकार को नुकसान पहुंचाया था।

Read More : कोरोना : राजस्थान में बढ़ी सख्ती, 10 बजे से लगेगा इन शहरों में कर्फ्यू

इनको मिली सजा

नगर निगम कोटा में तत्कालीन आयुक्त कन्हैयालाल मीणा के साथ तत्कालीन लिपिक जगन्नाथ, कनिष्ठ अभियंता बब्बू गुप्ता व आवंटी हरिसिंह को 7-7 साल की सजा सुनाई है। जबकि आरोपी पत्रकार असलम शेर उर्फ मोहम्मद असलम, नगर निगम कार्यालय अधीक्षक जगन प्रसाद, सत्तू उर्फ सत्य प्रकाश शर्मा, निगम कार्यालय सहायक ललित सिंह की मृत्यु होने से उनके विरुद्ध न्यायालय ने कार्रवाई ड्रॉप कर दी है।

ये था मामला

सहायक निदेशक अभियोजन अशोक कुमार जोशी ने बताया 16 फरवरी 2002 को एसीबी के एएसपी यशपाल शर्मा ने प्रकरण की जांच की थी। जिसमें सामने आया कि नगर निगम के कर्मचारी जगन प्रसाद, कार्यालय बाबू ललित सिंह, कनिष्ठ अभियंता बब्बू गुप्ता व कनिष्ठ लिपिक जगन्नाथ ने कंसुआ निवासी हरि सिंह के साथ मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर नगर निगम की संपत्ति भूखंड संख्या 895 वाके शास्त्री नगर दादाबाड़ी को षडयंत्रपूर्वक कंसुआ निवासी हरि सिंह के नाम आवंटित कर राज्य सरकार को नुकसान पहुंचाया। जबकि, यह भूखंड पूर्व में पत्रकार कांति चंद जैन को आवंटित हुआ था, जो आवंटन पत्र बाद में निरस्त हो गया था।

Read More : कोटा में चलती पुलिस जीप का निकला टायर, हलक में अटकी जवानों की सांसें

ऐसे किया फर्जीवाड़ा

निरस्त होने के बाद यह भूखण्ड नगर निगम कोटा में हस्तांतरित हो गया। इसके बाद यह भूखण्ड नगर निगम की संपत्ति बन गया था। जिसे हथियाने के लिए हरि सिंह ने निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर झूठा शपथपत्र तैयार किया। जिसमें मंडी कमेटी चंबल परियोजना कोटा की फर्जी आवंटन पत्र व फर्जी रसीद लगाकर जानबूझकर वास्तविक तथ्यों को छुपाया। इसके बाद निगम कर्मचारी व अधिकारियों ने आवंटी हरि सिंह के साथ मिलीभगत कर उसके पक्ष में भवन निर्माण व विक्रय स्वीकृति के आदेश जारी करवाकर निगम व राज्य सरकार को नुकसान पहुंचाया।

Read More : सुनो, ये चिट्ठियां नहीं हैं! कागज पर रख दिया है निकाल कर कलेजा

यूं निरस्त हुआ भूखंड

मामले का खुलासा होने पर एएसपी यशपाल शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। एलआईजीएच योजना के तहत भूखण्ड 895 शास्त्री नगर कांति जैन को आवंटित हुआ था। जिनका 27 अगस्त 1975 को निधन हो गया था। उनके पुत्र नहीं होने व भूखण्ड की किश्तें जमा नहीं करने के कारण आवंटन निरस्त हो गया था। यूआईटी ने इस भूखण्ड सहित अन्य भूखण्डों की पत्रावलियां नगर निगम में स्थानांतरित कर दी थी। इसके बाद इस भूखण्ड की प्रत्रावलियां निगम के खामोश बस्ते में डाल दी गई। जिसकी जानकारी अभियुक्तों को थी। जिन्होंने फर्जी आवंटन-पत्र की फोटोकॉपी के आधार पर हरि सिंह को इस भूखण्ड की निर्माण स्वीकृति, रजिस्ट्री एवं बेचान की स्वीकृति जारी कर दी। जबकि, कांतिचंद की मूल पत्रावली को जानबूझकर अपने कार्यालय में छिपाकर रख दिया और फाइलों में यह लिखा कि पत्रावली मद में नहीं है। इनके फर्जी कागजात के आधार पर नियमन करवाकर प्लॉट को प्रद्युमन कुमार शर्मा को 7,50,000 रुपए में बेच दिया। इस तरह आरोपियों ने षडय़ंत्र कर निगम को लाखों का नुकसान पहुंचाया और निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए पद का दुरुपयोग किया और राज्य सरकार को नुकसान पहुंचाया।

कोर्ट ने की टिप्पणी

फैसले में न्यायाधीश ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि जनतांत्रिक प्रशासन में किसी भी व्यवस्था को संचालित करने का दायित्व लोकसेवकों का होता है। यदि लोकसेवक भ्रष्ट हो जाएं तो, राष्ट्र की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। जिसका असर राष्ट्र के विकास पर पड़ता है। वर्तमान प्रकरण में अभियुक्त के आपराधिक कृत्य, अपराध की गंभीरता, प्रकरण के तथ्य व परिस्थितियों को देखते हुए भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कठोरतम दंड का प्रावधान होना जरूरी है।

The post सरकार को लाखों का चूना लगाने वाले नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त को मिली 7 साल की सजा appeared first on TIS Media .

कोटा में दिनदहाड़े ठगी! कागज की गड्डी थमा नकदी ले भागे बदमाश
कोटा. नयापुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस थाने से चंद कदम दूर स्थित बैंक के बाहर से दो अज्ञात बदमाश एक व्यक्ति से 30 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। ( Cheating ) बदले में रुमाल में बंधे कागज के टुकड़े 4 लाख रुपए बता कर हाथ में धर गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ( kota police ) ने नयापुरा थाना क्षेत्र सहित शहर में नाकाबंदी करवाई, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। हालांकि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More: बड़ी कार्रवाई: कोटा में 900 किलो मिलावटी मावा पकड़ा

थाना प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि कुन्हाड़ी निवासी लाखन मीणा ने थाने में रिपोर्ट दी है कि दोपहर 12 बजे करीब बैंक ऑफ इंडिया शाखा नयापुरा में 30 हजार रुपए जमा कराने आया था। वह काउंटर के पास सिलिप भर रहा था, तभी अज्ञात युवक पास आए और सिलिप भरने के लिए कहने लगे, उन्हें मना करने पर भी वे पीछे पडऩे लगे और कहने लगे कि हमें 4 लाख रुपए जमा कराने हैं। मना करने के बाद अपनी स्लिप भरकर मैं काउंटर के सामने लाइन में आकर खड़ा हो गया। इस दौरान उनमें से एक मेरे आगे और एक पीछे खड़ा हो गया और जिद करने लगे कि हमारी सिलिप भर दो। उन दोनों की जिद से तंग आकर मैं लाइन छोड़कर साइड में आ गया, तब भी वह मेरे साथ-साथ आ गया और स्लिप भरने की फिर जिद करने लगे, तब मैं बिना रुपए जमा कराए ही बैंक से बाहर आ गया और अपनी बाइक के पास पहुंचा,तभी वे दोनों वहां आ गए और मेरे हाथ से 30 हजार रुपए छीन लिए और पोटली नुमा रुमाल हाथ में थमा गए और कह गए कि इसमें 4 लाख रुपए है, जमा करा देना। मैंने दोनों का पीछा किया लेकिन हाथ नहीं आ सके। रुमाल खोलकर देखा तो उसमें कागज के टुकड़े थे।

BIG News: कोटा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 15 लाख की 33 बाइक जब्त

थाना प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही फरियादी को साथ लेकर आस पास क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की गई तथा थाना क्षेत्र सहित शहरभर में नाकाबंदी भी करवाई गई, परंतु बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका। फरियादी लाखन मीणा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़त लाखन ने बताया कि उसके पिता राजस्थान रोडवेज में चालक के पद पर कार्यरत हैं, वे जयपुर गए हुए हैं। उनके कहने पर कुन्हाड़ी स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा से एटीएम के जरिए 30 हजार रुपए निकालकर लाया था और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा नयापुरा अपने खाते में रुपए जमा कराने गया था, तभी यह वारदात हो गई।

The post कोटा में दिनदहाड़े ठगी! कागज की गड्डी थमा नकदी ले भागे बदमाश appeared first on TIS Media .

कोटा में 2.50 करोड़ की संपति को 49 लाख में बेचा, 3 नटवरलाल गिरफ्तार
कोटा. दो करोड़ 50 लाख की संस्था को फर्जी तरीके से 50 लाख रुपए में बेचकर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी पिछले डेढ़ साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार चल रहे थे। इस मामले में फरियादी हबीब खान ने अप्रेल 2019 में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया था कि ख्वाजा गरीब नवाज एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसाइटी संस्था की ढाई करोड़ की संपत्ति को आरोपियो ने फर्जी तरीके से 49 लाख रुपए में बेच धोखाधडी की। नयापुरा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की थी लेकिन पिछले डेढ़ साल से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस की टीम ने कंसुआ निवासी बाबू खान, अब्दुल वहीद व अजहर अली को गिरफ्तार किया है।

The post कोटा में 2.50 करोड़ की संपति को 49 लाख में बेचा, 3 नटवरलाल गिरफ्तार appeared first on TIS Media .