Governor of Rajasthan Archives - TIS Media
उत्कृष्ट शोधकर्ता, उद्यमी एवं वैज्ञानिक तैयार करें कृषि विश्वविद्यालय: राज्यपाल
सिर्फ डिग्री देने तक सीमित न रहे कृषि विश्वविद्यालय, नवाचार पर दें जोर
विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं संस्थागत व्यवस्थाओं का किया गहन निरीक्षण
कोटा । राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को कृषि विश्वविद्यालय, कोटा में संचालित विषय, छात्रों की वर्तमान स्थिति, नामांकन व्यवस्था, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं संस्थागत व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
राज्यपाल बागडे ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालयों को केवल डिग्री प्रदान करने तक सीमित न रहकर, भविष्य के कृषि वैज्ञानिक, शोधकर्ता, उद्यमी एवं राष्ट्रनिर्माता तैयार करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों को एक ऐसी योग्य मानव संपदा (एसेट) के रूप में तैयार करें जो समाज, राष्ट्र एवं संपूर्ण मानवधारा के हित में योगदान दे सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बौद्धिक रूप से सशक्त बनाते हुए समाज, राष्ट्र एवं विश्व के लिए एक मूल्यवान संपत्ति के रूप में तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों की ऊर्जा एवं ज्ञान का लाभ संपूर्ण मानव समाज तक पहुँचना चाहिए।
कुलाधिपति बागड़े ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रसार शिक्षा में प्रगति की समीक्षा की तथा विश्वविद्यालय द्वारा की जा रही शिक्षा, अनुसंधान, प्रसार, मानव संसाधन विकास, प्रशासनिक एवं वित्तीय सुधार, आधारभूत संरचना विकास, हरित पहल, उद्यमिता एवं स्टार्टअप आदि सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्याें की प्रंशसा की। उन्होंने कहा कि कृषि को राष्ट्र की आर्थिक एवं सामाजिक मजबूती का आधार माना जाता है, ऐसे में युवाओं का कृषि एवं कृषि-आधारित व्यवसायों की ओर रुझान बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए।
राज्यपाल ने निर्देश दिए कि कृषि विश्वविद्यालय में अधिक से अधिक छात्रों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कृषि शिक्षा का लाभ अधिकतम युवाओं तक पहुँच सके। उन्होंने शिक्षकों एवं छात्रों के अनुपात की समीक्षा करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण कृषि शिक्षा के प्रसार से राष्ट्र को मजबूत कृषि-शक्ति के रूप में स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने विश्वविद्यालय से संबद्ध 13 संस्थानों (9 सरकारी एवं 4 निजी) की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यदि कोई संस्थान सम्बन्धता हेतु निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतरे तो विश्वविद्यालय को ऐसे संस्थानों के विरूद्ध कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने विश्वविद्यालय को प्लेसमेंट सेल स्थापित करने के निर्देश दिए, जहाँ इसका रिकॉर्ड रखा जाए कि पूर्व छात्र निजी, सरकारी एवं अन्य क्षेत्रों में कितनी प्रगति कर रहे हैं। राज्यपाल ने प्रतिवर्ष ‘अलुमनाई मीट’ आयोजित करने का सुझाव दिया, ताकि सफल पूर्व छात्र वर्तमान छात्रों को प्रेरित कर सकें। साथ ही, उन्होंने विदेशों व बड़े शहरों में कार्यरत पूर्व छात्रों को वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ने की बात कही।
राज्यपाल ने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के पुस्तकालयों में भारत के प्राचीन ग्रंथ अवश्य उपलब्ध हों। उन्होंने महर्षि भारद्वाज द्वारा विमान विज्ञान के वर्णन, भास्कराचार्य द्वारा गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत की खोज और नालंदा विश्वविद्यालय जैसे ज्ञान केंद्रों की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत का ज्ञान वैश्विक धरोहर है, जो आज विश्व में भारतीयों की प्रतिभा के माध्यम से पुनः स्थापित हो रहा है।
कुलगुरू डॉ. विमला डूंकवाल ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रसार की मुख्य उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय कृषि शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है तथा नई तकनीकों को किसानों तक पहुँचाने के लिए सतत् प्रयासरत है। निदेशक अनुसंधान डॉ. एस. के. जैन द्वारा विश्वविद्यालय की पिछले तीन वर्षों की विभिन्न गतिविधियों तथा उपलब्धियां पर आधारित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में सिंदूर का पौधा रोपण किया गया तथा कृषि तकनीकी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा कृषि उद्यमियों से संवाद किया।
संवाद में कुलाधिपति के उच्च शिक्षा सलाहकार प्रो. कैलाश सोडाणी, ओएसडी उच्च शिक्षा डॉ. कुलदीप मिश्रा, वित्त नियंत्रक, विश्वविद्यालय के सभी निदेशकगण, अधिष्ठातागण एवं परीक्षा नियंत्रक उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की कुलसचिव मनीषा तिवारी ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति एवं अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन दिया।
The post उत्कृष्ट शोधकर्ता, उद्यमी एवं वैज्ञानिक तैयार करें कृषि विश्वविद्यालय: राज्यपाल appeared first on TIS Media .
युवाओं को स्टार्टअप के लिए तैयार करे राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय: राज्यपाल
स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का किया लोकार्पण, रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने पर दिया जोर
फैशन डिजाइनिंग, फाइन आर्ट्स, विजुअल इफेक्ट्स जैसे गैर इंजीनियरिंग विषय शुरू करने पर जताई खुशी
कोटा। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की रूचि स्वयं का उद्योग स्थापित करने में रहती है। युवाओं की इस रूचि को ध्यान में रखकर राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा अपने विद्यार्थियों को उद्यमी बनाने की दिशा में कार्य करते हुए नवाचारों को बढ़ावा दे। उन्होंने कहा कि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इस तरह से तैयार किया जाए कि यहां से निकलकर वे अपना स्टार्टअप शुरू कर सकें और नौकरी ढूंढने की बजाय रोजगार देने वाले बनें।
बागडे बुधवार को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति एवं विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता सहित अन्य शिक्षकों के साथ संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय से पिछले कई वर्षों में ऐसे छात्र निकले होंगे जिन्होंने अपना उद्योग स्थापित किया होगा या किसी बड़ी कम्पनी में अच्छे पद पर होंगे। विश्वविद्यालय द्वारा ऐसे होनहार विद्यार्थियों का उदाहरण अन्य विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत कर उन्हें उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया जाए।
विश्वविद्यालय में अनुसंधान गतिविधियों पर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने कहा कि शोध करने वाले छात्र अपनी पीएचडी का विषय ऐसा चुने जो समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी हो। शोध के लिए चुना गया विषय उनके जीवन में बदलाव लाए ताकि शोध में व्यतीत किया गया समय फलदाई हो। उन्होंने विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप फैशन डिजाइनिंग, फाइन आर्ट्स, विजुअल इफेक्ट्स जैसे गैर इंजीनियरिंग कार्यक्रम शुरू करने की सराहना की।
स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का किया लोकार्पण
राज्यपाल ने राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा में नवनिर्मित स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रैक्टिकल ज्ञान के अभाव में डिग्री का कोई उपयोग नहीं है। इसलिए, विद्यार्थी केवल पाठ्यपुस्तक पढ़कर डिग्री हासिल करने की अपेक्षा व्यावहारिक एवं प्रैक्टिकल ज्ञान प्राप्त करने पर अधिक ध्यान दें। उन्होंने कहा कि इस सेंटर के माध्यम से विद्यार्थी के कला-कौशल में इतना निखार लाया जाए कि वे विद्यार्थी बाहर जाकर राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय की अलग पहचान कायम करें। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि विद्यार्थियों में विशेष स्किल को निखारने में यह सेंटर उपयोगी साबित होगा। उन्होंने नवनिर्मित सेंटर के उद्घाटन के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
अधिकारियों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता में सुधार के लिए उठाए गए कदमों, विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों, विभिन्न संस्थानों के साथ किए गए एमओयू, विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन की दिशा में उठाए गए कदमों, उद्यमिता कौशल में सुधार एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों आदि के बारे में जानकारी भी दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सलाहकार उच्च शिक्षा प्रो. कैलाश सोडाणी, ओएसडी उच्च शिक्षा डॉ. कुलदीप मिश्रा, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. निमित चौधरी, कुलसचिव श्रीमती भावना शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिष्ठाता उपस्थित रहे।
रिवर फ्रंट भी निहारा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने चंबल रिवर फ्रंट का भ्रमण कर इसका सौंदर्य निहारा। उन्होंने नयापुरा घाट से प्रवेश करते हुए सिंह घाट, साहित्य घाट उत्सव घाट, चंबल माता घाट, मुकुट महल सहित विभिन्न घाटों और वहां बनी कलाकृतियां का अवलोकन किया और इसके सौंदर्य को अपने मोबाइल में भी कैद किया। विभिन्न लोक कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों और फव्वारों का सौंदर्य भी निहारा। इस अवसर पर जिला कलेक्टर एवं कोटा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  पियूष समारिया, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, प्राधिकरण आयुक्त ममता तिवारी, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
The post युवाओं को स्टार्टअप के लिए तैयार करे राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय: राज्यपाल appeared first on TIS Media .
सुयोग्य, क्षमतावान युवा तैयार करें विश्वविद्यालय-राज्यपाल
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में शिक्षकों के साथ राज्यपाल ने किया संवाद
समय से परीक्षा परिणाम घोषित करने और नए पाठ्यक्रम शुरू करने का दिया निर्देश
कोटा। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति और नवाचारों के माध्यम से सुयोग्य और क्षमतावान युवा तैयार करने में जुटें। विद्यार्थियों को जीवन कौशलों में दक्ष बनाया जाए ताकि वे समाज और राष्ट्रहित में अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें।
राज्यपाल बुधवार को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के कुलपति एवं विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता शिक्षकों के साथ संवाद कर रहे थे। संवाद के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली और निर्देश दिए कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जल्द से जल्द दीक्षांत समारोह आयोजन कर डिग्रियों का वितरण किया जाए ताकि विद्यार्थियों को कॅरियर निर्माण में किसी तरह की बाधा ना आए। विश्वविद्यालय के शैक्षिक उन्नयन एवं शैक्षणेतर गतिविधियों के संबंध में उन्होंने मार्गदर्शन किया।
बचपन को गढने में भी हो भागीदारी
राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों में विविध विकास कार्यों के साथ-साथ वहां की विद्यालयी शिक्षण व्यवस्था में भी भागीदार बना जाए। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर ज्ञान और समृद्ध अनुभव मिलेंगे तो उनकी नींव मजबूत होगी, क्षमताओं का विकास होगा। उच्च अध्ययन स्तर तक आते-आते उनके बौद्धिक विकास के आयाम विशिष्ट ही होंगे। वे जिस क्षेत्र में जाएंगे वहां अपनी प्रतिभा के बल पर सर्वश्रेष्ठ कर पाएंगे। इस तरह विश्वविद्यालय श्रेष्ठ एवं सुयोग्य नागरिकों का निर्माण कर पाएंगे। विश्वविद्यालय होनहार विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों के अनुभवों से भी लाभान्वित करें। साथ ही अध्यनरत विद्यार्थियों को भी सेमिनार इत्यादि शैक्षणिक और शैक्षणेतर गतिविधियों में अवसर दिए जाएं जिनसे उनकी प्रतिभा का निखार हो सके।
प्रत्येक विद्यार्थी रोपे एक पौधा, करे सार -संभाल
राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को प्रवेश के समय परिसर में पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाए और वह अध्ययनकाल के दौरान उसकी सार-संभाल भी करे जिससे एक अपनत्व भाव विश्वविद्यालय के प्रति पैदा हो सके और इस छोटे से कदम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी भागीदारी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में उपलब्ध पर्याप्त खाली जमीन का उपयोग रुचि, कौशल विकास की गतिविधियों के लिए किया जाए। इससे शारीरिक और बौद्धिक क्षमता का विकास हो सकेगा।
समाज को दिशा देने वाला हो शोध कार्य
विश्वविद्यालय में शोध गतिविधियों पर राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने कहा कि शोध करने वाले छात्र पीएचडी के लिए ऐसे सार्थक विषय चुनेॅ जो समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी हो। उनका शोध कार्य समाज और राष्ट्र के लिए ज्ञान और प्रेरणा का स्रोत बने।
उन्होंने विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप किए गए प्रावधानों, नवाचारों, शैक्षणिक उत्कृष्टता व उन्नयन के लिए उठाए गए कदमों, संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, संसाधनों वित्तीय स्थिति इत्यादि की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में राज्यपाल के सलाहकार उच्च शिक्षा प्रो. कैलाश सोडाणी, कुलगुरु प्रो. बी एल वर्मा, ओएसडी उच्च शिक्षा डॉ कुलदीप मिश्रा, प्रोफेसर सुबोध कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिष्ठाता उपस्थित रहे।विश्वविद्यालय के एकादमिक निदेशक एवं नियंत्रक प्रो. बी अरुण कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से विविध जानकारियां साझा कीं। आभार प्रदर्शन नियंत्रक वित्त महेश चंद मीणा ने किया। कार्यक्रम संचालन प्रो. क्षमता चौधरी ने किया।
The post सुयोग्य, क्षमतावान युवा तैयार करें विश्वविद्यालय-राज्यपाल appeared first on TIS Media .
VMOU: कुलपति पर घोटाले की आंच, राज्यपाल ने बिठाई उच्च स्तरीय जांच
TISMedia@Kota वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) में अनियमितताएं, घोटाले और घपले थमने का नाम ही नहीं ले रहे। पाठ्यपुस्तकों की छपाई के टेंडर में भ्रष्टाचार करने के आरोपों में प्रकाशन विभाग के पूर्व निदेशक और प्रिंटिंग प्रेस मालिक को जेल भेजे हुए  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को अभी सप्ताहभर भी न गुजरा होगा कि अनियमितताओं और घोटालों की आंच कुलपति प्रो. आर.एल. गोधारा तक जा पहुंची है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलाधिपति एव राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रो गोदारा के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच गठित कर दी है।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने वीएमओयू के कुलपति के खिलाफ गंभीर शिकायतें मिलने के बाद 3 सदस्यीय जांच समिति गठित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। राज्यपाल के सचिव सुबीर कुमार की ओर से 29 अक्टूबर को जारी आदेशों के मुताबिक राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ एके गहलोत को इस उच्च स्तरीय जांच समिति का समन्वयक बनाया है। उनके साथ भारतीय धरोहर के निदेशक प्रो कृपा शंकर तिवारी और एमएनआईटी जयपुर के प्रो एमएम शर्मा को इस समिति का सदस्य बनाया गया है। राज्यपाल ने इस समिति को वीएमओयू के कुलपति प्रो गोदारा पर लगे अनियमितताओं, घोटालों एवं घपलों के सभी आरोपों की जांच एक महीने में पूरी कर रिपोर्ट राजभवन को सौंपने के निर्देश दिए हैं।
राजभवन को वीएमओयू में प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मिल रही थी। इन शिकायतों में विश्वविद्यालय में हुए निर्माण कार्यों में अनियमितताएं करने के साथ ही कोटा निवासी राहुल सिंह की शिकायतें प्रमुख हैं। राजभवन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जेजे कॉलोनी निवासी  राहुल सिंह ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाए थे कि सीखो कमाओ योजना के 2 करोड़ 28 लाख रुपये प्रोफेसर बी अरुण और प्रोफेसर आर एल गोदारा डकार गए। इस आशय की एक चिठी वित्त नियंत्रक ने सरकार को भी लिखी है। भ्रष्टाचार का गंभीर मामला है जिसके चलते विवि की छवि राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल हुई ही।
इसके साथ ही बिना टेंडर के एक फर्म को असाइनमेंट स्कैन करने का ठेका दे दिया। इस आशय की एक चिठी वित्त नियंत्रक ने सरकार को भी लिखी है। बिना टेंडर और स्टेच्युटरी बॉडी के अप्रूवल के बिना चहेते फर्म को कुलपति गोदारा द्वारा असाइनमेंट ऑनलाइन करने का ठेका देना और गवर्नर आफिस को सूचित किये बिना और बिना किसी को चार्ज दिए कुलपति गोदारा का महीनों विश्वविद्यालय की गाड़ी लेकर घूमते रहना के साथ साथ बोम में यूनिवर्सिटी एक्ट का उलंघन कर प्रोफेसर का पद खाली रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए है।
राज्यपाल का आदेश जारी होने के बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे समय में जब वीएमओयू में न तो स्थाई वित्तनियंत्रक है और न ही कुलसचिव, तब जांच की सुचिता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि, विश्वविद्यालय के दोनो ही पदों पर प्रशासनिक अधिकारी की बजाय यूनिवर्सिटी स्टाफ काबिज है। इसलिए वह कुलपति के दवाब में रहेगा या फिर जांच समिति को सहयोग करेगा देखने वाली बात होगी।
The post VMOU: कुलपति पर घोटाले की आंच, राज्यपाल ने बिठाई उच्च स्तरीय जांच appeared first on TIS Media .
नहीं रहे भाजपा के कल्याण: राम लहर से कराया था बीजेपी का देश भर में “कल्याण”
6 अप्रैल 1980 को भाजपा का गठन हुआ तो कल्याण सिंह सिंह बने थे यूपी के महामंत्री
कल्याण सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने जून 1991 में बनाई थी पहली पूर्ण बहुमत की भाजपाई सरकार
संघ से राजनीति में पदार्पण
अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के मढ़ौली गाँव में 05 जनवरी 1935 को एक साधारण किसान परिवार में जन्मे कल्याण सिंह बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गये थे। पढ़ाई करने के लिए अलीगढ़ आ गए। जहां धर्म समाज महाविद्यालय से उन्होंने 1954 में बी.ए किया और फिर 1956 में एलएलबी की, लेकिन वकालत करने के बजाय वह शिक्षक बन गए। स्कूली बच्चों को पढ़ाने के साथ ही कल्याण सिंह ने अपना राजनीतिक सफर जारी रखा। उनकी क्षेत्र में सक्रियता और मजबूत पकड़ के चलते साल 1967 में पहली बार जनसंघ ने अतरौली विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया। जनसंघ का यह दांव इतना सटीक बैठा कि साल 1980 तक कोई भी कल्याण सिंह को हरा नहीं पाया। जनसंघ का जब जनता पार्टी में विलय हुआ और 1977 में सरकार बनी तो कल्याण सिंह को उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राम नरेश यादव ने उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाया, लेकिन साल 1980 के चुनाव आते-आते जनता पार्टी के खिलाफ यूपी में खासा माहौल बन गया। इंदिरा गांधी खुद मोर्चा संभाले हुईं थी और उन्होंने अलीगढ़ ही नहीं आसपास के इलाकों में कई जनसभाएं की। नतीजन, साल 1980 के चुनावों में कल्याण सिंह को पहली बार हार का मुंह देखना पड़ा।
Read More: हत्यारा पति गिरफ्तारः लव मैरिज के बाद रिजवाना बनी “अंतिम” के प्रेम का हुआ खूनी अंत
राम लहर के कराया बीजेपी का कल्याण
साल 6 अप्रैल 1980 को भाजपा का गठन हुआ तो कल्याण सिंह को पार्टी का प्रदेश महामंत्री बनाया गया। इसके साथ ही राम मंदिर आंदोलन की कमान भी उन्हें ही सौंप दी गई। मंदिर निर्माण के लिए कल्याण सिंह ने गांव-गांव यात्राएं की, गिरफ्तारियां दी। नतीजन, भाजपा कार्यकर्ताओं में उनकी इमेज रामभक्त की बन गई। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए कार सेवा का ऐसा दौर शुरू किया कि पूरे उत्तर प्रदेश में राम मंदिर निर्माण के लिए गांव-गांव में आंदोलन होने लगे। पहली बार 30 अक्टबूर, 1990 को कारसेवकों पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने गोलियां चलवा दी। जिसमें 5 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना के बाद तो कल्याण सिंह ने मुलायम सिंह के खिलाफ ऐसा मोर्चा खोला कि अयोध्या से लेकर उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश का माहौल ही बुरी तरह गर्म हो गया। कल्याण सिंह की इसी मंदिर लहर ने भाजपा को सियासी संजीवनी दी और उन्होंने सिर्फ एक साल में बीजेपी को इस स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया कि पार्टी ने साल 1991 में भाजपा ने पहली बार उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। जिसके मुखिया यानि मुख्यमंत्री बने कल्याण सिंह।
Read More: मोबाइल कारोबारी की निर्मम हत्या, जंगलों में फेंका शव, पहचान मिटाने को जलाई कार, तीन आरोपी गिरफ्तार
मंदिर यहीं बनाऊंगा, जेल भी गए, सरकार भी गिरी
Read More: “छपास रोगियों” का होगा पक्का इलाजः बाल संरक्षण अधिकार आयोग ने दिए सख्त कार्यवाही करने के आदेश
दोबारा सत्ता में आने के लिए करना पड़ा कड़ा संघर्ष
बाबरी मस्जिद विध्वंस और मंडल-कमंडल के इस दौर में उत्तर प्रदेश की राजनीति में धर्म और जातिवाद का ऐसा उभार आया कि इससे देश का यह सबसे बड़ा सूबा शायद ही कभी उबर सके। बाबरी मस्जिद गिरने के बाद साल 1993 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कल्याण सिंह अलीगढ़ की अतरौली और एटा की कासगंज सीट से चुनाव लड़े और दोनों ही जगह से उन्होंने जीत हासिल की। इन चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन मायावती और मुलायम सिंह के गठजोड़ ने कल्याण सिंह की सत्ता में वापसी नहीं होने दी। बीजेपी को सत्ता में वापस आने के लिए 5 साल तक संघर्ष करना पड़ा। साल 1997 में कल्याण सिंह दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने लेकिन इस बार उनकी पार्टी के आला पदाधिकारियों से ही कलह हो गई। नतीजन, दो साल बाद ही पार्टी ने भाजपा को यूपी में स्थापित करने वाले कल्याण सिंह को मुख्यमंत्री के पद से हटाकर “कठपुतली” सीएम यानि राम प्रकाश गुप्ता को सूबे का नया मुख्यमंत्री बना डाला। नाराज कल्याण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के नाम से नए राजनीतिक दल का गठन कर लिया।
Read More: सपा सांसद ने तालिबान की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- रूस और अमेरिका तक को खदेड़ दिया
पुराने दुश्मन, बन बैठे दोस्त
दिसम्बर 1999 में कल्याण सिंह ने भाजपा छोड़ दी। हालांकि कुछ दिन नाराज रहने के बाद जनवरी 2004 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मनाने पर उनकी फिर से घर वापसी हुई और दो साल पहले बनाई अपनी पार्टी राष्ट्रीय क्रांति पार्टी का भी भाजपा में विलय कर लिया। इस साल हुए देश के आम चुनावों में उन्होंने बुलन्दशहर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में न सिर्फ चुनाव लड़ा, बल्कि शानदार जीत भी दर्ज कराई। साल 2007 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भाजपा ने कल्याण सिंह के नेतृत्व में ही लड़ा, लेकिन भाजपा को इसमें कोई बडी सफलता नहीं मिल सकी। जिसके बाद उनकी “घर वापसी” ज्यादा दिनों तक न टिक सकी और साल 2009 में एक बार फिर उन्होंने भाजपा छोड़ दी। यह साल उत्तर प्रदेश की सियासत में खासा अहम था, क्योंकि सियासत के दो विपरीत छोर एक जगह आ मिले और यह छोर थे मुलायम सिंह यादव और कल्याण सिंह। “नेताजी” और “बाबूजी” का यह साथ दोनों के सियासी फायदे के लिए सालों तक जली यूपी की आवाम को रत्ती भर रास न आया। भाया। इस चुनाव में एटा लोकसभा से निर्दलीय मैदान में उतरे कल्याण सिंह ने तो चुनाव जीतकर अपनी सियासी नैया पार लगा ली, लेकिन उनका समर्थन करने वाले मुलायम सिंह यादव और उनकी पार्टी को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा। आलम यह था कि इस चुनाव में समाजवादी पार्टी का एक भी मुस्लिम प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सका। कल्याण को लेकर सपा में कलह मची तो मुलायम ने उनसे दूरी बना ली। यह नुकसान इतना बड़ा था कि एटा लोकसभा सीट कल्याण सिंह के बाद उनके बेटे राजवीर सिंह उर्फ राजू ने हमेशा के लिए मुलायम सिंह से हथिया ली।
Read More: कौन है गुंडा? कैसे बना गुंडा एक्ट? जानिए हैरतंगेज हकीकत
आखिर तक चलता रहा रूठना मनाना
इसके बाद तो कल्याण सिंह और भाजपा का रूठना मनाना आखिर तक चलता ही रहा। साल 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले कल्याण सिंह ने एक बार फिर पार्टी बना ली। हालांकि उनकी पार्टी यानि राष्ट्रीय जनक्रान्ति पार्टी इस विधानसभा चुनाव में कुछ भी खास नहीं कर सकी। नतीजन, साल 2013 में एक बार फिर कल्याण सिंह “घर” वापस लौट आए। साल 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने कल्याण सिंह को यूपी की सियासत के बाहर का रास्ता दिखाने की ठान ली और सितंबर 2014 में राजस्थान का राज्यपाल बना जयपुर भेज दिया। कल्याण सिंह को जनवरी 2015 से अगस्त 2015 तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया। हालांकि राज्यपाल का कार्यकाल खत्म होने के बाद वह फिर यूपी जा पहुंचे और भाजपा की सदस्या भी ले ली, लेकिन इस बार उनकी सेहत ने उनका साथ न दिया। लगातार बीमार रहने के बाद 21 अगस्त 2021 को उन्होंने लखनऊ के अस्पताल में आखिरी सांस ली।
Read More: आजाद मुल्क और बंटवारे की टीस: जिंदगी फिर से चल जरूर पड़ी है, लेकिन जख्म आज भी हरे हैं…
The post नहीं रहे भाजपा के कल्याण: राम लहर से कराया था बीजेपी का देश भर में “कल्याण” appeared first on TIS Media .
राजस्थान में पहली बार हुआ ऑनलाइन दिक्षांत समारोह : 4 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल, 135 को मिली डिग्री
कोटा. कोरोना काल में कृषि विश्वविद्यालय कोटा का चौथा दीक्षांत समारोह वर्चुअल मोड पर शनिवार को राज्यपाल व कुलाधिपति कलराज मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। राज्यपाल मिश्र ने बच्चों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा देने की बात कही। समारोह में 4 विद्यार्थियों को 6 स्वर्ण पदक, इनमें कुलाधिपति, कुलपति, स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रदान किए गए। वहीं, 135 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। इनमें विज्ञान स्नातक उद्यानिकी में 51, विज्ञान स्नातक वानिकी में 15, विज्ञान स्नातक कृषि में 54, विज्ञान निष्णात उद्यानिकी में 15 छात्र शामिल हैं।
Read More: खुद का ट्रक बिका तो दूसरे का चुरा लिया, पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश
समारोह में इस बार राजसी वैभव की झलक दिखाई नहीं दी। पहली बार छात्र व शहर के लोग समारोह के साक्षी नहीं बन पाए। जबकि, ऑनलाइन ही समारोह से जुड़े। समारोह में भीड़ एकत्रित नहीं हो, इस कारण प्रबंध मंडल के सदस्य, डीन, विभागाध्यक्ष ही समारोह में उपस्थित रहे। समारोह के अतिथि पदम् भूषण डॉ. आर.एस. परोदा, संस्थापक अध्यक्ष, टी.ए.ए.एस. एवं पूर्व सचिव कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग व महानिदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली थे। समारोह विवि के कुलपति प्रो. डीसी जोशी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में कुलाधिपति संविधान उद्यान का ई-शिलान्यास व 2 पुस्तकों का ई-विमोचन भी किया गया।
The post राजस्थान में पहली बार हुआ ऑनलाइन दिक्षांत समारोह : 4 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल, 135 को मिली डिग्री appeared first on TIS Media .