Haribhau Bagde Archives - TIS Media

उत्कृष्ट शोधकर्ता, उद्यमी एवं वैज्ञानिक तैयार करें कृषि विश्वविद्यालय: राज्यपाल
सिर्फ डिग्री देने तक सीमित न रहे कृषि विश्वविद्यालय, नवाचार पर दें जोर

विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं संस्थागत व्यवस्थाओं का किया गहन निरीक्षण

कोटा । राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को कृषि विश्वविद्यालय, कोटा में संचालित विषय, छात्रों की वर्तमान स्थिति, नामांकन व्यवस्था, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं संस्थागत व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

राज्यपाल बागडे ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालयों को केवल डिग्री प्रदान करने तक सीमित न रहकर, भविष्य के कृषि वैज्ञानिक, शोधकर्ता, उद्यमी एवं राष्ट्रनिर्माता तैयार करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों को एक ऐसी योग्य मानव संपदा (एसेट) के रूप में तैयार करें जो समाज, राष्ट्र एवं संपूर्ण मानवधारा के हित में योगदान दे सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बौद्धिक रूप से सशक्त बनाते हुए समाज, राष्ट्र एवं विश्व के लिए एक मूल्यवान संपत्ति के रूप में तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों की ऊर्जा एवं ज्ञान का लाभ संपूर्ण मानव समाज तक पहुँचना चाहिए।

कुलाधिपति बागड़े ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रसार शिक्षा में प्रगति की समीक्षा की तथा विश्वविद्यालय द्वारा की जा रही शिक्षा, अनुसंधान, प्रसार, मानव संसाधन विकास, प्रशासनिक एवं वित्तीय सुधार, आधारभूत संरचना विकास, हरित पहल, उद्यमिता एवं स्टार्टअप आदि सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्याें की प्रंशसा की। उन्होंने कहा कि कृषि को राष्ट्र की आर्थिक एवं सामाजिक मजबूती का आधार माना जाता है, ऐसे में युवाओं का कृषि एवं कृषि-आधारित व्यवसायों की ओर रुझान बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए।

राज्यपाल ने निर्देश दिए कि कृषि विश्वविद्यालय में अधिक से अधिक छात्रों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कृषि शिक्षा का लाभ अधिकतम युवाओं तक पहुँच सके। उन्होंने शिक्षकों एवं छात्रों के अनुपात की समीक्षा करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण कृषि शिक्षा के प्रसार से राष्ट्र को मजबूत कृषि-शक्ति के रूप में स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने विश्वविद्यालय से संबद्ध 13 संस्थानों (9 सरकारी एवं 4 निजी) की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यदि कोई संस्थान सम्बन्धता हेतु निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतरे तो विश्वविद्यालय को ऐसे संस्थानों के विरूद्ध कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने विश्वविद्यालय को प्लेसमेंट सेल स्थापित करने के निर्देश दिए, जहाँ इसका रिकॉर्ड रखा जाए कि पूर्व छात्र निजी, सरकारी एवं अन्य क्षेत्रों में कितनी प्रगति कर रहे हैं। राज्यपाल ने प्रतिवर्ष ‘अलुमनाई मीट’ आयोजित करने का सुझाव दिया, ताकि सफल पूर्व छात्र वर्तमान छात्रों को प्रेरित कर सकें। साथ ही, उन्होंने विदेशों व बड़े शहरों में कार्यरत पूर्व छात्रों को वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ने की बात कही।

राज्यपाल ने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के पुस्तकालयों में भारत के प्राचीन ग्रंथ अवश्य उपलब्ध हों। उन्होंने महर्षि भारद्वाज द्वारा विमान विज्ञान के वर्णन, भास्कराचार्य द्वारा गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत की खोज और नालंदा विश्वविद्यालय जैसे ज्ञान केंद्रों की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत का ज्ञान वैश्विक धरोहर है, जो आज विश्व में भारतीयों की प्रतिभा के माध्यम से पुनः स्थापित हो रहा है।

कुलगुरू डॉ. विमला डूंकवाल ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रसार की मुख्य उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय कृषि शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है तथा नई तकनीकों को किसानों तक पहुँचाने के लिए सतत् प्रयासरत है। निदेशक अनुसंधान डॉ. एस. के. जैन द्वारा विश्वविद्यालय की पिछले तीन वर्षों की विभिन्न गतिविधियों तथा उपलब्धियां पर आधारित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में सिंदूर का पौधा रोपण किया गया तथा कृषि तकनीकी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा कृषि उद्यमियों से संवाद किया।

संवाद में कुलाधिपति के उच्च शिक्षा सलाहकार प्रो. कैलाश सोडाणी, ओएसडी उच्च शिक्षा डॉ. कुलदीप मिश्रा, वित्त नियंत्रक, विश्वविद्यालय के सभी निदेशकगण, अधिष्ठातागण एवं परीक्षा नियंत्रक उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की कुलसचिव मनीषा तिवारी ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति एवं अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन दिया।

The post उत्कृष्ट शोधकर्ता, उद्यमी एवं वैज्ञानिक तैयार करें कृषि विश्वविद्यालय: राज्यपाल appeared first on TIS Media .

युवाओं को स्टार्टअप के लिए तैयार करे राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय: राज्यपाल
स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का किया लोकार्पण, रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने पर दिया जोर

फैशन डिजाइनिंग, फाइन आर्ट्स, विजुअल इफेक्ट्स जैसे गैर इंजीनियरिंग विषय शुरू करने पर जताई खुशी

कोटा। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की रूचि स्वयं का उद्योग स्थापित करने में रहती है। युवाओं की इस रूचि को ध्यान में रखकर राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा अपने विद्यार्थियों को उद्यमी बनाने की दिशा में कार्य करते हुए नवाचारों को बढ़ावा दे। उन्होंने कहा कि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इस तरह से तैयार किया जाए कि यहां से निकलकर वे अपना स्टार्टअप शुरू कर सकें और नौकरी ढूंढने की बजाय रोजगार देने वाले बनें।

बागडे बुधवार को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति एवं विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता सहित अन्य शिक्षकों के साथ संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय से पिछले कई वर्षों में ऐसे छात्र निकले होंगे जिन्होंने अपना उद्योग स्थापित किया होगा या किसी बड़ी कम्पनी में अच्छे पद पर होंगे। विश्वविद्यालय द्वारा ऐसे होनहार विद्यार्थियों का उदाहरण अन्य विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत कर उन्हें उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया जाए।

विश्वविद्यालय में अनुसंधान गतिविधियों पर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने कहा कि शोध करने वाले छात्र अपनी पीएचडी का विषय ऐसा चुने जो समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी हो। शोध के लिए चुना गया विषय उनके जीवन में बदलाव लाए ताकि शोध में व्यतीत किया गया समय फलदाई हो। उन्होंने विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप फैशन डिजाइनिंग, फाइन आर्ट्स, विजुअल इफेक्ट्स जैसे गैर इंजीनियरिंग कार्यक्रम शुरू करने की सराहना की।

स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का किया लोकार्पण

राज्यपाल ने राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा में नवनिर्मित स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रैक्टिकल ज्ञान के अभाव में डिग्री का कोई उपयोग नहीं है। इसलिए, विद्यार्थी केवल पाठ्यपुस्तक पढ़कर डिग्री हासिल करने की अपेक्षा व्यावहारिक एवं प्रैक्टिकल ज्ञान प्राप्त करने पर अधिक ध्यान दें। उन्होंने कहा कि इस सेंटर के माध्यम से विद्यार्थी के कला-कौशल में इतना निखार लाया जाए कि वे विद्यार्थी बाहर जाकर राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय की अलग पहचान कायम करें। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि विद्यार्थियों में विशेष स्किल को निखारने में यह सेंटर उपयोगी साबित होगा। उन्होंने नवनिर्मित सेंटर के उद्घाटन के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

अधिकारियों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता में सुधार के लिए उठाए गए कदमों, विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों, विभिन्न संस्थानों के साथ किए गए एमओयू, विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन की दिशा में उठाए गए कदमों, उद्यमिता कौशल में सुधार एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों आदि के बारे में जानकारी भी दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सलाहकार उच्च शिक्षा प्रो. कैलाश सोडाणी, ओएसडी उच्च शिक्षा डॉ. कुलदीप मिश्रा, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. निमित चौधरी, कुलसचिव श्रीमती भावना शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिष्ठाता उपस्थित रहे।

रिवर फ्रंट भी निहारा

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने चंबल रिवर फ्रंट का भ्रमण कर इसका सौंदर्य निहारा। उन्होंने नयापुरा घाट से प्रवेश करते हुए सिंह घाट, साहित्य घाट उत्सव घाट, चंबल माता घाट, मुकुट महल सहित विभिन्न घाटों और वहां बनी कलाकृतियां का अवलोकन किया और इसके सौंदर्य को अपने मोबाइल में भी कैद किया। विभिन्न लोक कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों और फव्वारों का सौंदर्य भी निहारा। इस अवसर पर जिला कलेक्टर एवं कोटा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  पियूष समारिया, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, प्राधिकरण आयुक्त ममता तिवारी, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

The post युवाओं को स्टार्टअप के लिए तैयार करे राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय: राज्यपाल appeared first on TIS Media .

सुयोग्य, क्षमतावान युवा तैयार करें विश्वविद्यालय-राज्यपाल
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में शिक्षकों के साथ राज्यपाल ने किया संवाद

समय से परीक्षा परिणाम घोषित करने और नए पाठ्यक्रम शुरू करने का दिया निर्देश

कोटा। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति और नवाचारों के माध्यम से सुयोग्य और क्षमतावान युवा तैयार करने में जुटें। विद्यार्थियों को जीवन कौशलों में दक्ष बनाया जाए ताकि वे समाज और राष्ट्रहित में अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें।

राज्यपाल बुधवार को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के कुलपति एवं विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता शिक्षकों के साथ संवाद कर रहे थे। संवाद के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली और निर्देश दिए कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जल्द से जल्द दीक्षांत समारोह आयोजन कर डिग्रियों का वितरण किया जाए ताकि विद्यार्थियों को कॅरियर निर्माण में किसी तरह की बाधा ना आए। विश्वविद्यालय के शैक्षिक उन्नयन एवं शैक्षणेतर गतिविधियों के संबंध में उन्होंने मार्गदर्शन किया।

बचपन को गढने में भी हो भागीदारी

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों में विविध विकास कार्यों के साथ-साथ वहां की विद्यालयी शिक्षण व्यवस्था में भी भागीदार बना जाए। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर ज्ञान और समृद्ध अनुभव मिलेंगे तो उनकी नींव मजबूत होगी, क्षमताओं का विकास होगा। उच्च अध्ययन स्तर तक आते-आते उनके बौद्धिक विकास के आयाम विशिष्ट ही होंगे। वे जिस क्षेत्र में जाएंगे वहां अपनी प्रतिभा के बल पर सर्वश्रेष्ठ कर पाएंगे। इस तरह विश्वविद्यालय श्रेष्ठ एवं सुयोग्य नागरिकों का निर्माण कर पाएंगे। विश्वविद्यालय होनहार विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों के अनुभवों से भी लाभान्वित करें। साथ ही अध्यनरत विद्यार्थियों को भी सेमिनार इत्यादि शैक्षणिक और शैक्षणेतर गतिविधियों में अवसर दिए जाएं जिनसे उनकी प्रतिभा का निखार हो सके।

प्रत्येक विद्यार्थी रोपे एक पौधा, करे सार -संभाल

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को प्रवेश के समय परिसर में पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाए और वह अध्ययनकाल के दौरान उसकी सार-संभाल भी करे जिससे एक अपनत्व भाव विश्वविद्यालय के प्रति पैदा हो सके और इस छोटे से कदम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी भागीदारी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में उपलब्ध पर्याप्त खाली जमीन का उपयोग रुचि, कौशल विकास की गतिविधियों के लिए किया जाए। इससे शारीरिक और बौद्धिक क्षमता का विकास हो सकेगा।

समाज को दिशा देने वाला हो शोध कार्य

विश्वविद्यालय में शोध गतिविधियों पर राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने कहा कि शोध करने वाले छात्र पीएचडी के लिए ऐसे सार्थक विषय चुनेॅ जो समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी हो। उनका शोध कार्य समाज और राष्ट्र के लिए ज्ञान और प्रेरणा का स्रोत बने।

उन्होंने विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप किए गए प्रावधानों, नवाचारों, शैक्षणिक उत्कृष्टता व उन्नयन के लिए उठाए गए कदमों, संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, संसाधनों वित्तीय स्थिति इत्यादि की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में राज्यपाल के सलाहकार उच्च शिक्षा प्रो. कैलाश सोडाणी, कुलगुरु प्रो. बी एल वर्मा, ओएसडी उच्च शिक्षा डॉ कुलदीप मिश्रा, प्रोफेसर सुबोध कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिष्ठाता उपस्थित रहे।विश्वविद्यालय के एकादमिक निदेशक एवं नियंत्रक प्रो. बी अरुण कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से विविध जानकारियां साझा कीं। आभार प्रदर्शन नियंत्रक वित्त महेश चंद मीणा ने किया। कार्यक्रम संचालन प्रो. क्षमता चौधरी ने किया।

The post सुयोग्य, क्षमतावान युवा तैयार करें विश्वविद्यालय-राज्यपाल appeared first on TIS Media .