Health Minister Dr. Raghu Sharma Archives - TIS Media

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया 11 जिलों में आईसीयू, एनआईसीयू और पीआईसीयू का शिलान्यास
TIS Media @Kota मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के निरन्तर प्रयासों से राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में पायनियर बनकर उभर रहा है। देश के दूसरे राज्यों के लोग भी हमारी चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लेने राजस्थान आ रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में चिकित्सा सुविधाएं और भी बेहतर हों, इसके लिए राजधानी से लेकर गांव-ढाणी तक मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।

वह शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोटा सहित प्रदेश के 11 जिलों के 17 चिकित्सालयों मेें आईसीयू, नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू), शिशु गहन चिकित्सा इकाई (पीआईसीयू) तथा मदर केयर यूनिट के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि करीब 94 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से होने वाले इन कार्यों के पूरा होने से 531 बैड की बढ़ोतरी होगी। इसमें आईसीयू के 270, एनआईसीयू के 208, पीआईसीयू के 33 बैड तथा मदर केयर यूनिट के 20 बैड शामिल हैं।

Read More: कोटा सरस डेयरी में फटा सिलेंडर, सिक्योरिटी गार्ड की हुई मौत

कोरोना की दूसरी लहर से लिया सबक

उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गाें को साथ लेकर कोरोना की पहली एवं दूसरी लहर का मुकाबला किया। हमारे भीलवाड़ा और रामगंज मॉडल को देश-दुनिया में पहचान मिली और दूसरे राज्यों ने भी इसे अपनाया। दूसरी घातक लहर में ऑक्सीजन एवं दवाओं की आपूर्ति तथा बैड्स को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे सबक लेते हुए हमारी सरकार मेडिकल कॉलेजों से लेकर सीएचसी-पीएचसी स्तर तक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत कर रही है ताकि तीसरी लहर आए तो हमें इस महामारी के मुकाबले में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़। आज हुए शिलान्यासों से इन जिलों में चिकित्सा व्यवस्था और मजबूत होगी।

Read More: ACB Blockbuster Friday: घूसखोर डाल-डाल, एसीबी पात-पात, एक साथ चार जिलों में दबोचे घूसखोर

हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज

उन्होंने कहा कि राजस्थान ऐसा प्रदेश है जो सभी जिलों में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में अधिकाधिक मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए यूपीए सरकार के समय योजना बनी थी। राजस्थान ने इस दिशा में पूरी तैयारी के साथ आवश्यक शर्ताें को पूरा किया, जिसके चलते 30 जिलों में सरकारी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की ओर हमारे कदम बढ़ सके। शेष तीन जिलों में भी सरकारी मेडिकल कॉलेज स्वीकृत कराने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं।

Read More: उम्रः 19 साल, महारथः नकबजनी, निशाना बनाते थे सिर्फ मंदिर और दुकानें…

कोरोना पीड़ितों की मदद में नहीं रहने देंगे कोई कमी

उन्होंने कहा कि कोरोना से जान गंवाने वाले परिवारों को सम्बल देने के लिए हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री कोरोना बाल कल्याण योजना लागू की है। इससे अनाथ बच्चों एवं विधवा महिलाओं के जीवन की राह आसान हो सकेगी। इसके साथ ही प्रदेशवासियों को इलाज के भारी-भरकम खर्च से मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है। सभी जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, एनजीओ आदि हर पात्र परिवार को इस योजना से जोड़ने में अपनी भागीदारी निभाएं।

Read More: चोरी और सीनाजोरीः कोटा में बिजली चोरों पर शिकंजा कसना पड़ा KEDL कर्मचारियों को भारी

13 हजार ऑक्सीजन बैड

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि दूसरी लहर के कटु अनुभवों से सबक लेते हुए हमारी सरकार ऑक्सीजन उत्पादन एवं शिशु चिकित्सा इकाइयों में बढ़ोतरी की योजना पर तेजी से काम कर रही है। राज्य में एक हजार मैट्रिक टन ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता हासिल करने की दिशा में हम अग्रसर हैं। उन्होंने बताया कि मार्च 2020 में प्रदेश में ऑक्सीजन बैड 5 हजार 448 थे। इनकी संख्या बढ़ाकर 13 हजार की जा रही है। साथ ही, आईसीयू के 1 हजार 125 बैड थे, जिनकी संख्या अब 2 हजार 622 हो जाएगी। इसी तरह एनआईसीयू बैड की संख्या 475 से बढ़ाकर 1 हजार 554, पीआईसीयू बैड की 164 से 1 हजार 48 और एसएनसीयू बैड की संख्या 222 से बढ़ाकर 308 की जा रही है।

Read More: 23 लाख रुपए में बनो RAS, प्री और मेन्स से लेकर इंटरव्यू पास कराने तक की गारंटी

1 लाख 50 हजार कोविड टेस्ट करने की क्षमता

चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में राज्य सरकार ने पूरे समर्पण भाव और मुस्तैदी के साथ कोरोना का प्रबंधन किया है। उन्होंने कहा कि संक्रामक रोगों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा वैभव गालरिया ने बताया कि प्रदेश में प्रतिदिन 1 लाख 50 हजार कोविड टेस्ट करने की क्षमता विकसित कर ली गई है। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में जीनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा प्रारम्भ हो गई है। विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का कार्य 15 अगस्त तक पूरा होना संभावित है। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिवांगी स्वर्णकार ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों के सांसद-विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव निरंजन आर्य, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा अखिल अरोरा, शासन सचिव चिकित्सा सिद्धार्थ महाजन, संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर, मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य एवं अधीक्षक सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

Read More: भरोसे में सेंध: बुजुर्गों की मदद को आई महिला ने ही साफ कर डाला घर

जेके लोन में 20 बैड का मदर केयर यूनिट

जेके लोन अस्पताल में 579 लाख से 36 बैड एनआईसीयू एवं 250 लाख से 20 बैड मदर केयर यूनिट का शिलान्यास किया गया। वीसी में विधायक पीपल्दा रामनारायण मीणा, रामगंजमण्डी मदन दिलावर, जिला कलक्टर उज्ज्वल राठौड़, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. विजय सरदाना सहित चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

The post मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया 11 जिलों में आईसीयू, एनआईसीयू और पीआईसीयू का शिलान्यास appeared first on TIS Media .

सौगातों की बारिश : कोटा जेकेलोन में बना राजस्थान का पहला मॉड्यूलर NICU
कोटा. नवजातों की मौत से सुर्खियों में रहने वाला जेके लोन अस्पताल अब बेहतर सुविधाओं के लिए राजस्थान में पहचाना जाएगा। इस अस्पताल में राजस्थान का पहला मॉड्यूलर एनआईसीयू बनकर तैयार हुआ है। सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एनआईसीयू का लोकार्पण किया है। साथ ही कोटा मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध अस्पतालों में 8 करोड़ 42 लाख रुपए के कार्यों का उद्घाटन किया। इसमें ब्लड कम्पोनेंट यूनिट, ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट व स्कूल ऑफ नर्सिंग भवन का भी लोकार्पण शामिल है। अस्पताल की सुविधाओं में विस्तार होने से हाड़ौती के मरीजों को इलाज में फायदा होगा। वीसी में कोटा से यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, सम्भागीय आयुक्त, जिला कलक्टर, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य, चारों अस्पतालों के अधीक्षक, सीएमएचओ सहित चिकित्सा विभाग से जुड़े अधिकारी जुड़े रहे।

Read More : मंत्री धारीवाल का आरोप : पीएम मोदी ने 3 महीने में करवाई थी 90 हजार फोन टैपिंग

राजस्थान का पहला मॉड्यूलर एनआईसीयू कोटा में

जेकेलोन अस्पताल में प्रदेश का पहला मॉड्यूलर एनआईसीयू बनकर तैयार हुआ है। इसकी क्षमता 114 बेड की है, जिसमें 20 बेड का मदर वार्ड भी शामिल है। सरकार ने एनआईसीयू वार्ड में वार्मर, सीपेप मशीन, फोटोथैरेपी मशीन, इंफूजन पम्प, वेनिलेटर, मॉनिटर व अन्य मशीनें उपलब्ध कराई है। शुद्ध ऑक्सीजन के लिए हेपा फिल्टर व सेंट्रल एसी सिस्टम भी है।

Read More : राजस्थान में स्पेशल 26 : एसीबी की शक्ल में घर में घुसे लुटेरे, 22.98 लाख लूटे

नए अस्पताल में 132 लाख की ब्लड कंपोनेंट यूनिट

हाड़ौती के मरीजों को अलग-अलग कंपोनेंट के ब्लड की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए गहलोत सरकार ने नए अस्पताल में 132 लाख की लागत से ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट लगाई है। इससे मरीजों के तीमारदारों को ब्लड लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अब अस्पताल में ही मरीजों को ब्लड मिल सकेगा।

यहां लगा 1.28 करोड़ का ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

एमबीएस अस्पताल व नए अस्पताल में सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक में 64- 64 लाख की लागत से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाए गए हैं। कोरोना के दौरान नए अस्पताल में दो ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट पहले ही लगाए जा चुके हैं। ऐसे में अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की संख्या 4 हो चुकी है। अब मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Read More : त्योहारों पर ग्रहण : कोरोना ने डाला होली के रंग में भंग, घर के बाहर रंग उड़ाना पड़ेगा भारी

2.58 करोड़ से बना नर्सिंग स्कूल भवन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) योजना के तहत 2.58 करोड़ की लागत से एमबीएस अस्पताल में स्कूल ऑफ नर्सिंग भवन का निर्माण हुआ है। जिसका मुख्यमंत्री गहलोत ने उद्घाटन किया।

The post सौगातों की बारिश : कोटा जेकेलोन में बना राजस्थान का पहला मॉड्यूलर NICU appeared first on TIS Media .