Helps In Anemia Archives - TIS Media

#Health_Tip: छोटे से नींबू के बड़े फायदे, जान कर हैरान रह जाएंगे आप, आज से करें डाइट में शामिल
TISMedia@Health. कोटा. नींबू से तो सब ही परिचित है। इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। आपने भी इसके सेवन के कई फायदों के बारे में सुना होगा। नींबू विटामिन सी का मुख्य सोर्स है। वैज्ञानिकों के अनुसार नींबु का उपयोग बहुत पहले से औषधियां बनाने में किया जाता है। इसमें कई तरह के विटामिन और पोषक तत्वों के गुण पाए जाते है। नींबू हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई लोग नींबू का सेवन वजन कम करने के लिए करते है। इसमें मौजूद तत्व शरीर को डिटॉक्स करने का भी काम करते है। इसमें एंट-एजिंग और इम्युनिटी बढ़ाने वाले गुण भी पाए जाते है। चलिए आज आपको बताते है नींबू के फायदों के बारे में।

ये पाया जाता है नींबू में

नींबू में विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, फॉस्फोरस, जस्ता, फोलेट, तांबा, पैंटोथेनिक एसिड, नियासिन थायसिन, और कई तरह के प्रोटीन इत्यादि पोषक तत्व पाए जाते है। हेल्थ एक्सपर्ट्स नींबू का भरपूर फायदा उठाने के लिए उसके पल्प यानी गुदे का इस्तेमाल करने की सलाह देते है।

READ MORE: #Health_Tip: रोज खाली पेट खाएं भीगे हुए चने, कई बीमारियों से बचाव के साथ मिलेंगे गजब के फायदे

नींबू के फायदे

वजन कम करने में फायदेमंद

आज के दौर में अधिकांश लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान है। ऐसे में नींबू आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें पाए जाने वाला पेक्टिन नामक सॉल्यूबल फाइबर पेट को देर तक भरा रखता है। जिससे भूख कंट्रोल होती है। साथ ही इसको गर्म पानी के साथ लेने से शरीर में कैलोरी बर्न होने की प्रक्रिया को तेज किया जा सकता है।

दिल रहेगा सेहतमंद

नींबू का सेवन दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। एक नींबू से शरीर को 31 एमजी तक विटामिन सी मिलता है। शोधकर्ता बताते है कि विटामिन सी से भरपूर फूड्स के सेवन से दिल के रोगों और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। इसके साथ ही नींबू में मौजूद फाइबर और प्लांट कंपाउंड भी इस खतरे को कम करने का काम करते है।

त्वचा और बालों की समस्याओं से निजात

नीबूं का सेवन त्वचा और बालों को भी बेहतर बना सकता है। इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम पाया जाता है। जो बाल और त्वचा को स्वस्थ बनाने में मददगार होते है। साथ ही इसमें मौजूद अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाने और नई कोशिकाओं को विकसित करने का काम करता है। नींबू के सेवन से रूखी त्वचा, त्वचा की गहरी रंगत, मुंहासे, डैंड्रफ आदि समस्याओं से निजात मिल सकता है।

पेट और डायबिटीज के मरीजों भी करें सेवन

एक्सपर्ट की मानें तो नींबू में साॉल्यूबल फाइबर और सिंपल शुगर के रूप में करीब 10 प्रतिशत तक कार्ब्स मौजूद होता है। इसमें मौजूद पैक्टीन नामक सॉल्यूबल फाइबर आपकी गट हेल्थ में सुधार करता है। साथ ही ये शरीर में शुगर और स्टार्च का पाचन धीमा करता है। जो ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद करता है।

READ MORE: #Health_Tip: गर्मियों में जरूर खाएं ये फल, कई बीमारियां दूर होने के साथ मिलेंगे जबरदस्त फायदे

गुर्दे की पथरी से राहत

गुर्दे में वेस्ट प्रॉडक्ट्स के इकट्ठा होने से पथरी बनने का खतरा होता है। नींबू के नियमित सेवन से इससे राहत मिल सकती है। इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड आपके यूरिन के पीएच लेवल को बढ़ाकर पथरी की समस्या को और गंभीर होने से रोक सकता है। गुर्दे में पथरी की समस्या से परेशान लोगों को हर रोज नींबू का सेवन करना चाहिए।

एनीमिया की परेशानी होगी दूर

शरीर में आयरन की कमी से खून की कमी हो जाती है। खून की कमी की परेशानी को एनीमिया कहते है। नींबू में बुहत कम मात्रा में आयरन पाया जाता है, लेकिन इससे मिलने वाला सिट्रिक एसिड और विटामिन सी प्लांड फूड्स से मिलने वाले आयरन के अवशोषण में मदद करता है।

The post #Health_Tip: छोटे से नींबू के बड़े फायदे, जान कर हैरान रह जाएंगे आप, आज से करें डाइट में शामिल appeared first on TIS Media .

#Health_Tip: रोज खाली पेट खाएं भीगे हुए चने, कई बीमारियों से बचाव के साथ मिलेंगे गजब के फायदे
TISMedia@Health. कोटा. आपने भीगे हुए चने खाने की सलाह तो अक्सर सुनी होगी। बड़े-बुजुर्ग भी सुबह उठकर भीगे हुए चने खाने की सलाह देते है। चना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई रिसर्च में तो ये तक बताया गया है कि एक मुट्ठी चने का नियमित सेवन करने से शरीर से जुड़ी जितनी भी छोटी-बड़ी बीमारी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। कई लोग भीगे हुए चने खाते है। चलिए आज जानते है क्या होता है चने में मौजूद और इसके सेवन से क्या क्या फायदे मिलते है।

भीगे चने में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स पाए जाते है। ये हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है। इसका नियमित सेवन कई बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है। इसे खाने से दिमाग तेज़ होता है, खून साफ होता है जिससे चेहरे पर भी निखार आता है।

READ MORE: #Health_Tip: गर्मियों में जरूर खाएं ये फल, कई बीमारियां दूर होने के साथ मिलेंगे जबरदस्त फायदे

ऐसे करें भीगे चने का सेवन

भीगे चने तैयार करने के लिए एक बर्तन में एक मुट्ठी चने भिगों दें। रोजाना सुबह खाली पेट भीगे चने खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए सुबह खाली पेट भीगे चने खाने की सलाह दी जाती है।

भीगे हुए चने खाने के फायदे

ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

भीगे हुए चने का नियमित सेवन करने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहती है। इसमें फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भरपूर होते है जो इस बीमारी के खतरे को रोकता है।

पाचन तंत्र होगा दुरुस्त

भीगे हुए चने खाने से पाचन तंत्र भी बेहतर होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। जो मुख्य रूप से भोजन के पाचन का काम करता है। इसलिए भीगे चने खाने की सलाह दी जाती है।

वजन घटाने में मददगार

आज के दौर में अधिकांश लोग बढ़ते वजन की समस्या से परेशान है। भीगे हुए चने का सेवन बढ़ते वजन की समस्या में भी कारगर माना जाता है। चने में पाए जाने वाला ग्लाइसेमिक इंडेक्स तत्व भूख को कम करके वजन घटाता है।

READ MORE: #Health_Tip: सूरजमुखी के बीजों का इस तरह करें सेवन, दिल से लेकर डायबिटीज तक मिलेंगे कई फायदे

कैंसर का खतरा होगा कम

कैंसर के खतरे से बचाने में भी भीगे हुए चने का सेवन फायदेमंद हो सकता है। चने में मौजूद ब्यूटिरेट नामक फैटी एसिड मुख्य रूप से कैंसर को जन्म देने वाली कोशिकाओं को खत्म करने का काम करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

भीगे हुए चने का सेवन आंखों के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसमें β-कैरोटीन तत्व मौजूद होता है। ये तत्व मुख्य रूप हमारी आंखों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने से बचाने का काम करता है। इससे आंखों की रोशनी स्वस्थ बनी रहती है।

दूर होगी खून की कमी

भीगे हुए चने खाने से खून की कमी यानी एनीमिया से भी निजात मिल सकता है। हर रोज भीगे हुए चने खाने से आपको चने में मौजूद आयरन की प्राप्ति होती रहेगी। आयरन शरीर में पर्याप्त खून की मात्रा को बनाए रखने में मददगार होता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

भीगे हुए चने का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जो बच्चे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे मां को भी पर्याप्त ऊर्जा की पूर्ति होती रहती है।

READ MORE: #Health_Tip: नाश्ते में करें इन 7 फूड्स को शामिल, सेहतमंद रहने के साथ मिलेंगे कई फायदे

बालों के लिए लाभदायक

नियमित रूप से भीगे हुए चने खाने से बालों को काफी फायदा मिलता है। इसका कारण है भीगे हुए चने में मौजूद विटामिन ए, बी और विटामिन ई, जो बालों को स्वस्थ रखने के साथ साथ उन्हें मजबूत बनाए रखता है।

The post #Health_Tip: रोज खाली पेट खाएं भीगे हुए चने, कई बीमारियों से बचाव के साथ मिलेंगे गजब के फायदे appeared first on TIS Media .

#Health_Tip: क्या जानते है करी पत्ते के जूस के इतने फायदे, आज से ही करें अपनी डाइट में शामिल
TISMedia@Health. कोटा. आप ने कई व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल होता तो देखा ही होगा। खासतौर से दक्षिण भारतीय खाना तो इसके बिना अधूरा सा ही लगता है। लेकिन शायद ही आप जानते होगे की करी पत्ते का इस्तेमाल केवल स्वाद ही बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। करी पत्ते के जूस का सेवन आपकी सेहत को बहुत फायदे देता है। चलिए आज जानते है क्या पाया जाता है करी पत्ते में और कैसे बनाए इसका जूस साथ ही इसके जूस का सेवन करने के फायदों के बारे में।

ये होता है करी पत्ता में मौजूद

करी पत्ता में आयरन, जिंक, कॉपर, कैल्शियम, विटामिन-ए, विटामिन-बी, अमीनो एसिड, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। जो हमें सेहतमंद रखने में मददगार होते है।

एक्सपर्ट की मानें तो नियमित रूप से करी पत्ते के जूस का सेवन हमारे शरीर को कई गम्भीर बीमारियों से बचाने का काम करता है। ये एनीमिया की परेशानी को दूर करने और वजन कम करने में भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। साथ ही इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

READ MORE: #Health_Tip: दिल को रखना है सेहतमंद तो आज से ही शुरू करें इन ड्रिंक्स का सेवन

ऐसे बनाएं करी पत्ते का जूस

करी पत्ते का जूस बनाने के लिए सबसे पहले पंद्रह-बीस करी पत्तों को धोकर साफ कर लें। फिर इन्हें दो चम्मच पानी के साथ मिक्सर में डाल कर इसे पेस्ट की तरह बनने तक पीस लें। फिर इस पेस्ट में एक गिलास पानी डालकर मिक्सर चलाएं। अब इसे छान लें। तैयार है आपका सेहत से भरपूर करी पत्ते का जूस। इसका सेवन करें

या ऐसे भी बना सकते है जूस

सबसे पहले पंद्रह-बीस करी पत्तों को साफ पानी से धोकर एक गिलास पानी में तेज गैस पर उबलने रख दें। पांच मिनट तक उबालने के बाद इसको छान लें। अब इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसका ठंडा या गर्म जैसे भी चाहें इसका सेवन कर सकते है।

करी पत्ते के जूस का सेवन करने के फायदें

एनीमिया की परेशानी होगी दूर

करी पत्ते के जूस का नियमित सेवन एनीमिया की परेशानी से निजात दिलाने का काम करता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन और फोलिक एसिड मौजूद होता है, जो एनीमिया को दूर करने में सहायक होते है।

READ MORE: #Health_Tip: डायबिटीज मरीज जरूर करें इन फूड्स को अपने लंच में शामिल, मिलेंगे फायदे

बॉडी होती है डिटॉक्स

करी पत्ते के जूस को पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। इसका नियमित सेवन शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। जिससे शरीर की एक्सट्रा चर्बी हटाने में मदद मिलती है।

वजन कम करने में मददगार

करी पत्ते का जूस वजन कम करने में भी मददगार माना जाता है। जो लोग जूस पीना पसंद नहीं करते, वे खाने में भी इसके पत्तों का सेवन कर सकते है। ये चर्बी घटाने का काम करता है और इसमें मौजूद फाइबर बॉडी से टॉक्सिन बाहर करता है।

आंखों की रोशनी बढ़ती है

करी पत्ते में भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करते है। इसके साथ ही इसका सेवन मोतियाबिंद जैसी परेशानी से बचाव में भी मदद करते है।

पाचन तंत्र होगा मजबूत

अगर आप भी अपच, गैस जैसी दिक्कतों का सामना करते है, तो करी पत्ते के जूस का सेवन करें। करी पत्ते का जूस पाचन तंत्र मजबूत करता है। इसके सेवन से गैस, अपच जैसी दिक्कतों से निजात मिल सकता है।

READ MORE: #Health_Tip: आज से ही शामिल करें अपनी डाइट में हींग, कई बीमारियों से निजात के साथ मिलेंगे इतने फायदे

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों को करी पत्ते के जूस का नियमित सेवन करना चाहिए। करी पत्ते के जूस में मौजूद एंट-डायबिटीक एजेंट शरीर में इंसुलिन की एक्टिविटी पर असर डालते है। जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर भी डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

The post #Health_Tip: क्या जानते है करी पत्ते के जूस के इतने फायदे, आज से ही करें अपनी डाइट में शामिल appeared first on TIS Media .