History of India Archives - TIS Media

क्या आप जानते हैं! दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद किसने बनवाई थी…
कोटा. मुगल बादशाह शाहजहां को कौन नहीं जानता। जिन्हें, शानदार इमारतें तामीर करने (बनवाने) का शौक था। ताजमहल , लालकिला समेत आगरा, दिल्ली, लाहौर और कश्मीर में बहुत से भवन उनकी यादगार हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इतिहास में एक और शाहजहां का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। इनकी शौहरती भी पूरी दुनिया में फैली हुई है। न सिर्फ, बेहतरीन तरीके से सल्तनत चलाने वाले कामयाब शासक के तौर पर बल्कि दुनिया की मशहूर इमारतों का निर्माण कराने के लिए। फर्क इतना है कि इस शाहजहां का मुगलिया सल्तन से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं और यह पुरुष नहीं एक महिला शासक थीं। जी हां, हम बात कर रहे हैं भोपाल की नवाब बेगम शाहजहां की।

भोपाल की नवाबः बेगम शाहजहां

महज 6 साल की उम्र में बनीं नवाब

नवाब शाहजहां बेगम का जन्म 30 जुलाई 1838 में मध्यप्रदेश के भोपाल में हुआ। इनके पिता नवाब जहांगीर मोहम्मद खान बहादुर भोपाल के शासक थे। जब बेगम शाहजहां के पिता का इंतकाल इनके बचपन में ही हो गया था। दस्तूर के मुताबिक शाहजहां को भोपाल का नवाब बना दिया गया। उस वक्त उनकी उम्र महज छह साल ही थी। ऐसे में शाहजहां के होश संभालने तक सारा सरकारी कामकाज उनकी मां नवाब सिकंदर बेगम ने संभाला।

Read More: सुनो, ये चिट्ठियां नहीं हैं! कागज पर रख दिया है निकाल कर कलेजा…

30 साल की उम्र में संभाली सल्तनत

साल 1868 में जब बेगम शाहजहां तीस वर्ष की हुईं तो, मां का भी इंतेकाल हो गया। उसके बाद वह पूरे अधिकारों के साथ भोपाल की नवाब बनीं और 1901 में अपनी मृत्यु के समय तक भोपाल की नवाब रहीं। मुश्किल हालातों ने कभी भी बेगम शाहजहां का पीछा नहीं छोड़ा। उनकी शादी 1855 में बाकी मोहम्मद खां नुसरत जंग बहादुर से हुई। जिनका 1867 में इंतकाल हो गया। उस वक्त उनकी उम्र महज 29 साल थी। यानि 30 साल की उम्र तक कुदरत ने मां और पिता के साथ साथ पति भी छीन लिया, लेकिन बेगम शाहजहां के मजबूत इरादे कभी भी नहीं तीन साल बाद खानदान वालों के दबाव में दूसरी शादी का फैसला किया और विश्व स्तरीय आलिम नवाब सिद्दीक हसन खां कन्नौजी से इनकी शादी हुई। नवाब सिद्दीक हसन खां कन्नौजी बहुत बड़े आलिम व लेखक थे। उन्होंने 250 से ज्यादा किताबें लिखीं। जिनका लोहा पूरी दुनिया मानती है।

Read More: कोटा में देखिए दुनिया के 7 अजूबे सुबह 10.30 बजे से…

नामचीन शायर और कुशल प्रशासक

नवाब शाहजहां बेगम फारसी भाषा की नामचीन शायरा थीं। ताजूर व शीरीं इनके तखल्लुस थे। मसनवी सिद्कुल बयान, ताजुल कला और दिवाने शीरीं, इनके शेर के दीवान रहे। इसके अलावा उन्होंने कई किताबें भी लिखीं। जिनमें तहजीबुन्निसवां ( महिलाओं के संस्कार ) काफी मशहूर हुई। वह बहुत ही अच्छी शासनाध्यक्षा थीं। उन्होंने जनता की भलाई के लिए अनगिनत काम किए। एक तरह से कहें तो आज के भोपाल की नींव उन्होंने ही रखी। उन्होंने सिर्फ स्कूल और अस्पताल ही नहीं बनवाए, बल्कि अपनी रियाया को जागरुक करने के लिए कई बड़े जोखिम भी उठाए। उस दौर में चेचक जानलेवा बीमारियों में शुमार थी। इसके टीके का नया-नया अविष्कार हुआ। जिसे लेकर जनता के बीच तमाम तरह की अफवाहें फैली हुई थीं। इन अफवाहों को दूर करने और भोपाल के लोगों को इस जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए उन्होंने सबसे पहले अपने बच्चों को चेचक का टीका लगवाया। तब जाकर जनता को यकीन हुआ और लोग चेचक के टीके लगवाने के लिए आगे आए। बेगम शाहजहां अच्छी तरह जानती थीं कि सल्तनत में खुशहाली तभी आएगी जब खेतों में पैदावार अच्छी होगी। लेकिन भोपाल में अक्सरकर पीने तक के पानी के लाले पड़ जाते थे। ऐसे में उन्होंने न सिर्फ प्याऊ लगवा कर पीने के पानी का इंतजाम किया, बल्कि सिंचाई के लिए नहरें भी खुदवाई। लोग करों के बोझ तले न दबें और खुशहाल जिंदगी जी सकें इसके लिए तमाम बेजा टैक्स खत्म किए। अक्टूबर 1900 में इन्हें कैंसर हो गया। ग्यारह महीने तक इस बीमारी से जूझने के बाद आखिरकार उन्होंने आंखें मूंद ली।

Read More: भीलों के लिए है मन्नतों का दिन, प्रहलाद और हिरण्यकश्यप से नहीं कोई वास्ता

विश्व की सबसे बड़ी मस्जिद ताजुल मसाजिद

नवाब बेगम शाहजहां को उनकी तामीर कराई गई इमारतों के लिए भी हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने जिन इमारतों का निर्माण कराया, उनमें से एक भोपाल की शानदार मस्जिद ताजुल मसाजिद दुनियाभर में खासी मशहूर है। आज से तीस साल पहले तक यह मस्जिद विश्व की सबसे बड़ी मस्जिद मानी जाती थी। अब विश्व में कई बड़ी मस्जिदें बन गई हैं, लेकिन फिर भी यह विश्व की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। यह चार लाख वर्ग मीटर में बनी है और एक ही वक्त में 1,75,000 नमाजियों के लिए गुंजाइश रखती है।

Read More: उमंग और उल्लास के समंदर में नहाना तो चले आओ हाड़ौती के “न्हाण”

तामीर कराई थी इग्लैंड की पहली मस्जिद

नवाब बेगम शाहजहां को सिर्फ हिंदुस्तान में ही नहीं इग्लेंड में भी बड़े सम्मान के साथ याद किया जाता है। नवाब बेगम एक बार इग्लैंड के दौरे पर गईं, लेकिन उन्हें नमाज अता करने के लिए कहीं मस्जिद दिखाई न दी। पूछने पर पता चला कि उस वक्त इग्लैंड में लोग अपने घरों पर ही नमाज अता किया करते थे। फिर क्या था, बेगम नवाब ने मुस्लिम स्कॉलर्स के कहने पर मस्जिद का निर्माण करा दिया। यह इग्लैंड की पहली मस्जिद थी। जिसे आज शाहजहां मसजिद वोवकिंग के नाम से जाना जाता है।

Read More: कलम का कुआं: अवैध शराब का अड्डा था कभी यह गांव, सरकारी योजनाओं ने बदल डाली सूरत

बेगम ने भी तामीर कराया था ताजमहल

आगरा के ताजमहल को तो दुनिया जानती है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक ताजमहल बेगम शाहजहां ने भी बनवाया था। जिसे आज दुनिया भोपाल के ताजमहल के तौर पर जानती है। आगरा का ताजमहल मूलतः कब्रिस्तान है, लेकिन भोपाल का ताजमहल एक जिंदा घर। दरअसल, बेगम शाहजहां ने अपने रहने के लिए भोपाल में महल बनवाया और इसे नाम दिया रंगमहल। इसके निर्माण में 13 साल से ज्यादा का वक्त लगा। पूरी इमारत संगमरमर के सफेद पत्थरों से बनाई गई। जिसमें दुनियाभर से लाए गए बेशकीमती पत्थर भी जडवाए गए। जब इमारत बनकर तैयार हुई और लोगों को देखने के लिए बुलाया गया तो उनकी जुबां से खुद ही निकल पड़ा… अरे यह तो ताजमहल है। बस इसके बाद नवाब बेगम शाहजहां के इस महल को भोपाल का ताजमहल कहा जाने लगा।

Read More: प्रो. विनय पाठकः रचा इतिहास, लगातार आठवीं बार संभालेंगे कुलपति की जिम्मेदारी

पढाई पर था खास जोर

नवाब बेगम शाहजहां को इमारतें बनवाने, शासन चलाने और किताबें लिखने का ही शौक नहीं था, बल्कि वह पढ़ाई पर खासा जोर देती थी। इसीलिए उन्होंने अपनी सल्तनत में हर 10 कोस पर एक स्कूल बनवाया। इतना ही नहीं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बनाए जाने में भी इन्होंने दिल खोलकर मदद की। इनकी बेटी नवाब सुल्तान बेगम और नवासे नवाब हमीदुल्ला खान एएमयू के चांसलर भी रह चुके हैं। बावजूद इसके, अफसोस यह है कि मुगलिया सुल्तान शाहजहां को तो पूरी दुनिया याद करती है, लेकिन भोपाल की इस महिला नवाब बेगम शाहजहां को इतिहास के पन्नों में दबा दिया गया। उनके काम ही नहीं उनकी यादों को भी भुला दिया गया।

(लेखक- खुर्शीद अहमद, मूलरूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। सऊदी अरब की इमाम यूनिवर्सिटी से अरबी भाषा और साहित्य में परास्नातक करने के बाद फिलहाल कतर में कार्यरत हैं)

The post क्या आप जानते हैं!  दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद किसने बनवाई थी… appeared first on TIS Media .

15 मार्चः अकबर ने खत्म किया था जजिया कर, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का हुआ था इंतकाल
कोटा. 15 मार्च इतिहास की तारीखों में बड़े फैसलों और बड़ी हस्तियों के बिछड़ने के दिन के तौर पर दर्ज है। हिंदुस्तान की बात करें तो इस रोज मुगल बादशाह अकबर ने मुगलिया सल्तन को बदनाम करने वाले सबसे कुख्यात टैक्स यानि जजिया कर को आज ही के दिन खत्म किया था। यह कर धार्मिक यात्राएं करने वालों से जबरन वसूला जाता था। बादशाह अकबर के इस फैसले से आज का दिन मुगलिया सल्तनत की बेशुमार तारीखों में सबसे खास साबित हुआ था।

15 मार्च सिर्फ बड़े फैसलों के लिए ही याद नहीं किया जाता। इस दिन को हिंदुस्तान की बड़ी हस्तियों के हमसे बिछड़ने के लिए भी याद किया जाता है। इसी रोज गरीब नवाज ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का इंतकाल भी हुआ था। साहित्यकार राही मासूम रजा और स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र नारायण भाई देसाई का निधन भी आज ही के दिन हुआ था।

आज के दिन को हिंदुस्तान की तारीखों में बड़ी हस्तियों की पैदायश के लिए भी याद किया जाता है। आज ही के रोज दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में पिछड़ों और दलितों को संगठित कर बड़ी राजनीतिक पारी खेलने वाले बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक काशीराम और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा का भी जन्म हुआ था। इसके साथ ही अभिनेता अभय देयोल और नामचीन पहलवान गुरु हनुमान का भी जन्म हुआ था।

जानिए आज के दिन हुई देश दुनिया की अन्य प्रमुख घटनाएः-

भारत में हुई प्रमुख घटनाएः-

1236- सूफ़ी संत हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का निधन।

1564- मुगल बादशाह अकबर ने हटाया जजिया कर

1901- महान पहलवान एवं कुश्ती के प्रशिक्षक गुरु हनुमान का जन्म

1934- बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का जन्म

1943- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिह वर्मा का जन्म

1969- भारतीय नौसेना में पहला हेलीकॉप्टर दस्ता शामिल किया गया

1976- बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल का जन्म

1988- आजादी के बाद पहली बार आठ राजनीतिक दलों ने किया भारत बंद का आह्वान

1992- साहित्यकार एवं फिल्म पटकथाकार राही मासूम रज़ा का निधन

2009- महिला पहलवान गीतिका जाखड़ ने लगातार सातवीं बार भारत केसरी खिताब जीता

2008- आईपीएस किरण बेदी को मिला जर्मन सम्मान ‘एनीमेरी मेडिसन’

2015- स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र नारायण भाई देसाई का निधन।

दुनिया की प्रमुख घटनाएं:-

1493- क्रिस्टोफर कोलम्बस दुनिया घूमने के बाद स्पेन लौटा

1744- फ्रांसीसी सम्राट लुईस 15वें ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की

1901- अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में घोडों की दौड पर लगा प्रतिबंध

1907- महिलाओं को मतदान का अधिकार देने वाला यूरोप का पहला देश बना

1964- सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया

1985- पहला डोमेन ‘सिम्बोलिक डॉट कॉम’ पंजीकृत किया गया

1999- एल्डबजोर्ग लोवर नार्वे की प्रथम रक्षामंत्री बनीं

2003- चीन में सत्ता नई पीढी के हाथ आई हू जिन्ताओ राष्ट्रपति बने

2008- इटली के पोसिलियो में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई

2008- कजाखस्तान के वैंकावूर हवाई अड्डे से रूस ने प्रोटाम एम रॉकेट का प्रक्षेपण किया

2011- सीरिया में गृहयुद्ध शुरू हुआ

The post 15 मार्चः अकबर ने खत्म किया था जजिया कर, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का हुआ था इंतकाल appeared first on TIS Media .

बड़ा सवाल: आखिर कहां गई आजाद हिंद फौज की बेहिसाब संपत्ति?
सरकार इस संपत्ति का हिसाब देने को तैयार नहीं, सैनिकों की गिरफ्तारी के बाद की थी जब्त

आजाद हिंद फौज के सैनिकों को भारत सरकार अब भी मानती है युद्ध अपराधी

TISMedia@नेशनल डेस्क.  देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले आजाद हिंद फौज के सैनिकों को भारत सरकार अब भी स्वतंत्रता सेनानी नहीं मानती। इससे बड़ी विडंम्बना और क्या होगी कि देश की आजादी के लिए यह लोग लड़े उसी देश की आजाद सरकार इन्हें युद्ध अपराधी घोषित कर दिया। यह सनसनीखेज खुलासा सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी ने किया।

इतिहास की सबसे बड़ी गलती

राजश्री ने The Inside Stories से विशेष बातचीत करते हुए बताया कि भारत सरकार ने आज भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस और उनकी आजाद हिन्द फौज को युद्ध अपराधियों की श्रेणी में शामिल कर रखा है। हद तो तब हो गई जब 1971 में तत्कालीन इंन्दिरा गांधी ने ब्रिटिश सरकार को पत्र लिख कर आश्वासन दे दिया था कि जितने भी युद्ध अपराधी होंगे उन्हें ब्रिटिश सरकार को सौंप दिया जाएगा, लेकिन जब जनता को इस फैसले की भनक लगी तो पुरजोर विरोध शुरू हो गया। जिसके बाद इंदिरा को अपने हाथ पीछे खींचने पड़े, लेकिन दस्तावेजों में इस गलती को अब तक सुधारा नहीं गया है।

किसी सरकार ने नहीं ली सुध

राजश्री चौधरी ने कहा कि इंदिरा के जनविरोधी फैसले का जनता ने तो विरोध किया, लेकिन  राजनीतिक दलों ने इस पर खामोशी ओढ़ ली है। इसी का नतीजा है कि आज भी आजाद हिंद फौज के सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानी मानने की बजाय युद्ध अपराधी माना जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक आईएनए के सेनिकों को युद्ध अपराधियों की श्रेणी से बाहर नहीं निकाला जाएगा और राष्ट्रभक्त घोषित नहीं किया जाएगा। वह इसके लिए संघर्ष करती रहेंगी।

सरकार दे संपत्ति का हिसाब

राजश्री ने भारत सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि आजादी हिंद फौज ने देश को आजाद कराने के लिए संचालित होने वाली सैन्य गतिविधियों के लिए दुनिया भर से चंदा इकट्ठा किया था। लोगों ने दिल खोलकर करोड़ों रुपए और जेवरात दिए, लेकिन आजाद हिंद फौज की हार और सभी प्रमुख सैन्य अधिकारियों के गिरफ्तार होने बाद सरकार ने इस पैसे का क्या किया किसी को पता नहीं। उन्होंने बताया कि कई बार लिखा पढ़ी करने के बावजूद सरकार चंदे में मिली इस संपत्ति का हिसाब देने को तैयार नहीं है। जिससे आशंका होती है कि कहीं सत्ता में बैठे लोगों ने इस पैसे को डकार तो नहीं लिया।

The post बड़ा सवाल: आखिर कहां गई आजाद हिंद फौज की बेहिसाब संपत्ति? appeared first on TIS Media .

कांप जाएगी आपकी रूह: नेताजी को जानना है तो पढ़िए उनकी लिखी यह चिट्ठियां
TISMedia@नेशनल डेस्क. ‘इंग्लैंड के राजा के लिए वफादारी की कसम खाना मेरे लिए मुश्किल था। जबकि मैं खुद को देश सेवा में लगाना चाहता था। मैं देश के लिए कठिनाइयां झेलने को तैयार हूं, यहां तक कि अभाव, गरीबी और मां-पिता की नाखुशी भी।‘’ यह उस चिट्ठी का हिस्सा जिसे महान देशभक्त सुभाष चंद्र बोस ने अपने बड़े भाई शरत चंद्र को लिखी थी।

आखिर ऐसा क्या हुआ जो छोटे भाई को अपने बड़े भाई के नाम इतने तल्ख लहजे में चिट्ठी लिखनी पड़ी? तो आप जानकर हैरान रह जाएंगे इसकी वजह भी एक खत ही था, जिसे शरतचंद्र ने सुभाष चंद्र बोस को लिखा था।

सिविल सेवा की नौकरी को मारी ठोकर

यह बात तो लगभग हिंदुस्तान का बच्चा-बच्चा जानता है कि आज़ादी की लड़ाई में शामिल होने के लिए नेताजी ने भारतीय सिविल सेवा की नौकरी ठुकरा दी। उन्होंने लंदन से आईसीएस की परीक्षा पास की। हालांकि उनके इतनी बड़ी नौकरी को ठुकराने पर उनके पिता काफी नाराज़ हुए। दरअसल उनके पिताजी को सुभाष के इस फैसले की वजह ही समझ में नहीं आ रही थी।

चिट्ठी लिख बताई पिता की नाराजगी

इस बात की तस्दीक उनके बड़े भाई शरतचंद्र बोस के लिखे गए पत्र से भी होती है जिसमें उन्होंने सुभाष को पिता की नाराज़गी के बारे में बताया। लेकिन, बड़े भाई शरत चंद्र की चिट्ठी का जवाब छोटा भाई इतना तल्ख लहजे में देगा आज के दौर में कोई सोच भी नहीं सकता। सुभाष का पत्र पढ़कर शरतचंद्र भी अच्छे से समझ गए थे कि उन पर अब किसी तरह का दबाव डालना बेकार है।

अब तुम क्या करोगे?

इसके बावजूद भी शरतचंद्र का दिल नहीं माना और उन्होंने सुभाष को एक और खत लिखा। जिसमें  बताया कि पिता रात-रात भर सोते नहीं हैं। तुम्हारे भारत लौटते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वे ब्रिटिश राज के निशाने पर हैं। ऐसे में भारत सरकार उन्हें स्वतंत्र नहीं रहने देगी।’ सुभाष चंद्र बोस के मित्र दिलीप राय ने जब यह पढ़ा तो वह बोले, ‘सुभाष, अब तुम क्या करोगे? अभी भी वक्त है अगर तुम चाहो तो अपना इस्तीफा वापस ले सकते हो?

जवाब सुन दंग रह गए जिगरी दोस्त

यह सुनकर सुभाष गुस्से से तिलमिलाकर बड़े ही बेबाक अंदाज में कहा कि तुम ऐसा सोच भी कैसे सकते हो?’ दिलीप राय ने बेहद शांत स्वर में कहा, ‘इसलिए, क्योंकि तुम्हारे पिता अभी बीमार हैं। सुभाष बोले, ‘मैं जानता हूं, पर अगर हम अपने परिवार की प्रसन्नता के आधार पर अपने आदर्श निर्धारित करते हैं तो क्या ऐसे आदर्श वास्तव में आदर्श होंगे? सुभाष चंद्र बोस की यह बात सुनकर दिलीप राय दंग रह गए। उनके मुंह से सिर्फ यही निकल पाया, ‘धन्य हैं तुम्हारे माता-पिता, जिन्होंने ऐसे जुनूनी बेटे को जन्म दिया है जो पिता की खुशी से भी ऊंचा स्थान अपनी मातृभूमि की सेवा को देता है। साल 1943 में नेताजी जब बर्लिन ( Berlin ) में थे तब दिलीप राय ने वहां आज़ाद हिंद रेडियो और फ्री इंडिया सेंटर की स्थापना की। सुभाष चंद्र बोस ( Subhas Chandra Bose ) ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की।

जलियावाला बाग ने भरी आग

देश और दुनियाभर में फैले हिंदुस्तानियों के दिलों में आजादी की चाह जगाने वाले शख्स और महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस (Subhas Chandra Bose) का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा ( Odisha ) के कटक (Cuttack ) शहर में हुआ था। उनके पिता कटक शहर के जाने-माने वकील थे। बोस को जलियांवाला बाग कांड ( Jallianwala Bagh Massacre ) ने इतना प्रभावित किया कि वह आजादी की लड़ाई में कूद पड़े। कॉलेज के दिनों में एक अंग्रेजी शिक्षक के भारतीयों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर उन्होंने विरोध किया तो उन्हें कॉलेज से निकाल दिया गया था। लेकिन नेताजी बचपन से अलहदा किस्म के इंसान थे।

The post कांप जाएगी आपकी रूह: नेताजी को जानना है तो पढ़िए उनकी लिखी यह चिट्ठियां appeared first on TIS Media .