jee main exam february 2021 Archives - TIS Media

जेईई-मेन फरवरी 2021ः 12वीं कक्षा से हटाए गए सिलेबस से भी पूछ लिए सवाल, मुश्किल में फंसे स्टूडेंट्स
TISMedia@Kota. जेईई-मेन फरवरी 2021 बीई बीटेक के लिए परीक्षा बुधवार से प्रारंभ हुई। परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड मोड पर दो पारियों में हुई। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि विद्यार्थियों के फीडबैक एवं सीसेट पर प्राप्त रिस्पाॅन्सेज के आधार पर फिजिक्स आसान, कैमिस्ट्री एवरेज तथा मैथ्स का पेपर लेन्दी रहा। ओवरऑल पेपर आसान रहा।

इस बार कोविड को देखते हुए एनटीए द्वारा यह कहा गया था कि वे टाॅपिक जो सीबीएसई 12वीं कक्षा के सिलेबस से हटाए गए थे, उनके सवाल सिर्फ इंटीजर सेक्शन में पूछे जाएंगे, ताकि स्टूडेंट्स के पास उन्हें करने या नहीं करने के लिए ऑप्शन रहे लेकिन, इस प्रकार के टाॅपिक्स से सवाल शुरू के 20 प्रश्नों में भी थे। जिनके लिए स्टूडेंट्स के पास विकल्प नहीं था। जैसे फिजिक्स के ट्रांजिस्टर, कैमिस्ट्री में मेटलर्जी एवं पाॅलीमर से इस तरह के प्रश्न पूछे गए थे। ऐसे में जो स्टूडेंट्स इन प्रश्नों को छोड़कर आए है, उन्हें नुकसान होगा। न्यूमेरिकल सेक्शन के सभी न्यूमेरिकल में प्रत्येक सब्जेक्ट में 10 में से 5 सवालों को हल करना था।

राउण्ड ऑफ न करने वालों को होगा नुकसान

जेईई मेन फरवरी बीई-बीटेक के पेपर में न्यूमेरिकल सवालों में आंसर को राउण्ड ऑल करने को कहा गया था। जबकि पिछले वर्ष तक ऐसा नहीं था। उदाहरण के लिए यदि आंसर 23.4 आ रहा है तो उसे 23.4 ही लिखना था लेकिन इस बार राउण्ड ऑफ करने के बाद आंसर 24 हो जाएगा। कुछ स्टूडेंट्स ने पेपर में दिशा-निर्देशों को नहीं पढ़ा, ऐसे में उन्हें नुकसान होने की आशंका रहेगी। इसलिए आगामी दो दिनों में हो रही परीक्षा में स्टूडेंट्स इस बात का खास ध्यान रखें। पेपर प्रारंभ करने से पहले दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

कैमिस्ट्रीः एनसीईआरटी बेस्ड रहा पेपर

पेपर एनसीईआरटी बेस्ड था। जेईई एडवांस्ड के कुछ पुराने प्रश्न भी पूछे गए थे। फिजिकल कैमिस्ट्री से कम प्रश्न पूछे गए थे। ज्यादा प्रश्न ऑर्गेनिक व इनऑर्गेनिक कैमिस्ट्री से पूछे गए थे। जैसे मेटलर्जी, बाॅयोमोलिक्यूल, कार्बनिक अभिक्रियाओं में ऑक्सीडेशन, पाॅलीमर, बोरेक्स बीड टेस्ट, बीसीसी में काॅर्डिनेशन नंबर तथा एनवायरमेन्टल कैमिस्ट्री में मैटर के एनएरोबिक, ऑक्सीडेशन से बनी गैस के बारे में पूछा गया था। इसके अलावा कायनेटिक्स, कैमिकल इक्वीलिबिरियम एवं बाॅयोमोलिक्यूल से भी प्रश्न पूछे गए।

फिजिक्सः बीते साल से आसान था पेपर

जेईई मेन परीक्षा में फिजिक्स के पेपर में स्टूडेंट्स को ज्यादा मुश्किलें नहीं आई। पिछले वर्षों की तुलना में पेपर आसान था। एनसीईआरटी बुक्स के 11वीं एवं 12वीं कक्षा टाॅपिक्स को लगभग समान संख्या में समावेश करते हुए प्रश्न पूछे गए थे। सभी चैप्टर्स को अच्छा वेटेज दिया गया था। जिसमें मेकेनिक्स, ग्रेविटेशन के सवाल अधिक थे। इसके अलावा फ्रिक्शन एवं ट्रांजिस्टर से भी उचित संख्या में प्रश्न आए थे। कुछ सवाल थ्योरोटिकल भी थे।

मैथः रहा केलकुलेटिव और लेन्दी

पेपर अन्य दो विषयों की अपेक्षा अधिक केलकुलेटिव व लेन्दी था और लगभग सभी टाॅपिक्स से प्रश्न पूछे गए थे। कुछ प्रश्न पिछले वर्षों के जेईई एडवांस्ड के पेपर्स के डायरेक्ट भी पूछे गए थे। मैथ में वेक्टर थ्री डी, काॅर्डिनेट ज्योमेट्री, इनडेफिनेट इंटीग्रेशन, पी एंड सी व प्रोबेबिलिटी जैसे टाॅपिक्स से सवाल पूछकर स्टूडेंट्स की मैथेमेटिकल स्किल को परखा गया। मैथ में वो टाॅपिक जो सिर्फ जेईई मेन में है, से कम सवाल पूछे गए थे।

The post जेईई-मेन फरवरी 2021ः 12वीं कक्षा से हटाए गए सिलेबस से भी पूछ लिए सवाल, मुश्किल में फंसे स्टूडेंट्स appeared first on TIS Media .