Kalraj Mishra Archives - TIS Media
VMOU: कुलपति पर घोटाले की आंच, राज्यपाल ने बिठाई उच्च स्तरीय जांच
TISMedia@Kota वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) में अनियमितताएं, घोटाले और घपले थमने का नाम ही नहीं ले रहे। पाठ्यपुस्तकों की छपाई के टेंडर में भ्रष्टाचार करने के आरोपों में प्रकाशन विभाग के पूर्व निदेशक और प्रिंटिंग प्रेस मालिक को जेल भेजे हुए  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को अभी सप्ताहभर भी न गुजरा होगा कि अनियमितताओं और घोटालों की आंच कुलपति प्रो. आर.एल. गोधारा तक जा पहुंची है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलाधिपति एव राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रो गोदारा के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच गठित कर दी है।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने वीएमओयू के कुलपति के खिलाफ गंभीर शिकायतें मिलने के बाद 3 सदस्यीय जांच समिति गठित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। राज्यपाल के सचिव सुबीर कुमार की ओर से 29 अक्टूबर को जारी आदेशों के मुताबिक राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ एके गहलोत को इस उच्च स्तरीय जांच समिति का समन्वयक बनाया है। उनके साथ भारतीय धरोहर के निदेशक प्रो कृपा शंकर तिवारी और एमएनआईटी जयपुर के प्रो एमएम शर्मा को इस समिति का सदस्य बनाया गया है। राज्यपाल ने इस समिति को वीएमओयू के कुलपति प्रो गोदारा पर लगे अनियमितताओं, घोटालों एवं घपलों के सभी आरोपों की जांच एक महीने में पूरी कर रिपोर्ट राजभवन को सौंपने के निर्देश दिए हैं।
राजभवन को वीएमओयू में प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मिल रही थी। इन शिकायतों में विश्वविद्यालय में हुए निर्माण कार्यों में अनियमितताएं करने के साथ ही कोटा निवासी राहुल सिंह की शिकायतें प्रमुख हैं। राजभवन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जेजे कॉलोनी निवासी  राहुल सिंह ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाए थे कि सीखो कमाओ योजना के 2 करोड़ 28 लाख रुपये प्रोफेसर बी अरुण और प्रोफेसर आर एल गोदारा डकार गए। इस आशय की एक चिठी वित्त नियंत्रक ने सरकार को भी लिखी है। भ्रष्टाचार का गंभीर मामला है जिसके चलते विवि की छवि राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल हुई ही।
इसके साथ ही बिना टेंडर के एक फर्म को असाइनमेंट स्कैन करने का ठेका दे दिया। इस आशय की एक चिठी वित्त नियंत्रक ने सरकार को भी लिखी है। बिना टेंडर और स्टेच्युटरी बॉडी के अप्रूवल के बिना चहेते फर्म को कुलपति गोदारा द्वारा असाइनमेंट ऑनलाइन करने का ठेका देना और गवर्नर आफिस को सूचित किये बिना और बिना किसी को चार्ज दिए कुलपति गोदारा का महीनों विश्वविद्यालय की गाड़ी लेकर घूमते रहना के साथ साथ बोम में यूनिवर्सिटी एक्ट का उलंघन कर प्रोफेसर का पद खाली रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए है।
राज्यपाल का आदेश जारी होने के बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे समय में जब वीएमओयू में न तो स्थाई वित्तनियंत्रक है और न ही कुलसचिव, तब जांच की सुचिता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि, विश्वविद्यालय के दोनो ही पदों पर प्रशासनिक अधिकारी की बजाय यूनिवर्सिटी स्टाफ काबिज है। इसलिए वह कुलपति के दवाब में रहेगा या फिर जांच समिति को सहयोग करेगा देखने वाली बात होगी।
The post VMOU: कुलपति पर घोटाले की आंच, राज्यपाल ने बिठाई उच्च स्तरीय जांच appeared first on TIS Media .
लोकसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल कलराज मिश्र की बायोग्राफी “निमित्त मात्र हूँ मैं’ का किया लोकार्पण
TISMedia@Jaipur: कलराज मिश्र ने अपना सम्पूर्ण जीवन मानवता और समाज के कल्याण को समर्पित किया है। वे ऐसे विरले राजनेता हैं जो विधान सभा, विधान परिषद, राज्यसभा और लोकसभा चारों सदनों के सदस्य रहे हैं और अब राज्यपाल के पद पर संवैधानिक दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। उनके सुदीर्घ सामाजिक-राजनीतिक अनुभव से राज्य के विकास को गति मिली जिसका सीधा लाभ जनता को हो रहा है। ऐसे विराट व्यक्तित्व की जीवनी निश्चय ही युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी साबित होगी। गुरूवार को राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र की बायोग्राफी ‘निमित्त मात्र हूँ मैं’ का लोकार्पण करते हुए यह बात लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कही।
बिरला ने कहा कि श्री मिश्र की लोकतांत्रिक परम्पराओं और संवैधानिक मूल्यों में अटूट आस्था है। राष्ट्रवाद व देशभक्ति के विचारों के सृजन तथा उनको पुष्पित व पल्लवित करने में वे सदैव आगे रहे। यही भावनाएं प्रदेश के युवाओं में भी समृद्ध हों इसके लिए उन्होंने विश्वविद्यालयों में संविधान पार्कों के निर्माण की अनुकरणीय पहल की है। इसके साथ वे प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति और परम्पराओं को संरक्षित करने में अहम योगदान दे रहे हैं।
Read More: बड़ी खबर: सप्ताह में सिर्फ 40 घंटे करना होगा काम, देश में जल्द लागू होंगे नए श्रम कानून
बिरला ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मिश्र की सक्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि कठिन और विषम परिस्थितियों में उन्होंने जनता की परेशानियों और पीड़ा को केंद्र व राज्य सरकार तक पहुंचाया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार में समन्वय स्थापित करने में अग्रणी भूमिका निभाई। इस प्रकार के प्रयासों के कारण ही हम प्रदेश में कोरोना को नियंत्रित करने में सफल हो सके। बिरला ने कलराज की पत्नी सत्यवती देवी की भी सराहना करते हुए कहा कि संघर्ष के दौर में उन्होंने धैर्य का परिचय देते हुए मिश्र का पूरा साथ दिया। इसकी कारण उनकी सफलता का मार्ग प्रशस्त हो सका।
Read More: #TIS_Impact नाकाम हुई कोटा थर्मल को बंद करने की साजिश, जारी हुआ यूनिटें चलाने का आदेश
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरल, मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी राज्यपाल कलराज मिश्र की कार्यशैली सभी से हटकर है। उन्होंने कहा कि लम्बे सार्वजनिक जीवन में उन्हें सभी राजनीतिक दलों के राजनेताओं की ओर से समान रूप से सम्मान मिला है। उन्होंने राज्यपाल मिश्र को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुस्तक के शीर्षक में ही ‘मैं‘ को सबसे अंत में स्थान दिया गया है, जो मिश्र की सादगी और सोच को दर्शाता है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने संविधान के अनुच्छेद 153 एवं 159 का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेश और केन्द्र सरकार के बीच में सेतु तथा संविधान की मूल भावना की रक्षा का कार्य प्रभावी रुप में कर रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल के संवैधानिक व्यक्तित्व की विशिष्टताओं की चर्चा करते हुए उनके जीवन को अनुकरणीय बताया।
Read More: पीएम मोदी को सताई कनेक्टिविटी की चिंता, पूरे देश को हाई स्पीड नेट से जोड़ने की तैयारी
राज्यपाल कलराज मिश्र ने कॉफी टेबल बुक के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान सभा में हुई परिचर्चा में राज्यपाल की भूमिका राज्य सरकार के काउंसलर और संरक्षक तथा केन्द्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय सेतु के रूप में बताई गई है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था है और इस संस्था की मर्यादा बनाए रखते हुए संवैधानिक मूल्यों की रक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए, यही उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि जब पहली बार मेरे जीवन पर पुस्तक लिखने की बात आई तो मुझे लगा कि मैंने ऐसा क्या किया है जो मेरे जीवन पर पुस्तक लिखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वास्तव में वह स्वयं को इतनी प्रशंसा और सराहना का पात्र नहीं मानते हैं क्योकि उन्होंने जीवन में सभी दायित्वों को मैं का भाव रखने के बजाय स्वयं को निमित्त मात्र समझकर ही पूरा करने का प्रयास किया है। अब तक के सार्वजनिक जीवन में संगठन, सरकार और संवैधानिक स्तर पर जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी गई, उसे उन्होंने पद के रूप में नहीं लेकर दायित्व बोध के रूप में स्वीकार किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर अपने जीवन के महत्वपूर्ण संस्मरण भी उपस्थित अतिथियों के साथ साझा किए।
Read More: कोरोना से अपनों को खोने वाले परिवारों का दर्द बांटने पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष, बोले- पीड़ित परिवारों के नए सफर में समाज बने सहभागी
डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति डॉ. देवस्वरूप ने कॉफी टेबल बुक की समीक्षा प्रस्तुत करते हुए कहा कि पुस्तक में राज्यपाल मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विशालता, निरंतरता एवं सृजनात्मकता तथा उनके जीवन दर्शन को सारगर्भित रूप में समाहित किया गया है। राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्द राम जायसवाल ने कहा कि पुस्तक में राज्यपाल मिश्र के व्यक्तित्व, सार्वजनिक जीवन, कृतित्व के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है। उन्होंने कहा कि जन सेवा में सम्पूर्ण जीवन लगाने वाले ऐसे विराट व्यक्तित्व के जीवन से आमजन को प्रेरणा मिल सके, इसलिए पुस्तक में राज्यपाल मिश्र के विराट व्यक्तित्व को शब्दों में सहेजने का प्रयास किया गया है। राज्यपाल के सचिव सुबीर कुमार ने अपने सम्बोधन में कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। पुस्तक का लेखन डॉ. डी. के. टकनेत एवं राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्द राम जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया है। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल मिश्र के परिजन, प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, राजभवन के अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
The post लोकसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल कलराज मिश्र की बायोग्राफी “निमित्त मात्र हूँ मैं’ का किया लोकार्पण appeared first on TIS Media .
#RajasthanDiwas: हर कोई बोल उठा जय-जय राजस्थान… बधाइयों का लगा तांता
कोटा. 8 साल… 7 महीने और 14 दिनों की मशक्कत… तब कहीं जाकर 30 मार्च 1949 के दिन…19 रियासतें और 3 ठिकाने भारतीय गणराज्य का हिस्सा बने और स्थापना हुई वृहद राजस्थान राज्य की। आज राजस्थान राज्य का जन्म दिन है। सूबे के स्थापना दिवस पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री से लेकर उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, राज्यपाल और मुख्यमंत्री तक ने जनता को बधाइयों को दी हैं।
मोदी ने दी शुभकामनाएं
नायडू ने दी बधाई
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने राजस्थान के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। नायडू ने मंगलवार को प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि देश की प्रगति में प्रदेशवासियों का योगदान सराहनीय रहा है। राजस्थान की शौर्य परम्परा ने देश के इतिहास को समृद्ध किया है। यहां की रंग बिरंगी संस्कृति, वास्तु वैभव देश की सांस्कृतिक विरासत को गौरवशाली बनाते हैं। देश की प्रगति में प्रदेश के पुरुषार्थी नागरिकों का योगदान अभिनंदनीय रहा है। इस शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई।”
धरती सोने रीः लोकसभा अध्यक्ष ने लिखी कविता
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कविता साझा करते हुए राजस्थान दिवस की बधाई दी। सोशल मीडिया के जरिए दिए संदेश में बिरला ने लिखा “राजस्थान के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। मरुधरा का कण-कण वीरता-भक्ति-सेवा की गौरव-गाथा कहता है। देश की प्रगति में राजस्थान का अग्रणी योगदान है। प्रार्थना है कि यह स्वर्णिम यात्रा सदैव जारी रहे।” अपने संदेश के साथ उन्होंने एक कविता भी साझा की
“सोने री धरती जठै
चाँदी रो आसमान
रंगरंगीलो रस भरियो
म्हारो प्यारो राजस्थान”
मिश्र एवं गहलोत ने भी दी शुभकामनाएं
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी प्रदेश वासियों को राजस्थान के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा है कि राजस्थान का इतिहास केवल तिथियों से ही नहीं जुड़ा है बल्कि यहां की आन-बान और शान की गौरव गाथाओं को अपने में सहेजे हुए है। यहां की संस्कृति, जीवन और संपूर्ण परिवेश ही प्रणम्य है। स्थापना के बाद से प्रदेश ने विकास के नित्य नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि इस मौके सभी प्रदेशवासियों को प्रदेश के चहुुंमुखी विकास का संकल्प लेकर वे प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने में सहभागी बनना चाहिए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित तमाम राजनीतिक, आर्थिक और समाजिक हस्तियों ने भी राजस्थान दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
The post #RajasthanDiwas: हर कोई बोल उठा जय-जय राजस्थान… बधाइयों का लगा तांता appeared first on TIS Media .
राजस्थान में पहली बार हुआ ऑनलाइन दिक्षांत समारोह : 4 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल, 135 को मिली डिग्री
कोटा. कोरोना काल में कृषि विश्वविद्यालय कोटा का चौथा दीक्षांत समारोह वर्चुअल मोड पर शनिवार को राज्यपाल व कुलाधिपति कलराज मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। राज्यपाल मिश्र ने बच्चों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा देने की बात कही। समारोह में 4 विद्यार्थियों को 6 स्वर्ण पदक, इनमें कुलाधिपति, कुलपति, स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रदान किए गए। वहीं, 135 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। इनमें विज्ञान स्नातक उद्यानिकी में 51, विज्ञान स्नातक वानिकी में 15, विज्ञान स्नातक कृषि में 54, विज्ञान निष्णात उद्यानिकी में 15 छात्र शामिल हैं।
Read More: खुद का ट्रक बिका तो दूसरे का चुरा लिया, पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश
समारोह में इस बार राजसी वैभव की झलक दिखाई नहीं दी। पहली बार छात्र व शहर के लोग समारोह के साक्षी नहीं बन पाए। जबकि, ऑनलाइन ही समारोह से जुड़े। समारोह में भीड़ एकत्रित नहीं हो, इस कारण प्रबंध मंडल के सदस्य, डीन, विभागाध्यक्ष ही समारोह में उपस्थित रहे। समारोह के अतिथि पदम् भूषण डॉ. आर.एस. परोदा, संस्थापक अध्यक्ष, टी.ए.ए.एस. एवं पूर्व सचिव कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग व महानिदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली थे। समारोह विवि के कुलपति प्रो. डीसी जोशी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में कुलाधिपति संविधान उद्यान का ई-शिलान्यास व 2 पुस्तकों का ई-विमोचन भी किया गया।
The post राजस्थान में पहली बार हुआ ऑनलाइन दिक्षांत समारोह : 4 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल, 135 को मिली डिग्री appeared first on TIS Media .