karauli News Archives - TIS Media

कातिल हसीनाः इश्क के जाल में फंसाती और “काट” डालती…
एसीबी की स्टाइल में करौली पुलिस ने दबोचा हनीट्रैप गिरोह, दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

परिवादी को पैसे लेकर कातिल हसीनाओं के पास भेजा और फिर पूरे गिरोह को धर दबोचा

TISMedia@Jaipur. करौली पुलिस ने दो “कातिल हसीनाओं” का दबोचा है। सोशल मीडिया पर रईसजादों की तलाशती, फिर उन्हें इश्क के जाल में फंसा शुरू होता “हनीट्रैप” और आखिर में जेब की कटाई। हुश्न और इश्क के जाल में फंसे रईसजादों के पहले अश्लील वीडियो बनाए जाते और फिर उन्हें बलात्कार के आरोप में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम एंठी जाती। रकम भी छोटी मोटी नहीं 10 लाख से लेकर 20 लाख तक। हालांकि इस बार यह खुद गच्चा खा गईं और पुलिस के बिछाए जाल में फंस गई।

करौली के एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि 11 जुलाई को इन महिलाओं के जाल में फंसे एक पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक महिला उसे “हनीट्रैप” में फंसा कर बनाए गए वीडियो को वायरल करने और बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रही है। ऐसा न करने की एवज में महिला ने उससे 10 लाख रूपये की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को दबोचने के लिए एएसपी प्रकाश चन्द के नेतृत्व में थानाधिकारी कोतवाली रामेश्वर दयाल मीना, यातायात प्रभारी टीनू सोगवाल और जिला स्पेशल टीम के हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह सहित चुनिन्दा पुलिसकर्मियों की टीम का गठन किया।

Read More: BJP के विधायक का फर्जीवाड़ाः चुनाव भी रद्द हुआ और जेल भी जाना पड़ा

अपने ही जाल में फंसी “कातिल हसीनाएं”

गिरोह को दबोचने के लिए गठित स्पेशल टीम ने एसीबी की स्टाइल में काम किया। टीम ने सबसे पहले 10 लाख रुपए मांगे जाने की शिकायत का सत्यापन किया। शिकायत सही मिलने के बाद पीड़ित को 10 लाख रुपए देने के लिए तैयार किया। जब वह तैयार हो गया तो उसे ब्लैकमेल कर रही महिला को फोन करवाया गया और उसकी बताई जगह पर पैसा पहुंचाने के लिए हामी भर ली। इसके बाद करौली पुलिस पहले से मौके पर पहुंच गई और “कातिल हसीना” को रंगे हाथ दबोचने के लिए चारों ओर पुलिस कर्मियों का जाल बिछा लिया, ताकि पैसे लेने आ रही महिला ही नहीं उसके साथ आ रहे गिरोह के बाकी लोग भी बच कर न भाग पाएं। तय प्लान के मुताबिक जब महिला पैसे लेने के लिए परिवादी के पास आई तो पुलिस ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा।

Read More: OMG! तो बादल भी होते हैं प्रेग्नेंट! इन्हें गुस्सा दिलाने पर क्यों मचती है तबाही

एसीबी स्टाइल में कार्यवाही और गिरफ्तारी

करौली पुलिस ने पूरी कार्यवाही एसीबी की स्टाइल में की। इतना ही नहीं परिवादी से 10 लाख रुपए लेने के बाद “कातिल हसीना” को वहां से जाने भी दिया। क्योंकि पुलिस को पता था 10 लाख रुपए की मोटी रकम वह खुद अकेले लेने नहीं आएगी। जरूर उसके साथ उसके गिरोह के लोग भी होंगे। हुआ भी वही कि जैसे ही परिवादी से “कातिल हसीना” ने पैसे लिए, वह नोटों से भरा बैग कुछ दूरी पर खड़े गिरोह के लोगों के पास लेकर पहुंच गई। बस फिर क्या था, पुलिस ने पूरे गिरोह को एक ही बार में धर दबोचा। करौली के एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि उनकी टीम ने हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के मुख्य सरगना प्रकाश पुत्र कजोडया मीना निवासी गैरई थाना सपोटरा, सहयोगी रम्मू लाल पुत्र मूलाराम मीना निवासी थाना बालघाट जिला करौली व गिरोह में शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Read More: LokSabha: मानसून सत्र 19 जुलाई से, लोकसभा अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा

दोस्त को ही बनाया शिकार

गिरोह के मुख्य सरगना प्रकाश मीना व मुख्य सहयोगी महिला ने जब करौली पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मीना ने पुलिस को बताया कि हमें हाई प्रोफाईल जिन्दगी जीने के साथ ही महगें शौक की लत लग गई। कुछ वक्त तक तो छोटे मोटे फर्जीवाड़े कर पैसे का जुगाड़ किया, लेकिन वक्त के साथ बढ़ते शौक पूरे करने के लिए पैसों की कमी पड़ने लगी। वहीं दूसरी ओर न तो फर्जीवाड़े सफल हो पा रहे थे और ना ही कोई काम धंधा मिल पा रहा था। ऐसे में मीना और उसकी महिला दोस्त ने जल्दी और मोटा पैसा कमाने के लिए अपने अय्याश किस्म के पैसे वाले दोस्तों को हुश्न के जाल में फंसाने की योजना बनाई। सबसे पहले सोशल मीडिया के जरिए लोगों को फंसाया और जब पैसों की हवस और ज्यादा बढ़ गई तो प्रकाश ने अपने दोस्त की ही जेब काटने की योजना बना डाली। उसने पहले अपने ही एक रईस दोस्त से महिला मित्र को मिलवाया और फिर दोस्ती करवा कर हनीट्रैप कर डाला। दोनों के अंतरंग संबंधों का वीडियो बनाकर उसने वीडियों वायरल करने तथा बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर 10 लाख रूपये की मांग की। लेकिन, दोस्त ने पैसे देने के बजाय उसकी पुलिस में शिकायत कर दी और पुलिस ने पूरे गिरोह को धर दबोचा।

The post कातिल हसीनाः इश्क के जाल में फंसाती और “काट” डालती… appeared first on TIS Media .

करौलीः खनन के बाद खाली हुए गड्ढे में डूबने से 4 बच्चों की मौत, तीन गए थे डूबते बच्चे को बचाने
TISMedia@करौली. कैलादेवी थाने के मनोहरपुरा गांव में खनन के बाद खाली हुए गड्ढे में भरे पानी में 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के बाहर पोखर में इकट्ठे हुए बारिश के पानी में नहा रहा बच्चा जब डूबने लगा तो पास ही खेल रहे तीन बच्चे उसे बचाने के चक्कर में हादसे की चपेट में आ गए। बच्चों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

कैलादेवी थाना पुलिस के मुताबिक मनोहरपुरा गांव में शाम को यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मनोहरपुरा गांव के बैरवा बस्ती के आधा दर्जन के करीब बच्चे बकरी चराकर शाम को घर लौट रहे थे। रास्ते में एक क्रेशर के पास हो रहे गड्ढे में बारिश का पानी जमा हो गया। बच्चे तालाब समझ कर उसमें नहाने लगे, लेकिन गड्ढा खासा गहरा था। गहराई में जाने के बाद एक बच्चा इस गड्ढे में डूबने लगा तो बाकी बच्चे उसे बचाने के लिए दौड़े। डूबते बच्चे को बचाने की इसी कोशिश में चार बच्चों की इस पोखर में डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं।

Read More: कोटा सरस डेयरी में फटा सिलेंडर, सिक्योरिटी गार्ड की हुई मौत

बुझा बबलू के घर का चिराग

ग्रामीणों ने बताया कि मरने वालों में मनोहरपुरा गांव में  बबलू जाटव के दो बेटे लवकेश और शिवकेश इस हादसे में अपना जान गंवा बैठे। लवलेश की उम्र 10 और शिवकेश की महज 12 साल ही थी। एक ही घर के दो बेटे खोने से पूरे गांव में हाहाकार मच गया। इसके साथ ही मनोहरपुरा गांव के सुमेर की 9 वर्षीय बेटी काजल और राजू की 13 साल की बेटी पूजा की भी इस हादसे में मौत हो गई।

Read More: ACB Blockbuster Friday: घूसखोर डाल-डाल, एसीबी पात-पात, एक साथ चार जिलों में दबोचे घूसखोर

लापरवाही ने निगली जिंदगियां

मनोहरपुरा गांव के लोगों ने बताया कि पूरे इलाके में पत्थरों का खदान करने और कटाई छटाई के लिए खासी संख्या में क्रेशर चल रहे हैं। पत्थरों की खुदाई के बाद क्रेशर मालिक कभी भी वहां होने वाले गड्ढे नहीं भरते। जिसके चलते जरा सी बारिश होने पर यह लबालब भर जाते हैं। ऊपर से इनकी गहराई का अंदाजा न होने और पानी का ठहराव होने के बाद काई लगने से इनमें डूबने की आशंका और ज्यादा बढ़ जाती है। कई गड्ढ़ों की गहराई तो पोखर जैसी हो गई है। जिनमें बारिश का पानी जमा हो जाता है। बीते दिन हुई बारिश का पानी ऐसे ही एक गहरे गड्ढ़े में भरा हुआ था, जिसमें यह हादसा हुआ।

Read More: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया 11 जिलों में आईसीयू, एनआईसीयू और पीआईसीयू का शिलान्यास

दौड़े अफसर, मुआवजे का आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही करौली के एसडीएम देवेंद्र सिंह परमार, कैलादेवी के सीओ और थानाधिकारी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों को देख ग्रामीण क्रेशर मालिक के खिलाफ कार्यवाही की मांग पर अड़ गए। बच्चों का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। जैसे-तैसे अफसरों ने पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता दिलाने और दोषी क्रेशर मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने धरना खत्म किया।

Read More: उम्रः 19 साल, महारथः नकबजनी, निशाना बनाते थे सिर्फ मंदिर और दुकानें…

लोकसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

इस हादसे की खबर लगते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोक जताया है। मृतक बच्चों के परिजनों को ढ़ांढस बंधाते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने ट्ववीट किया है कि जिम्मेदारों को सुनिश्चित करना चाहिए कि इस तरह के हादसे दोबारा न हों। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने एवं शोक संतप्त परिजनों को आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है।

The post करौलीः खनन के बाद खाली हुए गड्ढे में डूबने से 4 बच्चों की मौत, तीन गए थे डूबते बच्चे को बचाने appeared first on TIS Media .