Kota police arrested husband who killed wife Archives - TIS Media

हत्यारा पति गिरफ्तारः लव मैरिज के बाद रिजवाना बनी “अंतिम” के प्रेम का हुआ खूनी अंत
शादी करने से पहले दिखाए थे बड़े-बड़े सपने, शादी करने के बाद हो गया था नशे का आदी

जैसे-तैसे 3 बच्चों को पाल रही थी अंतिम उर्फ रिजवाना, हालात से परेशान होकर देना चाहती थी तलाक

TISMedia@Kota इमरान और उसके प्रेम पर भरोसा कर घर बार छोड़कर भागी अंतिम उर्फ रिजवाना के प्रेम का खूनी अंत उसी के पति ने कर डाला। शादी करने के लिए इमरान ने अंतिम से कई झूठ बोले, लेकिन शादी के बाद हकीकत से सामना होने के बाद भी अंतिम इमरान का साथ देती रही। इमरान ने शादी कर अंतिम को रिजवाना तो बना दिया, लेकिन उसका साथ देने के बजाय नशे और बुरी आदतों का आदी हो गया। 03 बच्चों की जैसे-तैसे गुजर बसर कर थक चुकी अंतिम इमरान से तलाक लेना चाहती थी, लेकिन इमरान को यह मंजूर न था। इसीलिए उसने अंतिम की गला रेतकर हत्या कर दी।

कोटा में बुधवार शाम को हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 10 घंटे में खुलासा कर दिया। एसपी सिटी डॉ. विकास पाठक ने बताया कि पत्नी अंतिम उर्फ रिजवाना की हत्या के आरोपी पति इमरान को डीसीएम इलाके से पुलिस ने धर दबोचा। पत्नी की हत्या करने के बाद वह कोटा छोड़कर भागने की कोशिश में जुटा था, लेकिन उसकी तलाश में जुटी कोटा पुलिस ने उसे कोटा छोड़ने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

Read More: हत्याः पति ने बीच सड़क पर चाकू से काटा पत्नी का गला

शादी के बाद मिली सिर्फ दुत्कार

जघन्य हत्या कांड की जांच में सामने आया कि मृतका रिजवाना उर्फ अतिंम के साथ इमरान उर्फ बब्लू ने करीब 11-12 साल पहले लव मैरिज की थी, लेकिन इमरान उर्फ बब्लू इतना ज्यादा महत्वाकांक्षी था कि परिवार को भुखमरी के हाल पर छोड़ अवैध धंधों की ओर बढ़ गया था। अंतिम ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन सही रास्ते पर चलने के बजाय इस बात को लेकर पति और पत्नी के बीच शादी के कुछ दिनों बाद से ही विवाद शुरू हो गया। बावजूद इसके अंतिम ने इमरान का डटकर साथ दिया और 03 बच्चे हो जाने के बावजूद जैसे-तैसे उनका पालन पोषण करने में जुटी थी। इस दौरान परिवार का पेट भरना तो दूर इमरान नशे का भी आदी हो गया। नशे की लत पूरी करने के लिए भी वह अंतिम से ही पैसे मांगने लगा। न देने पर आए दिन मारपीट करता। छोटे-मोटे काम कर गृहस्थी चलाने में जुटी अंतिम के चरित्र पर भी उसने सवाल उठाने शुरू कर दिए। शादी के बाद मिली दुत्कारों से तंग आकर अंतिम उर्फ रिजवाना ने इमरान को तलाक देने की ठान ली। जिसके चलते करीब दो महिने से वह अपनी बहिन के पास में आकर बालाकुण्ड क्षेत्र में निवास कर रही थी।

Read More: छपास का ये कैसा रोगः बाल कल्याण समिति ने निर्दोष पिता को बना दिया बेटी का “रेपिस्ट” नर्क हुई जिंदगी

बेरहमी से उतारा मौत के घाट

एसपी सिटी डॉ. विकास पाठक ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 3 बजे इमरान बालाकुंड पहुंच गया। इसके बाद उसने अंतिम उर्फ रिजवाना के घर के आसपास की बारीकी से रेकी की। अंतिम के घर आने-जाने के रास्ते, बाजार और दुकानें आदि देखने के बाद शाम करीब 6.30 बजे जैसे ही अंतिम उर्फ रिजवाना अपनी भान्जी के साथ घर से कुछ दूरी पर ही स्थित ईमित्र पर पहुंची तभी पहले से घात लगाकर बैठे इमरान ने अंतिम पर चाकुनुमा खंजर से ताबड़तोड़ वार कर डाले। अंतिम ने बचने की कोशिश की तो इमरान ने उसे ईमित्र के बाहर पत्थरनुमा सीढ़ियों पर पटक दिया और उसकी गर्दन व शरीर के कई हिस्सो को खंजर से बेरहमी से गोद कर हत्या कर डाली। अंतिम की भान्जी ने अपनी मौसी को बचाना चाहा तो बेरहम कातिल इमरान उर्फ बब्लू ने उस बच्ची को भी जान से मारने के लिए हमला कर डाला, लेकिन वह जैसे-तैसे बच गई।

Read More: मोबाइल कारोबारी की निर्मम हत्या, जंगलों में फेंका शव, पहचान मिटाने को जलाई कार, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोटा पुलिस ने धर दबोचा हत्यारा

सरेशाम बालाकुण्ड क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज हत्या की वारदात का खुलासा करने और हत्यारोपी इमरान को गिरफ्तार करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण जैन के सुपरवीजन और अंकित जैन वृत्ताधिकारी वृत्त प्रथम के निर्देशन में दादाबाड़ी थानाधिकारी  कलावती चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने इमरान के घर और रिश्तेदारों के यहां दबिश दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को सूचना मिली कि इमरान कोटा से भागने की कोशिश में जुटा है। मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने उसे  डीसीएम इलाके से धर दबोचा।

The post हत्यारा पति गिरफ्तारः लव मैरिज के बाद रिजवाना बनी “अंतिम” के प्रेम का हुआ खूनी अंत appeared first on TIS Media .