Lok Sabha Speaker Archives - TIS Media

सेवा, सम्मान और विश्वास का प्रतीक बनेगा रामाश्रय भवन – बिरला
कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज परिसर में लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से रामाश्रय भवन, अत्याधुनिक बीएसएल-3 लैब और फाइब्रोस्कैन मशीन का शिलान्यास एवं शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामाश्रय भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना, सम्मान और सेवा का सजीव प्रतीक है।

लोकसभा अध्यक्ष ने 18 वर्ष पूर्व जेके लोन अस्पताल से जुड़ा अनुभव साझा करते हुए कहा कि इलाज के दौरान दूर-दराज़ गांवों से आए परिजनों को अक्सर खुले आसमान के नीचे रहना पड़ता है। गर्मी, सर्दी और बरसात में भी वे अस्पताल के आसपास इसलिए ठहरे रहते हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत मरीज तक पहुंच सकें। वर्षों से देखी गई यही पीड़ा आज रामाश्रय भवन के रूप में साकार हो रही है। देश में पहली बार इस तरह के दो सर्वसुविधायुक्त रामाश्रय भवन कोटा में बनाए जा रहे हैं।

जेके लोन अस्पताल के बाद अब मेडिकल कॉलेज परिसर में 11.76 करोड़ से चार मंजिला वातानुकूलित भवन बनेगा, जिसमें 767 बेड की सुविधा होगी। यहां तीमारदारों के लिए नि:शुल्क ठहराव और भोजन के साथ डॉर्मिट्री, किचन-डाइनिंग, लिफ्ट, लॉकर तथा महिलाओं के लिए पृथक व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी। मेडिकल कॉलेज में 14 करोड़ रूपए की लागत से प्रदेश की दूसरी बीएसएल-3 लैब स्थापित की जाएगी। इससे कोरोना, निपाह, मंकीपॉक्स, वेस्ट नाइल जैसे संक्रामक रोगों की जांच और अनुसंधान कोटा में ही संभव हो सकेगा।

बिरला ने कहा कि मेडिकल कॉलेज परिसर में करोड़ों रूपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं। करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से कॉटेज वार्ड का निर्माण होने जा रहा है, मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल भी जल्द शुरू होगा। लीवर रोगों की बढ़ती समस्या को देखते हुए फाइब्रोस्कैन मशीन स्थापित की गई है तथा मोबाइल हेल्थ यूनिट के माध्यम से गांव-गांव जांच अभियान चलाने की योजना है। वहीं बीएसएल-3 लैब से गंभीर संक्रामक रोगों की जांच और शोध को नई दिशा मिलेगी। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोविड काल में चिकित्सकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा की और कोटा में कभी ऑक्सीजन की कमी नहीं आने दी गई। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास कठिन समय में निभाई गई जिम्मेदारियों से बनता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कैंसर अस्पताल, अतिरिक्त 300 बेड का अस्पताल और अन्य चिकित्सा सुविधाओं को लेकर भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। लक्ष्य है कि आने वाले दो वर्षों में कोटा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देश के अग्रणी शहरों में शामिल हो, जहां हर जरूरतमंद को निःशुल्क, गुणवत्तापूर्ण और सम्मानजनक इलाज मिल सके।

कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि कोटा ही नहीं, पूरे संभाग और आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज आते हैं। ऐसे में रामाश्रय भवन का निर्माण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रेरणा लेकर प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी रामाश्रय भवनों का निर्माण होना चाहिए, ताकि इलाज के लिए आने वाले परिजनों को राहत मिल सके।

लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने कहा कि जब कोई व्यक्ति दूर-दराज़ गांवों से अपने बीमार परिजन को इलाज के लिए शहर लाता है, तो उसकी चिंता केवल बीमारी तक सीमित नहीं रहती। ठहरने, भोजन और सुरक्षा की चिंता उसे भीतर तक झकझोर देती है। इन्हीं व्यावहारिक कठिनाइयों को समझते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने रामाश्रय की कल्पना की, जो आज मूर्त रूप ले रही है।

इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र नागर, अक्षय चौधरी, पन्नालाल बंजारा, मंडल प्रतिनिधि सिम्पल शर्मा, बृजमोहन गौड़, संभागीय आयुक्त अनिल अग्रवाल, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. संगीता सक्सेना, अधीक्षक डॉ. निलेश जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

The post सेवा, सम्मान और विश्वास का प्रतीक बनेगा रामाश्रय भवन – बिरला appeared first on TIS Media .

कोटा-बून्दी के हर गांव में होगा मुक्तिधाम का विकास
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिए निर्देश, 1400 गांवों में सुनिश्चित होंगी मूलभूत सुविधाएं

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा और बून्दी के जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोटा-बून्दी संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मुक्तिधाम विकास कार्य प्राथमिकता से कराए जाएं। उन्होंने बीते दिनों सर्किट हाउस में हुई बैठक में संबंधित विभागो को निर्देश देते हुए कहा कि तुरंत प्रस्ताव तैयार कर उन्हें स्वीकृत करवाएं और कार्य समयबद्ध रूप से शुरू करें।

बिरला ने कहा कि कोटा और बून्दी जिलों के लगभग 1400 गांवों में मुक्तिधाम से जुड़ी सभी मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक गांव की स्थिति का सर्वे कर एक कार्ययोजना तैयार करें और उसकी निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। जिन गांवों में मुक्तिधाम के लिए अभी तक जमीन आवंटित नहीं की गई है, वहाँ पर जमीन आवंटन की कार्यवाही तत्काल प्रभाव से की जाए।

शेड पानी और बैठने की व्यवस्था हो

बिरला ने कहा कि प्रत्येक गांव में मुक्तिधाम स्थलों का समुचित विकास कराया जाए, जिसमें शेड निर्माण बैठने की व्यवस्था, पानी की सुविधा, वृक्षारोपण और इंटरलॉकिंग कार्य शामिल हों। उन्होंने कहा कि यह केवल सौंदर्यीकरण का नहीं बल्कि सामाजिक और मानवीय दृष्टि से अत्यंत आवश्यक कार्य है। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि गांव से मुक्तिधाम तक जाने वाले रास्तों का निर्माण भी अनिवार्य रूप से कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

The post कोटा-बून्दी के हर गांव में होगा मुक्तिधाम का विकास appeared first on TIS Media .

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोटा-बून्दी के 51 विद्यार्थी संसद में करेंगे सहभागिता
सरदार पटेल के जीवन, विचार और योगदान से होंगे परिचित

कोटा। देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर, जिसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, कोटा-बून्दी संसदीय क्षेत्र से चयनित 51 विद्यार्थियों का विशेष प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ। यह दल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर गठित किया गया है, जो संसद भवन में आयोजित विशेष व्याख्यान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेगा।

कोटा-बून्दी संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभाओं से विद्यार्थियों को चयनित कर चार विशेष दल बनाए गए हैं। इन दलों में विद्यालयों और महाविद्यालयों के मेधावी एवं सक्रिय विद्यार्थी शामिल हैं, जिन्हें संसदीय कार्यप्रणाली, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरित करने का अवसर मिलेगा। यह विद्यार्थी सरदार पटेल के जीवन, विचारों और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान से परिचित होंगे और एकता, समर्पण तथा राष्ट्रीय कर्तव्य के उनके संदेश को आत्मसात करेंगे।

The post राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोटा-बून्दी के 51 विद्यार्थी संसद में करेंगे सहभागिता appeared first on TIS Media .

कोटा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का हुआ भव्य आगाज
स्वदेशी का आधार हैं मेले, दुनिया में बढ़ रही हमारे उत्पादों की ताकतः  ओम बिरला

ध्वजारोहण के साथ मेला शुरुआत की उद्घोषणा की, आतिशबाजी की, गुब्बारे उड़ाए

कोटा। राष्ट्रीय मेला दशहरा 2025 का सोमवार को रंगारंग आगाज हुआ। मुख्य अतिथि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ध्वजारोहण, आतिशबाजी के बाद मेला शुरुआत की औपचारिक उद्घोषणा की। वहीं आसमान में गुब्बारे उड़ाकर मेले की भव्यता का परिचय कराया। कार्यक्रम में विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, शहर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन, महापौर राजीव अग्रवाल, मेला अध्यक्ष विवेक राजवंशी, मेला अधिकार अशोक कुमार त्यागी, आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा, अतिरिक्त मेला अधिकारी महेश गोयल, मेला प्रभारी सत्यनारायण राठौर, उपायुक्त महावीर सिंह सिसोदिया मौजूद रहे।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि हमारे मेले स्वदेशी का आधार स्तम्भ हैं। हमारे स्वदेशी उत्पादों की ताकत दुनिया में बढ़ रही है। इनकी ताकत से हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे। इसके साथ लोगों को आर्थिक बचत भी हो, महंगाई कम करके मेले में ज्यादा से ज्यादा लोग स्वदेशी वस्तुएं खरीदें।

उन्होंने कहा कि मेले में संस्कृति, संस्कार और विरासत के साथ आधुनिकता का संगम दिखाई देता है। इस बार मेले में विशेष बाजार दिखेंगे। देश भर की अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति, वहां बनने वाले हस्तशिल्प और अन्य वस्तुएं नजर आएंगी। अलग-अलग प्रदेशों की कला एक छत के नीचे नजर आएगी। सभी समाज और धर्म को मानने वाले लोग सभी संस्कृतियों का उत्सव मेले में दिखाई देता है।

उन्होंने कहा कि श्री राम के चरित्र का वर्णन रामलीला के माध्यम से मेले के दौरान किया जाएगा। भगवान राम ने अपने आदर्श जीवन के द्वारा लोगों को प्रेरणा देने का काम किया है। उनका समर्पण, त्याग और तपस्या हमें सदैव प्रेरित करती है। शोषित पीड़ित व्यक्तियों के आत्मसम्मान के लिए राम की लड़ाई पूरी दुनिया के लिए अदभुद है। श्रीराम ने अहंकार रूपी राक्षसी वृत्ति के प्रतीक रावण को समाप्त किया था। कभी भी अहंकारी व्यक्ति ज्यादा समय तक दिलों पर राज नहीं कर सकता। भगवान राम ने वनवासी के रूप में जीवन जीते हुए भी रावण जैसे शासन पर बैठे हुए व्यक्ति पर विजय प्राप्त की।

महापौर राजीव भारती ने कहा कि राष्ट्रीय मेला दशहरा में विरासत, परंपरा, धरोहर का अमूल्य संगम दिखाई देता है। कोटा का मेला हमारे लिए गौरव का विषय है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के मार्गदर्शन में इसे भव्य बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। नवाचारों के द्वारा इसका स्वरूप बदल गया है। धन्यवाद देते हुए मेला अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने कहा कि हम राम बारात को भव्य बनाने का प्रयास कर रहे हैं। पहली बार राम बारात का के मार्ग को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के प्रयासों से बदला गया है। मेले से जन-जन का जुड़ाव हो, मेला केवल मेला समिति का नहीं है, बल्कि हर कोटा वासी का है।

The post कोटा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का हुआ भव्य आगाज appeared first on TIS Media .

आस्था, विरासत और विकास का संगम है कोटा का आशापुरा माता मंदिर : बिरला
कोटा। नवरात्रि के प्रथम दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और महाराव इज्यराज सिंह ने सोमवार को कोटा स्थित ऐतिहासिक श्री आशापुरा माता मंदिर में नवनिर्मित सिंह द्वार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, महापौर राजीव भारती, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

बिरला ने कहा कि नवरात्रि शक्ति, भक्ति और साधना का पर्व है, जो हमें संयम, सेवा और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। नौ दिनों तक माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाती है। उन्होंने कहा कि आशापुरा माता मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि सदियों से हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर का प्रतीक है। बिरला ने नवरात्रि की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हाड़ौती की यह धरती त्याग और बलिदान की गाथाओं से प्रेरणा देती रही है और हम सब मिलकर इसी भावना से राष्ट्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे।

विरासत और दूरदर्शी शासकों का स्मरण

लोकसभा अध्यक्ष ने महाराव उम्मेद सिंह जी और महाराव भीम सिंह जी को याद करते हुए कहा कि कोटा का आधुनिक स्वरूप उनके ऐतिहासिक योगदान का परिणाम है। उम्मेद सिंह जी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और नगरीय विकास को नई दिशा दी, वहीं भीम सिंह जी ने स्वतंत्रता के बाद की प्रशासनिक व्यवस्था को जनहितकारी रूप दिया। एमबीएस अस्पताल और जिला न्यायालय परिसर जैसे संस्थान उनकी दूरदर्शी सोच के उदाहरण हैं।

दशहरा हमारे कोटा की पहचान

बिरला ने कहा कि कोटा का दशहरा आज भी देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है। शहर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के साथ चंबल नदी जैसी प्राकृतिक संपदा भी इसकी समृद्धि का आधार है। उन्होंने कहा कि जिस शहर की विरासत मजबूत होती है, उसका भविष्य भी उज्ज्वल होता है। आने वाले वर्षों में कोटा रेलवे स्टेशन का विस्तार और नया एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास को नई गति देंगे। उन्होंने कहा कि आशापुरा माता मंदिर का सिंह द्वार शक्ति और साहस का प्रतीक है, जो हमें यह विश्वास दिलाता है कि धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने वाले को किसी कठिनाई से डरने की आवश्यकता नहीं होती।

क्षेत्र की गहरी आस्था से जुड़ा है मंदिर

पूर्व सांसद महाराव इज्यराज सिंह ने कहा कि आज नवरात्रि स्थापना के पावन दिन आशापुरा माता मंदिर प्रांगण में सिंह द्वार का लोकार्पण हुआ है। यह हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। यह मंदिर केवल ऐतिहासिक धरोहर ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की गहरी आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जहाँ आस्था मजबूत होती है, वहाँ हर कार्य सफल होता है। सिंह द्वार के निर्माण के लिए उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि उनके संकल्प और प्रयास से यह कार्य संभव हो सका है।

सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी

कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि आशापुरा माता मंदिर का विकास लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उनका सदैव प्रयास रहता है कि कोटा की सांस्कृतिक धरोहर संरक्षित और समृद्ध बने। नवरात्र शक्ति और साधना का पर्व है, जो हमें सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने की प्रेरणा देता है।

नारी शक्ति के सम्मान का पर्व

लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने कहा कि नवरात्र केवल मंदिर में पूजा का पर्व नहीं है, बल्कि हमें याद दिलाता है कि देवी हर घर में माँ, बहन और बेटी के रूप में विराजमान हैं। यदि हम नारी शक्ति का सम्मान हर दिन करेंगे तो माँ दुर्गा का आशीर्वाद हमें अवश्य मिलेगा। उन्होंने मंदिर विकास कार्यों के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पूर्व उपमहापौर योगेंद्र सिंह खींची ने मंदिर विकास कार्यों का उल्लेख किया। इस अवसर पर मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी, मंदिर समिति से गजेन्द्र सिंह खींची, लक्ष्मण सिंह हाड़ा, करण सिंह हाड़ा तथा हेमराज सिंह हाड़ा, पवन सिंह हाड़ा, धर्मेन्द्र सिंह हाड़ा, सरस डेयरी चेयरमैन चैन सिंह राठौड़ महिप सिंह सोलंकी, पार्षद धीरेन्द्र चौधरी, नगर निगम दक्षिण आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

The post आस्था, विरासत और विकास का संगम है कोटा का आशापुरा माता मंदिर : बिरला appeared first on TIS Media .

बिरला ने खत्म की कोटा एयरपोर्ट के रास्ते की आखिरी बाधा
हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए हुआ एयरपोर्ट अथॉरिटी और पॉवर ग्रिड के बीच एमओयू

11 किमी में फैले बिजली के 34 टॉवर हटाने के साथ ही डीपीआर बनाने का काम भी हुआ शुरू

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के रास्ते की आखिरी बाधा भी खत्म कर दी। एयरपोर्ट निर्माण के आड़े आ रहे 11 किमी क्षेत्र में फैले हाईटेंशन बिजली के 34 टॉवर हटाने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) एवं पॉवर ग्रिड कॉपरेशन के बीच समझौता हो गया है। इसके साथ ही एयरपोर्ट की डीपीआर बनाने का काम भी शुरू हो गया है।

cialis prodej

कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण की राह का आखिरी रोड़ा भी बुधवार को निकल गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर यूआईटी के सचिव और पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन के एसजीएम सुकुमार मिश्रा एवं डीजीएम पंकज पचौरी के बीच एमओयू साइन किया गया। कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण करने शंभूपुरा पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि इस समझोते के बाद अब पॉवर ग्रिड एयरपोर्ट निर्माण में आड़े आ रही 11.192 किमी की ट्रांसमिशन लाइन और 34 टॉवर हटाने का काम करेगा। पॉवर ग्रिड के एसजीएम सुकुमार मिश्रा ने लोकसभा अध्यक्ष को बताया कि एमओयू के बाद हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए यूआईटी पॉवर ग्रिड को 40.15 करोड़ रुपए देगी। इसके अतरिक्त काम के दौरान यदि खर्च बढ़ता है तो उसका भुगतान भी यूआईटी करेगी। कार्यादेश जारी होने के बाद 18 महीने में लाइन और टॉवर शिफ्टिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। पॉवर ग्रिड के डीजीएम पंकज पचौरी ने लोकसभा अध्यक्ष को बताया कि पहले 15.064 किमी लंबी ट्रांसमिशन लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए 46 नए टॉवर खड़े किए जाएंगे। नई लाइन बिछने के बाद पॉवर सप्लाई टेस्टिंग की जाएगी। जिसके सफल होने के बाद पुरानी लाइन को डिस्मेंटल किया जाएगा।

डीपीआर भी हो रही तैयार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि कोटा ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण में देरी न हो, इसलिए एयरपोर्ट की डीपीआर बनाने का काम भी साथ-साथ करवाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान दिल्ली से आए एएआई के एग्जक्यूटिव डायरेक्टर एन.वी. सुब्बारायडू ने लोकसभा अध्यक्ष को बताया कि डीपीआर का काम डेढ़ साल में पूरा कर लिया जाएगा। इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन लाइन शिफ्ट होने के साथ ही जैसे ही जमीन मिलेगी कंस्ट्रक्शन टेंडर जारी कर देंगे। 30 महीने में एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जीएम एयरोड्रम एंड लाइसेंसिंग एल.डी. मोहंती ने लोकसभा अध्यक्ष को बताया कि कंस्ट्रक्शन के बाद लाइसेंसिंग प्रोसेस पूरा कर लेंगे। इस बीच इन्वायरमेंट और फॉरेस्ट क्लीयरेंस भी हांसिल कर ली जाएगी।

पहले फेज में एक हजार यात्रियों की सुविधा

सुब्बारायडू ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बताया कि कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के पहले फेज में 1006.89 एकड़ भूमि पर एयपोर्ट स्थापित किया जाएगा। 3200 बाई 45 मीटर के रनवे पर ए321 एयर बस जैसे बड़े विमान उतर सकेंगे। इसके साथ ही तीन ए320 एयरबस जैसे बड़े विमानों की पुशबैक पार्किंग भी हो सकेगी। 250 से ज्यादा वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी। पहले फेज में हर रोज एक हजार यात्रियों का आवागमन हो सकेगा। कोटा कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी ने बताया कि एयपोर्ट की राह में आने वाली हर बाधा को कोटा जिला प्रशासन उच्च प्रथमिकता के आधार पर दूर करेगा, ताकि जल्द से जल्द कोटा को यह सुविधा मिल सके।

कांग्रेस पर साधा निशाना

कोटा ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए चिन्हित जमीन का निरीक्षण और निर्माण में आ रही बाधाओं को दूसर करने के लिए निरीक्षण को शंभुपुरा पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कोटा ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण जल्द से जल्द कराना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इस कार्य के लिए भार रहित भूमि उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की जिम्मेदारी थी, लेकिन कांग्रेस की पूरवर्ती राजस्थान सरकार ने इस काम में रत्ती भर रुचि नहीं दिखाई। जमीन ट्रांसफर करने और बिजली की लाइनें शिफ्ट करने के लिए करीब 170 करोड़ रुपया राज्य सरकार को देना था, लेकिन कई बार आग्रह करने के बाद भी सिर्फ 21 करोड़ रुपए ही जमा कराए। प्रक्रिया, परम्परा और नियम भी है कि भार रहित भूमि दी जाए, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने अपनी यह जिम्मेदारी नहीं निभाई। यह काम समय से निपट जाता तो अब तक एयरपोर्ट से हवाई सेवा भी शुरू हो जाती।

दूर की सारी बाधाएं

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि जैसे ही राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी तो तत्काल लेंड डायवर्जन के लिए पैसा ट्रांसफर करवाया गया। इसके बाद दूसरी बड़ी बाधा बिजली की लाइनें हटाने की आई तो आरएपीपी रावतभाटा से आ रही 400-400 केवी की कोटा से जयपुर साउथ और कोटा से मेरता ब्यावर जाने वाली दो ट्रांसमिशन लाइनों को एयरपोर्ट की भूमि से हटाने के लिए यूआईटी और पॉवर ग्रिड के बीच एमओयू बुधवार को करवा दिया। कोटा आईटी हब बने और कोटा बूंदी के पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता मिले इसके लिए कोटा एयरपोर्ट मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कोटा में हवाई सेवाओं का संचालन जल्द से जल्द कराना ही हमारा लक्ष्य है। फॉरेस्ट क्लीयरेंस से लेकर इन्वायरमेंटल क्लीयरेंस तक जो भी बाधाएं आएंगी उन्हें जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।

The post बिरला ने खत्म की कोटा एयरपोर्ट के रास्ते की आखिरी बाधा appeared first on TIS Media .

हाड़ौती को हरित, श्वेत और नील क्रांति का अग्रणी केंद्र बनाएंगेः बिरला
Kota. लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर कोटा में कृषि महोत्सव का आयोजन कर हाड़ौती भर के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध बनाने की बड़ी शुरूआत हुई। इस कृषि महोत्सव का शुभारंभ करते हुए स्पीकर बिरला ने कहा कि हम भारत में हाड़ौती को हरित, श्वेत और नील क्रांति का अग्रणी केंद्र बनाएंगे।

यह भी पढ़ेंः कोटा कृषि महोत्सवः खेत खलिहानों से जुड़े नवाचार देख दंग रह गए किसान

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि हम चाहते हैं कि हाड़ौती का किसान फसल और दुग्ध का उत्पादन करे, मछली पालन करे, फिर प्रसंस्करण और वैल्यू एडीशन के माध्यम अच्छी आय प्राप्त करे। इसके लिए हम किसानों के साथ खड़े हैं। हम किसानों तक गुणवत्तापूर्ण बीज पहुंचाएंगे, नई तकनीक पहुंचाएंगे, हर वह जानकारी पहुंचाएंगे जो उन्हें कम भूमि और कम लागत पर अधिक उत्पादन और अधिक आय प्राप्त करने के लिए समर्थ बनाए। यह हमारा सपना है जो आज नहीं तो कल जरूर पूरा होगा।

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: अंग्रेजी शराब-बीयर सस्ती और देसी पव्वा होगा महंगा, आबकारी नीति का विरोध

कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि हाड़ौती में इतने बड़े आयोजन का श्रेय लोक सभा अध्यक्ष बिरला को जाता है। वे सदैव किसानों की चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स के माध्यम से हमारे युवा कृषि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान खोज रहे हैं। उनके इन नवाचारों से किसानों की आय बढ़ेगी, इससे उनके घर में भी सम्पन्नता आएगी।

यह भी पढ़ेंः PM Modi पर बनी BBC की प्रतिबंधित डॉक्युमेंट्री से JNU में बवाल, वामपंथियों ने की स्क्रीनिंग

राजस्थान के कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि किसान कृषि के क्षेत्र में हो रहे नवाचार एवं स्टार्टअप को अपनाएंगे तो निश्चित रूप से कम लागत में अधिक उपज के साथ आधुनिक खेती का सपना साकार करेंगे। सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने कहा कि किसान की आमदनी में वृद्धि होगी तो निश्चित रूप से देश भी उन्नति करेगा। इस दौरान लोक सभा अध्यक्ष के ओएडी राजीव दत्ता भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः बाबा को जादूगर की चुनौतीः चमत्कार नहीं सब साइंस ट्रिक हैं, गुमराह न करें धीरेंद्र शास्त्री

नवाचारों को देखने का कौतूहल

कृषि महोत्सव में 75 से अधिक स्टार्टअप्स ने कृषि के क्षेत्र में अपने नवाचारों और नई तकनीकों को प्रस्तुत किया। इन्हें देखने और समझने के लिए स्टार्टअप्स के काउंटर्स पर दिन भी किसानों की भीड़ लगी रही। कई नई तकनीकें किसानों के लिए बिल्कुल नई थी, जिनको लेकर उनमें खासा कौतूहल दिखाई दिया। इस आयोजन के लिए लोक सभा अध्यक्ष बिरला का आभार जताते हुए किसानों ने कहा कि उनके प्रयास हाड़ौती के किसानों के जीवन में को एक नई दिशा देंगे।

The post हाड़ौती को हरित, श्वेत और नील क्रांति का अग्रणी केंद्र बनाएंगेः बिरला appeared first on TIS Media .

कोटा कृषि महोत्सवः खेत खलिहानों से जुड़े नवाचार देख दंग रह गए किसान
Kota. उमंग और उल्लास के प्रतीक कोटा के दशहरा मैदान में कृषि महोत्सव आयोजित किया गया। हाड़ौती में हुए कृषि के अब तक के इस सबसे बड़े आयोजन में भाग लेने के लिए कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ के हर कौने से किसान पहुंचे।

कोटा में आयोजित कृषि महोत्सव में कृषि की परम्परागत तकनीक से खेती कर रहे किसानों में आधुनिक खेती से जुड़ने, किसानी की नई तकनीकों को जानने, प्रसंस्करण और वैल्यू एडीशन से अपनी उपज की अधिक कीमत प्राप्त करने की ललक साफ दिखाई दी।

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: अंग्रेजी शराब-बीयर सस्ती और देसी पव्वा होगा महंगा, आबकारी नीति का विरोध

10 दिन में लें मशरूम की फसल

पीएम नरेंद्र मोदी के पराली की समस्या का समाधान करने के आव्हान के बाद मुजफ्फरपुर बिहार से आए महज 21 वर्ष के आशुतोष और जिज्ञासु ने मशरूम का ऐसा उन्नत बीज तैयार किया जो पराली में बोए जाने दस दिन में फसल देता है। 100 वर्गफीट क्षेत्र में उगाए गए साधारण मशरूम से 10 हजार रूपए जबकि औषधीय उपयोग वाले मशरूम से 20 हजार रूपए प्रति फसल आय ली जा सकती है। इसके बाद पराली और मंदिर में उपयोग किए गए फूलों को मिलाकर उससे बायो सीएनजी बना ली जाती है। इससे भी अतिरिक्त आय प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ेंः PM Modi पर बनी BBC की प्रतिबंधित डॉक्युमेंट्री से JNU में बवाल, वामपंथियों ने की स्क्रीनिंग

फलों के छिलका से निकाला पानी की कमी का विकल्प

राजसमंद के कृषि इंजीनियर पूरण सिंह राजपूत ने फलों के छिलकों से ऐसा जैल तैयार किया है जो अपने भार से सौ गुना पानी को सोखकर उसे धीमे-धीमे रिलीज करता है। इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है। यह उन क्षेत्रों में काफी कारगर है जहां पानी की कमी है। एक एकड़ में 1500 रूपए का 5 किलो एक बैग जैल काम आता है। इसको उपयोग करने से किसान को फसल को दो से तीन बार कम पानी पिलाना पड़ता है। इससे उसके श्रम और खर्च दोनों में कमी आती है।

यह भी पढ़ेंः लखनऊ में अपार्टमेंट धराशाई, मलबे में दबे 14 परिवार, लोगों को बचाने में जुटी सेना

वन्यजीवों से फसलों की सुरक्षा का खोजा समाधान

वन्यजीवों से फसलों के बचाव का समाधान तलाशने वाले महाराष्ट्र के अहमद नगर बेस्ड स्टार्टअप पेस्टॉमेटिक कन्ट्रोल्स के प्रति भी किसानों का रूझान देखने को मिला। फाउंडर अविनाश ने बताया कि देश के कई क्षेत्रों में नील गाय व अन्य वन्यजीवों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचने की समस्या से किसान परेशान रहते हैं। इसके लिए उन्होंने विशेष वाइल्ड एनिमल रेपलेन्ट तैयार किए हैं, जिन्हे पानी में मिलाकर खेतों की मेढ़ के आसपास छिड़काव से वन्यजीव खेतों में नहीं आते हैं। उनके उत्पाद पशुओं को बिना कोई हानि पहुंचाए फसलों की सुरक्षा के लिए तो कारगर है ही साथ ही खेत में किसानों को सांप-बिच्छू आदि खतरनाक वन्यजीवों से सुरक्षित रखते हैं।

यह भी पढ़ेंः Earthquake: दिल्ली एनसीआर में भूकंप, दहशत में आए लोग

खेतों से सीधे घरों तक पहुंचा रहे अनाज

किसानों को मंडी के अतिरिक्त भी स्वतंत्र बाजार उपलब्ध करवाने और एग्रो टूरिज्म को प्रोत्साहन की सोच के साथ हनुमानगढ़ निवासी परीक्षित ने किसान ट्रीट की शुरूआत की है। उन्होंने बताया कि कोविड के बाद लोगों में ऑर्गेनिक फूड के प्रति रूचि बढ़ी है। वे किसानों के माध्यम से सीधे लोगों तक उनकी पसंद का अनाज पहुंचा रहे हैं। एप के माध्यम से ऑर्डर सीधे किसानों तक पहुंच जाता है। वर्तमान में 12 हजार से अधिक किसान उनके स्टार्टअप से जुड़ चुके हैं। इसके अतिरिक्त खेती को पर्यटन से जोड़ने व एप से जुड़े कन्ज्यूमर को सीधे किसानों से कनेक्ट करवाया जाता है ताकि वे अनाज के खेतों से उनकी थाली तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया खुद अनुभूति कर पाएं।

यह भी पढ़ेंः JEE Main 2023: एनटीए की सख्ती, पहली बार जुड़वां बच्चों के प्रवेश पत्र रोके

फसल को मंडी तक ले जाने की टेंशन दूर

उपज के बाद फसल को मंडी ले जाकर बेचने की परेशानी को दूर करने वाली एप भी कृषि महोत्सव में आई है। अपना गोदाम नाम की इस एप पर जब किसान फसल बेचने की मंशा जताता है तो यह सूचना इच्छुक खरीदारों तक पहुंचती है। यह एप फिर खेत से खरीदार के भण्डार तक का वाहन भाड़ा, टैक्स और एप का कमीशन काट कर किसान को मिलने वाली रकम बता देती है। किसान की सहमति जताने पर पहले पैसा उसके खाते में आता है उसके बाद खरीदार खेत से फसल का उठाव करता है। यह एप किसानों को भण्डारण तथा भण्डार में रखे गए अनाज पर बैंकों से ऋण प्राप्त करने की सुविधा भी देती है।

यह भी पढ़ेंः बाबा को जादूगर की चुनौतीः चमत्कार नहीं सब साइंस ट्रिक हैं, गुमराह न करें धीरेंद्र शास्त्री

किसान बोलेः जो यहां देखा, पहले कभी नहीं सुना

कोटा। कृषि महोत्सव में भाग लेेने आए किसानों को यहां बहुत कुछ नया देखने को मिला। किसानों ने कहा कि यहां स्टार्टअप्स ने जो उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित की हैं, उनके बारे में कभी नहीं सुना। उन्हें यहां उत्पाद बनाने के नए आइडिया भी मिले।

The post कोटा कृषि महोत्सवः खेत खलिहानों से जुड़े नवाचार देख दंग रह गए किसान appeared first on TIS Media .

कोटा-बूंदी में सबसे कम मातृ-शिशु मृत्यु दर हमारा लक्ष्यः बिरला
TISMedia@Kota लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि हमारी कोशिश है कि कोटा-बूंदी क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को समुचित पोषण मिले ताकि हम यहां दुनिया के सबसे कम मातृ-शिशु मृत्यु दर के लक्ष्य को हासिल कर सकें। वे शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर सुपोषित मां अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

छप्पन भोग परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पीकर बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी महिला सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेहद गंभीरता से प्रयास करते हैं। इस प्रयास में वे महिलाओं के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। इसी कारण उन्हें महिला शक्ति का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त है।

यह भी पढ़ेंः जनता दरबार: मेडिकल कैम्प लगार बिरला जी ने चोखो काम कर्यो छः

अभियान का दूसरा चरण

बिरला ने कहा कि महिला सेवा, समर्पण और त्याग की मूर्ति है। लेकिन हमें यह भी सुनिश्चित करना होगी स्वस्थ मां ही स्वस्थ शिशु को जन्म देगी। महिला सुपोषित होगी तो ही भावी पीढ़ी स्वस्थ रहेगी। इसी उद्देश्य से 1000 महिलाओं के साथ सुपोषित महिला अभियान का शुभारंभ किया था। इसके पहले चरण के अपेक्षित सुपरिणाम सामने आए हैं। इसी कारण दूसरे चरण में पात्र महिलाओें की संख्या 3000 कर दी गई है। समाज के हर व्यक्ति को इसमें सहयोग देना होगा। वे अपने आसपास जहां भी वंचित वर्ग की ऐसी महिला देखें जिसे पोषण की आवश्यकता है। उसे जनसहयोग से पोषण किट अवश्य उपलब्ध करवाएं।

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी के जन्म दिन पर लोक सभा अध्यक्ष ने दिया स्वास्थ्य शिविर का तोहफा

भावी पीढ़ी की स्वास्थ्य रक्षा की सोच अनुकरणीय

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और शिशु के स्वास्थ्य रक्षा के लिए यह स्पीकर बिरला की अनूठी पहल है। जन सहयोग ने इस कार्यक्रम को व्यापक रूप देते हुए इसे सफल बनाया है। लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने कहा कि स्पीकर बिरला का यह प्रयास गर्भवती महिला और भावी पीढ़ी दोनों का भविष्य सुरक्षित करता है।

यह भी पढ़ेंः पढ़िए, रोंगटे खड़े कर देगी मुगलिया सल्तन की नींव हिलाने वाले इस जाट योद्धा की सच्ची कहानी

संस्थागत प्रसव को दें प्राथमिकता

स्पीकर बिरला ने सुपोषित मां अभियान में लाभान्वित हो रही महिलाओं का आव्हान किया कि वे सरकारी या निजी स्तर पर संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता दें। इसमें यदि कोई कठिनाई आ रही है तो बताएं, उसका समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: विधान सभा चुनाव से पहले मिल सकता है नए जिलों का तोहफा

शिशु का टीकाकरण अवश्य हो

स्पीकर बिरला ने कहा कि महिलाएं यह सुनिश्चित करें प्रसव से पूर्व तथा बाद में वे सभी टीके लगवाएं। इसी तरह शिशु के जन्म के बाद उन्हें भी टीके लगवाने में कोताही नहीं बरतें। शिशु के जन्म के बाद यदि उसमें उन्हें कोई बीमारी या कमी दिखाई दे तो उसकी भी सूचना दें ताकि उसको समय से उपचार करवाया जा सके।

यह भी पढ़ेंः चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए का वीडियो हुआ वायरल

महिला चिकित्सकों को किया सम्मानित

स्पीकर बिरला ने कार्यक्रम के दौरान अभियान से जुड़ी महिला चिकित्सकों को भी सम्मानित किया। बिरला ने कहा कि महिला चिकित्सका गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर उचित सलाह और सुझाव देती हैं।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में कांग्रेस टूटने से नहीं बचा पा रहे भारत जोड़ने निकले राहुल गांधी

ये रहीं मौजूद

कार्यक्रम के दौरान अभियान में सहभागिता निभा रही डॉ. मीनू बिरला, आईएमए वूमन विंग की अध्यक्ष डॉ.अल्का माथुर, सचिव डॉ. सूचित्रा मौर्य, डॉ. सुनि FCता सिंघल, डॉ. सुनिता योगी, डॉ. सपना मेहता, डॉ. गुरविंदर कौर, डॉ. मेघना गुप्ता, डॉ. पूनम व्यास, डॉ. सरोज गुप्ता, डॉ. अर्शी इकबाल, डॉ. निशु अग्रवाल, डॉ. अंजना रायजादा, डॉ. अर्चना मीणा, डॉ. सुधा पंकज, डॉ. रेखा अरोड़ा, डॉ. कृष्णा शर्मा, डॉ. कांता दासवानी भी मौजूद रहीं।

The post कोटा-बूंदी में सबसे कम मातृ-शिशु मृत्यु दर हमारा लक्ष्यः बिरला appeared first on TIS Media .