Mallikarjun Kharge Archives - TIS Media

पीएम मोदीः कांग्रेस राज में गिरीं 90 सरकारें, अकेले इंदिरा जी ने हटा दीं 50
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके शासन काल के दौरान 90 सरकारें गिरीं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम लेते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कई प्रहार किए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने राज्य सरकारों को बर्खास्त करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 356 का 50 बार ‘दुरुपयोग’ किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने यह बात कही।

प्रधानमंत्री ने जैसे ही जवाब देना आरंभ किया वैसे ही कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित कुछ विपक्षी दलों के सदस्य आसन के निकट आ गए और नारेबाजी करने लगे। प्रधानमंत्री ने कहा, “शरद पवार की सरकार कांग्रेस ने गिराई। इंदिरा गांधी ने 50 बार चुनी हुई सरकार गिराई।” पीएम मोदी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने 50 बार 356 का इस्तेमाल किया और धड़ाधड़ राज्य सरकारें गिराईं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सबसे पुरानी पार्टी थी जिसने संवैधानिक प्रावधानों का सबसे अधिक दुरुपयोग किया और निर्वाचित राज्य सरकारों को अपनी इच्छा से गिरा दिया। उन्होंने कांग्रेस का पक्ष लेने के लिए वामपंथी दलों पर भी निशाना साधा और उन्हें याद दिलाया कि कैसे नेहरू के नेतृत्व वाली सरकार ने केरल में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई पहली कम्युनिस्ट सरकार को बर्खास्त कर दिया था।

उन्होंने कहा, “एक प्रधानमंत्री ने आर्टिकल 356 का 50 बार उपयोग किया। आधी सेंचुरी कर दी। वो नाम है श्रीमती इंदिरा गांधी का। 50 बार सरकार को गिरा दिया। केरल में जो लोग आज इनके (कांग्रेस के) साथ खड़े हैं वो लोग ध्यान से सुन लें। जब केरल में वामपंथी सरकार चुनी गई जिसे पंडित नेहरू पसंद नहीं करते थे, कुछ ही काल खंड के अंदर चुनी हुई पहली सरकार को गिरा दिया।” पीएम ने कहा, “तमिलनाडु में MGR, करुणानिधि जैसे दिग्गजों की सरकारों को इन्हीं कांग्रेस वालों ने बर्खास्त कर दिया।”

प्रधानमंत्री केंद्र द्वारा राज्य सरकारों को परेशान करने के आरोपों का जवाब दे रहे थे। पीएण मोदी ने कहा कि वह संघवाद के महत्व को समझते हैं क्योंकि उन्होंने लंबे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में भी काम किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने बार-बार “सहयोगी-प्रतिस्पर्धी संघवाद” पर जोर दिया है।

प्रधानमंत्री ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा कि कांग्रेस ने साठ सालों में देश में मजबूत बुनियाद रखी और मोदी उसका श्रेय ले रहे हैं। मोदी ने कहा कि जब 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्हें नजर आया कि 60 साल में ”कांग्रेस के परिवार” ने गड्ढे ही गड्ढे कर दिए हैं।

उन्होंने कहा, ”हो सकता है कि उनका इरादा नेक होगा, लेकिन उन्होंने गड्ढे ही गड्ढे कर दिए हैं। जब वह गड्ढे खोद रहे थे… छह-छह दशक बर्बाद कर दिए थे उस समय दुनिया के छोटे-छोटे देश भी सफलता के शिखरों को छू रहे थे… आगे बढ़ रहे थे।” प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान विपक्षी सदस्य अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति गठित किए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।

The post पीएम मोदीः कांग्रेस राज में गिरीं 90 सरकारें, अकेले इंदिरा जी ने हटा दीं 50 appeared first on TIS Media .

टर्निंग पाइंटः राजस्थान से बैरंग लौटाए गए कांग्रेस चीफ खड़गे क्या लेंगे कोई सख्त फैसला?
अजय माकन के साथ पर्यवेक्षक बनाकर राजस्थान भेजे गए थे मल्लिकार्जुन खड़गे

धारीवाल के नेतृत्व में विधायकों की बगावत से दिल्ली लौटने को कर दिया था मजबूर

TISMedia@Jaipur मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद एक बार फिर राजस्थान में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। सवाल उठ रहे हैं कि हाल ही में पर्यवेक्षक के रूप में राजस्थान से बैरंग लौटाए गए खड़गे का रुख क्या होगा? क्या वह अशोक गहलोत और विधायकों की बगावत को गंभीरता से लेंगे या फिर यथास्थिति बरकरार रखेंगे? इस बीच ‘सीएम इन वेटिंग’ सचिन पायलट ने खड़गे को बधाई देते हुए उनकी तारीफ की है। पायलट ने इसे ‘शुभ संकेत’ बताया है।

यह भी पढ़ेंः Congress: 24 साल बाद गद्दी से हटा गांधी परिवार, मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के नए BOSS

मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने में राजस्थान ही सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बना। खड़गे से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी के सर्वोच्च पद के लिए सबसे बड़े दावेदार थे। सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों के बीच विधायक दल की बैठक बुलाई गई तो गहलोत गुट ने इस्तीफे का दांव खेल दिया। पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन को निराश होकर अगले दिन लौटना पड़ा। जयपुर में हुए हंगामे के बाद सीन पूरी तरह बदल गया। गहलोत रेस से बाहर हो गए तो खड़गे कांग्रेस चीफ बन गए हैं। ऐसे में उनका रुख राजस्थान और अशोक गहलोत को लेकर क्या होगा, इस पर सियासी पंडितों की निगाहें टिकी हैं।

यह भी पढ़ेंः मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले सचिन पायलट, बताया आंतरिक लोकतंत्र की जीत

फैसला लेना आसान नहीं

कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए राजस्थान के सियासी संकट पर फैसला लेना आसान नहीं होगा। गहलोत और पायलट कैंप के बगावती सुर रोकना खड़गे के लिए बड़ी चुनौती होगी, जो आसान नहीं है। ऐसे में राजस्थान के सियासी घमासान खड़गे के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा है। खड़गे के अध्यक्ष बनने के बाद उनके फैसलों का असर राजस्थान में देखने को मिलेगा। गहलोत सीएम की कुर्सी छोड़ना चाहते नहीं है। सचिन पायलट झुकने के लिए तैयार नहीं है। गहलोत समर्थक विधायक अपने रुख पर अड़िग है। विधायक अपने पक्ष में फैसला नहीं होने पर बगावत कर सकते हैं। अब अड़गे को बेहद सावाधानी से कदम रखना होगा। हाल ही में पर्यवेक्षक के रूप में राजस्थान से निराश करके लौटाए गए खड़गे का रुख क्या होगा? क्या वह अशोक गहलोत को लेकर कड़ा रुख अख्तियार करेंगे या फिर यथास्थिति बरकरार रखेंगे? इस बीच ‘सीएम इन वेटिंग’ सचिन पायलट ने खड़गे को बधाई देते हुए उनकी तारीफ की है। पायलट ने इसे ‘शुभ संकेत’ बताया है।

यह भी पढ़ेंः Binny Roger शराफत की पिच पर सियासत ​की गुगली !

मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए बड़ी चुनौती

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए बड़ी चुनौती है गहलोत और पायलट गुट को साधने की है। खड़गे के सामने राजस्थान में बड़ी चुनौती है। चर्चा है कि खड़गे राजस्थान को लेकर कई विकल्पों पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान के नाम एक लाइन का प्रस्ताव पारित करवाने की कोशिश करेंगे। सीएम फैसला फिलहाल नहीं लें। सचिन पायलट के नाम पर सहमति नहीं बनी तो तीसरे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। गहलोत समर्थक मंत्रियों पर क्या ऐक्शन ले सकते हैं। सचिन पायलट के सीएम बनने पर विधायक इस्तीफा वापस नहीं लेते हैं तो ऐक्शन ले सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः KEDL Advisory बिजली न बने परेशानी, ऐसे मनाएं सुरक्षित दिवाली

खड़गे से मिले सियासी बवाल के जिम्मेदार नेता

कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बहिष्कार के मामले में अनुशासनहीनता के आरोप में जिन तीन नेताओं को नोटिस दिया था, वे तीनों नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर उन्हें अध्यक्ष बनने की बधाई दी। तीनों नेताओं ने पिछले दिनों ही नोटिस का जवाब दिया था, जिस पर अभी एक्शन पेंडिंग है। तीनों नेताओं की दिल्ली यात्रा सियासी चर्चा का विषय बना हुआ है। नए सीएम के चयन का अधिकार हाईकमान को सौंपने का प्रस्ताव पारित करने लिए 25 सितंबर को विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी, इसके लिए मल्लिकार्जुन खड़के , अजय माकन के साथ ऑब्जर्वर थे। 25 सितंबर को खडगे जब जयपुर आए थे तो उनकी अगवानी के लिए कोई बड़ा नेता, मंत्री विधायक नहीं गए थे। उस वक्त सीएम अशोक गहलोत का अध्यक्ष के तौर पर नाम चल रहा था। महेश जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ जाकर खड़गे को बधाई दी। जोशी पर पैरेलल विधायक दल की बैठक के लिए विधायकों को फोन करने के आरोप थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

यह भी पढ़ेंः Munawwar Rana मेरा बाप मुस्लिम था, लेकिन मां थीं या नहीं इसकी गारंटी नहीं लेता

कुछ भी कहने से बचते रहे सचिन-अशोक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कर्नाटक के बाद में मध्यप्रदेश, फिर महाराष्ट्र और हमें ऊपर वाले ने बचा लिया। सोनिया गांधी जी का, राहुल गांधी जी का आशीर्वाद था, इसलिए सरकार बच गई। हमारा पूरा कुनबा एक रहा, वरना सरकार चली जाती। गहलोत ने कहा- मैं तो मेरे रास्ते पर चल रहा हूं। पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दे रखी है, निभा रहा हूं। उसके अलावा मैं कुछ नहीं कर रहा हूं। ईमानदारी, निष्ठा, प्रतिबद्धता के साथ में समर्पित होकर पार्टी की जिम्मेदारी निभा रहा हूं। वहीं पायलट ने कहा कि  मिलकर चुनौतियों का सामना करेंगे।

The post टर्निंग पाइंटः राजस्थान से बैरंग लौटाए गए कांग्रेस चीफ खड़गे क्या लेंगे कोई सख्त फैसला? appeared first on TIS Media .

मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले सचिन पायलट, बताया आंतरिक लोकतंत्र की जीत
TISMedia@Jaipur राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव जीतने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी है। सचिन पायलट ने कहा कि लोकतंत्र में इससे बेहतर उदाहणर नहीं हो सकता, जब आंतरिक लोकतंत्र को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने बड़े व्यापक स्तर पर चुनाव कराया। 17 तारीख को मतदान हुआ। 90 प्रतिशत वोट मल्लिकार्जुन खड़गे को मिले हैं। ये लोकतंत्र की जीत है। देशवासियो की जीत है। कांग्रेस पार्टी की जीत है।

यह भी पढ़ेंः Munawwar Rana मेरा बाप मुस्लिम था, लेकिन मां थीं या नहीं इसकी गारंटी नहीं लेता

सचिन पायलट ने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव जीतने पर बधाई दी है। चुनाव जीतने पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी उनके ऊपर आई है। देश के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर खड़गे के नेतृत्व में काम करेंगे। मैं समझता हूं कि चुनाव से कांग्रेस में ताकत आई है। कांग्रेस एकजुट हुई है। सब लोग मिलकर उनके नेतृत्व में काम करेंगे। मुझे पूरा भरोसा है खड़गे का जो अनुभव है। उसका लाभ पार्टी को मिलेगा। आने वाली तमाम चुनौतियों का हम सामना करेंगे। कांग्रेस पार्टी और मजबूत होगी। मधुसूदन मिस्त्री ने निष्पक्ष चुनाव कराया है। सभी मिलकर प्रशंसा की है। किसी और दल ने आज तक नहीं किया है।

यह भी पढ़ेंः KEDL Advisory बिजली न बने परेशानी, ऐसे मनाएं सुरक्षित दिवाली

खुले माहौल में चुनाव हुआ

सचिन पायलट ने कहा कि हमारे यहां पारदर्शिता से खुले माहौल में चुनाव हुआ है। लोगों ने अपना मत दिया है। भारी बहुमत से खड़गे चुनाव जीते है। खड़गे जमीनी नेता है। दलित समाज से आते हैं। पूरे कर्नाटक में ही नहीं पूरे देश में लोग उनकी राजनीति को जानते हैं। सचिन पायलट ने बीजेपी का नाम लिए बिना कहा कि जो हमारे विरोधी दल है। उनके अंदर खड़गे की जीत से घबराहट पैदा हो रही होगी। खड़गे के अध्यक्ष बनने के बाद नई ऊर्जा, नई ताकत और नए जोश के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे।

The post मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले सचिन पायलट, बताया आंतरिक लोकतंत्र की जीत appeared first on TIS Media .

Congress: 24 साल बाद गद्दी से हटा गांधी परिवार, मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के नए BOSS
खड़गे ने शशि थरूर को 6825 वोटों से हराया, थरूर को मिले सिर्फ 1072 वोट

416 वोट रिजेक्ट हुए, सोनिया के सपोर्ट से मल्लिकार्जुन ने हांसिल किए रिकॉर्ड 7897 वोट

TISMedia@NewDelhi कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनावों में मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को 6825 वोटों से हरा दिया। खड़गे को 7897 वोट मिले। वहीं, थरूर को 1072 वोट ही मिल सके। 416 मत निरस्त हो गए।

नतीजों के तुरंत बाद थरूर ने खड़गे को बधाई दी और अपना साथ देने वालों को धन्यवाद दिया। इसके बाद ही वे खड़गे से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। हालांकि, उनके चीफ इलेक्शन एजेंट सलमान सोज ने वोटिंग में धांधली का आरोप लगाया है। हालांकि, थरूर ने अपनी हार को स्वीकार कर लिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी हाईकमान की ओर से भी समर्थन मिला है। यही वजह है कि ज्यादातर अन्य नेताओं का समर्थन भी उन्हें ही मिला है। कर्नाटक से 9 बार विधायक रहने और कई बार सांसद रहने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे को गांधी परिवार के वफादार नेताओं में शुमार किया जाता है।

सोनिया का मिला समर्थन

मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाना पार्टी में बड़े बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है। उनके अध्यक्ष बनने के साथ ही गांधी परिवार बैकसीट पर पहुंच गया है, जो लगातार 24 सालों से कांग्रेस अध्यक्ष था।1998 से अब तक सोनिया गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष थीं, जबकि बीच में दो साल के लिए 2017 से 2019 के दौरान राहुल गांधी ने यह पद संभाला था। लोकसभा चुुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने पद से इस्तीफा दे दिया था। यही नहीं तभी उन्होंने साफ कर दिया था कि अब गांधी परिवार से कोई अध्यक्ष नहीं होगा। अंत तक वह इस जिद पर अड़े रहे और फिर चुनाव हुआ, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे को चुना गया है।

राहुल ने भी माना मुखिया

इस बीच राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष होने पर अपनी भूमिका के बारे में भी बताया है। राहुल ने खुद ही साफ कर दिया है कि पार्टी प्रमुख ही उनके काम का फैसला करेंगे। फिलहाल, वायनाड सांसद कन्याकुमारी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक पदयात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी चीफ का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। बुधवार को राहुल ने यात्रा के दौरान आंध्र प्रदेश में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने अपनी भूमिका को लेकर कहा कि इसके बारे में पार्टी प्रमुख बताएंगे। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी में सुप्रीम होता है। हर सदस्य अध्यक्ष के पास जाता है… वे पार्टी में मेरी भूमिका तय करेंगें, प्लीज खड़गे जी और सोनिया गांधी जी से पूछें।’

चुनाव को भुनाएगी कांग्रेस

इस बीच कांग्रेस ने अध्यक्ष के लिए चुनाव कराने के फैसले को भुनाना भी शुरू कर दिया है। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अकेली पार्टी है, जिसमें चुनाव होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा से कोई इस बारे में सवाल नहीं पूछता। किसी और दल में अध्यक्ष के लिए चुनाव नहीं होता है। राहुल गांधी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर दोनों ही अनुभवी नेता हैं। देश में नफरत और हिंसा फैलाई जा रही है। कांग्रेस इससे मुकाबला कर रही है।

The post Congress: 24 साल बाद गद्दी से हटा गांधी परिवार, मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के नए BOSS appeared first on TIS Media .

महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल: राहुल समेत कई बड़े नेता सड़क पर उतरे
TISMedia@NewDelhi पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस गुरुवार को देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन को असरदार बनाने के लिए राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सड़क पर उतरे पड़े हैं। प्रदर्शन के दौरान सभी नेता ‘चुनाव खत्म लूट चालू’ के नारे लगाते नजर आए।

यह भी पढ़ेंः गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन, एक इशारे पर थम जाता था पूरा राजस्थान

राहुल गांधी के नेतृत्व में मंहगाई को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार मुखर होती जा रही है। संसद से लेकर सोशल मीडिया तक में राहुल गांधी मंहगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री की Daily To-Do List साझा की थी। जिसमें दावा किया गया कि पीएम मोदी सुबह उठकर सबसे पहले पांच काम करते हैं। पहला, पेट्रोल-डीजल-गैस का रेट कितना बढ़ाऊं? दूसरा, लोगों की ‘खर्चे पे चर्चा’ कैसे रुकवाऊं? तीसरा,  युवा को रोज़गार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं? चौथा, आज किस सरकारी कंपनी को बेचूं cialis cijena? और पांचवा,  किसानों को और लाचार कैसे करूं? इसके बाद गुरुवार को कांग्रेस सड़कों पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश में जुटी है। गुरुवार को विजय चौक पर कांग्रेस ने मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ेंः श्रद्धांजलिः उम्र गुजरी है इस कदर तन्हा !!

पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा और काफी दिनों तक चलेगा: राहुल गांधी

केंद्र सरकार विरोधी प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं और इसका परिणाम मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ता है। हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम को बढ़ाना बंद करें। पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा और काफी दिनों तक चलेगा।

यह भी पढ़ेंः Kota ACB Trap: कोटा एसीबी ने PWD के XEN को 18 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथ दबोचा

दाम अनावश्यक बढ़ रहे हैं: खड़गे

केंद्र सरकार विरोधी प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हर दिन पेट्रोल-डीजल और अन्य चीजों के दाम अनावश्यक बढ़ रहे हैं और इसका परिणाम आवश्यक वस्तुओं पर हो रहा है इसलिए आज हम राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहें। कांग्रेस की मांग है कि यूपीए सरकार के दौरान जो कीमतें थी वो किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः मंत्री के चहेतों की गुंडई! बिजली कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव को पीटा, चेन लूटी, मारने की धमकी दी

हर चीज के दाम बढ़ते हैं: थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं तब हर चीज के दाम बढ़ते हैं। जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे तब भी यह सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ा रही थी। 101 रुपये का तेल भराने में 52 रुपये सरकार के पास एक्साइज टैक्स के रूप में जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः सिसोदिया का सनसनीखेज आरोप: अरविंद केजरीवाल का मर्डर करना चाहती है भाजपा!

जेबों पर डाका डाल रहे: अधीर रंजन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार जैसे आम लोगों की जेबों पर डाका डाल रहे हैं उसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 10 दिनों में 9 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने से मोदी जी ने एक इतिहास बना दिया। 137 दिनों बाद धड़ल्ले से दाम बढ़ रहे हैं। हमारी मांग है कि यह दाम सरकार वापस ले।

The post महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल: राहुल समेत कई बड़े नेता सड़क पर उतरे appeared first on TIS Media .