Medical College Kota Archives - TIS Media

हौसले की डोज: सीटी स्कोर 24, ऑक्सीजन लेवल 65, फिर भी रामविलास ने दे डाली कोरोना को मात
– बेहतर इलाज और सकारात्मक माहौल से कोविड केयर सेंटर में चमत्कार

– चिकित्सा विभाग व एलन द्वारा संचालित कोविड केयर सेंटर

TISMedia.in@कोटा. कोटा यूनिवर्सिटी में चिकित्सा विभाग व एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित किए जा रहे कोविड केयर सेंटर में बेहतर उपचार और सकारात्मक माहौल से अच्छे परिणाम सामने आने लगे हैं। रविवार को यहां से प्रेमनगर निवासी रामविलास (38) डिस्चार्ज हुए, जिनका भर्ती होते समय एचआरसीटी स्कोर 25 में से 24 था तथा ऑक्सीजन लेवल 65 ही रह गया था। पेशे से प्राइवेट स्कूल में टीचर रामविलास का परिवार विपरीत परिस्थितियों के चलते आस खो बैठा था। कोविड केयर सेंटर में न केवल नया जीवन मिला वरन यहां मिले माहौल से इतनी सकारात्मक ऊर्जा मिली कि वे जल्द स्वस्थ होकर खुद चलकर घर लौटे।

रामविलास ने बताया कि घर पर 4-5 दिन हल्के बुखार के बाद 10 मई को तबियत नासाज लगी तो डॉक्टर्स की सलाह पर एचआरसीटी व अन्य जांचें करवाई। एचआरसीटी में लंग्स में इनफेक्शन का लेवल 25 में से 24 आया, मतलब 90 प्रतिशत इंफेक्शन था। ऑक्सीजन का लेवल चेक किया तो 71 आया और इसके बाद लगातार गिर रहा था। चिकित्सकों ने तुरंत भर्ती होने की बात कही। शहर के करीब आधा दर्जन से ज्यादा प्राइवेट अस्पताल में गए तो वहां एडमिट नहीं किया, बोले कि इन्हें आईसीयू या वेंटिलेटर की जरूरत है, मेडिकल कॉलेज ले जाओ। वहां पहुंचे तो वहां भी बेड खाली नहीं थे। भतीजे राजेन्द्र व परिजनों ने खूब निवेदन किया लेकिन कुछ नहीं हुआ।

भतीजे राजेन्द्र ने बताया कि हम आस खो बैठे थे। चिकित्सकों ने जवाब दे दिया कि ऑक्सीजन लगातार गिर रही है और तुरंत ऑक्सीजन नहीं मिली तो जीवन खतरे में आ जाएगा। मेडिकल कॉलेज में बहुत ज्यादा निवेदन करने के बाद उन्होंने कोटा यूनिवर्सिटी कोविड केयर सेंटर में रैफर लिखकर भेज दिया। यहां आए तो भर्ती करके तुरंत ऑक्सीजन लगा दी। तब इनका ऑक्सीजन लेवल 65 ही आ रहा था।

READ MORE: राजस्थान की तरफ बढ़ रहा ताउते चक्रवात, कोटा-बारां में मचा सकता तबाही

इसके बाद प्रारंभिक उपचार शुरू किया। ऑक्सीजन लगने से कुछ राहत मिली।

राजेन्द्र ने बताया कि अगली सुबह चिकित्सकों ने जांच कि और आवश्यक दवाइयां दी। इसके साथ ही यहां एलन स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी द्वारा की जा रही गतिविधियों से सकारात्मक माहौल मिलना भी शुरू हुआ तो एक-दो दिन में ही अच्छा सुधार नजर आने लगा। लगातार पौष्टिक आहार, समय पर चाय, नाश्ता, फल, दूध मिला। एलन स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों द्वारा सुबह योगा और शाम को आरती के माहौल से बहुत सकारात्मकता आई। मैंने कभी योगा नहीं किया, यहां रहकर योगा करना शुरू किया। अब घर पर भी जारी रखूंगा। सात दिन तक इलाज के बाद चाचा स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और चिकित्सकों ने छुट्टी कर दी है।

मरीज रामविलास ने कहा कि मैं पूरे चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और एलन परिवार का धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने उपचार के साथ-साथ इतना बेहतर माहौल दिया कि मैं जल्द स्वस्थ हो सका।

फाइब्रोसिस वाली स्टेज में बीमारी आगे बढ़ने की संभावना कम : डॉ.विनोद जांगिड़

सीटी स्केन रेडियोलॉजिकल इमेजिंग स्कोर होता है। पहली बात तो चिकित्सक की सलाह से ही सीटी स्केन करवाना चाहिए। दूसरी बात प्रॉपर टाइमिंग, प्रॉपर इनवेस्टीगेशन और प्रॉपर इलाज से मरीज जल्द ठीक हो सकता है। सीटी स्कोर देखकर मरीज को पैनिक नहीं होना चाहिए। रामविलास को ऑक्सीजन और स्टेरॉयड की जरूरत थी जो हमने दिया और जल्द ठीक हो गया। बीमारी की स्टेज का फर्क पड़ता है। फाइब्रोसिस वाली स्टेज में स्कोर ज्यादा आता तो है लेकिन बीमारी के आगे बढ़ने की संभावना कम होती है। इसलिए ज्यादा खतरनाक नहीं कहा जा सकता है। यदि बीमारी की शुरुआत में सीटी स्कोर जयादा है तो जान को खतरा है। इसके अलावा सकारात्मक माहौल का भी फर्क पड़ता है, जो यहां मिल रहा है।

READ MORE: इस बीमारी ने भी ले ली महामारी की शक्ल, इंसानों को बना सकती है नपुंसक

ये है समर्पित चिकित्सकों की टीम

कोविड केयर सेंटर में चेस्ट फीजिशियन डॉ.विनोद जांगिड़ के निर्देशन में फिजिशिनयन डॉ.अनिल, डॉ.आकाश, डॉ.अनूप व डॉ.चेतन मरीजों का उपचार कर रहे हैं। कोविड सेंटर में नोडल अधिकारी डॉ.अतुल शर्मा को बनाया गया है, इनके साथ डॉ.भंवर रिणवा तथा डॉ.नवनीत पाराशर मिलकर व्यवस्थाएं देख रहे हैं।

ये है चुनौती

सहायक नोडल अधिकारी डॉ.भंवर रिणवा ने बताया कि कोविड केयर सेंटर प्रारंभिक इलाज के लिए शुरू किया गया अस्थाई केन्द्र है। सेंटर पर माइल्ड लेवल के मरीज ही भर्ती किए जा रहे हैं। क्रिटिकल होने की स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल रैफर किया जाता है। सभी अस्पतालों में कोविड के मरीजों की भरमार के चलते यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों व रेजीडेंट्स का भी अभाव है। इसके बावजूद सीमित संसाधनों और विशेषज्ञता के अभाव में भी ऐसे मरीजों का ठीक होना इस केयर सेंटर के लिए उपलब्धि है।

सभी के संयुक्त प्रयासों की जीत

मैं सभी चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और एलन स्टॉफ के प्रयासों को सराहता हूं। क्योंकि इस स्तर की सफलता सभी के संयुक्त प्रयासों से ही संभव है। केयर सेंटर के स्तर पर यदि इस लेवल के मरीज स्वस्थ होते हैं तो इससे बड़ा योगदान नहीं हो सकता। बेहतर इलाज के लिए हमारे प्रयास जारी रहेंगे। – अतुल शर्मा, नोडल अधिकारी, कोविड केयर सेंटर

READ MORE: मैं कहानीकार नहीं, जेबकतरा हूँ : सआदत हसन मंटो

सकारात्मक प्रयासों का फल

समर्पित चिकित्सक यहां बेहतर इलाज देने का प्रयास कर रहे हैं। कोविड केयर सेंटर में एलन हर सुविधा और बेहतर माहौल देने के लिए प्रयासरत है। हमारी कोशिश है कि मरीज, तीमारदार और उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों को किसी तरह की कोई परेशानी यहां नहीं हो। जीवन बचाने के लिए हर प्रयास करेंगे। चिकित्सा विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। – नवीन माहेश्वरी, निदेशक, एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट

The post हौसले की डोज: सीटी स्कोर 24, ऑक्सीजन लेवल 65, फिर भी रामविलास ने दे डाली कोरोना को मात appeared first on TIS Media .

चिरंजीवी बीमा करवाओ और कोटा के इन अस्पतालों में मुफ्त इलाज पाओ
कोटा. 850 रुपए में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा करवाने पर आपको कोटा जिले के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा। योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने को लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। कोविड माहामारी में मुख्यमंत्री की यह पहल लोगों को राहत पहुंचा रही है। योजना के तहत जिले में 17 सरकारी व 6 प्राइवेट हॉस्पिटल को चिन्हित किया गया है। इन अस्पतालों में पंजीकृत परिवारों को योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है। सरकार ने योजना में पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मई कर दी है ताकि, ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना का लाभ मिल सके।

Read More : जज्बा : ठीक से खड़े भी नहीं हो सकते फिर भी जिंदगी बचाने कई किमी पैदल चला ये अधिकारी

योजना के तहत अब तक 23 हॉस्पिटल हो चुके चिन्हित

जिला कलक्टर उज्जवल राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जिलेवासियों को बेहतर इलाज के लिए यह योजना शुरू की है। जिन लोगों ने 30 अप्रेल तक पंजीकरण करवा लिया है। उन्हें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ 1 मई से मिलना शुरू हो गया है। जिले में अब तक कुल 23 चिकित्सा संस्थान पंजीकृत हो चुके हैं।

शहर के इन सरकारी अस्पतालों में मिलेगा योजना का लाभ

-न्यू मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय

-एमबीएस चिकित्सालय

-जेकेलोन मातृ एवं शिशु चिकित्सालय

-जिला अस्पताल रामपुरा

-दादाबाड़ी (सीएचसी)

-भीमगंजमंडी (सीएचसी)

Read More : कोरोना काल में अस्पताल से लेकर पुलिस कंट्रोल रूम तक फुल, जब्त वाहनों को छुड़ाने लग रही भीड़

ये हैं ग्रामीण हॉस्पिटल

रामगंजमण्डी, मोड़क, सुकेत, चेचट, इटावा, खातौली, सांगोद, कनवास, कैथून, मण्डाना और सुल्तानपुर सीएचसी में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा।

इन प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज

-महावीर ईएनटी हॉस्पिटल महावीर नगर तृतीय

-कोटा हार्ट हॉस्पिटल तलवंडी

-ओपेरा हॉस्पिटल इन्द्र विहार

-मेवाड़ हॉस्पिटल विज्ञान नगर

-शांति हॉस्पिटल श्रीनाथपुरम

-वर्धमान हॉस्पिटल पुलिस स्टेशन के पास महावीर नगर

Read More : उत्तर प्रदेशः गांव कस्बों में खिसकी भाजपा की जमीन, पंचायत चुनाव में हारी अयोध्या, मथुरा और काशी

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े व्यक्तियों को सामान्य बीमारियों में 50 हजार और गंभीर बीमारी में 4.50 लाख का इलाज निशुल्क उपलब्ध करवाया जाता है। इस योजना में लाभार्थी के भर्ती होने से 5 दिन पूर्व, व डिस्चार्ज होने के 15 दिन बाद तक का खर्चा शामिल किया गया है।

The post चिरंजीवी बीमा करवाओ और कोटा के इन अस्पतालों में मुफ्त इलाज पाओ appeared first on TIS Media .

Coronavirus : धारीवाल की हिदायत, मरीजों का भरोसे के साथ करें मुकम्मल इलाज
– अस्पतालों में संसाधनों की नहीं होगी कमी

– विकास कार्यो को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश

कोटा. नगरीय विकास मंत्री ने कोरोना ( coronavirus ) के बढ़ते कहर के बीच राज्य सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन की पालना पाबंदी के साथ करने की आमजन से अपील की है। वहीं, अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ( UDH Minister Shanti Dhariwal ) ने दूरभाष पर जिला कलक्टर व चिकित्सा अधिकारियों से बात कर कोरोना कहर के बीच जागरूकता अभियान जारी रखने, अस्पताल में व्यवस्थाओं को सुचारू और संसाधनों को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि मरीजों के इलाज को लेकर संसाधनों में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। महामारी में सरकार चिकित्सा व्यवस्थाओं ( Medical Arrangement ) में इजाफा कर रही है। मंत्री ने रोगियों का मुकम्मल इलाज व होम आइसोलेट ( Home Isolate ) मरीजों को भरोसे के साथ इलाज करने व कोरोना टेस्ट में विस्तार करने के निर्देश दिए।

Read More: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला : अब 800 रुपए में होगी कोरोना की जांच

मंत्री धारीवाल ( Minister Shanti Dhariwal ) ने नगर निगम के अधिकारियों को सेनिटाइजेशन जारी रखने के निर्देश दिए। व्यापार संघ और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना की। उन्होंने व्यापार जगत से बाजारों में कोरोना गाइडलाइन की पालना उपभोक्ताओं से भी मुस्तेदी से करवाने की अपील की। साथ ही कोरोना को मात दे चुके लोगों से संकट की घड़ी में प्लाज्मा डोनेशन के प्रोटोकॉल के तहत प्लाज्मा डोनेट कर मानवता का संदेश देने का आह्वान किया।

रेनबसेरों और आश्रय स्थलों पर व्यवस्थाएं हो सुचारू

मंत्री धारीवाल ने निगम अधिकारियों को कहा कि अस्थाई रैन बसेरों एवं आश्रय स्थलों पर सर्द रातें गुजारने आने वाले मजदूर तबके सहित अन्य लोगों को सर्दी से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए जाए। साथ ही कोरोना गाइडलाइन की भी पालना सुनिश्चित करवाए जाएं। अधिकारी समय-समय पर रैन बसेरा आश्रय स्थलों का निरीक्षण करें व्यवस्थाओं को चेक करें, और जहां कमियां नजर आए उसको तुरंत दुरुस्त करवाएं।

Read More: दर्दनाक हादसा : बहन से मिलने जा रहे भाई को रास्ते में मौत ने दबोचा

विकास कार्यो के प्रोजेक्ट गुणवत्ता के साथ समय पर हो पूर्ण

कोटा में चल रहे हैं हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्यों को लेकर भी मंत्री शांति धारीवाल ने जिला कलक्टर व यूआईटी अधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने प्रोजेक्ट वर्क अधिकारियों को विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने को कहा। धारीवाल ने कहा कि जब भी मैं कोटा आता हूं खुद मौके पर जाकर कार्य प्रगति देखता हूं लेकिन जब बाहर होता हूं तो लगातार हर प्रोजेक्ट की कार्य प्रगति और गुणवत्ता को लेकर स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कर फीडबैक लेता हूं। उम्मीद है कि विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण होंगे।

The post Coronavirus : धारीवाल की हिदायत, मरीजों का भरोसे के साथ करें मुकम्मल इलाज appeared first on TIS Media .