Mother falls into canal Archives - TIS Media

कलेजे के टुकड़े पर आई आंच तो मौत से लड़ पड़ी गर्भवती मां, भगवान बनकर पहुंची खाकी
कोटा. कलेजे के टुकड़े को बचाने के लिए मां ने न सिर्फ अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी, बल्कि पेट में पल रहे गर्भ को भी दांव पर लगा दिया। लेकिन, जाको राखें साइयां मार सके न कोई। महिला और उसके बच्चे के नहर में गिरते ही कोटा पुलिस भगवान बनकर मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने अपनी जान दांव पर लगा कर न सिर्फ गर्भवती को नहर से सकुशल बाहर निकाल लिया, बल्कि उसके बेटे का भी सफल रेस्क्यू किया। इतना ही नहीं जब पुलिस ने महिला को एमबीएस अस्पताल ले जाकर उसकी सोनोग्राफी करवाई तो गर्भ में पल रहा बच्चा भी पूरी तरह से सुरक्षित बच गया।

दरअसल, कुन्हाड़ी इलाके में शनिवार दोपहर को एक बच्चा 60 फीट गहरी नहर में गिर गया। जिसे बचाने के लिए उसकी मां ने भी नहर में छलांग लगा दी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर मां-बेटे को सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस ने दोनों मां-बेटे को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया।

Read More : मुंबई का ड्रग माफिया पुलिस रिमांड में उगलेगा चौंकाने वाले राज

बेटे को बचाने 40 फीट ऊंचाई से कूदी मां

हैड कांस्टेबल राधेश्याम सांखला ने बताया कि सकतपुरा स्थित थर्मल चौराहा निवासी शकील टापरी बनाकर रहता है। उनकी टापरी के सामने चंबल की दांयी मुख्य नहर गुजर रही है। दोपहर को उसकी पत्नी रुबीना कपड़े धो रही थी। वहीं पास में उसका 2 वर्षीय बेटा समीर खेल रहा था। तभी वह खेलते-खेलते 60 फीट गहरी नहर में जा गिरा। उसे बचाने के लिए उसकी मां रुबीना भी करीब 40 फीट की ऊंचाई से नहर में कूद गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुन आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद को दौड़े और पुलिस व नगर निगम की रेस्क्यू टीम को सूचना दी। थोड़ी ही देर में कुन्हाड़ी थाने से पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कर दोनों मां-बेटे को सकुशल निकाल लिया। बच्चे के मामूली चोट आई है। जबकि, मां रुबिना के हाथ में चोट लगी है। पुलिस ने दोनों को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया।

Read More : TIS_Filmistan: आर. माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री : द नंबी इफेक्ट’ के ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर धूम

4 माह की गर्भवती थी महिला

हैड कांस्टेबल सांखला ने बताया कि बेटे को बचाने के लिए 40 फीट की ऊंचाई से नहर में कूदने वाली महिला 4 माह की गर्भवती है। इसका पता रेस्क्यू के बाद मां-बेटे को अस्पताल ले जाने पर हुआ। तब महिला की सोनोग्राफी भी करवाई गई। जिससे पता चला कि गर्भ में पल रहा बच्चा भी पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद इस परिवार पर ‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई’ कहावत चरितार्थ होती है।

Read More : मेथी कई तरिकें से घटाती है आपका वजन और रखती है आपको फिट, जानिए कैसे

पुलिस की आंखों देखी

कांस्टेबल कृष्ण गोपाल, संजय, किशन गोपाल व जीप चालक चेतराम ने बताया कि दोपहर 1 बजे महिला व बच्चे के नहर में गिरने की सूचना मिली थी। इस पर हैड कांस्टेबल सांखला के साथ मौके पर पहुंचे। नहर में घुटनों तक पानी होने से दोनों नजर आ रहे थे।  तुरंत रस्सा मंगवाया। महिला का पति शकील नहर में उतरा। इस दौरान आसपास के लोग भी मदद को आ गए। रस्से के सहारे पहले बच्चे को फिर मां को बाहर निकाला। इस बीच निगम की गोताखोर टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।

Read More : टोरेंट गैस ने U.P. में गाड़ा झंडा, मथुरा में PNG सप्लाई के लिए सांवरिया गैस का किया अधिग्रहण

बड़ा हादसा होने टला

हैड कांस्टेबल राधेश्याम सांखला ने बताया कि गनीमत थी कि हादसे के वक्त नहर में करीब एक से डेढ़ फीट ही पानी था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर लोगों भारी भीड़ जमा हो गई। बेटे-मां व गर्भ में पल रहे 4 माह का बच्चा सकुशल होने पर परिजनों ने ईश्वर का आभार जताया।

The post कलेजे के टुकड़े पर आई आंच तो मौत से लड़ पड़ी गर्भवती मां, भगवान बनकर पहुंची खाकी appeared first on TIS Media .