New Medical Hospital Kota Archives - TIS Media

राजस्थान: 24 मई तक सख्त लॉकडाउन, कैबिनेट बैठक के बाद सीएम गहलोत ने किया ऐलान
जयपुर. मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों एवं युवा वर्ग में बढ़ते कोरोना संक्रमण तथा मृत्यु की संख्या पर गहन चिंता व्यक्त की गई। मंत्रिपरिषद ने इसके दृष्टिगत संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश में 10 मई से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन लागू करने का निर्णय किया है। मंत्रिपरिषद द्वारा पांच सदस्यीय मंत्री समूह के सुझावों पर चर्चा कर महामारी के प्रसार को रोकने के लिए बैठक में किए गए निर्णय इस प्रकार है:

राज्य में 10 मई की प्रातः 5 बजे से 24 मई की प्रातः 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। राज्य में विवाह समारोह 31 मई 2021 के बाद ही आयोजित किए जाएं।

विवाह से संबंधित किसी भी प्रकार के समारोह, डीजे, बारात एवं निकासी तथा प्रीतिभोज आदि की अनुमति 31 मई तक नहीं होगी।

विवाह घर पर ही अथवा कोर्ट मैरिज के रूप में ही करने की अनुमति होगी, जिसमें केवल 11 व्यक्ति ही अनुमत होंगे। जिसकी सूचना वेब पोर्टल Covidinfo.rajasthan.gov.in पर देनी होगी। विवाह में बैण्ड-बाजे, हलवाई, टैन्ट या इस प्रकार के अन्य किसी भी व्यक्ति के सम्मिलित होने की अनुमति नहीं होगी।शादी के लिए टैन्ट हाउस एवं हलवाई से संबंधित किसी भी प्रकार के सामान की होम डिलीवरी भी नहीं की जा सकेगी।

मैरिज गार्डन, मैरिज हॉल एवं होटल परिसर को शादी समारोह के लिए बंद रहेंगे । विवाह स्थल मालिकों, टैन्ट व्यवसायियों, कैटरिंग संचालकों और बैण्ड-बाजा वादकों आदि को एडवांस बुकिंग राशि आयोजनकर्ता को लौटानी होगी या बाद में आयोजन करने पर समायोजित करनी होगी।

किसी भी प्रकार के सामूहिक भोज की अनुमति नहीं होगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों के संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं, इसे देखते हुए मनरेगा के कार्य स्थगित रहेंगे। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा।

सभी प्रकार के धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। आमजन से अपील है कि पूजा-अर्चना, इबादत प्रार्थना घर पर रहकर ही करें।

अस्पताल में भर्ती काविड पॉजिटिव रोगी की देखभाल के लिए अटेन्डेन्ट के संबंध में चिकित्सा विभाग अलग से गाइडलाइन जारी करेगा।

मेडिकल सेवाओं के अतिरिक्त सभी प्रकार के निजी एवं सरकारी परिवहन के साधन जैसे- बस जीप आदि पूरी तरह बंद रहेंगे। बारात के आवागमन के लिए बस, ऑटो, टैम्पो, ट्रेक्टर, जीप आदि की अनुमति नहीं होगी।

अन्तर्राज्यीय एवं राज्य के भीतर माल का परिवहन करने वाले भारी वाहनों का आवागमन, माल की लोडिंग एवं अनलोडिंग तथा इस कार्य के लिए नियोजित व्यक्ति अनुमत होंगे।

राज्य में मेडिकल, अन्य इमरजेंसी एवं अनुमत श्रेणियों को छोड़कर एक जिले से दूसरे जिले, एक शहर से दूसरे शहर, शहर से गांव, गांव से शहर और एक गांव से दूसरे गांव में सभी प्रकार के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। राज्य के बाहर से आने वाले यात्रियों को 72 घंटे के भीतर करवाई गई आरटीपीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यदि कोई यात्री नेगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करता है, तो उसे 15 दिन के लिए क्वारेंटीन किया जाएगा।

श्रमिकों के पलायन को रोकने के लिए उद्योगों एवं निर्माण से संबंधित सभी इकाइयों में कार्य करने की अनुमति होगी। श्रमिकों को आवागमन में असुविधा नहीं हो, इसके लिए इन इकाइयों द्वारा पहचान पत्र जारी किया जाएगा। उद्योग एवं निर्माण इकाई द्वारा श्रमिकों के आवागमन के लिए विशेष बस का संचालन अनुमत होगा। इन संस्थानों को श्रमिकों के पास के लिए अधिकृत व्यक्ति के हस्ताक्षर एवं विवरण तथा विशेष बस के नम्बर एवं वाहन चालक का नाम जिला कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे।

निर्माण सामग्री से संबंधित दुकानें नहीं खुल सकेगी। माल के आवागमन के लिए दी गई छूट के अनुसार दूरभाष अथवा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ऑर्डर मिलने पर सामग्री की आपूर्ति की जा सकेगी।

शेष व्यावसायिक गतिविधियां 30 अप्रैल, 2021 को जारी महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े की गाइडलाइन के अनुसार अनुमत रहेंगी।

जिला कलेक्टर एवं पलिस कमिश्नर द्वारा कंटेनमेन्ट जोन में स्थानीय आवश्यकता के अनुसार और भी सख्त प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

ऑक्सीजन के अपर्याप्त आवंटन पर व्यक्त की चिंता केन्द्र सरकार से जल्द कोटा बढ़ाने की मांग

बैठक में मंत्रिपरिषद ने प्रदेश में ऑक्सीजन के अपर्याप्त आवंटन पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। मंत्रिपरिषद ने कहा कि राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की बड़ी संख्या के अनुपात में केन्द्र सरकार द्वारा किया गया आवंटन नाकाफी है। जामनगर से अनावंटित 200 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की मात्रा में से राजस्थान को अधिकतम आवंटन किया जाए। क्योंकि वर्तमान में कोविड रोगियों के लिए प्रदेश में ऑक्सीजन की आवश्यकता 600 एमटी से अधिक पहुंच गई है और 15 मई तक इसके लगभग 795 एमटी तक हो जाने का अनुमान है। ऐसे में, केन्द्र सरकार राज्य की आवश्यकता के अनुरूप जल्द-से-जल्द ऑक्सीजन का आवंटन बढ़ाए। बैठक में बताया गया कि विभिन्न स्तर पर 50 हजार ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर की उपलब्धता के प्रयास किए जा रहे हैं। करीब 47 हजार कॉन्सनट्रेटर की खरीद के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। कई जिलों में स्थानीय स्तर पर 1 हजार कॉन्सनट्रेटर मिल भी गए हैं। कुछ दिनों में विभिन्न देशों से कॉन्सनट्रेटर की आपूर्ति होना शुरू हो जाएगा।

The post राजस्थान: 24 मई तक सख्त लॉकडाउन, कैबिनेट बैठक के बाद सीएम गहलोत ने किया ऐलान  appeared first on TIS Media .

कोटा में हाहाकार : कोरोना से एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत, गांव में दहशत
कोटा. कोटा जिले के मोड़क कस्बे में कोरोना ने कोहराम मचा दिया। हंसता-खेलता परिवार संक्रमण की भेंट चढ़ गया और देखते ही देखते पूरा परिवार खत्म हो गया। कस्बे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की कोरोना से मौत हो गई। क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। वैष्णव ब्राह्मण सेवा संस्थान के अध्यक्ष बनवारी वैष्णव, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम वैष्णव, सचिव अरविंद वैष्णव ने राज्य सरकार से मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री कोष से आर्थिक मदद की मांग की है। ताकि, पीडि़त परिवार को आर्थिक सहयोग मिल सके।

Read More : राजस्थान में कोहराम : कोरोना से 24 घंटे में 161 मरीजों की मौत, 17,532 नए पॉजिटिव

अध्यक्ष बनवारी ने बताया कि मोड़क में वैष्णव बैरागी समाज के गुलाबचंद वैष्णव का परिवार कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गया। परिवार में 25 दिसंबर 2020 को बड़ा पुत्र सुनील वैष्णव की कोरोना से मौत हो गई। इसके बाद 16 अप्रेल 2021 को उनकी माता प्रभुबाई, 27 अप्रेल को पत्नी दयावती, 2 मई को देवचंद छोटा भाई, 3 मई को मंजू वैष्णव छोटे पुत्र की वधु, 4 मई को गुलाब चंद वैष्णव की मौत हो गई। अब परिवार में छोटा पुत्र अनिल, उसकी भाभी, दो छोटे बच्चे ही बचे हैं। इनमें से अनिल भी कोरोना पॉजिटिव है।

Read More : कोटा में कार की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए 4 टुकड़े, 4 घायल, 2 की हालत नाजुक

शहर में 3 चिकित्सक पॉजिटिव

शहर से लेकर गांव तक संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। गांवों से भी लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं। शहर में तीन डॉक्टर्स पॉजिटिव मिले हैं। नयापुरा पुराने बस स्टैण्ड से 33 जने, संजय नगर बस स्टैण्ड, स्टेशन व बोरखेड़ा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पॉजिटिव मिले हैं। गांवों में आईसीआईसी बैंक कनवास से एक जना, सीमल्या, दीगोद, मोरपा से एक-एक जना व अरण्डखेड़ा पीएचसी से एक महिला डॉक्टर पॉजिटिव मिले हैं।

The post कोटा में हाहाकार : कोरोना से एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत, गांव में दहशत appeared first on TIS Media .

काम की खबर : अस्पताल में बेड से लेकर ऑक्सीजन, दवाई और तय कीमत पर इलाज न मिले तो कीजिए इन नंबरों पर फोन…
-जनता के लिए जारी किए प्रभारी अधिकारियों के नंबर, फिर भी मदद न मिले तो सीधे मुख्यमंत्री को 181 पर बताएं

कोटा. कोरोना कहर के बीच यदि आपको सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान किसी भी तरह की कोई दिक्कत आए तो आप सीधे प्रभारी अधिकारियों को फोन कर सकते हैं। साथ ही अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। संबंधित अधिकारी तुरंत समस्याओं का समाधान करेंगे। दरअसल, जिला कलक्टर उज्जवल राठौड़ ने इससे पहले चिन्हित कोविड हॉस्पिटलों में चिकित्सा सुविधाओं के लिए कंट्रोल रूम बनाए थे। जहां फोन करने पर लोगों की शिकातयों का निस्तारण नहीं हो पा रहा था। ऐसे में जिलेवासियों की तकलीफों को देखते हुए जिला कलक्टर ने प्रभारी अधिकारियों व सहायक प्रभारी अधिकारियों के मोबाइल नम्बर जारी किए हैं। अब, कोविड मरीजों को इलाज के दौरान रेमडेसिवीर इंजेक्शन या ऑक्सीजन सहित कोई भी समस्या होने पर संबंधित अस्पतालों के प्रभारी अधिकारियों को फोन किया जा सकता है। ये अधिकारी आपकी हरसंभव मदद को तैयार रहेंगे।

Read More : राजस्थान में कोरोना का कोहराम, 25 जिलों में 121 लोगों की मौत

ये हैं प्रभारी अधिकारियों के मोबाइल नंबर

कोटा जिले के चिन्हित राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों में व्यवस्था एवं मॉनिटरिंग के लिए जिला कलक्टर उज्जवल राठौड़ ने 30 नोडल अधिकारी तथा सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। कलक्टर राठौड़ ने बताया कि जनता इलाज के दौरान आने वाली परेशानियों से नियुक्त किए गए अधिकारियों को रूबरू करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि एमबीएस अस्पताल में नोडल अधिकारी अतिरिक्त आयुक्त आबकारी सुनिता डागा मोबाइल नंबर 946093396 व सहायक नोडल अधिकारी एमबीएस अधीक्षक डॉ. नवीन सक्सेना मो. 9352625225, रेलवे अस्पताल में नोडल अधिकारी सहायक कलक्टर बालकृष्ण तिवारी मोबा.9414367650 व सहायक नोडल अधिकारी मेडिसीन आचार्य डॉ. निर्मल शर्मा मो.9414127445, सुधा अस्पताल तलवंडी में नोडल अधिकारी जिला परिषद अति. सीईओ प्रतिभा देवठिया मो. 9950382495 व सहायक नोडल अधिकारी आचार्य मेडिसीन विभाग डॉ. सीपी मीणा मो. 9414238506, सुधा अस्पताल जगपुरा में नोडल अधिकारी जिला आबकारी अधिकारी बिरधीचन्द्र गंगवार मो. 8104209927 एवं सहायक नोडल अधिकारी उप मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. घनश्याम मीणा मो. 9330390428 को नियुक्त किया है।

उन्होंने बताया कि कोटा हार्ट अस्पताल में नोडल अधिकारी विशेषाधिकारी (भूमि) नगर विकास न्यास मोहनलाल प्रतिहार मो. 9414154993 व सहायक नोडल अधिकारी सह-आचार्य टीबी एंड चेस्ट विभाग डॉ. विनोद जांगिड़, भारत विकास परिषद शक्ति नगर में नोडल अधिकारी उपायुक्त नगर निगम अशोक कुमार त्यागी मो.9636588693 व सहायक नोडल अधिकारी आचार्य टी.बी. चेस्ट विभाग डॉ. राजेन्द्र ताखर मो. 9784006021 को नियुक्त किया है।

Read More : सांसों पर सियासत : गहलोत पर बरसे केंद्रीय मंत्री, बोले-हमने 80 नहीं 256 टन दी है ऑक्सीजन

इसी तरह मैत्री अस्पताल में नोडल अधिकारी कुल सचिव वीएमओयू शम्भूदयाल मीणा मो. 9782080313 व सहायक नोडल अधिकारी प्रो. एमएनसीएच डॉ. मीनाक्षी शारदा मो. 9414188400, जायसवाल अस्पताल में नोडल अधिकारी अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम उत्तर राजपाल सिंह मो. 9649383003 व सहायक नोडल अधिकारी डॉ. एसएस सूरी मो. 9414177398, मेवाड़ चिकित्सालय विज्ञान नगर में नोडल अधिकारी उपनिदेशक स्थानीय निकाय विभाग दीप्ति रामचन्द्र मीणा मो. 9414089039 व सहायक नोडल अधिकारी चिकित्सा अधिकारी माइक्रो बायोलॉजी डॉ. हरिनन्दन मीणा मो. 8290975686 को नियुक्त किया है।

Read More : कोटा जीआरपी ने दबोचा मोबाइल चोर, 20 लाख के 43 मोबाइल बरामद

कलक्टर राठौड़ ने बताया कि राधाकृष्णा अस्पताल तलवंडी में नोडल अधिकारी जिला रसद अधिकारी गोवर्धनलाल मीणा मो. 9982640565 व सहायक नोडल अधिकारी चिकित्याधिकारी पीएचसी बंसी डॉ. रणजीत बैरवा मो. 7877770266 को नियुक्त किया है। इसी तरह रामाकृष्णा चिकित्सालय तलवंडी में नोडल अधिकारी भू-प्रबंध अधिकारी महेन्द्र लोढा मो. 9414412120 व सहायक नोडल अधिकारी चिकित्याधिकारी एनएमसीएच डॉ. संजय वर्मा मो. 8949005390, ऑपेरा अस्पताल में नोडल अधिकारी उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास कृष्णा शुक्ला मो. 9252418235 व सहायक नोडल अधिकारी डॉ. मजीद मो. 9667136968, संजीवनी अस्पताल बोरखेड़ा में नोडल अधिकारी उपसचिव यूआईटी मोहम्मद ताहिर मो. 9414551638 व सहायक नोडल अधिकारी डॉ. हरिनन्दन मीणा मो. 8290975686 को नियुक्त किया है।

Read More : 27 अप्रैल: दिन जब दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज की स्थापना हुई

उन्होंने बताया कि एस.एन.पारीक चिकित्सालय में नोडल अधिकारी कुलसचिव कृषि विश्वविद्यालय ममता तिवारी मो. 9413975496 व सहायक नोडल अधिकारी शुभम थदानी मो. 9571086800 तथा न्यू मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में नोडल अधिकारी उपसचिव यूआईटी चंदन दुबे मो. 9414779764 व सहायक नोडल अधिकारी न्यू मेडिकल कॉलेज डॉ. प्रद्युमन गोयल मो. 9414575415 को कॉविड-19 अस्पतालों की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं व्यवस्था के लिए नियुक्त किया है।

ये करनी होगी व्यवस्था

जिला कलक्टर ने बताया कि नोडल अधिकारी 60 या 60 से अधिक बेड क्षमता वाले निजी अस्पतालों में उपलब्ध बेड (सामान्य, ऑक्सीजन सपोर्टेड, आई.सी.यू. व वेन्टीलेटर युक्त) में से श्रेणीवार 25 प्रतिशत बैड्स कॉविड़-19 मरीजों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। निजी अस्पताल में आने वाले कोविड संक्रमित मरीजों को राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री हेल्पलाईन 181 एवं जिला प्रशासन द्वारा रैफर किए गए मरीजों को हैल्पडेस्क के माध्यम से बैड्स उपलब्ध होने पर बैड उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे।

उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की मांग व आपूर्ति की समीक्षा करते हुए किसी भी तरह की समस्या होने पर संबंधित विभाग से संपर्क कर समस्या का निराकरण करेंगे तथा इसकी सूचना दिन में दो बार कोरोना नियंत्रण कक्ष में देंगे। चिकित्सालय में भर्ती होने वाले कोविड-19 मरीजों का उपचार राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत निर्धारित दरों पर किया जाएगा।

Read More : उत्तर प्रदेश: जानलेवा हुआ पंचायत चुनाव, इलेक्शन ड्यूटी कर रहे 135 शिक्षकों की मौत

अगर कहीं सुनवाई न हो तो 181 पर करें फोन

जयपुर. प्रदेश में कोरोना से जुड़ी किसी भी जानकारी, समस्या या शिकायत के लिए संचालित 181 हेल्पलाइन को अब पहले से भी ज्यादा प्रभावी बनाया गया है। चिकित्सा सचिव सिद्धार्थ महाजन ने जनता से अपील की है कि कोरोना से संबंधित कोई भी प्रश्न या समस्या जैसे जांच, होम क्वारंटाइन, दवाओं की सप्लाई, डायग्नोस्टिक फैसिलिटी, हॉस्पिटल, बेड की उपलब्धता, आईसीयू, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन जैसी किसी भी समस्या के लिए वे सीधे 181 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। महाजन ने कहा कि कहीं भी सुनवाई नहीं हो तो तुरंत 181 पर फोन करें और अपनी समस्या बताएं। कंट्रोल रूम, विशेषज्ञ डॉक्टर के पैनल से चर्चा कर त्वरित गति से आपकी समस्या का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज सरकार आपके साथ है 24 घंटे आपके साथ खड़ी है। आप 181 नंबर पर कॉल कर तुरंत राहत पा सकते हैं। महाजन ने बताया कि 181 हेल्पलाइन पर आने वाले प्रत्येक कॉल का रिकॉर्ड रखा जाएगा। कॉल से जुड़ी जानकारी संबंधित अधिकारी से लेकर तय समय सीमा में कॉल करने वाले व्यक्ति तक सूचना दी जाएगी।

Read More : कोरोना : सीएमएचओ ने मंत्री और कलक्टर की जान डाली खतरे में, पॉजिटिव होने के बाद भी पहुंचे बैठक में

Tis media impact

गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड मरीजों की सहायता के लिए शुरू किए कंट्रोल रूम की वास्तविकता जानने के लिए टिस मीडिया ने सोमवार को लाइव कवरेज किया था। जिसके तहत टिस रिपोर्टर ने कंट्रोल रूम पर फोन कर निजी हॉस्पिटल में भर्ती कोविड मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत से अवगत कराया था। मरीज की हालत बेहद नाजुक थी। निजी अस्पताल प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए थे। मरीज की जान बचाने के लिए तत्काल ऑक्सीजन की आवश्यकता थी। लेकिन, कंट्रोल रूम कोई सहायता नहीं मिली। मरीज के परिजन अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाते रहे लेकिन कहीं इंतजाम नहीं हुआ। मामले की जानकारी जब एक समाजसेवी को लगी तो उन्होंने ऑक्सीजन का इंतजाम कर मरीज की जान बचाई।

The post काम की खबर : अस्पताल में बेड से लेकर ऑक्सीजन, दवाई और तय कीमत पर इलाज न मिले तो कीजिए इन नंबरों पर फोन… appeared first on TIS Media .