NIA Archives - TIS Media
PFI के खिलाफ 10 राज्यों में NIA और ED की छापेमारी, 100 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार
TISMedia@NewDelhi आतंकवाद के खिलाफ अभियान में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। खबर है कि जांच एजेंसियों ने करीब 10 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PFI पदाधिकारियों के आवास और दफ्तरों पर रेड की है। इस दौरान 100 से ज्यादा कैडर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद कर्नाटक, केरल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया है।
यह भी पढ़ें: मंदिरों पर हमले बर्दाश्त नहीं: भारत ने UK-कनाडा को दिखाए तेवर, सिख कट्टरपंथियों पर भी नजर
खबर है कि NIA ने आतंकवाद में फंडिंग, ट्रैनिंग कैंप करने में शामिल लोगों के आवास और आधिकारिक ठिकानों पर तलाशी की है। NIA की रेड उत्तर प्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, राजस्थान और तमिलनाडु में जारी है। समाचार एजेंसियों ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जांच एजेंसियों ने करीब 10 राज्यों में प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर 100 से ज्यादा कैडर्स को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा NIA ने तमिलनाडु में भी कोयंबटूर, कुड्डलोर, रामनाद, दिंडुगल, थेनी और थेनकाशी समेत कई जगहों पर PFI के पदाधिकारियों के आवास पर रेड की है। इसके अलावा राजधानी चेन्नई में PFI के प्रदेश मुख्यालय में भी तलाशी जारी है।
यह भी पढ़ें: Raju Srivastava Profile: कानपुर का सत्यप्रकाश कैसे बना राजू श्रीवास्तव, पिता थे मशहूर कवि
कोटा बांरा में भी छापे
एनआईए की टीम बुधवार को ही कोटा पहुंच गई थी। एजेंसी के कई अधिकारी सर्किट हाउस और डाक बंगले में रुके हैं। इसके अलावा बारां में भी डाक बंगला और सर्किट हाउस एनआईए अधिकारियों के लिए बुक किया गया है। एनआईए टीम में आईपीएस अधिकारी आशीष बत्रा और रवि चौधरी के साथ-साथ आईजी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। कोटा में पीएफआई ने बड़ी रैली का आयोजन किया था। माना जा रहा है कि इसके बाद से ही कोटा में पीएफआई की गतिविधियां एनआईए के रडार पर आ गई थीं।
यह भी पढ़ेंः टूटी सड़काें पर दौड़ी सियासत, कोटा थर्मल की राख तक पहुंची जुबानी जंग
चेयरमैन पर भी शिकंजा
जांच एजेंसियों ने पीएफआई के प्रदेश और जिला स्तरीय नेताओं के घर पर रेड की है। साथ ही इस बार एजेंसियों ने मलप्पुरम जिले के मंजेरी में पार्टी के चेयरमैन सलाम परद भी शिकंजा कसा है। सलाम के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
रविवार को भी पड़े थे छापे
रविवार को भी NIA ने आंध्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रेड की थी। उस दौरान PFI सदस्यों को पूछताछ के लिए ले जाया गया था। जांच एजेंसी ने हिंसा भड़काने और गैर कानूनी गतिविधियों से जुड़े मामलों में कार्रवाई की थी। उस दौरान NIA अधिकारियों की 23 टीमों में निजामाबाद, कुर्नूल, गुंटूर और नेल्लोर जिले में करीब 38 ठिकानों तलाशी ली थी।
The post PFI के खिलाफ 10 राज्यों में NIA और ED की छापेमारी, 100 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार appeared first on TIS Media .
पीएम नरेंद्र मोदी को मारने की साजिश बेनकाब, 20 किलो आरडीएक्स जुटाने का दावा
TISMedia@NewDelhi पीएम नरेंद्र मोदी को मारने की साजिश बेनकाब कर दी गई है। बताया जा रहा है कि देश विरोधी ताकतें बड़ी मात्रा में आरडीएक्स को इकट्ठा कर रही थीं। सुरक्षा एजेंसियां, 20 किलो आरडीएक्स के बारे में जांच कर रही हैं।
यह भी पढ़ेंः 1 अप्रैल: आम आदमी की जेब पर एक साथ हुए 10 हमले, गैस सिलेंडर की कीमतों में लगी आग
दरअसल एनआईए के मुंबई ब्रांच को एक मेल मिला है जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी की हत्या की बात लिखी हुई है। मेल में दावा किया गया है कि 20 किलो RDX से मारने की साजिश स्लीपर सेल के जरिए पीएम को मारने की साजिश रच रहे हैे। सुरक्षा एजेंसियां इस संबंध में और जानकारी जुटा रही हैं कि पीएम मोदी को मारने की साजिश के संबंध में जो ई-मेल भेजा गया है उसका स्रोत कहां से जुड़ा है। एजेंसियों का कहना है कि अपने नापाक मकसद को अंजाम देने के लिए आतंकी संगठनों ने 20 स्लीपर सेल का गठन किया है।
यह भी पढ़ेंः UGC: यूजी और पीजी में साइबर सुरक्षा की पढ़ाई होगी अनिवार्य, ड्राफ्ट किया साझा
एनआईए को मुंबई को मिला था मेल
मेल में आतंकियों से संपर्क का दावा किया गया है। मेल में यह भी दावा किया गया है आरडीएक्स आसानी से मिल चुका है और 20 किलो आरडीएक्स की व्यवस्था हो चुकी है। बता दें कि मेल एनआईए मुंबई को भेजी गई थी जिसके बाद संबंधित संस्थाओं को जानकारी दी गई है। मेल में 2 करोड़ लोगों के मारने का भी दावा किया गया है। यह मेल कितना सच है कहां से भेजा गया है अब उसकी जांच एजेंसियां कर रही हैं। एजेंसियों का कहना है कि इस तरह की जानकारी मिलने के बाद किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।
यह भी पढ़ेंः डीएफओ को थप्पड़ मारना पड़ा महंगा, पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत गिरफ्तार
फरवरी में दिल्ली के सीमापुरी में मिला था आईईडी
19 फरवरी के आस पास दिल्ली के सीमापुरी में एक घर से IED मिलने के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई थी। फॉरेंसिक सबूतों के मुताबिक, गाजीपुर फूल मंडी में जनवरी में मिला विस्फोटक कुल्लू धमाके में इस्तेमाल हुए विस्फोटक जैसा है। दोनों मामलों में विस्फोटक यानी IED पर लगे मैगनेट की बनावट एक जैसी है। जांच एजेंसियों के मुताबिक दिसंबर में कश्मीर और पंजाब में भी इसी तरह का IED मिला था। इन IED पर लगे मैगनेट पर ISI की मुहर लगी है जिससे इस साजिश के पाकिस्तानी कनेक्शन की ओर इशारा मिला था।
यह भी पढ़ेंः Kota: ACB ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर रेल अफसर, लाखों की नकदी बरामद
नाकाम हो चुकी है जयपुर को दहलाने की साजिश
राजस्थान पुलिस ने चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में मध्यप्रदेश के सूफा संगठन के 3 कट्‌टरपंथियों को गिरफ्तार किया है। इनकी कार से बम बनाने का सामान, टाइमर और 12 किलो RDX बरामद हुआ है। इनका इरादा जयपुर में सीरियल बम ब्लास्ट करने का था। 14 साल बाद आतंकी एक बार फिर जयपुर को लहूलुहान करने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले ही निंबाहेड़ा में जयपुर और चित्तौड़गढ़ पुलिस टीम ने बुधवार को रतलाम के 3 दहशतगर्दों को गिरफ्तार कर लिया। एटीएस अब आरोपियों से पूछताछ कर हमले की पूरी साजिश को बेनकाब करने में लगी है। एक्सपट्‌र्स का कहना है कि आरडीएक्स सबसे पावरफुल विस्फोटकों में से एक है। 12 किलो आरडीएक्स से 12 से ज्यादा बम बनाए जा सकते हैं और 500 मीटर तक का इलाका तबाह किया जा सकता है।
The post पीएम नरेंद्र मोदी को मारने की साजिश बेनकाब, 20 किलो आरडीएक्स जुटाने का दावा appeared first on TIS Media .
जम्मू में ब्लास्ट: एयरफोर्स स्टेशन के टेक्निकल एरिया में एक के बाद एक दो ब्लास्ट, धमाकों में ड्रोन के इस्तेमाल का शक
TISMedia@जम्मू. एयरफोर्स स्टेशन जम्मू में रविवार की सुबह एक के बाद एक दो विस्फोट के बाद अफरातफरी मच गई। कोई बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। हां, एक इमारत की छत को हल्का नुकसान पहुंचा है। दो जवानों को मामूली चोट आने की बात कही जा रही है। सुरक्षा बलों ने इलाके को सील कर दिया है। अधिकारी जांच में जुटे हैं।
फिलहाल धमाके ड्रोन से किए जाने की बात सामने आई है। पूरी तरह स्थिति जांच के बाद साफ हो पाएगी। धमाकों के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वाइस एयर चीफ, एयर मार्शल एचएस अरोड़ा से बात की है। यह भी जानकारी मिली है कि एयर मार्शल विक्रम सिंह जम्मू पहुंच रहे हैं। जम्मू एयरपोर्ट की हवाई पट्टी का इस्तेमाल आम यात्रियों की उड़ान के लिए भी किया जाता है।
READ MORE: KOTA ACB का खौफ: थाना लावारिश छोड़ नंगे पैर भागा सीआई, रीडर का साला भी सरपट दौड़ा
वायुसेना ने ट्वीट कर घटना के बारे में जानकारी दी है। बताया है कि रविवार सुबह जम्मू एयर फोर्स स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में दो धमाके हुए। कम तीव्रता वाले धमाकों से एक इमारत की छत को नुकसान पहुंचा है। दूसरा धमाका खुली जगह में हुआ। दूसरे ट्वीट में वायुसेना ने जानकारी दी कि धमाकों से सामान को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। जांच जारी है। हालांकि वायुसेना की तरफ से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है लेकिन सूत्रों के हवाले से खबरें आ रही हैं कि धमाके ड्रोन से किए गए हैं।
There was no damage to any equipment. Investigation is in progress along with civil agencies.
— Indian Air Force (@IAF_MCC) June 27, 2021
एनआईए की टीम एयरफोर्स स्टेशन पहुंची
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम जम्मू के वायु सेना स्टेशन पर पहुंच गई है। एनआईए की टीम वायु सेना के स्टेशन पर हुए बम विस्फोट की जांच करेगी। इसके अलावा बम निरोधक दस्ता जम्मू हवाई अड्डे के तकनीकी क्षेत्र में विस्फोट स्थल पर पहुंच गया है।
READ MORE: NCERT: अब टोकरी में छोकरी नहीं बेचेगी आम, पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक बदल जाएगा सिलेबस
स्टेशन पर खड़ा विमान था संभावित निशाना
भारतीय वायु सेना (IAF) की एक उच्च स्तरीय जांच टीम भी शीघ्र ही जम्मू पहुंचेगी। ड्रोन का संभावित लक्ष्य एफरफोर्स स्टेशन में खड़ा विमान था। पश्चिमी एयर कमांडर एयर मार्शल वीआर चौधरी हमले की जमीनी स्थिति की समीक्षा के लिए जम्मू एयरबेस का दौरा करेंगे। उन्हें इस घटना के बारे में भारतीय वायु सेना के अधिकारियों द्वारा पूरी जानकारी दी जाएगी।
The post जम्मू में ब्लास्ट: एयरफोर्स स्टेशन के टेक्निकल एरिया में एक के बाद एक दो ब्लास्ट, धमाकों में ड्रोन के इस्तेमाल का शक appeared first on TIS Media .