Pakistan Army Archives - TIS Media
पाकिस्तानी करीम के लिए BSF बनी ‘बजरंगी भाईजान’
जोधपुर. पाकिस्तानी करीम के लिए भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) बजरंगी भाईजान बन गई। सेना ने करीम को दुलार किया, खाना खिलाया और फिर शाम को उसे अपने वतन भेज दिया। भारतीय सेना के हौसले ही नहीं दिल भी बहुत बड़ा जो है। दरअसल, पाकिस्तान के नागरपारकर तहसील निवासी 8 वर्षीय करीम बकरियां चराता हुआ रास्ता भटक गया और गलती से बाड़मेर में पाकिस्तान से सटी सीमा पर पहुंच गया।
Read More : कलेजे के टुकड़े पर आई आंच तो मौत से लड़ पड़ी गर्भवती मां, भगवान बनकर पहुंची खाकी
शुक्रवार शाम करीब पांच बजे गश्त पर पहुंची बीएसएफ टीम ने भारतीय सीमा में बैठे बच्चे को रोता हुआ देखा। इस पर जवानों ने उससे रोने की वजह पूछी लेकिन वह सहमा हुआ था, इसलिए कुछ नहीं बता पा रहा था। जवान बच्चे को अपने साथ चौकी ले गए। उसे दुलार किया और खाना खिलाया। फिर प्यार से बच्चे से उसके बारे में पूछा तो उसने अपना नाम करीब बताया। वह पाकिस्तान के थारपारकर जिले के नागरपारकर तहसील का रहने वाला है। उसके पिता का नाम दमन खान है। बकरियां चराते हुए वह रास्ता भटक गया और भारतीय सीमा में पहुंच गया।
Read More : मुंबई का ड्रग माफिया पुलिस रिमांड में उगलेगा चौंकाने वाले राज
बीएसएफ ने 2 घंटे में करीम को अपने वतन भेज दिया
बीएसएफ अधिकारियों ने तुरंत पाकिस्तानी रेंजर्स को मामले की सूचना देकर शाम सात बजे फ्लैग मीटिंग की। इस मीटिंग में करीम को रेंजर्स के हवाले कर दिया गया। यहां से जाते समय करीम बहुत खुश नजर आ रहा था और पीछे मुड़कर बार-बार भारतीय सेना के जवानों को देख रहा था। उसने हाथ हिलाकर सेना का शुक्रिया अदा किया।
The post पाकिस्तानी करीम के लिए BSF बनी ‘बजरंगी भाईजान’ appeared first on TIS Media .
#Video: विंग कमांडर अभिनंदनः पाकिस्तान ने जारी किया दो साल पुराना वीडियो, 2 मिनट के वीडियो में 14 कट
TISMedia@Delhi. 27 फरवरी 2019…  पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ते हुए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान पाकिस्तान की सीमा में जा पहुंचे थे… जहां उन्हें पाकिस्तानी सेना ने धर दबोचा था… हालांकि महज दो दिनों बाद ही पाकिस्तान सेना इस जांबाज को छोड़ने के लिए मजबूर हो गई थी…। आज विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की रिहाई की दूसरी साल गिरह है… इस मौके पर अभिनंदन का एक वीडियो सामने आया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इस वीडियो को पाकिस्तानी सेना ने जारी किया है। आखिर क्या है इस वीडियो में? यह सुनने से पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर पाकिस्तान का यह नया प्रोपगैंडा है क्या…?
Watch Videos: विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
आप यह जानकर हैरत में पड़ जाएंगे कि विंग कमांडर का दो साल पुराना बताया जा रहा यह नया वीडियो महज 2 मिनट 5 सेकेंड का है। जिसमें भी एक दो नहीं पूरे 14 कट लगे हुए हैं। यानि हर 8 सेंकंड बाद एक कट… इशारा साफ है कि पाकिस्तान को अपना उल्लू सीधा करने के लिए जांबाज अभिनव के वीडियो के बेइंतहा कटाई छंटाई करनी पड़ी। बावजूद इसके वीडियो में लगाए गए सारे कट एकदम साफ नजर आ रहे हैं।
महान बनने की कोशिश
पाकिस्तान को दो बार धूल चटाने वाले हिंदुस्तानी सेना के सेवानिवृत कर्नल रघुराज सिंह हाड़ा अभिनंदन के इस वीडियो को “प्रोपगैंडा वीडियो” करार देते हुए कहते हैं कि यह वीडियो पुराना ही है। क्योंकि इसे नया साबित करने के लिए पाकिस्तान को हर आठ सेकंड में एक कट लगाना पड़ा है। इतनी सारी एडिटिंग के बाद जारी किए गए इस वीडियो को देख-सुनकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह नापाक पाकिस्तान ने खुद को पाक-साफ साबित करने के लिए जारी किया है। इस वीडियो में पाकिस्तान खुद को दुनिया के सामने महान बताने की कोशिश कर रहा है।
प्रोपगैंडा की जरूरत क्या पड़ी
क्या कह रहे हैं अभिनंदन
विंग कमांडर अभिनंदन के इस वीडियो में वह कह रहे हैं ‘ऊपर से नीचे आते वक्त पैराशूट से मैंने दो मुल्क देखे। दोनों में मुझे फर्क पता नहीं चला। दोनों एक जैसे खूबसूरत हैं। जब मैं नीचे गिरा तो मुझे पता ही नहीं चला कि मैं पाकिस्तान में हूं या अपने देश हिंदुस्तान में। दोनों मुल्क एक जैसे ही लगे। मुझे चोट लगी थी। काफी गहरी और मैं हिल नहीं पा रहा था। मैंने कोशिश की यह जानने की कि मैं कहां हूं। जब मुझे पता चला कि मैं अपने मुल्क में नहीं हूं तो मैंने भागने की कोशिश की। मेरे पीछे लोग आए थे और उनका जोश काफी ऊंचा था और वे चाहते थे कि मुझे पकड़ लें। तभी पाकिस्तानी आर्मी के दो जवान आए, उन्होंने मुझे पकड़ा और बचाया।
पाक सेना की तारीफ!
अभिनंदन इस वीडियो में पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह दोनों देशों के बीच अमन की बात करते हुए कहते हैं कि ‘पाक सेना प्रोफेशनल है। मैं उनकी शिष्टता से बहुत प्रभावित हूं। लड़ाई तब होती है, जब अमन नहीं होता। मुझे नहीं पता कि अमन लाने के लिए क्या करना चाहिए? मुझे पता है कि अमन होना चाहिए। मुझे ऐसी कोई वजह नहीं दिखती कि हम किसी शत्रुता के साथ आगे बढ़ें। मैं चाहता हूं कि अमन रहे। हमारे देश में और हम अमन में रह सकते हैं।’
जमकर उड़ रहीं खिल्लियां
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के इस प्रोपगैंडा वीडियो की जमकर खिल्लियां उड़ रही हैं। हिंदुस्तानी ही नहीं पाकिस्तानी व्यूअर्स तक पाकिस्तानी सेना की इस चाल पर जमकर मीम बना रहे हैं। गौरतलब है कि वीडियो सामने आने से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर कश्मीर का मुद्दा उठाया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि शांति की दिशा में आगे बढ़ने और विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी अब भारत की है। इमरान के इस ट्वीट और अभिनंदन के नए वीडियो को पाकिस्तान के इसी प्रोपगैंडा से जोड़कर देखा जा रहा है। अभिनंदन के इस नए वीडियो पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय मीम तो यही है…. 125 सेकंड का वीडियो 14 कट, अब एडीटर भी हम ही भेजें क्या?
The post #Video: विंग कमांडर अभिनंदनः पाकिस्तान ने जारी किया दो साल पुराना वीडियो, 2 मिनट के वीडियो में 14 कट appeared first on TIS Media .