Panchayat Elections In U.P. Archives - TIS Media

उत्तर प्रदेशः गांव कस्बों में खिसकी भाजपा की जमीन, पंचायत चुनाव में हारी अयोध्या, मथुरा और काशी
लखनऊ. पश्चिम बंगाल के नतीजों के बाद बीजेपी की नींद उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के नतीजों ने उड़ा दी है। इन चुनावों में बीजेपी को सियासी तौर पर बड़ा झटका लगा है। अयोध्या से लेकर मथुरा और काशी सहित प्रदेश भर में सपा ने बीजेपी को करारी मात दी है।

ये जिले सरकार के एजेंडे में शामिल रहे

यूपी के ये तीनों जिले योगी आदित्यनाथ सरकार के एजेंडे में शामिल रहे हैं और पिछले चार सालों में इन जिलों पर सरकार काफी मेहरबान रही है। इसके बावजूद अयोध्या-मथुरा-काशी में मिली करारी मात एक बड़ा सियासी संदेश दे रही है।

READ MORE: ममता ने मारा गोल, फाउल करके

रामनगरी अयोध्या में बीजेपी हारी

राम की नगरी अयोध्या में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा। अयोध्या जनपद में कुल जिला पंचायत सदस्य की 40 सीटें हैं, जिनमें से 24 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने परचम फहराया है। यहां बीजेपी को महज 6 सीटें ही मिली हैं। इसके अलावा 12 सीटों पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है। बीजेपी को यहां अपने बागियों के चलते करारी मात खानी पड़ी है, क्योंकि 13 सीटों पर पार्टी के नेताओं को टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे थे। हालांकि, अयोध्या की सियासत को लेकर बीजेपी कुछ बी दावा करती रही हो, लेकिन सपा का यहां अपना बड़ा जनाधार है। इसके बावजूद बीजेपी का अयोध्या में ऐसे समय हारना जब वहां राममंदिर का निर्माण हो रहा है और बीजेपी उसका क्रेडिट लेती है, कुछ और ही कहानी बयां करता है।

पीएम के घर में सपा की सेंध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी भाजपा की हालत चिंताजनक है। एमएलसी चुनाव के बाद भाजपा को जिला पंचायत चुनाव में भी काशी में करारी मात मिली है। जिला पंचायत की 40 सीटों में से बीजेपी के खाते में महज 8 सीटें आई हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी ने यहां 14 सीटों पर कब्जा किया है।

बसपा की बात करें तो उसने यहां पांच सीटों पर जीत हासिल की है, हालांकि बनारस में, अपना दल(एस)को 3 सीट मिली हैं। आम आदमी पार्टी और ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को भी 1-1 सीट मिली है। इसके अलावा 3 निर्दलीय प्रत्याशियों को भी जीत मिली है। 2015 में भी काशी में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन योगी सरकार के बनने के बाद बीजेपी ने जिला पंचायत की कुर्सी सपा से छीन ली थी।

READ MORE: Corona Virus: लगातार तीसरे दिन 3 लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ, बीते दिन मिले 3.57 लाख नए पॉजिटिव

मथुरा में दौड़ा हाथी

भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा जिले की बात करें तो यहां भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। मथुरा में बहुजन समाज पार्टी ने बाजी मारी है, यहां पर बसपा के 12 उम्मीदवारों ने जीत का परचम फहराया है। बसपा के बाद आरएलडी ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, बीजेपी 8 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। सपा को 1 सीट से काम चलाना पड़ा। 3 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए। मथुरा में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। खुद कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव हार गए। माना जा रहा है कि मथुरा में बीजेपी की हार किसानों की नाराजगी के चलते हुई है।

पंचायत चुनाव 2022 का लिटमस टेस्ट

बता दें कि, बीजेपी की स्थापना के दौर से ही अयोध्या-मुथरा-काशी एजेंडे में शामिल रहे है। बीजेपी इन जिलों के नाम पर अपनी सियासत यूपी में नहीं बल्कि देश भर में करती रही है। ऐसे में बीजेपी का इन तीनों जिलों में करारी हार होना बड़ा झटका है। वहीं, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में लगातार सपा बीजेपी को मात देती जा रही है। मथुरा में बसपा का नंबर वन पर आना यह बता रहा है कि मायावती का सियासी असर अभी खत्म नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक आठ महीने पहले पंचायत चुनाव को 2022 का सेमीफाइनल माना जा रहा था। यह चुनाव सत्ताधारी बीजेपी के साथ-साथ विपक्षी समाजवादी पार्टी, बीएसपी और कांग्रेस के लिए भी अहम है। गांवों की सरकार के लिए हो रहे इस चुनाव में पार्टियों की असली ताकत जिला पंचायत से तय होती है।

READ MORE: केंद्र ने राज्यों को जारी किए 8873.6 करोड़ रुपये, कोरोना बचाव पर खर्च होगी आधी रकम

सपा एक बड़ी ताकत बनकर उभरी

जिला पंचायत चुनाव के अब तक के नतीजों में सपा एक बड़ी ताकत बनकर उभरी है। अयोध्या-मथुरा-काशी में बीजेपी की करारी हार ने योगी सरकार की नींद उड़ा दी है। वहीं, दूसरी ओर राज्य की राजनीति में ये सवाल भी उछाल दिया है कि, सूबे में लगभग अजेय नजर आ रही भाजपा के मुकाबले क्या समाजवादी पार्टी अपनी राजनीति की गति अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों तक बरकरार रख पाएगी?

The post उत्तर प्रदेशः गांव कस्बों में खिसकी भाजपा की जमीन, पंचायत चुनाव में हारी अयोध्या, मथुरा और काशी appeared first on TIS Media .

यूपी: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू,18 जिलों में 3.16 करोड़ लोग डालेंगे वोट
लखनऊ. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में यूपी के 18 जिलों में मतदान शुरू हो चुके है। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक 51176 मतदान केंद्रों पर 3,16,46,162 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव में 2,99,012 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद होगा। इस मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाए जाने के लिए प्रदेश सरकार के कुल 23 आईएएस व पीसीएस अफसरों को बतौर प्रेक्षक तैनात किया गया है।

सुरक्षा और कोविड प्रोटोकॉल का दावा

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने इन सभी 23 प्रेक्षकों को निर्देश दिये हैं कि आयोग से जारी आदेशों/निर्देशों तथा आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। आचार संहिता का पालन न करने वाले कार्मिकों, मतदाताओं एवं प्रत्याशियों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए। प्रेक्षकों सहित संबंधित जिलों के निर्वाचन अधिकारियों की जिम्मेदारी पहले चरण चुनाव प्रत्येक दशा मे स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पादित कराएं जाएं साथ ही कोविड से संबंधित निर्गत निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के दौरान सुरक्षा और कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन का दावा किया है। 18 जिला पंचायतों के 779 वार्डों में 11,749, क्षेत्र पंचायत के 19313 वार्डों में 71,418 उम्मीवादर चुनाव लड़ रहे है। 14, 789 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 108562 और ग्राम पंचायतों के 186583 वार्डों में 107283 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 468 जोनल मजिस्ट्रेट, 2976 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

READ MORE: नई गाइड लाइनः राजस्थान में लॉक डाउन जैसी सख्ती, लेकिन चुनाव के बाद

इन अफसरों को बनाया गया प्रेक्षक

पहले चरण के चुनाव में जौनपुर जिले में सदस्य, न्यायिक राजस्व परिषद ओमप्रकाश आर्या को, गाजियाबाद में ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव, के. रविन्द्र नायक, महोबा में विशेष सचिव, पुनर्गठन एवं समन्वय विभाग अभय तथा रामपुर के लिए महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान एल. वेंकटेश्वर लू को प्रेक्षक तैनात किया गया है। इसी प्रकार रायबरेली में सचिव, रेरा राजेश कुमार त्यागी, कानपुर नगर में श्रमायुक्त कानपुर नगर मोहम्मद मुस्तफा, अयोध्या में नागेन्द्र प्रताप, सी.ई.ओ., उत्तर प्रदेश, ब्रजतीर्थ, मथुरा, सहारनपुर के लिए रणवीर प्रसाद, सचिव राजस्व एवं बेसिक शिक्षा, झांसी के लिए विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण, देवी शरण उपाध्याय, जनपद बरेली में अरविन्द कुमार चैरसिया, अपर निदेशक बाल विकास पुष्टाहार, गोरखपुर मेंअटल राय, विशेष सचिव, गृह को प्रेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। प्रयागराज के लिए हरिप्रताप शाही, परियोजना प्रसाशक ग्रेटर शारदा, आगरा के लिए श्री प्रेम रंजन सिंह, उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, हाथरस में घनश्याम सिंह, विशेष सचिव, कार्यक्रम क्रियान्वयन, हरदोई में विशेष सचिव, ग्रामीण विकास से अरविन्द कुमार पाण्डेय, जनपद भदोही में राजेन्द्र पेंसिया, उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण, श्रावस्ती में रवि कुमार एन.जी., सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति तथा जनपद संत कबीर नगर में रतिभान, अपर आयुक्त, गोरखपुर को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

READ MORE: लॉकडाउन की आशंका के बीच यू.पी. में बंद हुए स्कूल, कॉलेज

16 ब्लाक से अधिक वाले जिलों में एक-एक अतिरिक्त प्रेक्षक

16 विकास खण्डों से अधिक वाले जिलों में प्रेक्षक के साथ एक अतिरिक्त प्रेक्षक तैनात किया गया है जिसमें हरदोई में उप निदेशक, मंडी चन्द्रपाल, जनपद प्रयागराज में शिवसहाय अवस्थी, विशेष सचिव, गन्ना, रायबरेली में अपर आयुक्त, अयोध्या मण्डल रवि प्रकाश श्रीवास्तव, जनपद गोरखपुर में संजय कुमार खत्री, संयुक्त प्रबन्ध निदेशक, जल निगम तथा जनपद जौनपुर में अपर आयुक्त प्रयागराज रमेश चन्द्र को अतिरिक्त प्रेक्षक के रूप में तैनात किया गया है।

The post यूपी: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू,18 जिलों में 3.16 करोड़ लोग डालेंगे वोट appeared first on TIS Media .