Parliament News Archives - TIS Media

संसद टीवी की धमाकेदार लांचिंग, राज्यसभा और लोकसभा टीवी का हुआ विलय
TISMedia@NewDelhi करीब डेढ़ दशक का सफर तय करने के बाद बुधवार को भारतीय संसद के दो टीवी चैनल लोकसभा टीवी और राज्य सभा टीवी का विलय हो गया। लोकसभा की कार्यवाही और संसदीय कार्य व्यवस्था से आमजन को रूबरू कराने वाले भारत के इन दो प्रमुख चैनलों के विलय के बाद नए टीवी चैनल संसद टीवी का उदय हुआ। जिसका बुधवार को संसद भवन की एनेक्सी में  उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय मन्त्रियों, संसदीय समितियों के अध्यक्ष; राज्य सभा के उपसभापति, श्री हरिवंश सहित इस अवसर पर कई संसद सदस्य तथा अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

संसद टीवी की लांचिंग के मौके पर एक सशक्त भारत के निर्माण के लिए विकास की आवश्यकता पर बल देते हुए , भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सभी हितधारकों के बीच बातचीत की आवश्यकता पर जोर दिया और विधायिकाओं में व्यवधानों को समाप्त करने का आवाहन किया। नायडू ने संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने, समान विकास और प्रत्येक नागरिक को सकारात्मक परिवर्तन का एजेंट बनने के लिए सशक्त बनाने और इस एजेंडा को पूरा करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

Read More: JEE Main Result 2021 Toppers Talk: ऑल इंडिया टॉपर्स की सफलता की कहानी पढ़िए उनकी जुबानी

बहस से ही निकलता है समस्याओं का समाधान

विधायिकाओं में लोगों की आकांक्षाओं को प्रतिध्वनित करने वाली सार्थक बहस का आह्वान करते हुए, नायडु ने कहा कि शोरगुल में लोगों की आवाज़ को डूबने से बचाना चाहिए । बहस में लोगों की आकांक्षाओं और चिंताओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए क्योंकि विधायिकाओं में बहस समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करती है। वहीँ व्यवधान हमारी ऊर्जा को नष्ट कर देते हैं और नए भारत के निर्माण के कार्य में विलम्ब करते हैं। संसदीय लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका का उल्लेख करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि टेलीविजन, सोशल और डिजिटल मीडिया के अभूतपूर्व विस्तार ने ‘फर्जी समाचार’ और ‘सनसनी’ की चुनौती को जन्म दिया है और ‘सत्य’ को ‘झूठ’ से अलग करना एक चुनौती बन गया है। संसदीय लोकतंत्र और प्रबुद्ध नागरिकों के बीच महत्वपूर्ण संबंध की आवश्यकता पर बल देते हुए, नायडु ने मीडिया से नागरिकों के विकास और सशक्तिकरण के साधन के रूप में कार्य करने का आग्रह किया।

Read More: JEE Main Result 2021 में कोटा का जलवा: एलन के 6 Class Room स्टूडेंट्स की आल इंडिया रैंक- 1

भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का नया अध्याय

कार्यक्रम में विशिष्टजनों को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात की सराहना की कि तेजी से बदलते समय के साथ और विशेष रूप से 21वीं सदी में संवाद और संचार के माध्यम से आ रही क्रांति के परिप्रेक्ष्य में संसद से जुड़े चैनल में भी बदलाव आ रहे हैं । प्रधान मंत्री ने कहा कि संसद टीवी का शुभारंभ भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया अध्याय है , क्योंकि संसद टीवी के रूप में देश को संचार और संवाद का एक ऐसा माध्यम मिल रहा है जो देश के लोकतंत्र और जनप्रतिनिधियों की नई आवाज बनेगा। प्रधान मंत्री ने दूरदर्शन के 62 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर सभी इंजीनियरों को भी बधाई दी।

Read More: जीओ कोटाः JEE Mains Result 2021 एलन के 43 स्टूडेंट्स ने टॉप 100 की लिस्ट पर जमाया कब्जा

लोकतांत्रिक व्यवस्था हमारी जीवनधारा

इस बात का उल्लेख करते हुए कि आज अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस भी है, प्रधान मंत्री ने टिप्पणी की कि जब लोकतंत्र की बात आती है, तो भारत की जिम्मेदारी अधिक है क्योंकि भारत लोकतंत्र की जननी है। भारत के लिए लोकतंत्र सिर्फ एक व्यवस्था नहीं है, यह एक विचार है। भारत में लोकतंत्र केवल एक संवैधानिक संरचना नहीं है, बल्कि यह इसकी आत्मा भी है। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र सिर्फ संविधान की धाराओं का संग्रह नहीं है, यह हमारी जीवन धारा है। प्रधान मंत्री ने स्वतंत्रता के 75 वर्षों के संदर्भ में मीडिया की भूमिका के बारे में भी बात की। कंटेन्ट के महत्व के बारे में बात करते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि हालांकि यह कहा जाता है कि कंटेन्ट महत्वपूर्ण है, परंतु मेरे विचार से “कंटेन्ट आपस में जुडने का माध्यम है।” उन्होंने इस बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि जब किसी के पास बेहतर कंटेन्ट होता है, तो लोग अपने-आप ही उससे जुड़ जाते हैं। यह जितना मीडिया पर लागू होता है उतना ही हमारी संसदीय प्रणाली पर भी लागू होता है क्योंकि संसद में राजनीति ही नहीं, नीति भी होती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आम लोगों को संसद की कार्यवाही से जुड़ना चाहिए। उन्होंने नए चैनल से इस दिशा में काम करने के लिए कहा।

Read More: बिरला के दौरे के बाद टूटी नींदः बाढ़ प्रभावितों को मिला 7.69 करोड़ रुपए का मुआवजा

राष्ट्रीय गौरव का क्षण

स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश भर में मनाये जा रहे ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ का उल्लेख करते हुए, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हर्ष व्यक्त किया कि राष्ट्रीय गौरव के ऐसे क्षण में आज संसद टी.वी. का शुभारंभ हो रहा है। इस चैनल के माध्यम से प्रयास होगा कि युवा संसदीय गणतंत्र और उसकी कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक हों, संविधान को जानें, अपने कर्त्तव्यों और अधिकारों के प्रति सचेत हों। उन्होंने विश्वाश किया कि संसद टी.वी. राष्ट्रीय हितों से जुड़े मुद्दों और घटनाओं को पारदर्शिता और निष्पक्षता से दर्शाने वाले एक श्रेष्ठ चैनल के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा और जागरूकता, जानकारी और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए जनतंत्र को और सशक्त बनाएगा।

लोगों के जीवन में लाएगा सकारात्मक परिवर्तन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विश्वास व्यक्त किया कि अपने नए रूप में संसद टी.वी. संसद और जनता के बीच संवाद स्थापित करेगा और दोनों चैनलों के विलय से संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा । बिरला ने कहा कि संसद टीवी देश का एकमात्र चैनल होगा जिसके माध्यम से नागरिकों को ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली तथा जनप्रतिनिधियों की भूमिका से परिचित कराने का कार्य होगा। उन्होंने विश्वाश व्यक्त किया कि संसद टीवी राजनीतिक और नीतिगत घटनाक्रमों पर सटीक जानकारी देगा और सामाजिक-आर्थिक परिवर्तनों को प्रामाणिक जानकारी के साथ प्रस्तुत करेगा। उन्होंने आगे कहा कि इस टीवी के माध्यम से संसद तथा संसदीय समितियों तथा विभिन्न लोकतांत्रिक संस्थाओं के बारे में जानकारी पूरे विश्व के साथ साझा की जाएगी और हमारे जनप्रतिनिधियों के सकारात्मक और प्रेरणादायी कार्यों को प्रकाश में लाया जायेगा । उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि संसद टीवी दूर-दराज के क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों के अभाव दिखाएगा तो दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का काम कर रहे व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी देगा।

The post संसद टीवी की धमाकेदार लांचिंग, राज्यसभा और लोकसभा टीवी का हुआ विलय appeared first on TIS Media .

लोकसभाः व्यवधान और हंगामे के बाद भी रही 114 फीसदी उत्पादकता
नई दिल्ली. लोकसभा का बजट सत्र गुरूवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। व्यवधान और हंगामे के बीच भी बजट सत्र की उत्पादकता 114 प्रतिशत रही। सत्र के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कुशल नेतृत्व अनेक अवसरों पर दिखा, जिसकी वजह से न सिर्फ नष्ट हुए समय की भरपाई हो सकी बल्कि सदन की कार्यवाही निर्धारित अवधि से 48 घंटे 23 मिनट अधिक चली।

Read More: लोकसभा: बिरला के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना, सांसद बोलेः लग रहा है सूनापन

देर रात तक चली कार्यवाही

सत्रहवीं लोक सभा का पांचवा सत्र, 29 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ आरम्भ हुआ था। दो भागों में विभाजित इस सत्र का पहला सत्र 13 फरवरी तक चला। लेकिन इस भाग का पहला सप्ताह विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन सुचारू रूप से चले इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रयास किए। बिरला की कोशिशों से सरकार तथा विपक्ष में सहमति बनी। उसके बाद बिरला ने देर रात तक कार्यवाही का संचालन किया तथा नष्ट हुए समय की भरपाई करते हुए उत्पादकता को 99.5 प्रतिशत तक पहुंचाया।

Read More: JEE Main March 2021: एलन ने फिर मारी बाजी, 4 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 100 परसेंटाइल

हुआ लाजवाब काम

बजट सत्र का दूसरा भाग 8 मार्च से प्रारंभ हुआ। इस बार भी पहले सप्ताह में विपक्ष ने कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न किया। हंगामे और गतिरोध के बीच इस बार भी लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने संकटमोचक बनते हुए सरकार और विपक्ष को एक मंच पर लाने में कामयाब हुए। इसके बाद एक बार पुनः सदन की कार्यवाही ने गति पकड़ी और दूसरे भाग के समाप्त होते-होते उत्पादकता 114 प्रतिशत हो गई। बजट सत्र के दौरान 17 विधेयक पुरःस्थापित किए गए जबकि 18 विधेयकों को विस्तृत चर्चा के बाद पास किया गया।

Read More: एसीबी तोड़ती रही दरवाजा, घूसखोर तहसीलदार जलाता रहा नोटों की गड्डियां

जीरो ऑवर के हीरो बने लोकसभा अध्यक्ष

सत्र के दौरान अनेक अवसरों पर सदन ने देर रात तक बैठक की। प्रथम भाग में अलग-अलग अवसरों पर सदन की कार्यवाही देर रात 12 बजे या उसके बाद तक चली। सत्र के पहले भाग में सबसे अधिक उत्पादकता 9 फरवरी को 180 प्रतिशत जबकि दूसरे भाग में 16 मार्च को 203 प्रतिशत रिकाॅर्ड की गई। जीरो आवर के हीरो बन चुके लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस बार भी अधिक से अधिक सदस्यों को शून्यकाल में बोलने का अवसर देने की अपनी पहल को जारी रखा। बजट सत्र के दौरान निर्धारित 440 सदस्यों के स्थान पर इस बार 543 सदस्यों ने अविलंबनीय लोक महत्व के मुद्दों पर शून्य काल के दौरान सरकार का ध्यान आकर्षित किया। 24 मार्च को सर्वाधिक 92 सदस्यों को शून्यकाल में बोलने का अवसर मिला। 78 महिला सांसदों में से 44 सांसदों ने जीरो आवर में अपनी बात रखी।

Read More: सुनो! सरकारः ‘इलेक्शन टॉस्क फोर्स‘ बनाकर करो चुनाव सुधार

17वीं लोकसभा में कुल 122 प्रतिशत उत्पादकता

उत्पादकता के मामले में 17वीं लोकसभा ओम बिरला के नेतृत्व में नए रिकाॅर्ड बना रही है। अब तक आयोजित 5 सत्रों में लोकसभा की कुल उत्पादकता 122 प्रतिशत रही है। पहले सत्र में उत्पादकता 125 प्रतिशत, दूसरे में 115, तीसरे में 95, चैथे में लोकसभा इतिहास की सर्वाधिक 167 प्रतिशत तथा पांचवे में 114 प्रतिशत रही है। 17वीं लोकसभा के 5 में से चार सत्रों में उत्पादकता 100 प्रतिशत से अधिक रही है।

Read More: 13 राज्यों के हजारों लोग हुए हनीट्रेप का शिकार, पढ़ लीजिए यह खबर कहीं इनमें आप भी तो नहीं

बजट पर 10 की जगह पौने 15 घंटे चर्चा

सत्र के दौरान केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया गया। केंद्रीय बजट पर चर्चा के लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया था। परन्तु अधिक से अधिक सदस्य बजट पर अपना अभिमत रख सकें, इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने चर्चा को 14 घंटे 42 मिनट तक जारी रखा। राष्ट्रपति अभिभाषण पर भी निर्धारित 10 घंटे की जगह लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने 16 घंटे 39 मिनट चर्चा का अवसर दिया।

Read More: अब मौत बनकर टूटा कोरोना, कोटा में 2 लोगों की मौत, 80 नए मरीज मिले

महिला दिवस पर अनूठी पहल

एक अनूठी पहल करते हुए लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिरला ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संसद भवन परिसर में महिला सांसदों और महिला पत्रकारों के साथ मुलाकात की । इस अवसर पर केंद्रीय वित्त और कारपोरेट कार्य मंत्री, श्रीमती निर्मला सीतारमण तथा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास तथा वस्त्र मंत्री, श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी भी मौजूद थीं । इसके बाद श्री बिरला ने लोक सभा सचिवालय की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मुलाकात की तथा सभा के निर्विघ्न संचालन में उनके योगदान की सराहना की।

The post लोकसभाः व्यवधान और हंगामे के बाद भी रही 114 फीसदी उत्पादकता appeared first on TIS Media .