Raj Kundra Porn Case Archives - TIS Media

कुंद्रा “कांड” का सीक्रेट “ब्लू” हाउस: 20,000 रोज का किराया, छापा पड़ा तो शूटिंग करते मिले 2 नंगे
छोटे शहरों और गांव कस्बों की लड़कियों को बनाते थे शिकार, मना करने पर मांगते थे मोटी रकम

एक ही दिन में शूटिंग पूरी कर एप पर कर डालते थे अपलोड, गूगल और प्ले स्टोर ने कर दिया था बैन

TISMedia@Mumbai अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर मुम्बई पुलिस ने उसका “पोर्न साम्राज्य” पूरी तरह तबाह कर डाला। कुंद्रा को दबोचने के लिए मुम्बई पुलिस 6 महीने से होम वर्क कर रही थी। पुख्ता सबूत जुटाने के बाद ही मुम्बई पुलिस ने 19 जुलाई की रात राज कुंद्रा को दबोचा। कुंद्रा का राज नेस्तेनाबूत करने के लिए पुलिस ने पहले उसके मड आइलैंड स्थित “ब्लू” हाउस से “पोर्न कांड” के सीक्रेट जुटाए। उसके चंगुल में फंसी महिलाओं को रेस्क्यू किया। तब कहीं जाकर उसे दबोचा।

Read More: सांसों पर सियासतः सरकारों ने उड़ाया मौत का मजाक, ऑक्सीजन थी तो फिर क्यों मरे हजारों लोग

भोजपुरी और मराठी फिल्मों की आड़ में पोर्न का धंधा

मुम्बई पुलिस को जनवरी 2021 में राज कुंद्रा के कुकर्मों की पहली बार खबर लगी थी। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी कि भोजपुरी और मराठी फिल्मों की आड़ में बॉलीबुड़ से जुड़े नामचीन लोग खुलेआम पोर्न फिल्में बना रहे हैं। इसके लिए यूपी, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड के पिछड़े इलाकों की उन महत्वाकांक्षी लड़कियों को निशाना बनाया जाता था जिनकी आर्थिक हालत बद्तर होती थी। इन लड़कियों को वेब सीरीज में काम दिलाने का बहाना बनाकर राज कुंद्रा के अड्डे तक लाया जाता और फिर शूटिंग शुरू की जाती। एक दो दिन माहौल बनाने के बाद आखिरी समय में लड़कियों को स्क्रिप्ट में बदलाव कर कहानी की डिमांड पूरी करने के लिए बोल्ड सीन के बहाने पोर्न की आग में धकेल दिया जाता।

Read More: कुतर्कः दो बच्चे एनकाउंटर में मार देते हो, एक कोरोना में मर जाता है, कम से कम एक तो बच जाए

शूटिंग करते दबोचे 2 नंगे

पोर्न फिल्मों की शूटिंग की सूचनाएं पुख्ता करने के बाद मुम्बई पुलिस ने 4 फरवरी 2021 को मड आइलैंड के एक आलीशान बंगले पर छापा मारा। धड़धड़ाती हुई पुलिस जब अचानक इस बंगले में घुसी तो दो व्यक्ति नंगे होकर पोर्न फिल्म की शूटिंग करते मिले। मुम्बई पुलिस ने पोर्न फिल्मों की शूटिंग कर रहे 5 लोगों को इस बंगले से दबोचा था। इस मामले में यास्मीन रोवा खान, प्रतिभा नलवाडे, मोनू गोपालदास जोशी, भानुसूर्यम ठाकुर और मोहम्मद आसिफ उर्फ सैफी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उनके खाते में जमा 36 लाख रुपए और 6 लाख रुपए से ज्यादा का शूटिंग का सामान भी जब्त किया था।

Read More: UP Population Control Bill: योगी जी! पहले अपने नेताओं की तो नसबंदी करवा लो

चंगुल में फंसी लड़की को किया रेस्क्यू

दरअसल, मुम्बई पुलिस को शिकायत मिली थी कि झारखंड की एक लड़की मुम्बई के पोर्न फिल्म बनाने वाले गैंग के चंगुल में फंस गई है। पुलिस जब उस लड़की की तलाश में जुटी तो कुंद्रा के पोर्न कांड की एक के बाद एक कड़ी जुड़ती चली गई। 04 फरवरी 2021 को पुलिस ने जब मड आइलैंड के इस आलीशान बंगले पर छापा मारा तो अश्लील फिल्में बनाने वाले इस गिरोह ने उस लड़की को भी इसी बंगले में बंधक बना कर रखा हुआ था। पांचों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उस लड़की का यहीं से रेक्स्यू किया और उसे सही सलामत घर पहुंचाया।

Read More: निसार मैं तेरी गलियों पे ए वतन, कि जहां चली है रस्म कि कोई न सर उठा के चले…

20 हजार रुपए रोज का किराया

कुंद्रा के पोर्न कांड का अड्डा बन चुके मड आयलैंड के इस बंगले की शान-ओ-शौकत का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि गिरोह की गिरफ्तारी के बाद जब बंगले के मालिक से पुलिस ने पूछताछ की तो बताया कि राज कुंद्रा ने इसे 20 हजार रुपए रोज के हिसाब से किराए पर लिया हुआ था। स्वीमिंग पूल और केसीनो से लेकर बार और लांज तक विलासिता का हर सामान इस बंगले में मौजूद था। बंगले के मालिक ने पुलिस को बयान दिया कि कुंद्रा ने भोजपुरी और मराठी फिल्में बनाने के नाम पर रेंट एग्रीमेंट करवाया था। महीनों की जाँच के बाद जब कुंद्रा की पोर्न कांड में भूमिका एकदम पुख्ता हो गई तब जाकर 19 जुलाई की रात को मुम्बई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

Read More: Kota ACB ने दबोचा देश का सबसे बड़ा घूसखोर IRS, 250 करोड़ की अवैध वसूली का खुलासा

मुश्किल था चंगुल से निकलना

मुम्बई पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि चंगुल में फंसी लड़कियों को यह गिरोह शूटिंग पूरी होने तक बंगले से बाहर नहीं निकलने देते थे। मना करने पर शूटिंग के खर्चे के नाम पर लाखों रुपए मांगे जाते। फिर भी लड़कियां तैयार न होतीं तो उन्हें बंधक बना लेते थे और उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते। पोर्न मूवी की शूटिंग करते ही उसे एडल्ट साइट्स और मोबाइल एप डाल दिया जाता था। जांच में दो एप से कुंद्रा का कनेक्शन भी मिला है। इन एप पर मेम्बरशिप भी दी जाती थी। हालांकि, जून 2020 में ऐप्पल स्टोर और नवंबर 2020 में Google के प्ले स्टोर ने एक एप हटा दिया था। मुम्बई पुलिस ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर अगले दिन कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे 23 जुलाई तक पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में सौंप दिया गया।

The post कुंद्रा “कांड” का सीक्रेट “ब्लू” हाउस: 20,000 रोज का किराया, छापा पड़ा तो शूटिंग करते मिले 2 नंगे appeared first on TIS Media .