Rajnath Singh Archives - TIS Media

PM मोदी की चेतावनी… “कभी सफल नहीं होंगे”
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश में मतभेदों को बोने और विभाजन पैदा करने के प्रयासों के प्रति देशवासियों को आगाह करते हुए विश्वास दिलाया कि इस तरह के प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के बीच पीएम मोदी की यह चेतावनी खास मायने रखती है।

दिल्ली छावनी के करियप्पा मैदान में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एकता का मंत्र ही भारत के लिए श्रेष्ठता हासिल करने का एकमात्र तरीका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवाओं के कारण पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। उनकी सरकार ने डिजिटल, स्टार्ट-अप और इनोवेशन क्रांतियों की शुरुआत की है। इससे युवा लाभान्वित हो रहे हैं। यह भारत के युवाओं के लिए नए अवसरों का समय है। हर कोई यह मान रहा है कि भारत का समय आ गया है।

यह भी पढ़ेंः ओडिशा के हेल्थ मिनिस्टर को पुलिस कर्मी ने मारी गोली, हालत नाजुक

देश तोड़ने के तलाशे जा रहे बहाने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को तोड़ने के बहाने ढूंढे जाते हैं। भारत माता के बच्चों के बीच विभाजन पैदा करने के लिए भांति-भांति की बातें निकालकर मां भारती की संतानों के बीच दूध में दरार डालने की कोशिशें हो रही हैं। इस तरह के प्रयासों के बावजूद, भारत के लोगों के बीच कभी मतभेद नहीं होंगे।” प्रधानमंत्री ने कहा, “मां के दूध में कभी दरार नहीं हो सकती। एकता का मंत्र ही इसका उपचार है। एकता का मंत्र प्रतिज्ञा के साथ-साथ भारत की ताकत भी है। यह एकमात्र तरीका है, जिससे भारत वैभव हासिल करेगा।” ऐसा माना जा रहा है कि 2002 के गुजरात दंगों पर बीबीसी की डाक्यूमेंट्री को लेकर उठे विवाद की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी आई है।

यह भी पढ़ेंः ‘रियल रेंचो’ सोनम वांगचुकः माइनस 40 डिग्री में करने वाले थे अनशन, नजरबंद

‘युवा ऊर्जा और उत्साह से भरे हुए’

पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेटों की सराहना की और कहा कि देश के लिए प्राथमिकता हमेशा युवा होंगे। युवा ऊर्जा और उत्साह से भरे हुए हैं. युवाओं के पास अपार अवसर हैं. केंद्र सरकार अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्रों में निजी भागीदारी को प्रोत्साहित कर रही है, जहां स्टार्ट-अप काफी प्रगति कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने रक्षा क्षेत्र में सुधारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पहले आयात की जाने वाली असॉल्ट राइफलें, अब देश के भीतर निर्मित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि तेजी से सीमा के बुनियादी ढांचे का काम हो रहा है और यह युवाओं के लिए अवसरों और संभावनाओं की एक नई दुनिया खोलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि यह देश की बेटियों के लिए भी अपार संभावनाओं का समय है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने पिछले आठ वर्षों में महिलाओं की संख्या दोगुनी देखी है। तीनों सशस्त्र सेनाओं में सरहदों पर महिलाओं की तैनाती का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को नौसेना में नाविकों के रूप में भर्ती किया गया है और सशस्त्र बलों में लड़ाकू भूमिकाओं में भी प्रवेश करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ेंःPadma Awards 2023 : पद्म अवार्ड का ऐलान, मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण, देखें पूरी लिस्ट

बेटियों की भागीदारी में लगातार वृद्धि

पीएम मोदी ने कहा, “महिला कैडेटों के पहले बैच ने पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रशिक्षण शुरू कर दिया है और 1500 छात्राओं को सैनिक स्कूलों में भर्ती कराया गया है, जिन्हें पहली बार छात्राओं के लिए खोला गया था।” प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर में भी पिछले एक दशक में बेटियों की भागीदारी में लगातार वृद्धि देखी गई है। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मनोज पांडे, चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल आर हरिकुमार, चीफ ऑफ एयर स्टाफ वीआर चौधरी और रक्षा सचिव गिरधर अरमाने मौजूद थे।

The post PM मोदी की चेतावनी… “कभी सफल नहीं होंगे” appeared first on TIS Media .

Covid Crisis: सेना ने जनता के लिए खोले सैन्य अस्पतालों के दरवाजे, 63 छावनियों में मिलेगा आम आदमी को भी इलाज
– ​ऑनलाइन ट्राई सर्विस टेली कंसल्टेशन सेवा ​’​सेहत ओपीडी​’​ ​शुरू की गई

– सेवारत कर्मियों, सेवानिवृत्तों और आश्रितों को मिलेगी स्वास्थ्य​ चिकित्सा​ सेवा

नई दिल्ली. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए​ ​भारतीय सेना ​ने ​गुरुवार से दिल्ली कैंट स्थित अपने बेस अस्पताल को भारतीय सशस्त्र बलों और दिग्गजों के लिए विशेष कोविड-19 सेंटर में बदलने का फैसला लिया है। ​इस अस्पताल में सशस्त्र बल के जवानों के अलावा पूर्व सैनिकों का इलाज होगा​।​​​ अस्पताल की ​​​​​​​​ऑनलाइन ट्राई सर्विस टेली कंसल्टेशन सेवा ​’​सेहत ओपीडी​’​ ​भी ​​भारतीय सशस्त्र बलों के सभी सेवारत कर्मियों, सेवानिवृत्तों और उनके आश्रितों को स्वास्थ्य​ चिकित्सा​ सेवा ​देने के ​​लिए चालू ​की गई ​है​​​।  ​​​​​

यह भी पढ़ेंः भारत में आज ही पड़ी थी मुगल साम्राज्य की नींव

बेस अस्पताल को कोविड सेंटर में बदला

सेना ने बताया कि दिल्ली कैंट स्थित बेस अस्पताल को विशेष ​कोविड केंद्र​​ में बदला जा रहा है​। इस ​​हॉस्पिटल में सशस्त्र बल के जवानों के अलावा पूर्व सैनिकों का ​भी ​इलाज होगा​​​​।​ इस अस्पताल में सशस्त्र बल के जवानों के अलावा पूर्व सैनिकों का इलाज होगा​​।​​ इस बात की जानकारी ​खुद ​भारतीय सेना ने ट्विटर के जरिए दी​ है​।​​ सेना ने अपने ट्वीट में लिखा कि यह सुविधा गुरुवार से कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध होगी​​।​ अस्पताल की सभी ओपीडी 22 अप्रैल से आर्मी ​​हॉस्पिटल​​​ रिसर्च एंड रेफरल के रूप में काम करेगी​​​।​​​ सेना ने बताया कि​ तीनों सेनाओं में ​सभी सेवारत कर्मियों, सेवानिवृत्तों और उनके ​​आश्रितों के लिए ​​ऑनलाइन ट्राई सर्विस टेली कंसल्टेशन सेवा ​’​सेहत ओपीडी​’​ ​शुरू की गई है​।​​​

यह भी पढ़ेंः डबल डोज के बाद भी कोरोना डेकेयर प्रभारी संक्रमित, कुंभ से लौटे दंपति ने तोड़ा दम

महामारी से लड़ने को सेना तैयार

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक बड़ी बैठक की जिसमें सैन्य बलों के प्रमुख सीडीएस जनरल बिपिन रावत, सेना के तीनों प्रमुख, रक्षा मंत्रालय के सभी सचिव, डीआरडीओ प्रमुख, ऑर्डेनेंस फैक्ट्री बोर्ड (ओएफबी) और डिफेंस पीएसयू के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि दिल्ली और लखनऊ के अलावा अहमदाबाद, पटना और वाराणसी में भी आर्म्ड फोर्सेज़ मेडिकल सर्विस (एएफएमएस) की मदद से डीआरडीओ कोविड अस्पताल स्थापित करेगी। लखनऊ में 450 बेड का अस्पताल होगा, जबकि वाराणसी में 750 और अहमदाबाद में 900 बेड का हॉस्पिटल होगा। पटना में भी 500 बेड का अस्पताल शुरू कर दिया गया है। सैन्य अस्पतालों में अभी भी कुछ बेड हैं जो इस मेगा संकट की स्थिति में आम नागरिकों की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में 24 घंटे के अंदर 64 की मौत, 12,201 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

राज्यों की हर संभव मदद करे सेना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोरोना के साथ जंग लड़ रही राज्य सरकारों को हर संभव मदद करने के लिए सशस्त्र सेनाओं और सभी रक्षा संस्थानों को आ​​देश दिया है​​।​ उन्होंने ​​​​सशस्त्र सेनाओं और सेना के वरिष्ठ कमांड​रों को ​मुख्यमंत्रियों से संपर्क में ​रहने का निर्देश दिया है ताकि जरूरत पड़ने पर सेना के संसाधन और सैनिकों का इस्तेमाल कोरोना के खिलाफ ​लड़ाई में ​किया जा सके​​​​।​​ देश के सभी 63 छावनी बोर्डों से कहा गया है कि उनके द्वारा चलाए जा रहे अस्पतालों में छावनी निवासियों और बाहर से आने वाले लोगों को इलाज के लिए जिला अधिकारियों या कोवि​ड के लिए ​तैनात ​नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय ​स्थापित करें​।​ ​बैठक में डीआरडीओ, ओएफबी और सभी डिफेंस पीएसयू (पब्लिक सेक्टर यूनिट्स) को राज्य सरकारों को ऑक्सीजन सिलेंडर और अस्पतालों में बेड मुहैया कराने का आदेश दिया गया​​​​।​ ​बैठक में रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ को आदेश दिया कि हाई-ऑल्टिट्यूड इलाकों में तैनात सैनिकों की एसपीओटू तकनीक को अब खुले बाजार में उपलब्ध कराया जाए​​​​।​ ​​देश भर के प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में​ ​ऑक्सीजन की कमी पड़ने से​ मरीज बेहाल हैं​।​​ ​इसलिए ​​स्वदेशी​​ लड़ाकू विमान एलसीए तेजस में ऑक्सीजन पैदा करने वाली तकनीक प्राइवेट इंडस्ट्री को सौंप ​दी गई है​​​​​।​ ​​इस तकनीक से एक मिनट में 1000 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकता है​​​​​।​

यह भी पढ़ेंः कोटा में ऑक्सीजन न मिलने से दो लोगों की हुई मौत

देश में 21,57,538 एक्टिव मरीज

देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या तीन लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख 95 हजार 041 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अब तक कोरोना के कुल 1,56,16,130 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2023 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,82,553 तक पहुंच गई है। बुधवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 21,57,538 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,32,76,039 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 85.01 प्रतिशत हो गया है। देश में पिछले 24 घंटे में 16 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 20 अप्रैल को 16,39,357 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 27,10,53,392 टेस्ट किए जा चुके हैं।

The post Covid Crisis: सेना ने जनता के लिए खोले सैन्य अस्पतालों के दरवाजे, 63 छावनियों में मिलेगा आम आदमी को भी इलाज appeared first on TIS Media .