Reet exam 2021 Archives - TIS Media

REET का लेवल-2 एग्जाम रद्द: अब दो चरणों में फिर से होगी परीक्षा, देखिए पूरा VIDEO
TISMedia@Jaipur रीट परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद मचे बवाल से राजस्थान सरकार बैकफुट पर आ ही गई। सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रीट की लेवल-2 परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि लेवल-1 की परीक्षा निरस्त नहीं होगी। अब रीट में 62 हजार भर्तियां होंगी। लेवल-2 की जो परीक्षा निरस्त हुई है, वह अगस्त तक होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि रीट लेवल वन और लेवल 2 मिलाकर कुल 62 हजार भर्तियां की जाएंगी। लेवल वन के 15 हजार पद अलग रह जाएंगे। रद्द की गई परीक्षा की तारीखें तय करने के लिए जस्टिस व्यास की अध्यक्षता वाली कमेटी 15 मार्च तक रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट मिलते ही परीक्षा तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी। इतना ही नहीं भर्ती परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए राजस्थान सरकार विधानसभा के बजट सत्र में कड़ा कानून लेकर आएगी। आएंगे।

वीडियो देखेंः हिजाब को लेकर मचा बवाल, भगवा के बाद हुई नए रंग की एंट्री

रीट प्रमाण पत्र की वेलिडिटी आजीवन रहेगी

मुख्यमंत्री ने घोषणा है कि अब रीट प्रमाण पत्र की वेलिडिटी आजीवन रहेगी। पहले की तरह ही एलिजिबिलिटी टेस्ट लेंगे। इससे पहले रीट के सर्टिफिकेट की वेलिडिटी 3 साल थी। जिसे लेकर अभ्यर्थियों ने काफी विरोध भी जताया था। तीन साल से रीट ( REET ) एग्जाम न होने के चलते रीट 2018 के 2.53 लाख रीट प्रमाण पत्रों की वैधता 31 जुलाई 2021 को खत्म हो गई थी। विषयवार अलग से एग्जाम करवााए जाएंगे। एलिजिबिलिटी टेस्ट के बाद भर्ती परीक्षा होगी।

यह भी पढ़ेंः JNU की पहली महिला कुलपति: रूस में जन्म, स्वीडन से पोस्ट डॉक्टरेट डिप्लोमा, जेएनयू से पीएचडी

लेवल 2 का पेपर हुआ था लीक

गौरतलब है कि 26 और 27 सितंबर को इस परीक्षा को आयोजित किया गया था। इसमें करीब 23 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। REET कुल 32 हजार पदों के लिए हुई थी। लेवल-1 के 15 हजार 500 और लेवल-2 के 16 हजार 500 पद थे, लेकिन परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो गया था। पेपर 33 से ज्यादा सेंटर पर पहुंचा। गंगापुर सिटी से पहली बार पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद एसओजी ने इसकी जांच शुरू की तो सामने आया कि शिक्षा संकुल से पेपर लीक हुआ। एसओजी रामकृपाल, उदयलाल, भजनलाल, बत्तीलाल और पृथ्वीलाल समेत 35 से ज्यादा लोगोंं को गिरफ्तार कर चुकी है। इसकी आंच माध्यमिक शिक्षा बोर्ड तक भी पहुंच गई थी। इसके बाद चेयरमैन डीपी जारौली को बर्खास्त करना पड़ा, जबकि सचिव को निलंबित किया गया। को-ऑर्डिनेटर प्रदीप पाराशर को एसओजी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

बीजेपी को फ्रस्ट्रेशन हो गया है

मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बीजेपी को तीन साल के कांग्रेस के शासन से फ्रस्ट्रेशन हो गया है। अब तो बीजेपी हाईकमान भी स्थानीय इकाई को कह रहा है कि आप कर क्या रहे हो? आम जनता हमारे फैसलों से खुश है। हमारे कोरोना से लेकर हर फैसले शानदार रहे हैं। नॉन इश्यू को इश्यू बनाने का बीजेपी ने धंधा खोलकर रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। यह देखने की जरूरत है कि पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? इसे रोकना चाहिए। पूरे देश में पेपर लीक करने वाला गिरोह सक्रिय है।

यह भी पढ़ेंः Kota: सतीश पूनिया पर हमले के बाद आईजी बंगले के बाहर धरने पर बैठे भाजपाई नेता-विधायक

भाजपा की हरकतों से तंग आ गए

गहलोत ने कहा कि पेपर आउट होने के हालात चिंताजनक है। महंगाई के बाद रोजगार की हालत विस्फोटक बनी हुई है। बिहार में ट्रेन जला दी। बहुत सालों बाद ऐसा हुआ। यह सरकारों के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। नौकरी मिल नहीं रही, इंवेस्टमेंट नहीं आ रहा। जब इंवेस्टमेंट नहीं आएगा तो प्राइवेट सेक्टर में नौकरी कैसे आएगी। हम सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में नौकरी देने का प्रयास कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस फैसले से खुश नहीं हैं, लेकिन भाजपा की हरकतों से तंग आ गए हैं। जिस तरह का माहौल बनाया है, वह राज्य के लिए ठीक नहीं है। हमने बच्चों के भविष्य के लिए यह फैसला किया है।

यह भी पढ़ेंः अनंत यात्रा पर स्वर कोकिला: राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, भाई और भतीजे ने दी मुखाग्नि

मेरे परिवार के 13 लोग फेल हुए: डोटासरा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि रीट में मेरे परिवार का कोई भी पास नहीं हुआ। अगर कोई मेरे ऊपर आरोप साबित कर दे तो मैं और मेरे परिवार में से कोई भी जीवनभर राजनीति नहीं करेगा। इस पर गहलोत बोले- यह तो बता दो कि आपके कितने लोग फेल हुए तो डोटासरा बोले- मेरे परिवार के 13 लोगों ने परीक्षा दी और एक भी पास नहीं हुआ। राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा मंत्री सुभाष गर्ग के पीएसओ के रीट में पास होने का दावा कर रहे हैं, उसके 150 में से 29 नंबर आए है। किरोड़ी झूठ बोल रहे हैं।

The post REET का लेवल-2 एग्जाम रद्द: अब दो चरणों में फिर से होगी परीक्षा, देखिए पूरा VIDEO appeared first on TIS Media .

रीट महापरीक्षाः 12 घण्टे बंद रहेगा इन्टरनेट, 142 केन्द्रों पर परीक्षा देंगे 88,866 परीक्षार्थी
TISMedia@Kota कोटा जिले में 142 परीक्षा केन्द्रों पर अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट 2021) का आयोजन रविवार 26 सितम्बर को दो पारियों में किया जायेगा। प्रथम पारी में 44 हजार 863 तथा द्वितीय पारी में 46 हजार 3 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। अधिकांश परीक्षार्थी कोटा पहुंच चुके हैं। जिनके ठहरने और खाने के लिए जिला प्रशासन ने निशुक्ल इंतजाम किए हैं। इतना ही नहीं परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने के लिए 250 से ज्यादा बसों का भी इंतजाम किया गया है। परीक्षार्थियों के लिए 9 विशेष ट्रेन भी चलाई गई हैं।

जिला प्रशासन ने की व्यवस्थाऐं

जिला कलक्टर उज्ज्वल राठौड़ ने बताया कि परीक्षार्थियों के आवागमन, ठहराव एवं भोजन के लिए प्रशासन द्वारा तथा सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से व्यवस्थाऐं की गई है। उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन के सहयोग से कोटा मार्ग होकर 9 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। राजस्थान परिवहन निगम की बसों के अलावा 200 निजी बसों से परीक्षार्थियों को आवागमन की निःशुल्क सुविधाऐं प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि कोटा शहर में परीक्षा केन्द्रों पर आवागमन के लिए 1 हजार ऑटो संचालित किए जा रहे हैं।

Read More: Rajasthan Congress एक्टिव हुआ आलाकमान, प्रियंका-राहुल ने फिर की पायलट के साथ बैठक

खाने-पीने और ठहरने की निशुल्क व्यवस्था

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा बनाये गये 7 ठहराव स्थलों पर निःशुल्क भोजन की व्यवस्था इन्दिरा रसोई के माध्यम से की जा रही है। परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन के लिये रेल्वे स्टेशन एवं बस स्टेण्डों पर जिला प्रशासन द्वारा स्थापित किये गये हेल्प डेस्क एवं प्रमुख स्थानों पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं, आवागमन के साधनों व नियंत्रण कक्ष की सूचना प्रदर्शित की गई हैं। जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नही हो।

Read More: कौन थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय और क्या था राजस्थान से उनका कनेक्शन

142 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में होगी परीक्षा

अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन एवं परीक्षा जिला समन्वयक राजकुमार सिंह ने बताया कि जिले में 142 परीक्षा केन्द्रों में से 115 परीक्षा केन्द्र कोटा शहर में तथा 27 परीक्षा केन्द्र कोटा के उपखण्ड मुख्यलयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी माकूल व्यवस्थाऐं कर ली गई हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित शर्तों एवं कोरोना गाईडलाईन की पालना के साथ परीक्षार्थियों को केन्द्रों पर जांच के उपरान्त प्रवेश दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम पारी प्रातः 10 से दोपहर 12ः30 बजे में जिले में 140 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की जायेगी। द्वितीय पारी दोपहर 2ः30 से सांय 5 बजे में जिले में 142 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की जायेगी।

Read More: दीनदयाल उपाध्याय की हत्या ऐसे बनी Indian Politics की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री

12 घंटे बंद रहेगा इन्टरनेट

रीट परीक्षा के मद्देनजर हाड़ौती संभाग के कोटा, बून्दी, बारां व झालावाड़ जिले में इन्टरनेट सेवा बन्द रहेगी और ब्रॉड बैण्ड सेवा यथावत् जारी रहेगी। संभागीय आयुक्त कैलाश चन्द मीणा ने बताया कि रीट परीक्षा के दौरान संभाग में 26 सितम्बर को प्रातः 5 से सांय 5 बजे तक मोबाइल इन्टरनेट एवं बल्क एसएमएस सेवा बन्द रहेगी और विभिन्न इन्टरनेट सेवा प्रदाता कम्पनियों की ब्रॉड बैण्ड सेवा यथावत् जारी रहेगी।

Read More: मर्डर मिस्ट्रीः दीनदयाल उपाध्याय के सीने में दफन था भारतीय राजनीति का बड़ा राज!

इंतजाम देख खुश हुए परीक्षार्थी

रीट परीक्षा के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तरप्रदेश एवं हरियाणा से भी परीक्षार्थी कोटा आये हैं। जिन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सराहना की है। प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों के ठहराव के लिए बनाये गये स्थानों पर इन्दिरा रसोई के माध्यम से निःशुल्क भोजन को परीक्षार्थियों ने स्वादिष्ट बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया। पटना (बिहार) से आई कुमारी सृष्टि ज्योति, हरियाणा से कुमारी मोनिया, आगरा से आये परीक्षार्थी देवप्रकाश ने सभी व्यवस्थाओं के लिए सरकार के प्रयासों को देशभर के राज्यों के लिए अनुकरणीय बताया। रेल्वे स्टेशन व बस स्टेण्ड पर एलन स्टूडेण्ड वेल्फेयर सोसाईटी द्वारा बनाये गये सहायता बूथों पर परीक्षार्थियों को सभी प्रकार की जानकारी दी जा रही है।

The post रीट महापरीक्षाः 12 घण्टे बंद रहेगा इन्टरनेट, 142 केन्द्रों पर परीक्षा देंगे 88,866 परीक्षार्थी appeared first on TIS Media .

REET Exam 2021 : टल सकती है परीक्षा, 3 दिन में होगा फैसला
जयपुर. रीट परीक्षा 2021 की तैयारी कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। परीक्षा की तारीख टल सकती है! फिलहाल अभी रीट की तारीख 25 अप्रेल ही निर्धारित की है। भगवान महावीर जयंती के दिन परीक्षा आयोजन के विरोध में प्रदेशभर में हो रहे विरोध-प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग हरकत में आया। आयोग ने सरकार को 25 अप्रेल के दिन रीट परीक्षा नहीं करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कमेटी गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी हैं। यह कमेटी राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के निर्देशों का विधिक और व्यावहारिक पहलुओं को देखकर महावीर जयंती के दिन परीक्षा करवाने या अन्य तारीखों में करवाने को लेकर रिपोर्ट तैयार कर सीएम को सौंपेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री स्तर पर ही इस संबंध में फैसला होगा।

Read More : हत्या: दिन दहाड़े शराब कारोबारी को गोलियों से भूना, मौके पर ही तोड़ा दम

26 मार्च को होगा फैसला

कमेटी को रिपोर्ट तैयार करने के लिए तीन दिन का समय दिया है। ऐसे में 26 मार्च को रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि सरकार रीट परीक्षा भगवान महावीर जयंती के दिन ही करवाएगी या आगे खिसका कर अन्य तारीख में करवाएगी।

Watch More: हिस्ट्रीशीटर की हत्या से दहला कोटा, घर के बाहर मारी गोली

जैन समाज कर रहा विरोध

25 अप्रेल को भगवान महावीर जयंती के दिन रीट परीक्षा के आयोजन का जैन समाज शुरू से ही विरोध कर रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में धरना-प्रदर्शन कर परीक्षा तिथि बदलने की मांग की जा रही है। इतना ही नहीं समाज के लोगों ने जयपुर में भी विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों का कहना है कि जैन समाज के सबसे बड़े पर्व पर आज तक कभी कोई परीक्षा तिथि नहीं रखी गई है। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक दिवस पर पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश रहता है। इसके बावजूद सरकार इसी दिन परीक्षा करवाकर समाज के बेरोजगार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। जैन धर्म के लाखों श्रद्धालु युवाओं व शिक्षकों की भावनाएं आहत हो रही है। अन्य छात्र संगठन भी परीक्षा तिथि को लेकर विरोध कर रहे हैं। विधानसभा में भी भाजपा विधायकों ने रीट परीक्षा की तिथि में बदलाव की मांग उठाई थी।

Read More : Kota : ट्रैक्टरों से भरा ट्रेलर पुलिया से 100 फीट नीचे नाले में गिरा

असमंजस की स्थिति

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने मंगलवार को मुख्य सचिव निरंजन आर्य को पत्र भेज रीट परीक्षा को महावीर जयंती के दिन नहीं करवाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में जब तक कमेटी की रिपोर्ट नहीं आती तब तक रीट की तारीखों को लेकर असमंजस बन गया है।

16.40 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने किया आवेदन

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डी.पी. जारोली ने कहा था कि 25 अप्रेल को ही रीट परीक्षा होगी। इससे पहले और बाद में कोई भी रविवार परीक्षा के लिए खाली नहीं है। मई में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं आयोजित होंगी। जबकि जून में भी रीट के लिए कोई रविवार खाली नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में बोर्ड के पास परीक्षा तिथि में बदलाव करने का कोई अन्य विकल्प नहीं है। उन्होंने बताया कि रीट परीक्षा में 16 लाख 40 हजार 319 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

Read More : अश्लील वीडियो देखते हैं! तो इस लिस्ट में हो सकता है आपका भी नाम..

The post REET Exam 2021 : टल सकती है परीक्षा, 3 दिन में होगा फैसला appeared first on TIS Media .

Mahavir Jayanti पर REET Exam आस्था से खिलवाड़, बर्दाश्त नहीं करेगा जैन समाज
TISMedia@Bundi. अध्यापक पात्रता रीट परीक्षा की तारिख बदलने की मांग अब हाड़ौती में भी जोर पकडऩे लगी है। सरकार ने परीक्षा तिथि 25 अप्रेल निर्धारित की है, जबकि इसी दिन महावीर जयंती होने से जैन समाज के परीक्षार्थियों में नाराजगी है। तिथि परिवर्तन को लेकर शुक्रवार को जैन समाज सड़कों पर उतर आया। बूंदी में संयुक्त मोर्चा जैन समाज के तत्वावधान में सकल जैन समाज ने रैली निकालकर जिला कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंप रीट परीक्षा की तिथि बदलने की मांग की।

Read More : विधानसभा में भाजपा विधायकों का हंगामा, बोले- पुलिस लापरवाही का नतीजा था कोटा गैंगरेप

ज्ञापन में बताया कि रीट परीक्षा की तिथि महावीर जयंती के दिन यानी 25 अप्रैल को घोषित कर जैन समाज के बेरोजगार युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है। जैन समाज के सबसे बड़े पर्व पर आज तक कभी कोई परीक्षा की तिथि नहीं रखी गई है। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक दिवस पर पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश रहता है। जैन समुदाय का यह एकमात्र राष्ट्रीय पर्व है। इसके बावजूद राजस्थान सरकार पर्व पर ही रीट-2021 का आयोजन कर रही है। जैन धर्म के लाखों श्रद्धालु युवाओं, शिक्षकों की भावनाएं आहत हुई है। जयंती के मौके पर परीक्षा कराने के निर्णय से सकल जैन समाज में नाराजगी है।

Read More : गैंगरेप : नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने के 4 आरोपी और गिरफ्तार

इस दौरान सरावगी समाज युवा संगठन के अध्यक्ष लोकेश जैन, समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश बडजात्या, मंत्री राजेंद्र छाबड़ा, श्रीमाल समाज के संभागीय अध्यक्ष संजय जैन, जिला सरावगी समाज के मंत्री संतोष पाटनी, दिलीप बाकलीवाल, महेश पाटोदी, सुमति प्रकाश जैन, सुरेंद्र छाबड़ा, नितिन, नवनीत जैन, अरुण नोसंदा, ममता जैन, अर्चना जैन शामिल थे।

The post Mahavir Jayanti पर REET Exam आस्था से खिलवाड़, बर्दाश्त नहीं करेगा जैन समाज appeared first on TIS Media .