reet paper leak Archives - TIS Media

Rajasthan Budget 2022: मदन दिलावर समेत भाजपा के 4 विधायक पूरे बजट सत्र के लिए सस्पेंड
TISMedia@Jaipur राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत हंगामेदार रही। भाजपा विधायकों ने गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायक रीट भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं हंगामे के चलते भाजपा के चार विधायकों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।

गुरुवार को भाजपा विधायक काली पट्टी बांधकर सदन पहुंचे। भाजपा विधायकों के हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही 4 बार स्थगित करनी पड़ी। सुबह 12 बजे इसके बाद 2 बजे और फिर 3 बजे स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद 4.22 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई लेकिन फिर हंगामा शुरू हो गया। फिर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने सदन की कार्यवाही शुक्रवार के लिए स्थगित कर दी गई। भाजपा विधायक सदन में धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ेंः विधान सभा में भाजपा विधायकों का हंगामा, धारीवाल का पलटवारः नहीं चलेगी थोथी राजनीति

भाजपा के 4 विधायक पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा विधायक मदन दिलावर, रामलाल शर्मा, अविनाश गहलोत और चंद्रभान आक्या को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायक एक-दूसरे उलझ गए। विधायक राजकुमार शर्मा ने भाजपा विधायकों के पोस्टर फाड़ दिए। मंत्री अर्जुन बामणिया की भी हाथापाई हो गई। एक-दूसर के खींचा गया। पोस्टर फाड़ दिए गए। भाजपा के विधायक लगातार वेल में आकर लगातार रीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए प्रदर्शन करने लगे।

यह भी पढ़ेंः पंकज मेहता बने खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष, गहलोत ने की 44 बोर्ड-निगमों में 58 राजनीतिक नियुक्तियां

सत्ता पक्ष के विधायकों को बोलने से रोका

भाजपा के विधायक अपनी सीट छोड़कर सत्ता पक्ष के विधायकों एवं मंत्रियों के सामने आकर नारेबाजी करने लग गए। उन्हें बोलने से रोका गया। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक एक-दूसरे से उलझ गए। भाजपा विधायक मंत्री और स्पीकर के सामने कैमरा आने पर पोस्टर लहराने लग गए। इससे विवाद की स्थिति पैदा हो गई। भाजपा विधायक अपनी सीट छोड़कर विधायक बलवान पूनिया के सामने आ गए। उन्हें बोलने से रोकने कोशिश की गई। पूनिया को घेरकर भाजपा विधायकों ने पोस्टर लहराए। इसलिए हालात खराब हो गए। जब मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और राजकुमार शर्मा ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। राजकुमार शर्मा ने पोस्टर फाड़ दिए।

यह भी पढ़ेंः #LIVE UP Election Phase1: शाम 5 बजे तक पहले चरण की विधानसभा सीटों पर 57.79 फीसदी मतदान

जोशी बोले- युवाओं के साथ अन्याय

विधानसभा के दूसर दिन सदन की हंगामेदार शुरुआत रही। प्रश्नकाल में हंगामा हुआ। इसके बाद शून्यकाल में हंगामा हुआ। संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि रीट की सीबीआई जांच कराने वालों की मांग पर कहना चाहता हूं कि 2016 और 2018 में पेपर लीक हुए थे। उस वक्त तो एसओजी से जांच भी नहीं करवाई गई थी। जांच सिर्फ थाने तक ही सिमट कर रह गई थी। रीट पेपर दो बार लीक हुआ था। अब ये लोग सीबीआई की जांच की मांग कर रही है। इन्हें शर्म आनी चाहिए। धारीवाल ने कहा कि राज्य सरकार सख्त कानून लाने के लिए प्रतिबद्ध है। पेपर लीक और नकल गिरोह पर लगाम कसने के लिए कड़े प्रावधानों वाला बिल सदन में लाया जाएगा।

The post Rajasthan Budget 2022: मदन दिलावर समेत भाजपा के 4 विधायक पूरे बजट सत्र के लिए सस्पेंड appeared first on TIS Media .

Rajasthan Budget 2022: विधान सभा में भाजपा विधायकों का हंगामा, धारीवाल का पलटवारः नहीं चलेगी थोथी राजनीति
TISMedia@Jaipur राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत हंगामेदार रही। भाजपा विधायक रीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच के लिए काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे। जिसके बाद प्रश्नकाल में जमकर हंगामा हुआ। संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि रीट की सीबीआई जांच कराने वालों की मांग पर कहना चाहता हूं कि 2016 और 2018 में पेपर लीक हुए थे, उस वक्त तो एसओजी से जांच भी नहीं करवाई गई थी। रीट पेपर दो बार लीक हुआ था। अब ये लोग सीबीआई की जांच की मांग कर रही है। इन्हें शर्म आनी चाहिए।

यह भी पढ़ेंः चुनाव आयोग में शिकायतों की बाढ़, समाजवादी पार्टी हर मिनट कर रही एक शिकायत

पेपर लीक रोकने के लिए कानून लाएंगे

निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ने राज्य सरकार से पिछले सरकार के कार्यकाल में हुए पेपर लीक मामलों की जांच कराने की मांग की। इसके जवाब में संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को थोथी राजनीति नहीं करनी चाहिए। राज्य सरकार पेपर लीक मामले की जांच करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। लेकिन विपक्षी विधायकों ने सरकार को सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर जमकर घेरने की कोशिश की। भाजपा विधायक लगातार सदन में हंगामा करते रहे। रीट की सीबीआई से जांच की नारेबाजी के बीच सवालों के जवाब दे रहे मंत्री की आवाज भी शोरगुल में दब गई। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रश्नकाल समाप्त होने पर कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 12 बजे कार्यवारी शुरू होते ही शून्यकाल में भाजपा विधायक लगातार हंगामा करते रहे।

यह भी पढ़ेंः UP Assembly Elections 2022 : फर्जी वोट डालने पर भिड़े भाजपा सपा समर्थक, झड़प के बाद फोर्स तैनात

मंत्री धारीवाल बोले- थोथी नेतागिरी नहीं होनी चाहिए

निर्दलीय विधायक बलजीत यादव के सवाल पर संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि सरकार पेपर लीक मामलों को रोकने के लिए सख्त कानून लाने जा रही है। बलजीत यादव ने पिछली सरकार के समय हुए पेपर लीक मामलों की जांच कराने की मांग की। धारीवाल ने कहा कि अब तक रीट पेपर लीक मामले में 85 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है। सख्त कानून बनाने का मामला प्रक्रियाधीन है। वेल में पहुंचकर विधायकों की नारेबाजी से नाराज मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि हंगामा कर रहे विधायकों को बताना चाहता हूं कि 2016 और 2018 में 5 बार पेपर लीक आउट हुआ। इन्होंने एसओजी से जांच नहीं कराई। इन्हें शर्म आना चाहिए। सरकार सख्त कानून ला रही है। 2014 में आरएएस और आरजेएस के पेपर आउट हुआ लेकिन एक भी प्रकरण सीबीआई को नहीं दिया। पिछली सरकार ने एसओजी से भी जांच नहीं कराई।

The post Rajasthan Budget 2022: विधान सभा में भाजपा विधायकों का हंगामा, धारीवाल का पलटवारः नहीं चलेगी थोथी राजनीति  appeared first on TIS Media .

REET का लेवल-2 एग्जाम रद्द: अब दो चरणों में फिर से होगी परीक्षा, देखिए पूरा VIDEO
TISMedia@Jaipur रीट परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद मचे बवाल से राजस्थान सरकार बैकफुट पर आ ही गई। सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रीट की लेवल-2 परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि लेवल-1 की परीक्षा निरस्त नहीं होगी। अब रीट में 62 हजार भर्तियां होंगी। लेवल-2 की जो परीक्षा निरस्त हुई है, वह अगस्त तक होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि रीट लेवल वन और लेवल 2 मिलाकर कुल 62 हजार भर्तियां की जाएंगी। लेवल वन के 15 हजार पद अलग रह जाएंगे। रद्द की गई परीक्षा की तारीखें तय करने के लिए जस्टिस व्यास की अध्यक्षता वाली कमेटी 15 मार्च तक रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट मिलते ही परीक्षा तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी। इतना ही नहीं भर्ती परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए राजस्थान सरकार विधानसभा के बजट सत्र में कड़ा कानून लेकर आएगी। आएंगे।

वीडियो देखेंः हिजाब को लेकर मचा बवाल, भगवा के बाद हुई नए रंग की एंट्री

रीट प्रमाण पत्र की वेलिडिटी आजीवन रहेगी

मुख्यमंत्री ने घोषणा है कि अब रीट प्रमाण पत्र की वेलिडिटी आजीवन रहेगी। पहले की तरह ही एलिजिबिलिटी टेस्ट लेंगे। इससे पहले रीट के सर्टिफिकेट की वेलिडिटी 3 साल थी। जिसे लेकर अभ्यर्थियों ने काफी विरोध भी जताया था। तीन साल से रीट ( REET ) एग्जाम न होने के चलते रीट 2018 के 2.53 लाख रीट प्रमाण पत्रों की वैधता 31 जुलाई 2021 को खत्म हो गई थी। विषयवार अलग से एग्जाम करवााए जाएंगे। एलिजिबिलिटी टेस्ट के बाद भर्ती परीक्षा होगी।

यह भी पढ़ेंः JNU की पहली महिला कुलपति: रूस में जन्म, स्वीडन से पोस्ट डॉक्टरेट डिप्लोमा, जेएनयू से पीएचडी

लेवल 2 का पेपर हुआ था लीक

गौरतलब है कि 26 और 27 सितंबर को इस परीक्षा को आयोजित किया गया था। इसमें करीब 23 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। REET कुल 32 हजार पदों के लिए हुई थी। लेवल-1 के 15 हजार 500 और लेवल-2 के 16 हजार 500 पद थे, लेकिन परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो गया था। पेपर 33 से ज्यादा सेंटर पर पहुंचा। गंगापुर सिटी से पहली बार पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद एसओजी ने इसकी जांच शुरू की तो सामने आया कि शिक्षा संकुल से पेपर लीक हुआ। एसओजी रामकृपाल, उदयलाल, भजनलाल, बत्तीलाल और पृथ्वीलाल समेत 35 से ज्यादा लोगोंं को गिरफ्तार कर चुकी है। इसकी आंच माध्यमिक शिक्षा बोर्ड तक भी पहुंच गई थी। इसके बाद चेयरमैन डीपी जारौली को बर्खास्त करना पड़ा, जबकि सचिव को निलंबित किया गया। को-ऑर्डिनेटर प्रदीप पाराशर को एसओजी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

बीजेपी को फ्रस्ट्रेशन हो गया है

मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बीजेपी को तीन साल के कांग्रेस के शासन से फ्रस्ट्रेशन हो गया है। अब तो बीजेपी हाईकमान भी स्थानीय इकाई को कह रहा है कि आप कर क्या रहे हो? आम जनता हमारे फैसलों से खुश है। हमारे कोरोना से लेकर हर फैसले शानदार रहे हैं। नॉन इश्यू को इश्यू बनाने का बीजेपी ने धंधा खोलकर रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। यह देखने की जरूरत है कि पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? इसे रोकना चाहिए। पूरे देश में पेपर लीक करने वाला गिरोह सक्रिय है।

यह भी पढ़ेंः Kota: सतीश पूनिया पर हमले के बाद आईजी बंगले के बाहर धरने पर बैठे भाजपाई नेता-विधायक

भाजपा की हरकतों से तंग आ गए

गहलोत ने कहा कि पेपर आउट होने के हालात चिंताजनक है। महंगाई के बाद रोजगार की हालत विस्फोटक बनी हुई है। बिहार में ट्रेन जला दी। बहुत सालों बाद ऐसा हुआ। यह सरकारों के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। नौकरी मिल नहीं रही, इंवेस्टमेंट नहीं आ रहा। जब इंवेस्टमेंट नहीं आएगा तो प्राइवेट सेक्टर में नौकरी कैसे आएगी। हम सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में नौकरी देने का प्रयास कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस फैसले से खुश नहीं हैं, लेकिन भाजपा की हरकतों से तंग आ गए हैं। जिस तरह का माहौल बनाया है, वह राज्य के लिए ठीक नहीं है। हमने बच्चों के भविष्य के लिए यह फैसला किया है।

यह भी पढ़ेंः अनंत यात्रा पर स्वर कोकिला: राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, भाई और भतीजे ने दी मुखाग्नि

मेरे परिवार के 13 लोग फेल हुए: डोटासरा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि रीट में मेरे परिवार का कोई भी पास नहीं हुआ। अगर कोई मेरे ऊपर आरोप साबित कर दे तो मैं और मेरे परिवार में से कोई भी जीवनभर राजनीति नहीं करेगा। इस पर गहलोत बोले- यह तो बता दो कि आपके कितने लोग फेल हुए तो डोटासरा बोले- मेरे परिवार के 13 लोगों ने परीक्षा दी और एक भी पास नहीं हुआ। राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा मंत्री सुभाष गर्ग के पीएसओ के रीट में पास होने का दावा कर रहे हैं, उसके 150 में से 29 नंबर आए है। किरोड़ी झूठ बोल रहे हैं।

The post REET का लेवल-2 एग्जाम रद्द: अब दो चरणों में फिर से होगी परीक्षा, देखिए पूरा VIDEO appeared first on TIS Media .