Richest Minister of india Archives - TIS Media

Modi Cabinet: 90 फीसदी मंत्री हैं करोड़पति, 1264 करोड़ रुपये है मोदी के मंत्रियों की कुल संपत्ति
42% मंत्रियों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे, 24 मंत्री के ऊपर  दर्ज हैं हत्या और डकैती जैसे मुकदमे

देश के नए गृह राज्य मंत्री के खिलाफ दर्ज है हत्या का मामला, दो मंत्री निकले सिर्फ कक्षा 8 पास

TISMedia@Kota. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में हुए बदलावों के बाद अब केंद्र सरकार में कुल 78 मंत्री हो गए हैं। जिसके बाद मोदी कैबिनेट का शुमार देश की सबसे रईस कैबिनेट में होने लगा है। पीएम मोदी की नई कैबिनेट के 90 फीसदी मंत्री करोड़पति हैं। इनमें से कई तो ऐसे हैं जिनकी कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। वहीं मोदी के मंत्रियों का ग्राफ भी खासा ऊंचा है। आलम यह है कि तकरीबन 42 फीसदी मंत्री ऐसे हैं जिनके ऊपर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से देश के नए गृह राज्य मंत्री सहित 24 मंत्रियों के खिलाफ तो हत्या, हत्या का प्रयास और डकैती जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

Read More: RPSC घूस कांडः तो, आयोग की सदस्य राजकुमारी गुर्जर घूस लेकर पास करवा रहीं थी RAS का इंटरव्यू!

33 मंत्रियों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में शामिल मंत्रियों के चुनाव के समय दिए गए हलफनामों को खंगाला गया तो मोदी मंत्रिमंडल के कुल 78 मंत्रियों में 33 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज मिले। यानि मोदी कैबिनेट के लगभग 42 फीसदी मंत्री ऐसे हैं जिनका आपराधिक इतिहास रहा है। मंत्रियों की ओर से चुनाव आयोग को दिए इन शपथपत्रों के मुताबिक मोदी कैबिनेट के लगभग 41 फीसदी यानि 24 मंत्री तो ऐसे हैं जिनके ऊपर हत्या, हत्या का प्रयास और डकैती जैसी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। नई कैबिनेट में गृह राज्य मंत्री की कुर्सी हासिल करने वाले कूच बिहार से सांसद निसिथ प्रमाणिक के ऊपर भी हत्या का मामला दर्ज है। जबकि गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक के साथ-साथ मंत्रिमंडल में जगह हासिल करने वाले जॉन बारला, पंकज चौधरी और वी मुरलीधरन के ऊपर हत्या के प्रयास यानि भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

Read More: 23 लाख रुपए में बनो RAS, प्री और मेन्स से लेकर इंटरव्यू पास कराने तक की गारंटी

दो मंत्री सिर्फ 8वीं पास निकले

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक मोदी मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों के हाथ पढ़ाई लिखाई में खासे तंग निकले। यह सिर्फ आठवीं कक्षा ही पास करने के बाद सियासत में आए और केंद्र में मंत्री बन गए। वहीं तीन मंत्री सिर्फ 10 वीं और सात मंत्री 12वीं पास हैं। हालांकि 9 मंत्रियों के पास डॉक्टरेट की डिग्री है। 17 मंत्री स्नातक और प्रोफेशनल ग्रेजुएट हैं। जबकि 21 मंत्री पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

Read More: योगी का नया वारः 2 से ज्यादा बच्चे पैदा किए तो नहीं मिलेगा इन 77 सरकारी सुविधाओं का लाभ

सबसे बुजुर्ग और युवा मंत्री

मोदी मंत्रिमंडल को देश का सबसे युवा मंत्रिमंडल कहा जा रहा है, लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि इस युवा मंत्रिमंडल के बहुसंख्यक यानि 56 मंत्रियों की उम्र 51 साल के पार है। उम्र के लिहाज से पंजाब से लोकसभा सांसद सोम प्रकाश सबसे अधिक उम्र के केंद्रीय मंत्री हैं। उनकी उम्र 72 साल है। वहीं 35 साल की उम्र में केंद्रीय कैबिनेट में जगह पाने वाले निसिथ प्रमाणिक सबसे युवा मंत्री हैं। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक मोदी कैबिनेट के 38 मंत्रियों की उम्र 60 से 69 साल के बीच है। जबकि 24 मंत्री 50 से 59 साल और 9 मंत्री 40 से 59 साल के हैं। मोदी कैबिनेट के सिर्फ दो मंत्री ही ऐसे हैं जिनकी उम्र 40 साल से कम है। 35 साल के राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक मोदी सरकार के सबसे कम उम्र के मंत्री हैं।

Read More: मोदी सरकारः मंत्रिमंडल विस्तार में सामने आई भाजपा की दूसरी खेप

मिलिए सबसे रईस मंत्रियों से

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक मोदी की नई कैबिनेट के 70 मंत्री करोड़पति हैं और मंत्रियों की औसत संपत्ति 16.24 करोड़ है। यानि 90 फीसदी मंत्रियों का शुमार करोड़पतियों में होता है। मंत्रियों की कुल संपत्ति का आंकड़ा भी खासा भारी भरकम है। मोदी कैबिनेट के मंत्रियों की कुल घोषित संपत्ति 1264 करोड़ रुपये है। मोदी सरकार में सबसे अमीर ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। जिनके पास 379 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके बाद नंबर आता है पीयूष गोयल का। गोयल की संपत्ति 95 करोड़ रुपये है। जबकि नारायण राणे 87 करोड़ और राजीव चंद्रशेखर 64 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

Read More: KotaCoaching: कोरोना के कहर से कराह रही शिक्षा नगरी, एक लाख लोगों की छिनी रोजी रोटी

प्रतिभा भौमिक सबसे गरीब मंत्री

ऐसा नहीं है कि मोदी कैबिनेट में सिर्फ रईस राजनेताओं को ही जगह मिली है। आर्थिक रूप से कमजोर तबके ने भी मंत्रिमंडल में जगह बनाई है। मोदी कैबिनेट में शामिल की गईं त्रिपुरा की सांसद प्रतिमा भौमिक सबसे कम पैसे वाली मंत्री हैं। इनकी कुल संपत्ति सिर्फ 6 लाख रुपये ही है। वहीं पश्चिम बंगाल से आने वाले सांसद जॉन बारला के पास सिर्फ 14 लाख रुपये की संपत्ति है। जबकि राजस्थान के कैलाश चौधरी के पास 24 लाख रुपये, ओडिशा के बिश्वेश्वर टुडु के पास 27 लाख रुपये और महाराष्ट्र के वी. मुरलीधरन 27 लाख की सपंत्ति के मालिक हैं। इनके साथ ही मोदी मंत्रिमंडल में जगह बनाने वाले रामेश्वर तेली, शांतनु ठाकुर और निसिथ प्रामाणिक का शुमार उन मंत्रियों में हो रहा है जिनके पास एक करोड़ रुपए से भी कम की संपत्ति है।

The post Modi Cabinet: 90 फीसदी मंत्री हैं करोड़पति, 1264 करोड़ रुपये है मोदी के मंत्रियों की कुल संपत्ति appeared first on TIS Media .