rto kota Archives - TIS Media

बस मालिकों ने किया आरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन, टैक्स माफ करने और किराया बढ़ाने की मांग
निजी बस मालिकों पर टूटा कोरोना का कहर, कर्जा चुकाना तो दूर तेल का खर्चा तक नहीं निकाल पा रही बसें

बस मालिक संघ ने सरकार को दी चेतावनी, मांगें न मानी तो प्रदेश भर में कर देंगे सामूहिक हड़ताल

TISMedia@Kota कोरोना कहर के बाद तेल की बढ़ती कीमतों और टैक्स की मार से जूझ रहे राजस्थान के निजी बस मालिकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बस मालिकों ने कोरोना काल का टैक्स माफ करने और निजी बसों का किराया बढ़ाने की मांग को लेकर कोटा के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO Kota) कार्यालय पर गुरुवार को प्रदर्शन किया। बस मालिकों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 26 जुलाई तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह पूरे प्रदेश में सामूहिक हड़ताल कर देंगे।

Read More: भास्कर पर दबिश के विरोध में संसद ठप, विपक्ष ने बोला सरकार पर तीखा हमला

कोरोना का कहर बढ़ते ही सरकार ने निजी बसों के संचालन पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी थी। डेढ़ साल में करीब डेढ़ महीने तक ही निजी बसें सड़क पर दिखाई पड़ी। केंद्र से लेकर राज्य सरकार ने कोरोना से प्रभावित उद्योगों और कारोबारियों के लिए सहायता की घोषणा की, लेकिन इन घोषणाओं में निजी बसों मालिकों एवं संचालकों को राहत देना तो दूर उनका जिक्र तक नहीं किया गया।

Read More: आगरा में सामूहिक हत्याकांड: तीन मासूम बच्चों के साथ मां का बेरहमी से गला रेत उतारा मौत के घाट

तेल की कीमतों ने तोड़ी कमर

निजी बस मालिकों का आरोप है कि कोरोना काल में बसों के खड़े रहने के बावजूद परिवहन विभाग ने उन्हें करों में कोई रियायत नहीं दी। ऊपर से आए दिन बढ़ रही तेल की कीमतों के कारण परिवहन मंहगा हो गया, लेकिन सरकार ने किराए में सालों से कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है। तिहरी मार के चलते निजी बस मालिकों की कमर ही टूट गई है।

Read More: कोटा मेडिकल कॉलेज रैगिंग: MBBS के तीन सीनियर्स को 1 महीने के लिए किया सस्पेंड

प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

आरटीओ दफ्तर पर प्रदर्शन कर रहे निजी बस मालिकों ने सरकार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। धरने में शामिल बस मालिकों को संबोधित करते हुए निजी बस मालिक संघ के प्रदेश महासचिव सत्यनारायण साहू ने कहा कि कोरोना काल में बस मालिकों की आर्थिक हालात बेहद खराब हो चुकी है। टैक्स चुकाना तो दूर लोन की किश्त चुकाने तक के लिए पैसे नहीं है। ऐसे में सरकार की ओर से कोई रियायत मिलने के बजाय ऑनलाइन चालान की मार मारी जा रही है। सरकार निजी बस मालिकों को 80-80 हजार रुपए के चालान बनाकर उनके घरों पर भेज रही है। समय से चालान न भरने पर परिवहन विभाग के अफसर बसों को सीज कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार से लेकर परिवहन विभाग तक उन्हें प्रताड़ित कर रहा है।

Read More: कुंद्रा “कांड” का सीक्रेट “ब्लू” हाउस: 20,000 रोज का किराया, छापा पड़ा तो शूटिंग करते मिले 2 नंगे

मांगें न मानी तो हड़ताल

प्रदर्शनकारी निजी बस मालिकों ने ऐसे हालात में बसों का संचालन करने से साफ मना करते हुए बसों की चाभियां क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुसुम राठौड़ को सौंप दी। बस मालिकों ने उनसे कहा कि निजी बसों का किराया तब तय किया गया था जब डीजल 42 रुपए लीटर था। इसके बाद दोबारा किराया नहीं बढ़ाया गया। ऐसे में जब डीजल 100 रुपए लीटर हो गया है तो परिवहन विभाग को निजी बसों का किराया भी बढ़ाना चाहिए। निजी बस मालिकों ने टैक्स माफ करने, किराया बढ़ाने, बसे सरेंडर करने और आर्थिक पैकेज देने की मांग की। निजी बस मालिकों ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगें न मानी तो 26 जुलाई से पूरे प्रदेश में हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

The post बस मालिकों ने किया आरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन, टैक्स माफ करने और किराया बढ़ाने की मांग appeared first on TIS Media .

एंबुलेंस “लूट” कांडः निगम और परिवहन विभाग के दो अधिकारी निलंबित, संविदाकर्मी की सेवाएं समाप्त
मामला उठते ही मचा हड़कंप, परिवहन विभाग ने किया मेडिकल कॉलज में जाप्ता तैनात

कोटा. मेडिकल कॉलेज में कोविड रोगी के निधन के बाद शव को झालावाड़ ले जाने के लिए एम्बुलेंस चालक द्वारा अधिक राशि मांगने के मामले में जिला कलक्टर उज्ज्वल राठौड़ ने मेडिकल कॉलेज, परिवहन विभाग तथा नगर निगम को विस्तृत जांच करने के आदेश जारी किए हैं। इतना ही नहीं जिला कलक्टर ने प्रथम दृष्टया इसे घोर लापरवाही मानते हुए दो कार्मिकों को निलंबित करने के साथ ही संवेदक सुपरवाइजर की सेवाएं भी समाप्त कर दी हैं।

जिला कलक्टर उज्जवल राठौड़ ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। इस टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। जिला कलक्टर उज्जवल राठौड़ ने कहा कि प्रथम दृष्टया कोविड मृतक के शव को उसके घर तक पहुंचाने के लिए तैनात की गई टीम की लापरवाही सामने आ रही है। जिसके बाद इस काम के लिए जिम्मेदार नगर निगम कोटा दक्षिण के सहायक अभियंता कपिल पालीवाल और परिवहन विभाग के उप निरीक्षक सतवीर सिह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं  मेडिकल कॉलेज में संवेदक सुपरवाइजर संदीप सारवाल की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ेंः एंबुलेंस के मांगे 35 हजार तो पिता ने कंधे पर उठाया बेटी का शव, कार की सीट पर बांधकर ले गए घर

एफआईआर दर्ज, 2 एंबुलेंस सीज

पुलिस अधीक्षक डॉ विकास पाठक ने बताया कि सम्पूर्ण मामले को गम्भीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि एफआईआर संख्या 183/21 धारा 420, 269, 270, 183, 34 एपीडिमिक एक्ट के तहत महावीर नगर थाने में दर्ज कर अनुसन्धान किया जा रहा है। दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। वहीं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुसुम राठौड़ ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा एम्बूलेन्स, शव वाहन चालकों और संचालकों द्वारा अधिक किराया वसूली रोकने के लिए एम्बूलेन्स एवं शव वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 25 मई मंगलवार को लगभग 50 एम्बूलेन्स एवं शव वाहनों को चैक किया गया। चैकिंग के दौरान अधिकांश एम्बूलेन्स एवं शव वाहन निर्धारित किराया लेकर ही संचालित पाये गये। चैकिंग के दौरान 2 एम्बूलेन्स चालकों द्वारा अधिक किराया मांगने एवं 2 एम्बूलेन्स वाहनों में अन्य कमियां होने पर पंचनामे बनाये गये हैं। इसके अतिरिक्त, 24 मई के आदेश की अवहेलना पर एम्बूलेंस संख्या आरजे 20 पीए 9082 का पंचनामा संख्या 3042306 बनाया जाकर एम्बूलेंस को सीज किया गया है।

यह भी पढ़ेंः घर जाने के लिए नहीं थे पैसे, नवप्रसूता को एंबुलेंस से मुफ्त में पहुंचाया खानपुर

नियंत्रण कक्ष किया स्थापित

आरटीओ कुसुम राठौड़ ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा एम्बूलेन्स एवं शव वाहनों के निर्धारित किये गये किराये से अधिक किराया वसूली की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रादेशिक परिवहन कार्यालय छत्रपुरा में कन्ट्रोल रूम का गठन किया गया है। जिसका दूरभाष संख्या 0744-2363316 है। उन्होंने बताया कि एम्बूलेन्स चालक एवं संचालक द्वारा निर्धारित किये गये किराये से अधिक किराया राशि की वसूली की सूचना के लिए अधिकारियों एवं कार्मिकों के नाम व मोबाईल नम्बर भी किराया सूची पर चस्पा किये हुए हैं। इसके साथ ही जिला कलक्टर के निर्देश पर एम्बूलेंस चालक एवं संचालक द्वारा निर्धारित किराये से अधिक किराया मांगने की शिकायत की त्वरित जांच करने के लिए 25 से 31 मई तक न्यू मेडिकल कॉलेज कोटा पर प्रातः 6 बजे से रात्रि 12 बजे 3 पारियों में परिवहन निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों की ड्यूटी लगायी है। जो एम्बूलेन्स एवं शव वाहन को लेकर आने वाले व लेकर जाने वाले आमजन से एम्बूलेन्स एवं शव वाहन चालक और संचालक द्वारा लिये गये किराये के बाबत जानकारी प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि एम्बूलेन्स एवं शव वाहन चालक द्वारा निर्धारित किराये से अधिक किराया वसूल किया गया है या अधिक किराये की मांग की गयी है तो सम्बन्धित वाहन के चालक और संचालक के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ेंः 42 दिन बाद देश में नए पॉजिटिव का आंकड़ा 2 लाख के नीचे, 3.26 लाख मरीज हुए ठीक

नगर निगम ने भी किया जाप्ता तैनात

जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर निगम ने जरुरतमंद मरीजों, कोरोना पीड़ितों और निधन हो जाने पर शव को ले जाने के लिए मेडिकल कॉलेज परिसर में 24 घंटे कार्मिकों एवं 8 एम्बूलेन्स की तैनाती की है। यह कार्मिक मेडिकल कॉलेज में तैनात रहकर आवश्यकतानुसार कोरोना मरीजों और उनके तीमारदारों को त्वरित सहायत उपलब्ध कराएंगे।

The post एंबुलेंस “लूट” कांडः निगम और परिवहन विभाग के दो अधिकारी निलंबित, संविदाकर्मी की सेवाएं समाप्त appeared first on TIS Media .