RTU Archives - TIS Media

युवाओं को स्टार्टअप के लिए तैयार करे राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय: राज्यपाल
स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का किया लोकार्पण, रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने पर दिया जोर

फैशन डिजाइनिंग, फाइन आर्ट्स, विजुअल इफेक्ट्स जैसे गैर इंजीनियरिंग विषय शुरू करने पर जताई खुशी

कोटा। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की रूचि स्वयं का उद्योग स्थापित करने में रहती है। युवाओं की इस रूचि को ध्यान में रखकर राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा अपने विद्यार्थियों को उद्यमी बनाने की दिशा में कार्य करते हुए नवाचारों को बढ़ावा दे। उन्होंने कहा कि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इस तरह से तैयार किया जाए कि यहां से निकलकर वे अपना स्टार्टअप शुरू कर सकें और नौकरी ढूंढने की बजाय रोजगार देने वाले बनें।

बागडे बुधवार को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति एवं विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता सहित अन्य शिक्षकों के साथ संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय से पिछले कई वर्षों में ऐसे छात्र निकले होंगे जिन्होंने अपना उद्योग स्थापित किया होगा या किसी बड़ी कम्पनी में अच्छे पद पर होंगे। विश्वविद्यालय द्वारा ऐसे होनहार विद्यार्थियों का उदाहरण अन्य विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत कर उन्हें उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया जाए।

विश्वविद्यालय में अनुसंधान गतिविधियों पर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने कहा कि शोध करने वाले छात्र अपनी पीएचडी का विषय ऐसा चुने जो समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी हो। शोध के लिए चुना गया विषय उनके जीवन में बदलाव लाए ताकि शोध में व्यतीत किया गया समय फलदाई हो। उन्होंने विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप फैशन डिजाइनिंग, फाइन आर्ट्स, विजुअल इफेक्ट्स जैसे गैर इंजीनियरिंग कार्यक्रम शुरू करने की सराहना की।

स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का किया लोकार्पण

राज्यपाल ने राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा में नवनिर्मित स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रैक्टिकल ज्ञान के अभाव में डिग्री का कोई उपयोग नहीं है। इसलिए, विद्यार्थी केवल पाठ्यपुस्तक पढ़कर डिग्री हासिल करने की अपेक्षा व्यावहारिक एवं प्रैक्टिकल ज्ञान प्राप्त करने पर अधिक ध्यान दें। उन्होंने कहा कि इस सेंटर के माध्यम से विद्यार्थी के कला-कौशल में इतना निखार लाया जाए कि वे विद्यार्थी बाहर जाकर राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय की अलग पहचान कायम करें। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि विद्यार्थियों में विशेष स्किल को निखारने में यह सेंटर उपयोगी साबित होगा। उन्होंने नवनिर्मित सेंटर के उद्घाटन के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

अधिकारियों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता में सुधार के लिए उठाए गए कदमों, विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों, विभिन्न संस्थानों के साथ किए गए एमओयू, विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन की दिशा में उठाए गए कदमों, उद्यमिता कौशल में सुधार एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों आदि के बारे में जानकारी भी दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सलाहकार उच्च शिक्षा प्रो. कैलाश सोडाणी, ओएसडी उच्च शिक्षा डॉ. कुलदीप मिश्रा, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. निमित चौधरी, कुलसचिव श्रीमती भावना शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिष्ठाता उपस्थित रहे।

रिवर फ्रंट भी निहारा

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने चंबल रिवर फ्रंट का भ्रमण कर इसका सौंदर्य निहारा। उन्होंने नयापुरा घाट से प्रवेश करते हुए सिंह घाट, साहित्य घाट उत्सव घाट, चंबल माता घाट, मुकुट महल सहित विभिन्न घाटों और वहां बनी कलाकृतियां का अवलोकन किया और इसके सौंदर्य को अपने मोबाइल में भी कैद किया। विभिन्न लोक कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों और फव्वारों का सौंदर्य भी निहारा। इस अवसर पर जिला कलेक्टर एवं कोटा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  पियूष समारिया, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, प्राधिकरण आयुक्त ममता तिवारी, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

The post युवाओं को स्टार्टअप के लिए तैयार करे राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय: राज्यपाल appeared first on TIS Media .

RTU: कुलपति को 5 लाख की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा
जयपुर के सरकारी गेस्ट हाउस में कर रहा था वसूली

एसीबी ने कुलपति के कमरे से 21 लाख रुपए की नकदी की बरामद

TISMedia@Jaipur एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की जयपुर टीम ने राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) कोटा के कुलपति डॉ. राम अवतार गुप्ता को 5 लाख रुपए की घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा है। ACB जयपुर की टीम ने कुलपति के कमरे से 21 लाख रुपए भी कैश मिले हैं। कार्रवाई गुरुवार को MNIT जयपुर कैंपस में बने सरकारी गेस्ट हाउस में की गई।

ACB डीजी बीएल सोनी ने बताया कि वॉट्सऐप हैल्पलाइन पर परिवादी ने शिकायत दी थी। कहा गया था कि प्राइवेट यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की सीटें बढ़ाने, सुविधाएं उपलब्ध कराने व परेशान नहीं करने की एवज में डॉ. रामावतार गुप्ता 10 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं।

ACB के ASP पुष्पेंद्र राठोर के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। ट्रैप के मुताबिक डॉ. रामावतार गुप्ता ने परिवादी को 5 लाख रुपए लेकर MNIT जयपुर कैंपस में बने सरकारी गेस्ट हाउस में बुलाया। जहां ACB टीम ने कुलपति को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। ACB टीम ने जब कमरे में सर्च ऑपरेशन किया तो वहां 21 लाख रुपए कैश भी मिला। जो रिश्वत के 5 लाख रुपए के अलावा है।

21 लाख कहां से आए, होगी पूछताछ

सरकारी गेस्ट हाउस की तलाशी में मिले 21 लाख रुपए कहां से आए फिलहाल इसकी जांच होगी। ACB अधिकारियों की मानें तो यह संदिग्ध राशि भी अन्य परिवादियों से घूस का हिस्सा हो सकती है। ACB अधिकारियों के मुताबिक डॉ. रामावतार गुप्ता पिछले चार दिन से इसी गेस्ट हाउस में रुके हुए थे। कमरे में किस-किस ने मुलाकात की इसकी भी जांच की जाएगी। ACB ने आरोपी कुलपति के कोटा यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित सरकारी आवास सहित अन्य ठिकानों पर भी तलाशी शुरू कर दी है।

ढाई साल से RTU कोटा में कुलपति

जानकारी के अनुसार RTU के कुलपति मूलत: जयपुर के निवासी है। पिछले ढाई साल से RTU कोटा में कुलपति है। इससे पहले वो MNIT में थे। गुप्ता अपने परिवार के साथ RTU परिसर में सरकारी आवास में रह रहे थे। इसी साल जुलाई माह में कुलपति का कार्यकाल पूरा होने वाला है।

The post RTU: कुलपति को 5 लाख की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा appeared first on TIS Media .

बेरोजगारी के कहर को खत्म करने में जुटी केईडीएल, कैंपस प्लेसमेंट कर राजस्थान के युवाओं को दे रही नौकरी
TISMedia@Kota. जहां एक ओर कोरोना काल में लोगों का रोजगार जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कोटा शहर के उपभोक्ताओं को बेहतरीन बिजली आपूर्ति दे रही निजी बिजली कम्पनी कोटा इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (केईडीएल) राजस्थान के युवाओं को रोजगार देने में भी बाजी मार रही है। केईडीएल ने कोटा इंजीनियरिंग कॉलेज (आरटीयू कैंपस) के 60 फीसदी से ज्यादा नंबर पाने वाले विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट किया है। इसके साथ ही एमएनआईटी जयपुर और जोधपुर व उदयपुर के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से युवाओं का केईडीएल ने चयन किया है।

slovenska-lekaren.com

Read More: 15 जगहों पर एसीबी की रेड, मर्सिडीज से लेकर महंगी विदेशी शराब, सोना-चांदी और करोड़ों की संपत्ति मिली

केईडीएल के एच आर हैड बिमल कुमार ने बताया कि पिछले दिनों केईडीएल कोटा इंजीनियरिंग कॉलेज में चौथे साल कैम्पस प्लेसमेंट के लिए गई। इंजीनियरिंग तक लगातार 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंकों के साथ परीक्षाएं उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया। इस परीक्षा में शामिल हुए करीब 70 युवाओं में से 34 को साक्षात्कार के लिए योग्य पाया गया। साक्षात्कार के बाद 12 युवाओं का चयन किया जा चुका है।

Read More:  #TIS_Impact नाकाम हुई कोटा थर्मल को बंद करने की साजिश, जारी हुआ यूनिटें चलाने का आदेश

कुमार ने बताया कि राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज कोटा, बूंदी व बारां के छात्र-छात्राओं को भी केईडीएल भर्ती होने का मौका दिया गया। चयन प्रक्रिया में इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा करने वाले उन युवाओं को मौका दिया गया जिन्होंने डिप्लोमा तक सभी परीक्षाएं 60 प्रतिशत अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने साक्षात्कार दिया जिसमें से 21 का चयन कर लिया गया है। इन नियुक्तियों के बाद केईडीएल में 70 कर्मचारी राजस्थान मूल के हो गए हैं।

The post बेरोजगारी के कहर को खत्म करने में जुटी केईडीएल, कैंपस प्लेसमेंट कर राजस्थान के युवाओं को दे रही नौकरी appeared first on TIS Media .

RTU ने दांव पर लगाया छात्रों का भविष्य, 1.27 लाख कॉपियों की जांच में निकली गड़बड़ियां
कोटा. राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा (आरटीयू) में शिक्षक कैसे विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लगा रहे हैं, इसकी बानगी उत्तर पुस्तिका की जांच में सामने आई। आरटीयू में 2 साल में विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों ने 1 लाख 27 हजार 884 कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन कराया, जिसमें से 84 हजार 127 कॉपियों में अंक बढ़े हैं। कॉपियां जांच में गड़बड़ी का खुलासा होने पर आरटीयू प्रशासन हरकत में आया और 43 शिक्षकों को दोषी मानते हुए एक साल तक कॉपी जांचने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Read More : दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले महशूर कव्वाल फरीद साबरी अब नहीं रहे

छात्र लगा रहे थे मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप

आरटीयू की ओर से जांची जा रही एग्जाम कॉपियों से छात्र संतुष्ठ नहीं थे। वे लंबे समय से मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे थे। धरना-प्रदर्शन कर कॉपियों की दोबारा जांच करवाने की मांग कर रहे थे। छात्रों के विरोध को देखते हुए विधायक एवं बोम सदस्य पानाचंद मेघवाल ने विधानसभा में यह मद्दा उठाया था। जिसके बाद आरटीयू ने पिछले दो साल में विभिन्न विषयों की 1 लाख 27 हजार 884 कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन करवाया। जिसमें 84127 कॉपियों में नंबर बढ़े और 30446 में नंबर घटे हैं।

Read More : महाराष्ट्र में कोहराम : 30 मिनट में 22 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत, 35 का मौत से संघर्ष

छात्रों का भविष्य लग जाता है दांव पर

विधायक व बोम सदस्य पानाचंद मेघवाल ने कहा कि आरटीयू को गुणात्मक शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। मूल्यांकन में गड़बड़ी चिंताजनक है। शिक्षकों की लापरवाही से छात्रों का भविष्य दांव पर लग जाता है। आरटीयू प्रशासन को छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से लेना चाहिए।

आरटीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. धीरेंद्र माथुर ने कहा कि कॉपी जांच में गड़बड़ी होना चिंता का विषय है। यूनिवर्सिटी के नियमानुसार कॉपी जांच के मामले में कमेटी गठित हुई थी। पुनर्मूल्यांकन की क्वालिटी सही रहे, इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। साथ ही जिन शिक्षकों से गलतियां होती है, उन्हें डिबार कर देते हैं।

Read More : 21 अप्रैलः हिंदुस्तान में आज ही के दिन पड़ी थी मुगल साम्राज्य की नींव

The post RTU ने दांव पर लगाया छात्रों का भविष्य, 1.27 लाख कॉपियों की जांच में निकली गड़बड़ियां appeared first on TIS Media .

प्रो. विनय पाठकः रचा इतिहास, लगातार आठवीं बार संभालेंगे कुलपति की जिम्मेदारी
2009 से तीन राज्यों के नामचीन विश्वविद्यालयों के कुलपति बनाए जा चुके हैं प्रो. पाठक

आठवीं बार में कानपुर के छत्रपति साहू जी महाराज विश्ववविद्यालयों की मिली है जिम्मेदारी

कोटा. वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय और राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके प्रोफेसर डॉ. विनय कुमार पाठक को उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी यूनीवर्सिटी छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर का कुलपति नियुक्त किया गया है। वर्तमान उच्च शिक्षा जगत के प्रकाश स्तम्भों में से एक प्रोफेसर पाठक को कुलपति बनाए जाने का आदेश उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल जी ने गुरुवार को जारी किया। एकेटीयू के कुलपति का कार्यभार भी अग्रिम आदेशों तक उनके पास ही रहेगा।

Read More: Edtech इंडस्ट्री की सबसे बड़ी DEAL, एक अरब डॉलर में खरीदा आकाश इंस्टीट्यूट!

बड़ा नाम, बड़ी जिम्मेदारी

प्रोफेसर पाठक को आगामी तीन वर्षों के लिए छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अब्दुल क़लाम तकनीकी विश्वविद्यालय का अतिरिक्त कार्यभार भी अग्रिम आदेशों तक उन्हीं के पास रहेगा। गौरतलब है कि इससे पूर्व प्रोफेसर पाठक वर्ष 2009 में हल्द्वानी स्थित उत्तराखंड  मुक्त विश्वविद्यालय, साल 2013 में राजस्थान के कोटा स्थित वर्धमान महावीर मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए गए थे। अगले ही साल वर्ष 2014 में ही उन्हें राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा और फिर वर्ष 2017 में हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

Read More: कोटा कोचिंग पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने राजकॉम्प को दिया 68 लाख का ठेका

एकेटीयू में मिले लगातार दो टर्म

इसके साथ ही प्रो. पाठक उत्तर प्रदेश के इकलौते तकनीकी विश्वविद्यालय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के साल साल 2015 में कुलपति नियुक्त किए गए थे। जहां उन्हों लगातार छह साल तक यानि दो टर्म कुलपति की जिम्मेदारी संभाली। इसके साथ ही प्रो. पाठक साल 2021 में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के भी कुलपति रह चुके हैं। उच्च शिक्षा में प्रोफेसर पाठक के कार्यों की जमकर प्रशंसा की जाती है।

Read More: कलम का कुआं: अवैध शराब का अड्डा था कभी यह गांव, सरकारी योजनाओं ने बदल डाली सूरत

नवाचारों ने दिलाई शौहरत

प्रो. विनय पाठक को शिक्षा जगत में नवाचारों के लिए जाना जाता है। राजस्थान के इकलौते खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू) को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए उन्होंने ऑनलाइन एडमिशन की शुरुआत की थी। जिसका नतीजा यह हुआ कि जिस विश्वविद्यालय में छात्र संख्या आठ दस हजार तक नहीं पहुंच पाती थी वहां एक ही सत्र में एक से डेढ़ लाख विद्यार्थी दाखिला लेने लगे। दाखिला होते ही पाठ्य सामग्री घरों तक पहुंचाना। स्टूडेंट वन व्यू के जरिए छात्रों को घर बैठे ही दाखिले से लेकर पाठ्य सामग्री और परीक्षा परिणामों की ट्रेकिंग तक की सुविधा दी। इतना ही नहीं मुक्त शिक्षा के क्षेत्र में वीडियो लेक्चर रिकॉर्ड करवा कर उन्हें यूट्यूब के जरिए देश और दुनिया भर के छात्रों के लिए उपलब्ध कराने का देश में पहला नवाचार भी प्रो. पाठक ने ही किया। वीएमओयू का यह डिजिटल प्लेटफार्म को यूट्यूब से सिल्वर बटन हासिल करने के साथ ही हर साल हजारों डॉलर विदेशी मुद्रा भी कमाकर विश्वविदायल को देता है। इतना ही नहीं प्रो. पाठक ने राजस्थान संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए नामचीन लेखकों और साहित्यकारों के साक्षात्कार खुद साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कवि ओम नागर से रिकॉर्ड करवाए। जो अब विश्वविद्यालय की थाती हैं।

Read More: सस्ती हुई शराब! आबकारी विभाग ने 35 फीसदी तक घटाई कीमतें

आसान नहीं था एकेटीयू को संभालना

प्रो. पाठक को चौथे कुलपति के तौर पर देश के सबसे बड़े प्रदेश के इकलौते प्रावधिक विश्वविद्यालय एकेटीयू का कुलपति बनाया गया तो वहां के हालात बेहद खराब थे। कुकुरमुत्तों की तरह उत्तर प्रदेश के गांव-खेतों में खुले इंजीनियरिंग और बिजनेस मैनेजमेंट कॉलेज नकल, फर्जी दाखिले और वजीफे हड़पने के लिए खासे बदनाम थे। लेकिन, प्रो. पाठक ने दाखिले से लेकर परीक्षा परिणाम तक की पूरी प्रक्रिया का डिजिटलाइजेशन कर उनकी ऐसी नकेल कसी कि पूरा कॉलेज माफिया धराशाई हो गया। इसी के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें एक कार्यकाल पूरा होने के बाद दूसरी बार भी कुलपति की जिम्मेदारी सौंपी।

The post प्रो. विनय पाठकः रचा इतिहास, लगातार आठवीं बार संभालेंगे कुलपति की जिम्मेदारी appeared first on TIS Media .

अच्छा इंजीनियर ही नहीं, अच्छे इंसान तैयार करना भी नई शिक्षा नीति का उद्देश्य
TISMedia@Kota.  राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (आरटीयू) द्वारा टेक्यूप परियोजना के तहत शनिवार को नई शिक्षा पद्धति 2020 पर वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर आरए गुप्ता ने किया।

विवि विभाग के डीन फेकल्टी अफेयर्स प्रोफेसर अनिल माथुर ने टेक्यूप प्रोजेक्ट के तहत अब तक कई कार्यशालाओं के आयोजन किए जाने एवं विवि द्वारा पेटेंट प्राप्त करने में सफलता प्राप्त करने की जानकारी दी। साथ ही शिक्षक व शोध विद्यार्थियों को टेक्यूप तकनीक से रूबरू करवाया। कार्यशाला में अतिथि एआईसीटीई इकाई एनसीयूएचवी के वाइस चेयरमैन राजुल अस्थाना व एसजीजी यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रोफेसर मधुर मोहन रंगा रहे। एक व्यख्यान विवि के डीन एफओईए प्रोफेसर बीपी सुनेजा ने दिया।

Read More : दुनिया के सबसे बड़े Smart India Hackathon 2020 का विजेता बनी Career Point University

अस्थाना ने नई शिक्षा पद्धति में मानवीय मूल्यों, संस्कृति, आचरण का उपयोग कर तकनीक विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ अच्छा इंजीनियर ही नहीं, अच्छे इंसान तैयार करना भी नई शिक्षा नीति का उद्देश्य है।  वहीं, प्रोफेसर रंगा ने स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा में मात्र भाषा और क्षेत्रीय भाषा से प्रौद्योगिकी विकास और अध्ययन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर सुनेजा ने नई शिक्षा पद्धति में विषयों की विविधता, अध्ययन के मल्टी डिसिप्लिनरी होने, कौशल विकास, अकादमिक औद्योगिक संयोजन पर विवि में किया जा रहे प्रयासों का प्रस्तुतिकरण दिया। ऐसोसिएट डीन फैकल्टी अफेयर्स एवं टेकीप परियोजना के समन्वयक प्रोफेसर दिनेश बिरला एवं डॉक्टर शोबी बग्गा ने कार्यशाला का संचालन किया। इस दौरान विवि की फैकल्टी एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्रिंसिपल, शिक्षक सहित 200 से ज्यादा प्रतिभागी मौजूद रहे।

Read More : दुनिया के इन 10 देशों में नहीं हुए JEE Main Exam, NTA के सम्पर्क में Indian Embassy

The post अच्छा इंजीनियर ही नहीं, अच्छे इंसान तैयार करना भी नई शिक्षा नीति का उद्देश्य appeared first on TIS Media .

RTU : राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक !, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
TISMedia@Kota. राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक किए जाने की सूचना तस्वीरों के रूप में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रबंधन इस बात से इंकार कर रहा है। उनका कहना है कि वेबसाइट पर साइबर अटैक होते रहते हैं, लेकिन आरटीयू की वेबसाइट को स्टैंडर्ड सिक्योरिटी से लैस किया हुआ है। ऐसे में हमारी वेबसाइट हैक नहीं हो सकती।

Mock drill : Video : कोटा एयरपोर्ट में घुसे आतंकियों ने हाइजैक किया प्लेन, 40 मिनट में ही जवानों ने ढेर किए आतंकी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो में आरटीयू की वेबसाइट को हैक किया जाना बताया जा रहा है। इस फोटो पर लिखा है कि ‘कैंसिल आरटीओ ऑफलाइन एग्जाम, ‘हम इंजीनियरिंग छात्रों की आवाज उठा रहे हैं। आरटीओ ने मर्सी बैक परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी किया है। जिके तहत 16 जनवरी से परीक्षा आयोजित होनी है। इसका कई स्टूडेंट विरोध भी जता रहे हैं।

Read More : दिल्ली की सीमा पर डटे किसानों के समर्थन में धरने पर बैठे कोटा के किसान, बोले-आंधी आए या तुफान जारी रहेगा आंदोलन

हालांकि यूनिवर्सिटी प्रबंधन का कहना है कि राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक नहीं हुई है, किसी ने फोटोशॉप पर फोटोमौजेक बनाकर शरारत की है। वेबसाइट कई बार हैकर्स के निशाने पर रही है। पाकिस्तान समेत अन्य कई देश साइबर अटैक करते हैं। सिक्योरिटी के लिए हम कई आईपी एड्रेस को लगातार ब्लॉक करते हैं। हालांकि वे साफ तौर पर यह नहीं बता पा रहे कि ये हैकर्स की चाल है या फिर स्टूडेंट ही वेबसाइट हैक कर रहे हैं।

VIDEO: चौतरफा विरोध के बाद बैकफुट पर आए दिलावर : बोले-कृषि कानून का विरोध करने वाले किसानों के दुश्मन

लोकडाउन में ऑनलाइन करवाया था पेपर

राजस्थान तकनीकी यूनिवर्सिटी ने लोकडाउन के समय पढ़ाई व परीक्षा ऑनलाइन ही करवाई थी। जिनमें ओपन बुक टेस्ट मैथड से परीक्षा हुई थी। साथ ही कई विद्यार्थियों को प्रमोट भी कर दिया गया था, जो अब दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि जिन स्टूडेंट्स की परीक्षा की तिथि घोषित की गई है उनमें मर्सी बैक परीक्षा वाले विद्यार्थी हैं, जो कि कई बार में भी बैक परीक्षा को पास नहीं कर पाए. ऐसे में उन्हें अंतिम मौका मर्सी बैक के तहत दिया जाता है।

The post RTU : राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक !, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल appeared first on TIS Media .