Sambhal News Archives - TIS Media

सपा सांसद ने तालिबान की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- रूस और अमेरिका तक को खदेड़ दिया
तालिबान को बताया मुसलमानों की ताकत, बोले खट्टे कर देंगे दुनिया भर के देशों के दांत

TISMedia@Sambhal अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे से पूरी दुनिया भले ही कितनी भी परेशान हो, लेकिन चीन और पाकिस्तान ही नहीं उत्तर प्रदेश में बैठे समाजवादी पार्टी के एक सांसद भी इससे खासे खुश नजर आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी से संभल लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क ने तालिबान की तारीफ में सोमवार को जमकर कसीदे पढ़े। उन्होंने अफगानिस्तान पर तालिबानी आतंकियों के कब्जे को न सिर्फ मुल्क की आजादी से जोड़ दिया, बल्कि यहां तक कह दिया कि अब तालिबान अपने मुल्क को आजाद कराकर देश को खुद चलाना चाहता है।

Read More: आजाद मुल्क और बंटवारे की टीस: जिंदगी फिर से चल जरूर पड़ी है, लेकिन जख्म आज भी हरे हैं…

अफगानिस्तान पर 20 साल की शांति के बाद सोमवार को आखिरकार एक बार तालिबान ने कब्जा कर लिया। तालिबानी आतंक के चलते पूरे अफगानिस्तान में दहशत का माहौल है। 20 साल से शांति से रह रहे अफगानी मारे खौफ के अब देश छोड़कर भाग रहे हैं। दुनिया भर के देशों ने अपने दूतावास बंद कर दिए हैं और सभी देश अपने नागरिकों को वहां से निकालने में जुट गए हैं। तालिबान (Taliban) के शासन के बाद अफगानिस्तान (Afghanistan) के हालात पर सभी की नजर है और लोगों को डर है कि वहां फिर से क्रूरता का दौर न शुरू हो जाए. लेकिन इस बीच भारत में समाजवादी पार्टी के सांसद ने तालिबान की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं।

Read More: आतंकी हमले की मॉक ड्रिल ने कोटा में मचाया आतंक, सनसनीखेज खबर के चक्कर में सिहरा कोटा

तालिबान ने रूस और अमेरिका को भगाया

यूपी के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क ने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया है। सपा सांसद बर्क ने कहा कि तालिबान एक ताकत है, तालिबान ने अपने मुल्क में रूस और अमेरिका जैसे मजबूत देशों के पांव तक नहीं जमने दिए। अक्सर विवादित बयानों की बदौलत चर्चा में रहने वाले सपा सांसद शफीकुर्र रहमान इस बयान के बाद फिर से विवादों में घिर गए हैं। शफीकुर्र रहमान इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने तालिबान की शान में यहां तक कह दिया कि अब तालिबान अपने मुल्क को आजाद कराकर देश को खुद चलाना चाहता है। ऐसे में जब पूरी दुनिया तालिबान की खिलाफत कर रही है, उस वक्त सपा सांसद का बयान समझ से परे नजर आता है।

Read More: राजस्थान के DGP का सरकारी मेल हुआ हैक: यूपी पुलिस को भेजा आतंकी हमले का अलर्ट, मचा हड़कंप

तालिबान के बहाने भाजपा पर भी साधा निशाना

सपा सांसद बर्क ने तालिबान की शान में कसीदे पढ़ने के साथ ही बीजेपी  पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने देश की जनता के हित के लिए जब कोई काम ही नहीं किया है तो जन आशीर्वाद यात्रा निकालने का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में आम आदमी से लेकर किसान सभी परेशान हैं, हमारी पार्टी की भी प्रदेश में सरकार रही लेकिन हमने जम्हूरियत को कभी परेशान नहीं किया। पहली बार नहीं है जब शफीकुर्र रहमान ने बयानों का बवाल खड़ा किया हो।

Read More: कौन है गुंडा? कैसे बना गुंडा एक्ट? जानिए हैरतंगेज हकीकत

कोरोना के लिए भाजपा को बताया था जिम्मेदार

इससे पहले वह भाजपा को मुसलमान विरोधी बताते हुए कोरोना के कहर तक के लिए जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। उन्होंने कोरोना संक्रमण की वजह बताते हुए कहा था कि बीजेपी ने न केवल शरीयत के साथ छेड़छाड़ की बल्कि लड़कियों को पकड़वाकर बलात्कार करवाया। मुसलमानों के साथ मॉब लिंचिंग जैसी गलतियां की। जिसका खामियाजा सरकार को अब कोरोना के रूप में भुगतना पड़ रहा है। बर्क के बयानों का बवंडर थम भी जाता, लेकिन उन्होंने कोरोना की दवाई तक लोगों को बता डाली थी। बर्क ने कोरोना का इलाज बताते हुए कहा था कि इसे सिर्फ नमाज पढ़कर और अपनी गलतियों की माफी मांगने से खत्म किया जा सकता है।

The post सपा सांसद ने तालिबान की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- रूस और अमेरिका तक को खदेड़ दिया appeared first on TIS Media .