Sanjay Gandhi Archives - TIS Media

आपातकाल, यातनाएं और अटल: पुलिस ने प्लास से खींच लिए थे सारे नाखून, हिल गई थी पूरी दुनिया
TISMedia@विनीत सिंह

23 जून 2003…‘अटल जी’ से मेरी पहली मुलाकात की यही तारीख थी… आपातकाल पर कुछ खास लिखने की ललक मुझे उन तक खींच ले गई… सोचा तो था कि आधे घंटे में निपटा कर लौट आऊंगा… लेकिन जब एक कमरे के घर में कदम रखा तो जाना कि यहां तो बलिदानों की पूरी दुनिया बसी पड़ी थी…असल में इस शख्स का नाम था वीरेंद्र कुमार…लेकिन हौसले इतने अटल थे कि… इस जन नायक के नाम के साथ ही जुड़ गया अटल…

Read More: आपातकालः कोटा के किशोरों पर हुई जुल्म की इंतहा, ऐसी सजा जो मौत से जरा भी कमतर न थी

जेपी मूवमेंट का युवा तुर्क

इस किस्से की शुरुआत हुई जेपी मूवमेंट से… बात 1975 की शुरुआत की है.. जब यूपी के सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा एक सभा को संबोधित करने बरेली आए…एबीवीपी के इस तेजतर्रार नेता ने बहुगुणा को मंच से नीचे उतारकर उनके मुंह पर काला रूमाल फेंक दिया…हड़बड़ाए बहुगुणा जमीन पर गिर गए और भगदड़ मच गई… जैसे-तैसे पुलिस की कड़ी सुरक्षा में उन्हें पहले कोतवाली ले जाया गया… जहां से कपड़े बदलकर वह जीआईसी के मैदान में सभा को संबोधित करने पहुंच गए… लेकिन यह युवा तुर्क कहां मानने वाला था… पुलिस ने जब इन्हें जीआईसी में नहीं घुसने दिया तो साथियों की मदद से कॉलेज की चार दीवारी ही गिरा दी…और मंच पर चढ़कर बहुगुणा से माइक छीन लिया…यह मामला अभी निपटा भी नहीं था कि 24 जून 1975 की रात प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगा दी… वीरेंद्र को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंदोलन फैलाने की जिम्मेदारी मिली थी… विपक्ष के संदेश एक शहर से दूसरे शहर पहुंचाना और विरोध प्रदर्शन के ठिकाने तय करने का काम दिया गया…।

Read More: Twitter ने आईटी मिनिस्टर को सुंघाई जमीन, एक घंटे के लिए सस्पेंड कर दिया अकाउंट

मुखबिरी-गिरफ्तारी

इस दौरान जनसंघ समेत विपक्षी दलों के बड़े-बड़े नेता गिरफ्तार हो चुके थे, लेकिन वीरेंद्र अभी भी पुलिस की पकड़ से कोसों दूर थे…जो भाजपा आपात काल के विरोध का श्रेय लेते नहीं थकती… उसी के बरेली महानगर अध्यक्ष रमेश आनंद ने वीरेंद्र की मुखबिरी कर दी… 28 अक्टूबर 1975 की शाम को अपनी क्रूरता के लिए कुख्यात रहे बरेली के कोतवाल हाकिम राय ने वीरेंद्र को उनके घर से धर दबोचा… तलाशी के दौरान अलमारी से पोस्टरों का बंडल मिला…तो वह भड़क गया। वीरेंद्र को बड़ी खामोशी से पेट्रोल जीप नंबर एक से कोतवाली तक लाना, लेकिन वह पूरे रास्ते सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते आए। जिससे हाकिम राय खौल गया। कोतवाल हाकिम राय ने वीरेंद्र के साथियों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंदोलन की रणनीति उगलवानी चाही, लेकिन वह कामियाब नहीं हो सका।

READ MORE: #TISExclusive जेके और आईएल की तरह मिटने लगा कोटा थर्मल वजूद, हमेशा के लिए बंद हुईं दो यूनिटें

यातनाओं का दौर

बड़े-बड़े अपराधियों का मुंह खुलवाने का दम भरने वाले हाकिम राय एक लड़के के सामने खुद को कमजोर पड़ता देख आग-बबूला हो गया। उसने रमेश आनंद को भी गिरफ्तार करवा लिया और उनके सामने ही वीरेंद्र अटल को बेइंतहा पीटने लगा। खुद थक गया तो छह सिपाहियों को बारी-बारी यह काम दिया, लेकिन वीरेंद्र फिर भी नहीं टूटे। हाकिम राय इतने पर भी नहीं रुका उसने मातहतों को एक प्लास खरीदने के लिए बाजार में भेज दिया। 29 अक्टूबर 2017 की सुबह वीरेंद्र की जिंदगी की सबसे खौफनाक सुबह थी। कोतवाल हाकिम राय उन्हें लेकर सीओ एके सिंह के कमरे में दाखिल हुआ और मातहतों को प्लास (प्लायर) लाने का हुक्म दिया। इसके बाद हाकिम राय ने सरकार को गिराने की साजिश रचने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गिरोह के सरगना वीरेंद्र का दायां हाथ पकड़ा और एक झटके में अंगूठे का नाखून खींचकर बाहर निकाल लिया। वीरेंद्र की तो छोड़ो उनकी मुखबिरी करने वाले रमेश आनंद तक चीख पड़े। यातनाओं का यह दौर तो अभी शुरु हुआ था। इसके बाद हाकिम राय ने एक-एक कर वीरेंद्र की सभी उंगलियों के नाखून खींच डाले, लेकिन यह युवा तुर्क इतने पर भी नहीं टूटा। हालांकि यातनाओं को देख रमेश टूट गए और संघ के प्रचारकों के ठिकाने बताने को राजी हो गए। दर्द से छटपटाते वीरेंद्र ने यहां भी हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने रमेश को गलत पते बताने के लिए राजी कर लिया।

Read More: मैं कुवांरा हूं, मुझे शादी करनी है… सुनते ही दोस्त ने अपनी पत्नी से डलवाए फेरे और फिर… मचा बवाल

पूरी दुनिया में मचा हड़कंप

प्रचारकों की तलाश में हाकिम राय वीरेंद्र को लेकर पूरे शहर में घूमा, लेकिन उसे कोई सफलता हाथ नहीं लगी। हाकिम राय ने खून से लथपथ वीरेंद्र को जेल भेज दिया, लेकिन जेल में जब यह खबर फैली तो सारे कैदी वीरेंद्र का इलाज ना होने तक हड़ताल पर चले गए। आखिरकार रात को नौ बजे उनकी घायल उंगलियों पर पट्टियां बांधी गईं। इसी बीच अशोक सिंघल बरेली आए तो उन्हें लोगों ने पूरा घटनाक्रम बताया। सिंघल ने सुब्रह्मण्यम स्वामी से बात की तो उन्होंने यातनाओं भरी इस खबर को बीबीसी लंदन से ब्रॉडकास्ट करवाया। जिसके बाद तो पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया।

Read More: 25 जून: भारत के इतिहास में काला दिन, जब आपातकाल की घोषणा की

वीरेंद्र हो गया अटल

बीबीसी के न्यूज ब्रेक करने के बाद मामला अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक जा पहुंचा। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर घिरता देख सरकार ने पूरे घटनाक्रम की जांच शाह आयोग को सौंप दी, लेकिन वहां इंसाफ नही मिल सका, लेकिन इस बीच वीरेंद्र जनता के नायक बन चुके थे और लोगों ने उनके हौसले को देखते हुए नया नाम दे डाला अटल जी। वीरेंद्र अटल जेल से तो छूट गए, लेकिन उन पर जघन्य अपराधों के 15 मामले लाद दिए गए। मीसा में भगोड़ा घोषित कर दिया गया। 1977 में जब चौधरी चरण सिंह ने बरेली में जनसभा की तो उन्होंने ही अटल जी को सभा में हाजिर करावाया। गजब का दिन था वो जब चौधरी चरण सिंह ने अपनी जगह वीरेंद्र अटल को भाषण देने के लिए खड़ा कर दिया। 50-60 हजार लोगों की भीड़ और 40 मिनट से ज्यादा का भाषण… चारों तरफ सन्नाटा पसरा था… बस कुछ सुनाई दे रहा था तो सुबकने की आवाजें… आखिर में चौधरी चरण सिंह उठे और उन्होंने ऐलान किया कि … यूपी में सरकार बदलते ही कोतवाल हाकिम राय, सीओ एके सिंह और जिला कलक्टर माता प्रसाद को सस्पेंड करवा कर जेल भिजवाएंगे… इसके बाद तो पूरा मैदान जयकारों से गूंज उठा। हुआ भी ऐसा ही जब राम नरेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री बने तो सबसे पहला आदेश उन्होंने इन तीनों लोगों को सस्पेंड कर जेल भेजने का ही दिया। आज इमरजेंसी की 42वीं साल है और अटल जी को याद किए बिना यह दिन अधूरा ही रहेगा। नमन उनकी बहादुरी को उनके बलिदान को….।

The post आपातकाल, यातनाएं और अटल: पुलिस ने प्लास से खींच लिए थे सारे नाखून, हिल गई थी पूरी दुनिया appeared first on TIS Media .

राजस्थान के पूर्व सीएम जगन्नाथ पहाडिय़ा का कोरोना से निधन, उनकी बेबाकी के कायल थे नेहरू
जयपुर. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाडिय़ा का बुधवार रात कोरोना से निधन हो गया है। पहाडिय़ा कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता के रूप में जाने जाते थे। वे बिहार और हरियाणा के राज्यपाल भी रह चुके हैं। पहाडिया ने 89 साल की उम्र में गुडग़ांव के अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर गुरुवार दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राजस्थान सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक और सरकारी दफ्तरों में अवकाश की घोषणा की है। राजकीय शोक में राष्ट्रीय ध्वज भी आधा झुका रहेगा। वहीं, पहाडिय़ा की पत्नी पूर्व राज्यसभा सांसद शांति पहाडिय़ा का भी गुरुग्राम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, उनकी भी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इधर, आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई है, जिसमें पहाडिय़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Read More : Corona Virus: देश में 3.69 लाख मरीज हुए स्वस्थ, कुल 2.23 करोड़ मरीज दे चुके अब तक कोरोना को मात

13 महीने रहे राजस्थान के सीएम

जगन्नाथ पहाडिय़ा 6 जून 1980 से 14 जुलाई 1981 तक 13 महीने के लिए राजस्थान के सीएम रहे । इस छोटे से कार्यकाल में पहाडिय़ा ने प्रदेश में पूरी तरह शराब बंदी लागू कर दी थी। हालांकि उनके इस फैसले का राजनीतिक गलियारों में जमकर विरोध हुआ था। वे 1957, 1967, 1971 और 1980 में सांसद और 1980, 1985, 1999 और 2003 में विधायक रहे।

संजय गांधी के बेहद करीब थे पहाडिय़ा

जगन्नाथ पहाडिय़ा कांग्रेस के कद्दावर नेता और भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी के बेहद करीबी थे। कहा जाता है कि पहाडिय़ा को मुख्यमंत्री बनाने में संजय गांधी का बड़ा अहम योगदान था। पहाडिय़ा साल 1989 से 90 तक 1 साल के लिए बिहार और साल 2009 से 2014 तक हरियाणा के राज्यपाल भी रहे हैं।

Read More : बिड़ला की बड़ी पहलः कोरोना ने छीना कमाऊ पूत, स्कूल कोचिंग थामेंगे उनके बच्चों का हाथ

राजस्थान के एकमात्र दलित सीएम थे जगन्नाथ

पहाडिय़ा राजस्थान के एक मात्र दलित मुख्यमंत्री रहे हैं। उनसे पहले और उनके बाद कोई दलित नेता प्रदेश का सीएम नहीं बना। उनका का जन्म 15 जनवरी 1932 में भरतपुर के भुसावर में एक दलित परिवार में हुआ था। 25 साल की उम्र में वे पहली बार पंडित नेहरू से मिले थे। उस वक्त नेहरू ने देश-प्रदेश के हालात के बारे में पूछा तो उन्होंने बेबाकी से कहा था कि पार्टी में दलितों को ठीक से प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा। इस पर नेहरू ने पहाडिय़ा को चुनाव लडऩे के लिए कहा। 1957 में पहाडिय़ा सवाईमाधोपुर से सांसद का चुनाव जीते। इस तरह से उनका चुनावी सफर शुरू हुआ था।

The post राजस्थान के पूर्व सीएम जगन्नाथ पहाडिय़ा का कोरोना से निधन, उनकी बेबाकी के कायल थे नेहरू appeared first on TIS Media .